झारखंड की आवाज

कोलाकाता से पहुंची जांच टीम ने किया एयरक्राफ्ट दुर्घटनास्थल का निरीक्षण -

कोलाकाता से पहुंची जांच टीम ने किया एयरक्राफ्ट दुर्घटनास्थल का निरीक्षण

चतरा // मरीज को लेकर रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई रेड बर्ड एविएशन का एयर एंबुलेंस क्रैश होने के तीसरे दिन बुधवार को मलबा को दुर्घटनास्थल से हटाया गया। साथ ही घटना की जांच के लिए 05 सदस्यीय कोलकत्ता की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

टीम ने मलबा सहित जंगल क्षेत्र और पेड़ पौधों का अवलोकन किया। टीम ने एयर एम्बुलेंस के बिखरे मलबे, पार्ट्स पुर्जा की गहनता से जांच की। घटनास्थल में बिखरे पड़े अवशेषों की भी जांच पड़ताल की गई। प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना के बारे में जानकारी ली गयी। एएआईबी टीम जांच करने के बाद रांची लौट गई।

रेडबर्ड एविएशन विमान कंपनी की टीम भी पहुंची

वहीं जांच के बाद रेडबर्ड एविएशन विमान कंपनी की टीम भी पहुंची। टीम आसपास के लोगों के सहयोग से कसारी के करम टांड़ जंगल में बिखरे अवशेषों को इकट्ठा की। साथ ही एक जगह पर मलबा व पार्टस को रख दी। टीम दुर्घटना स्थल से सभी समान को उठाकर ट्रैक्टर से थाना ले जाने की तैयारी कर रही है।

सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी

इधर, दुर्घटना के तीसरे दिन भी कसारी के जंगल में दूर-दूर से लोग एयरक्राफ्ट के मलवे को देखने के लिए पहुंचे। लोग उत्सुकतावश जंगल में जहां-तहां बिखरे एयर एंबुलेंस के मलबे के साथ फोटो भी खींचवाई।उल्लेखनीय है कि एयरक्राफ्ट चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के कसारी पंचायत के करम टांड़ जंगल में गिर गया था। इस घटना में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी।

Leave a Reply