झारखंड की आवाज

ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत मामले में ड्राइवर को मिली जमानत -

ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत मामले में ड्राइवर को मिली जमानत

देवघर // कुंडा थाना क्षेत्र में पांडेय दुकान के समीप सड़क दुर्घटना में कृष्ण मंडल की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक गगन यादव को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक ड्राइवर को शनिवार को कोर्ट में पेशी की गई। जिसके बाद कोर्ट ने जमानत पर छोड़ दिया गया। आरोपी चालक बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के कैरोन गांव का रहने वाला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह पांडेय दुकान के समीप उस समय यह हादसा हुआ, जब कृष्ण मंडल सब्जी लेकर स्कूटी से घर लौट रहे था । ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की तभी सामने से रही पिकअप गाड़ी को देख घबरा गए और ट्रक की चपेट में आ गया। घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गया । उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया था। मृतक के पुत्र संतोष मंडल ने अज्ञात चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

सीसीटीवी व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान से चालक की हुई पहचान

पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान व तकनीकी साक्ष्यों से ट्रक की पहचान कर चालक गगन यादव को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply