झारखंड की आवाज

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में गड़बड़ी दर्ज हुआ एफआईआर -

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में गड़बड़ी दर्ज हुआ एफआईआर

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने जिले में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में अनियमितता से जुड़े मामले को संज्ञान लेते हुए जिला गव्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं संबंधित इंडियन बैंक के बैंक प्रबंधक की कार्यशैली पर रोष प्रकट करते हुए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1002609078

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत इंडियन बैंक साप्तर और इंडियन बैंक जियाखाड़ा से फर्जी दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से की गयी अवैध निकासी को लेकर संबंधित बैंक के प्रबंधकों व कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। साथ ही जिले में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सभी सुयोग्य लाभुकों के खातों की जांच करने का निदेश संबंधित अधिकारियेां को दिया, ताकि लाभुकों के नाम पर सब्सिडी की अवैध निकासी से जुड़े मामलों पर कार्रवाई की जा सके। आगे उपायुक्त ने बैंकों के वरीय अधिकारियों को कड़े शब्दों में निदेशित करते हुए कहा कि कार्य में कोताही या लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं की जायेगी।

Leave a Reply