
देवघर// जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत करनीबाग सखुआ जंगल मुहल्ला में दिनांक 01.11.2025 को फायरिंग की घटना घटित हुआ थी । जिसमें एक व्यक्ति कारु राउत पिता-शंकर राउत पता करनीबाग सखुआ जंगल थाना कुण्डा जिला देवघर को गोली लगी तथा इलाज के क्रम में सदर अस्पताल देवघर में उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में कुंडा थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर । कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी अभियान चलाया और थाना प्रभारी कुण्डा के नेतृत्व में छापामारी कर कांड में शामिल चार अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया । साथ ही कांड मे शामिल विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया । इस संबंध में कुण्डा थाना कांड संख्या 212/25 अंकित किया गया। साथ ही कांड में शामिल पल्सर मोटरसाइकिल व कांड में गिरफ्तार अपराधकर्मी प्रशांत झा के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर एक देशी कट्टा एवं दो राउण्ड जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
कांड में गिरफ्तार अभियुक्त की विवरणी –
- प्रशांत कुमार झा उम्र 28 वर्ष, पिता अजय झा सा० करनीबाग थाना – कुण्डा जिला देवघर
- दिव्यांश झा उम्र 19 वर्ष, पे0 – राकेश रंजन झा सा०- बावनबीघा थाना नगर जिला देवघर
- शिवम मिश्रा उम्र 19 वर्ष,पे0- विनय मिश्रा सा०- डहुआ थाना कुण्डा जिला देवघर
- चंदन कुमार शर्मा उम्र 40 वर्ष, पे0- स्व0 सुरेश प्रसाद शर्मा सा०- सखुआ जंगल थाना – कुण्डा , जिला देवघर
- साथ ही कांड में चार विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।
कांड में बरामद सामग्री
- एक देसी कट्टा
- 02 राउण्ड 9 एमoएमo की गोली
- कांड में प्रयोग किया गया पल्सर मोटरसाइकिल JH15AK0832
