
पूर्वी सिंहभूम// झारखण्ड के घटसीला विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे। आगामी 11 नवंबर को घाटसीला के वोटर अपने विधायक का चुनाव करेंगे, चुनावी बिगुल बजते ही राज्य भर के कई बड़े नेताओ का घटसीला दौरा जारी है, इस उपचुनाव में मुख्य रूप से भाजपा और झामुमो प्रत्याशी के बीच काटे कि टक्कर देखी जा रही है। झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन जो कि पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र हैं , वही भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री, चंपाइ सोरेन के पुत्र है।
भाजपा और झामुमो के द्वारा लगातार सभाओ का आयोजन किया जा रहा है। झामुमो और भाजपा अपनी जीत पक्की बता रहे है। झामुमो प्रत्याशी सोमेश् सोरेन कि जीत पक्की करने में वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कमर कस ली है, वही भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को चार चार पूर्व मुख्यमंत्रियों का सहयोग मिल रहा है। भाजपा की और से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, और चंपाइ सोरेन अपने प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के लिए लगातार जनता के बीच जा कर वोट करने की अपील कर रहे है और अपने प्रत्याशी कि जीत सुनिश्चित बता रहे है। वही भाजपा में शामिल झामुमो के बागी नेताओ को भाजपा ने जनता के बीच चुनावी रण में उतार दिया है। और पार्टी से बागी नेताओं का कहना है कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पार्टी अपने उद्देश्य से भटक चुकी है बागी नेताओं ने कहा कि झामुमो का गठन आदिवासीयो के संरक्षण और उत्थान के लिए हुआ था जबकि पार्टी मुद्दे से भटक कर आदिवासी जनजातियों के साथ खिलवाड कर रही है, वही झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेताओ का भी पलटवार लगातार जारी है।