झारखंड की आवाज

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पाण्डेय गिरोह के 7 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार -

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पाण्डेय गिरोह के 7 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

1003881302

हजारीबाग // पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पाण्डेय गिरोह के सात सक्रिय अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर बुधवार को पांच बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चरही थाना क्षेत्र के बादम–चरही सड़क स्थित इन्द्रा जंगल में अपराधी बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने देर रात छापेमारी कर सभी आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया।तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा व एक जिंदा गोली, एक देशी पिस्टल व तीन जिंदा गोलियां (7.65 एमएम) तथा सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पाण्डेय गिरोह के लिए काम करते हुए बड़कागांव, केरेडारी, गिद्दी, पगार व पतरातु क्षेत्रों में रंगदारी व धमकी की घटनाओं को अंजाम देते थे।गिरफ्तार आरोपियों में आलोक राज, सुरज सिंह, लक्ष्मण पासवान उर्फ राधे, सौरभ कुमार उर्फ आकाश पाण्डे, राहुल कुमार उर्फ मोनु, विजय कुमार तथा पप्पु पाण्डे उर्फ बब्लु पाण्डे उर्फ रितेश पाण्डे शामिल हैं।

Leave a Reply