
देवघर // देवघर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर बरमसिया स्थित गीता कुंज आवास में छापेमारी किया छापेमारी से पुलिस को पता चला कि ये सभी भाड़े में रहकर ऑनलाइन गेंमिंग जैसे Diamond exchange book, Hitman book एवं Lotus book, के माध्यम से Teenpati, Andar bahar, Rummy Circle, Avitaor, Jetx, Cricket, Hockey, football, Horse racing, Politics, kabaddi, nternational Casino, Volleyball इत्यादि में आम लोगों से सट्टेबाजी (जुए) में पैसा लगवाकर ठगी करता है। पुलिस ने पूछताछ कर मोबाइल लैपटॉप की जांच किया और साइबर फ्रॉड के सबूत मिलने पर 04 (चार) अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- संदीप कुमार यादव उम्र करीब 22 वर्ष पिता लक्ष्मण यादव सा० बड़वासनी थाना कटोरिया
- राजेश कुमार यादव उम्र करीब 26 वर्ष पिता गुलाबी यादव सा० कालोथर
- सुदीप कुमार उम्र करीब 25 वर्ष पिता लक्ष्मण यादव सा० बड़वासनी थाना कटोरिया
- रमेश कुमार उम्र करीब 25 वर्ष पिता महेन्द्र यादव सा० बड़वासनी थाना कटोरिया सभी जिला बंका बिहार
बरामद सामग्री
मोबाइल 7 , सिम 11 और 2 लैपटॉप
