झारखंड की आवाज

रोड पर गाड़ी खड़ा कर शॉपिंग करने जाते हैं तो हो जाए सावधान -

रोड पर गाड़ी खड़ा कर शॉपिंग करने जाते हैं तो हो जाए सावधान

देवघर // सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों को कड़ाई से पालन करवाने को लेकर देवघर पुलिस लगातार चैंकिंग अभियान चला रही है और हर चौक चौराहे पर बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने वालों का चालान काटा भी जा रहा है । वही अब पुलिस होटल और शॉपिंग मॉल के बाहर नो र्पाकिंग जोन में गाड़ी खड़ा करने पर चलान काट रही है ।

चलान देख लोग हुए आश्चर्यचकित

शुक्रवार के दिन देवघर ट्रैफिक पुलिस ने बिग बाजार के सामने 🚫🅿️ नौ पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ा कर शॉपिंग करने गए लोगों का चालान काटा । पुलिस के द्वारा खड़ी गाड़ी का ऑनलाइन चलान काटकर गाड़ी में ही चलाना की स्लिप रख दिया । शॉपिंग कर लौटे लोगों ने गाड़ी में चालान देखकर आश्चर्य चकित हो गए । पुलिस के अनुसार देवघर में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। ऐसे में अगर ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया जाएगा तो जाम की स्थिति और भी अधिक उत्पन्न होगी। लोग शॉपिंग मॉल , होटल के सामने गाड़ी खड़ा कर देते हैं आधा रोड पर भी गाड़ी खड़ा कर देते हैं और घंटों तक लोग शॉपिंग करने में व्यस्त हो जाते हैं जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है इसलिए पुलिस ने अब यह कार्यवाही शुरू की है।

Leave a Reply