झारखंड की आवाज

झारखण्ड पुलिस आधुनिक तकनीक के साथ मजबूत हो रही है : सीएम -

झारखण्ड पुलिस आधुनिक तकनीक के साथ मजबूत हो रही है : सीएम

राँची // आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) को स्वीकृत 1255 महिंद्रा बोलेरो तथा 1699 दोपहिया टीवीएस अपाची वाहनों में से 636 बोलेरो और 859 अपाचे बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण दिन : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इससे पुलिस की कार्यक्षमता, प्रतिक्रिया क्षमता और बेहतर होगी। साथ ही, जिलों में संयुक्त थाना भवनों का ऑनलाइन शिलान्यास भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। यह पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके अतिरिक्त राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 9 वैज्ञानिक सहायकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा आज का दिन राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है।

1004403226

झारखण्ड राज्य बनने के बाद संभवतः यह पहला अवसर है जब इतनी बड़ी संख्या में पुलिस वाहनों को पुलिस थानों को सौंपा जा रहा है। यह पहल का पहला चरण है और इसका दूसरा चरण भी बहुत जल्द पूरा किया जाएगा। विगत लगभग 25 वर्षों में राज्य में कई नए थानों की स्थापना हुई है, पुलिस बल की संख्या भी बढ़ी है। लेकिन इसके साथ-साथ अपराध के स्वरूप भी बदलते जा रहे हैं और नई-नई तकनीकों का उपयोग अपराध में होने लगा है।

राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी

इन चुनौतियों को देखते हुए झारखण्ड पुलिस लगातार स्वयं को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और नए संसाधनों के साथ मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा आज मैं झारखण्ड पुलिस के सभी अधिकारियों और जवानों को उनके साहस, समर्पण और सेवा-भाव के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ। मुझे विश्वास है कि आज उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों और नई तकनीकों से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अपराधियों में कानून का भय भी बढ़ेगा।

Leave a Reply