झारखंड की आवाज

Jsbc चुनाव कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान और कब होगी मतगणना ? -

Jsbc चुनाव कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान और कब होगी मतगणना ?

राँची // झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग किया गया। पलामू में 80 प्रतिशत मतदान हुआ। 761 मे 612 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शुरू हुआ एवं शाम 5 बजे तक चला। कुल 23 पदों के लिए वोट डाले गये। मतदान को लेकर अधिवक्ताओ में खासा उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में वोटर अधिवक्ता मतदान केंद्र पर पहुंचे एवं कतार में लगकर पहचान पत्र दिखाने के बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कहां कितना प्रतिशत हुआ वोटिंग

  • झारखंड हाईकोर्ट परिसर में बने बूथों पर 4657 मतदाताओं में से 2162 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जो लगभग 46.27 प्रतिशत है।
  • सिविल कोर्ट रांची में 3539 मतदाताओं में से 2310 अधिवक्ताओं (करीब 65.42 प्रतिशत) ने वोट डाला।
  • इसके अलावा बरही में 45 में से 42 और बुंडू में 46 में से 42 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
  • सरायकेला में करीब 70 प्रतिशत
  • जमशेदपुर में लगभग 65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
  • देवघर में कुल 967 वोटरों के लिए दो बूथ बनाए गए थे। जिसमें बूथ नंबर 1 में 392 एवं बूथ नंबर 2 में 370 मतदाताओं ने अपना मतदान किया और देवघर में कुल 762 वोट डाले गए ।
  • वही मधुपुर अनुमंडल में 216 मतदाओं में से 192 मतदाता ने अपना मत का प्रयोग किया।
  • धनबाद में कुल 3310 वोटरों के लिए 8 बूथ बनाए गए थे।सभी बूथों पर शांति पूर्ण तरीके से मतदान हुआ और कुल 1931 वोटरों ने अपना मत का प्रयोग किया।
  • गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ की मतदाता सूची में 394 सदस्य हैं। उनमें शाम 5 बजे तक 307 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। कुल मिलाकर 80% सदस्यों ने मतदान किया।
  • गोड्डा जिला अधिवक्ता संघ में लगभग 85 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गोड्डा कोर्ट परिसर में दो मतदान केन्द्रों पर कुल 486 मतदाताओं में से 416 अधिवक्ताओं ने मतदान किया
  • जमशेदपुर में 5 बूथ बनाए गए थे और युवा अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला। 2212 मतदाताओं में से 1525 ने वोट दिया।
  • गुमला में 234 , लातेहार 103 , रामगढ़ 424 , तेनुघाट 265 , चांडिल 36 , खूंटी 114 , चक्रधरपुर 39 , चाईबासा 301, बरही 38, घाटशिला 157, हुसैनाबाद 14 छतरपुर 8
  • हजारीबाग 1031 लोहरदगा 122
  • दुमका में 77 प्रतिशत मतदान हुआ कुल 566 मतदाता में से 441 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।

कई जिलों में दिनभर मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा गया। मतदान संपन्न होने के बाद सभी मतपेटियों को सील बंद कर सुरक्षा के बीच रखा गया।

23 से 24 मार्च तक मतगणना की संभावना

वही मतगणना को लेकर कहा जा रहा है कि झारखंड विधानसभा के कर्मचारियों के द्वारा ही वोटों की गिनती की जाएगी और झारखंड विधानसभा सत्र के बाद ही गिनती की जाएगी। झारखंड विधानसभा का 5वां (बजट) सत्र 18 फरवरी 2026 से 19 मार्च 2026 तक आयोजित हो रहा है। 19 मार्च के बाद ही 23 – 24 मार्च से गिनती शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply