झारखंड की आवाज

कोडरमा के डोमचांच नगर पंचायत चुनाव परिणाम घोषित, उमेश वर्मा बने अध्यक्ष -

कोडरमा के डोमचांच नगर पंचायत चुनाव परिणाम घोषित, उमेश वर्मा बने अध्यक्ष

कोडरमा // कोडरमा जिले के तीन नगर निकाय कोडरमा नगर पंचायत, झुमरीतिलैया नगर परिषद एवं डोमचांच नगर पंचायत के मतों की गिनती जारी है। इसी क्रम में डोमचांच नगर पंचायत के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में उमेश वर्मा विजयी घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पप्पू मेहता को 925 मतों के अंतर से पराजित किया।

वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए घोषित परिणामों के अनुसार

  • वार्ड संख्या 1 से रंजीत कुमार साव,
  • वार्ड 2 से सुनीता देवी,
  • वार्ड 3 से गुड़िया देवी,
  • वार्ड 4 से आदर्श कुमार पंकज,
  • वार्ड 6 से शिवकांत सिंह,
  • वार्ड 7 से मंजू देवी,
  • वार्ड 8 से अनंत कुमार,
  • वार्ड 9 से नेहा देवी,
  • वार्ड 10 से मुकेश कुमार,
  • वार्ड 12 से बंटी कुमार,
  • वार्ड 13 से नीलकंठ मेहता तथा
  • वार्ड 14 से पुष्पा देवी विजयी घोषित किए गए हैं।
  • बताया गया कि डोमचांच नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 एवं वार्ड संख्या 11 में किसी भी प्रत्याशी ने चुनाव नहीं लड़ा था, जिसके कारण वहां चुनाव नहीं हो सका।

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए तथा विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Leave a Reply