झारखंड की आवाज

एसीबी की बड़ी कार्यवाही भू-अर्जन कार्यालय के प्रधान सहायक 20 हजार घुस लेते गिरफ्तार -

एसीबी की बड़ी कार्यवाही भू-अर्जन कार्यालय के प्रधान सहायक 20 हजार घुस लेते गिरफ्तार

भूअर्जन कार्यालय में एसीबी का छापा

दो कर्मी निरंजन और नुनुदेव को गिरफ्तार कर ले गयी दुमका, रिंग रोड में मुआवजा के नाम पर 5 प्रतिशत घूस लेने का मामला

देवघर// झारखंड के देवघर में एसीबी ने भू-अर्जन कार्यालय में मारा छापा । एसीबी की टीम ने देवघर जिला भू-अर्जन कार्यालय के प्रधान सहायक को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, जिला भू-अर्जन कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक एक व्यक्ति से जमीन से जुड़े मामले में फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 20 हजार रुपये घूस मांग रहा था। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 👇👇👇

https://www.facebook.com/share/v/1CRzWdCfB1

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने पूरे मामले की जांच की और जाल बिछाकर कार्रवाई की। बताया जाता है कि शुक्रवार को जैसे ही प्रधान सहायक ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए, पहले से घात लगाए एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।

Leave a Reply