Deoghar // देवघर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर (भा.पु.से.) के निर्देश पर साइबर थाना, देवघर द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दिनांक 22.05.2026 को साइबर थाना पुलिस ने 04 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जो फर्जी तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे।🔎
कैसे करते थे ठगी ?
गिरफ्तार अपराधी खुद को —✅ Flipkart / Amazon Customer Care Representative✅ Airtel Payment Bank अधिकारी✅ Google Pay / PhonePe / PayTM Customer Care अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे।📲 अपराधी उपभोक्ताओं को Cash Back का लालच देकर PhonePe Gift Card बनवाते थे और फिर उसे Redeem कर राशि की ठगी कर लेते थे।📲 इसके अलावा Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank बंद होने का डर दिखाकर लोगों से OTP और बैंकिंग जानकारी हासिल कर ऑनलाइन ठगी करते थे।🌾 इतना ही नहीं, PM किसान योजना एवं लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी की जा रही थी।
गिरफ्तार आरोपी के नाम:
1️⃣ सूरज कुमार (21 वर्ष) पिता अरुण मंडल 2️⃣ बिट्टू कुमार (28 वर्ष) पिता भागीरथ मंडल दोनों घुठिया बड़ा असहना थाना मोहनपुर 3️⃣ मुस्तकीम अंसारी (22 वर्ष) पिता जमाल मियां लखीबाद पालोजोरी जिला देवघर 4️⃣ जुल्फ अंसारी (29 वर्ष) पिता इलताफ अंसारी डुमरिया थाना मसलिया जिला दुमका ।
बरामद सामान: मोबाइल फोन – 05 सिम कार्ड – 05
कुल जब्त प्रतिबंधित सिम – 01 प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपियों की साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
