चतरा नगर परिषद के अध्यक्ष और सरायकेला नगर परिषद अध्यक्ष ने सीएम से की मुलाकात
रांची // झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विभिन्न नगर निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की।

सबसे पहले चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू खान तथा सरायकेला नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शहरी विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई
इसके बाद देवघर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर रवि राउत तथा चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने भी मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें भी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस दौरान मंत्री हाफिजूल हसन भी उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान राज्य में शहरी विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
