झारखंड की आवाज

विधायक पूर्णिमा साहू ने फोरलेन सड़क का किया शुभारंभ -

विधायक पूर्णिमा साहू ने फोरलेन सड़क का किया शुभारंभ

1003881363

जमशेदपुर // शहर को जाम मुक्त करने की दिशा में एक नयी पहल की गई है, इसके तहत जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी पर नए पुल का निर्माण किया जायेगा, जो सीधे एनएच 33 को जोड़ेगी और जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्रों में स्थित कंपनियों में आने जाने वाले बड़े वाहनो को सीधे बिना किसी जाम के शहर से बाहर पहुँचाने में मदद करेगी, यह पुल भुइयाँडीह स्थित बारा घाट पर बनाया जायेगा जो कुल 4 किलोमीटर का होगा, और 49 करोड़ के लागत से इसका निर्माण अगले 18 महीना में होगा, इसमें फोरलेन सड़क भी शामिल है, क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने आज इस कार्य का विधिवत शिलान्यास किया, वैसे क्षेत्र के पूर्व विधायक सरयू राय ने भी इस कार्य का शिलान्यास किया था, लेकिन कुछ बढ़ाओ के कारण वह निर्माण नहीं हुआ था, विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि बिना किसी घर को क्षति पहुंचा इस पूरे कार्य को संपन्न किया जाएगा, इसके निर्माण हो जाने से जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र जाम मुक्त भी हो जाएगा।

Leave a Reply