देवघर// जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर में आयोजक भोला यादव द्वारा आयोजित मोहनपुर T10 क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ।
बारिश के कारण मैच को 8-8 ओवर का कर दिया गया। फाइनल मुकाबला राजा कैटरिंग और JMT गोरेमारा 11 के बीच खेला गया, जिसमें राजा कैटरिंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
राजा कैटरिंग ने 14 रनों से मुकाबला जीता
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजा कैटरिंग की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 70 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 13 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।
71 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी JMT गोरेमारा 11 की टीम निर्धारित ओवरों में 56 रन ही बना सकी। राजा कैटरिंग की ओर से संजीव झा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस तरह राजा कैटरिंग ने 14 रनों से मुकाबला जीतकर मोहनपुर T10 क्रिकेट लीग की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

पुरस्कार वितरण समारोह में आयोजक भोला यादव एवं मुख्य अतिथि शिव कुमार राकेश ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
व्यक्तिगत पुरस्कार
- बेस्ट बल्लेबाज: हेमंत कुमार
- बेस्ट गेंदबाज: पिंटू
- बेस्ट ऑफ कमेंट्री अवॉर्ड: पप्पू यदुवंशी
- मुकाबले में अंपायर की भूमिका कुशाल शेख, ऋषि एवं विक्की रमानी ने निभाई।
इस अवसर पर कमेंटेटर पप्पू यदुवंशी, शिव कुमार, नंदन यादव, प्रदीप राय, मुकेश राय, राजकुमार एवं नीतीश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- बारिश से प्रभावित इस फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। राजा कैटरिंग की टीम की जीत के साथ मोहनपुर T10 क्रिकेट लीग का सफल समापन हुआ।
