झारखंड की आवाज

Sawan की पहली सोमवारी 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण -

Sawan की पहली सोमवारी 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

देवघर राजकीय श्रावणी मेला के पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं की कतार बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर से चमारीडीह पुल तक पहुँची । जिसके पश्चात अहले सुबह 04:12 बजे बाबा मंदिर का पट खुला और सरकारी पूजा के पश्चात आम श्रद्धालुओं के लिए जलार्पण शुरू हुआ। और बोल बम के जयघोष के साथ 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलाभिषेक किया । जिला प्रशासन ने जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बताते हुए कहा कि 2,26,264 श्रद्धालुओं ने सोमवार के दिन बाबा पर जलार्पण किया है। जिसमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 87,279, आंतरिक अर्घा से 1,38,985 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।

Leave a ReplyCancel reply