
हजारीबाग // जिला में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक संगठित चोरी गैंग का भंडाफोड़ करते हुए कुल 18 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जबकि 6 बड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गैंग का सरगना संदीप कुमार मेहता भी पुलिस की गिरफ्त में है। 26 नवंबर की रात गुप्त सूचना पर पुलिस ने पेलावल ओपी क्षेत्र के छड़वा डैम के पास दो संदिग्धों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दबोचा। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने लोहसिंघना और पेलावल क्षेत्र छापेमारी की, जहाँ से गिरोह के 4 और सदस्य पकड़े गए।
29 मोटरसाइकिल चोरी कर चुके हैं। फिलहाल 8 मोटरसाइकिल बरामद
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में हजारीबाग के अलग-अलग इलाकों से कुल 29 मोटरसाइकिल चोरी कर चुके हैं। फिलहाल 8 मोटरसाइकिल बरामद, बाकी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद ने किया। उनके साथ लोहसिंघना, पेलावल, बड़ा बाजार, ईचाक थाना तथा तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम शामिल रही।
सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।हजारीबाग पुलिस की इस सफलता के बाद जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर बड़ा रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।