झारखंड की आवाज

Cyber froud। ना एटीएम पिन , ना ओटीपी बताया फिर भी 64 हजार की हो गई साइबर ठगी -

Cyber froud। ना एटीएम पिन , ना ओटीपी बताया फिर भी 64 हजार की हो गई साइबर ठगी

पाकुड़ // नगर थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह मामला साइबर ठगी से जुड़ा हुआ है। महिला के बैंक खाते से बीते 14 मार्च को 64,000 रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। जिसमें बिना ओटीपी या बैंक जानकारी साझा किए पैसे निकाले गए। पीड़ित महिला ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। नगर थाना क्षेत्र की निवासी वीणा देवी ने अपनी शिकायत में बताया है कि 14 मार्च 2026 को उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 64,000 रुपए कट गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने न तो यह भुगतान किया और न ही किसी को ओटीपी या बैंक संबंधी कोई जानकारी दी थी।

पुलिस की दी लिखित शिकायत

इस घटना के बाद वीणा देवी और उनके परिजन काफी परेशान हैं। उन्होंने तुरंत भारतीय स्टेट बैंक से संपर्क किया, जहां बैंक अधिकारियों ने इसे साइबर धोखाधड़ी का मामला बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। महिला वीणा देवी की बेटी लवली पटेल ने बताया कि बैंक पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिली कि उनके खाते से निकाले गए पैसे रेहान अली खान नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। उन्होंने भी पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। नगर थाना के अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। पीड़ित महिला ने बिना ओटीपी और बैंक जानकारी के इतनी बड़ी रकम की निकासी से अपनी परेशानी व्यक्त की है और जल्द से जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Leave a Reply