झारखंड की आवाज

नेपाल बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 19 पहुंची, 22 घायल काठमांडू लाए गए -

नेपाल बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 19 पहुंची, 22 घायल काठमांडू लाए गए

काठमांडू // पोखरा से काठमांडू आ रही बस के धादिंग में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। काठमांडू में उपचार के दौरान एक यात्री की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में घायल 22 यात्रियों को आगे के उपचार के लिए काठमांडू लाया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1004299321

जिला पुलिस कार्याल के प्रवक्ता एवं डीएसपी पवन कुमार भट्टराई के अनुसार घायलों में से 12 का उपचार नेशनल ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जबकि 10 का इलाज नेशनल हॉस्पिटल कलंकी में किया जा रहा है। काठमांडू लाए गए 23 मरीजों में से एक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।कलंकी के नेशनल हॉस्पिटल में नौ पुरुष और एक महिला का इलाज चल रहा है। ट्रॉमा सेंटर में सात पुरुष और पांच महिलाओं का उपचार किया जा रहा है।

सोमवार तड़के धादिंग के बेनिघाट रोरांग क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में 18 लोगों की मृत्यु हो गई थी और 26 अन्य घायल हुए थे। इनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

Leave a Reply