झारखंड की आवाज

आठ किलो अवैध गांजा व 45,600 रुपये नगद के साथ एक गिरफ्तार -

आठ किलो अवैध गांजा व 45,600 रुपये नगद के साथ एक गिरफ्तार

झारखंड और बिहार में खपाया जाता था अवैध गांजा

साहिबगंज। अवैध गांजा कारोबार के खिलाफ नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।ये जानकारी नगर थाना प्रभारी सह सर्किल इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता ने दी बताया गया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष छापामारी दल ने बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के नॉर्थ कॉलोनी, कालिंगा के सामने वाली गली से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1005508054

गिरफ्तार आरोपी की पहचान करीब 38 वर्षीय मो. फिरोज अख्तर, पिता मो. मोफिल, निवासी छोटी कोदरजन्ना, थाना मुफस्सिल, जिला साहिबगंज के रूप में हुई है। उसके पास से सेलोटेप की सहायता से बंडल बनाया हुआ आठ बंडल गांजा, जिसका कुल वजन करीब आठ किलोग्राम, बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपी के पास से 45,600 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि राज्य के बाहर से अवैध गांजा की खेप साहिबगंज लाई जाती है और साहिबगंज के अलावा मिर्जाचौकी, पीरपैंती एवं भागलपुर क्षेत्र में इसकी आपूर्ति की जाती है। इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था।

गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांजा लेकर जा रहे मोटरसाइकिल सवार को दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी: आठ किलोग्राम गांजा, 45,600 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल।

छापामारी दल में अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू, नगर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश रंजन समेत नगर थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे।

Leave a Reply