झारखंड की आवाज

- Page 24 of 100 -

Bjp Jharkhand। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे देवघर

Deoghar News// BJP President Jp Nadda भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे देवघर। शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे दिल्ली से सीधे देवघर हवाई एयरपोर्ट पहुंचे उनके साथ गोड्डा सांसद डा. निशिकांत दुबे भी मौजूद थे। देवघर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, चम्पाई सोरेन, मधु कोड़ा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

देवघर परिसदन में करेंगे बैठक

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देवघर परिसदन में राज्य के पार्टी नेताओं के साथ रात्रि में बैठक करेंगे और झारखंड की राजनीति पर चर्चा करेंगे।

भाजपा कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

शनिवार को सुबह बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे उसके बाद बीजेपी के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

देवघर एम्स का करेंगे निरक्षण

शनिवार के दिन जेपी नड्डा एम्स देवघर का निरीक्षण करेंगे और वहां अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उनके आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत

एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक के मार्ग में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और पार्टी झंडों के साथ उत्साहपूर्वक मौजूद थे। नड्डा के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह अभिनंदन कर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। इसके बाद उनका काफिला परिसदन पहुंचा।

रात में नड्डा झारखंड प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।

Deoghar Crime News। क्रूड ऑयल चोरी मामले में गुजरात , पश्चिम बंगाल और यूपी के 5 गिरफ्तार

देवघर // पुलिस अधीक्षक देवघर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अंतरराजीय क्रूड ऑयल चोर गिरोह जसीडीह थाना क्षेत्र अन्तर्गत किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं | तत्पश्चात वरीय पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एक छापामारी दल का गठन कर जसीडीह बजार स्थित मयंक होटल से विभिन्न राज्यों के पाँच संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर थाना लाकर गहराई से पूछताछ करने पर इनके निशानदेही पर हल्दिया बरौनी पाईप लाइन से क्रूड ऑयल का चोरी करने का उपकरण सहित पाइप लाइन का वीडियो ग्राफी बरामद कर जप्त किया गया, जिस संदर्भ में जसीडीह थाना काण्ड सं०- 350 / 2025, दिनांक 02.12.2025, धारा 61 (2)/62/111 (2) / 303 (2) B.N.S-2023 & Sec15 (2)/15 (4) of Petrolium and mineral Pipeline (amending) act 2011 & Sec 3 / 4 explosiveSubstance act 1908 & 7 EC act के अन्तर्गत दर्ज किया गया है ।

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम

  • समीर पाण्डेय उम्र करीब 45 वर्ष पिता स्व० सिपाही पाण्डेय साकिन – गोखुल आवास ब्लॉक नंबर – 11 म० नं०-263 जोतपुर सेटेलाईट अहमदाबाद (गुजरात)
  • , 2. पीर अली खान उम्र 40 वर्ष पिता स्व० बैजू साकिन – केवलपुर थाना – खड़गपुर जिला- गोंडा,
  • आदेश कुमार उम्र 42 वर्ष पिता – चन्द्र प्रकाश साकिन + थाना उसराहार जिला -इटावा दोनों राज्य – (उत्तर प्रदेश)
  • 4. रोहित अनुरागी उम्र – 29 वर्ष पिता स्व० प्रेम नारायण अनुरागी साकिन + थाना- राढ़ जिला – हमीरपुर तीनों राज्य (उत्तर प्रदेश)
  • 5. मुकुंद बेरा उम्र 34 वर्ष पिता – काली बेरा, साकिन- बार बैजितपुरथाना – – भवानीपुर जिला – पूर्वी मेदनीपुर (प०ब०)

जप्त सामानों का विवरण

(1). समीर पाण्डेय के पास से ओप्पो कंपनी का मल्टीमिडिया मोबाईल फोन, IMEI No- 868896055088845, 868896055088852, मोबाईल नंबर 7307702375 (2) नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाईल फोन IMEI No-357343649859918, Mob No – 8853733301,-(2) पीर अली खान के पास से विवो कंपनी का मल्टीमिडिया मोबाईल फोन IMEI No- 860586052427132,860586052427124, Mob No -9696937917, के स्टोरेज डिवाइस में ऑयल पाइप लाइन के ऊपर लगे ऑयलमाइल स्टोन का विडियोग्राफी उपलब्ध

(3) आदेश कुमारके पास से समसंग कंपनी का मल्टीमिडिया मोबाईल फोन IMEI No- 351743855131355 ,352128355131353 Mob No-9220711834,

(4) रोहित अनुरागी के पास से (1) समसंग कंपनी का मोबाईल फोन IMEI No- 351940593479355, 357637333489357, Mob No – 7428423641 (2) समसंग कंपनी का कीपैड मोबाईल फोन IMEI No-350447142693281, 352811622693285, Mob No – 7543934287,

(5) मुकुंद बेरा के पास से विवो V-25 मल्टीमिडिया मोबाईल फोन IMEI No- 864579059698470,864579059698462, Mob No – 8481012346 के स्टोरेज डिवाइस में ऑयल पाईप लाइन के ऊपर ऑयल माइलस्टोन का विडियोग्राफी उपलब्ध पाया गया है तथा उक्त अभियुक्तों के निशानदेही पर ग्राम बंधा केंदुआ स्थित हल्दियाबरौनी पाइप लाइन किनारे झाडी – जंगल में छिपा कर रखा हुआ 1. हरा रंग का प्लास्टिक section पाइप करीब 15फीट, 2. लकड़ी का बेट लगा कुदाल – 01 पीस, 3. रिंच – 02 पीस, 4. लोहे का स्टेक 01 पीस, 5. लोहे का टी 01पीस, 6. छेनी 01 पीस, 7. लोहे का सिकड 01 पीस।

Deoghar Cyber Crime। देवघर पुलिस ने 13 लाख नगद के साथ 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर// पुलिस अधीक्षक देवघर सौरभ ( भा०पु०से०) के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरूद्ध की जा रही लगातार कार्रवाई के आलोक में वरीय पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के निर्देश में दिनांक – 27.11.2025 को 04 (चार) साइबर अपराधकर्मी को साइबर अपराध कारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ मे गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मारगोमुण्डा थाना अंतर्गत ग्राम कानो स्थित जंगल तथा पथरड्डा ओ०पी० अंतर्गत अलुवारा जंगल में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी फर्जी बैंक / कस्टमर केयर / सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते हैं। तदनुसार वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार मारगोमुण्डा थाना अंतर्गत ग्राम कानो स्थित जंगल तथा पथरड्डा ओ०पी० अंतर्गत अलुवारा जंगल में छापामारी कर चार साइबर अपराधी को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्तियों के पास से बरामद मोबाईल / सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर / सरकारी पदाधिकारी बनकर PhonePe Users को Cash Back का झांसा देकर तथा PM Kishan योजना के लाभुकों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं ।

गिरफ्तार किए गए साइबर ठग की अपराध शैली :

1. PM Kishan योजना के लाभुकों को फर्जी PM Kishan योजना का लिंक भेजकर लाभुक को झांसे में लेकर ठगी करना
2. फर्जी Phonepe / Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना ।
3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel
Thanks App के माध्यम से Airtel Payment BankCardबंद कर उपभोक्ताओं को झांसा
देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर
ठगी करना ।
छापामारी का स्थान – 1. मारगोमुण्डा थाना अंतर्गत ग्राम कानो स्थित जंगल
2. पथरड्डा ओ०पी० अंतर्गत अलुवारा जंगल

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1. शिबा हांसदा उम्र 19 वर्ष पिता स्व0 रवि हांसदा, ग्राम कपसियो, थाना मसलिया, जिला दुमका
2. बासुदेव कोल उम्र 19 वर्ष, पिता रंजीत कोल, ग्राम आसना, थाना पालाजोरी
3. लियाकत अंसारी उम्र 34 वर्ष पिता रजाउद्दीन मियां, ग्राम बागजोरा, टोला मिश्राटांड
4. रहमत अंसारी उम्र 30 वर्ष पिता स्व० हदीश मियां, ग्राम बांसजोड़ा टोला मिश्राटांड, थाना मारगोमुण्डा जिला देवघर

बरामद सामग्री

मोबाइल 7 , सिम कार्ड 6 , एटीएम कार्ड 3, नगद 13 लाख 12 हजार बरामद किया गया।

संविधान दिवस : उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मियों को संविधान के प्रस्तावना की दिलाई शपथ

देवघर// उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा समाहरणालय सभागार में सभी पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मियों को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलायी। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारा संविधान न केवल विश्व के सबसे विशाल लोकतंत्र की आत्मा है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार भी है।।

आइए, इसके न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें।

उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलायी संविधान प्रस्तावना की शपथ … हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्र गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को समाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरीमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, सम्वत दो हजार छह विक्रमी) को एकदनुसार इस संविधान को अंगिकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है।

पुटूआगढ़ जंगल में मिला युवक का शव आक्रोशित ग्रामीणों ने पांच घंटे तक सड़क को रखा जाम ।

लातेहार// बरवाडीह थाना क्षेत्र के पुटूआगढ़ जंगल में दो दिन पूर्व पेड़ से लटके एक युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को सड़क पर फूट पड़ा। मृतक के गांव हुटार के ग्रामीणों ने मुखिया शोभा देवी के नेतृत्व में लातेहार के बरवाडीह/पलामू दोनों जिला को जोड़ने वाली हुटार पथ स्थित कोयल नदी पर बने पुल पर जाम लगा दिया और मामले को हत्या बताते हुए शीघ्र और पारदर्शी खुलासे की मांग की। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दो दिनों पूर्व हूंटार(पलामू ) ग्राम निवासी चंदन भुइंया (उम्र लगभग 28वर्ष) पिता सुकन भुइंया का शव बरवाडीह थाना क्षेत्र के पुटूआगढ़ जंगल में एक पेट से लटका मिला था।

घटना की सूचना पर बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार के नेतृत्व में शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक करवाई करते हुई शव को उसके परिजनों को सौंप दिया था। इसी बीच बुधवार सुबह सात बजे के करीब पंचायत के मुखिया शोभा देवी के नेतृत्व में उसके परिजनों ,दो छोटे छोटे बच्चों के साथ काफी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने दोनों जिला को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग में बने पुल में मृतक को गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुई शव के साथ मुख्य मार्ग को जामकर दिया।जाम की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश साह तथा बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार,सब इंस्पेक्टर राजन अधिकारी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अडिग रहे। स्थिति को देखते हुए एसडीपीओ भरत राम भी घटनास्थल पर पहुंचे, बाद में स्थानीय समाजसेवी दिलीप चंद्रवंशी की पहल पर अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी सचाई सामने लाते हुई आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। करीब पांच घंटे जाम के बाद दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। जिसे दोपहर 12 बजे के करीब हटाया गया। जिससे आवागमन सुचारू हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर मामले का खुलासा नहीं हुआ। तो वे पुनः आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर दोनों क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीणों शामिल थे।

डोमेस्टिक एयरपोर्ट व एयर कार्गो हब निर्माण को लेकर छह सदस्यीय टीम पहुंची साहेबगंज

साहिबगंज // ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा नीति के तहत साहिबगंज अंचल के हाजीपुर दियारा व हाजीपुर भीठा में डोमेस्टिक एयरपोर्ट व एयर कार्गो हब निर्माण को प्री-फिजिविलिटी स्टडी के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (नई दिल्ली) की छह सदस्यीय टीम बुधवार को साहिबगंज पहुंची। टीम का नेतृत्व प्राधिकरण की मेघा रोहिल्ला कर रही हैं। प्राधिकरण की टीम को प्री-फिजिविलिटी स्टडी के लिए स्थल निरीक्षण कराने एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत व सदर सीओ बासुकीनाथ टुडू एवं सदर एसडीओ अमर जॉन आइंद मौजूद रहे। टीम एयरपोर्ट निर्माण को प्री-फिजिविलिटी स्टडी के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर तकनीकी पहलुओं की जांच किया है। जांच के क्रम में एयरपोर्ट के लिए प्रस्तावित जमीन के आसपास पहाड़ी, घना जंगल व वन भूमि है या नहीं, आसपास बर्ड सेंचुरी है या नहीं राजस्व भूमि आदि की जांच किया।

अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की टीम एयरपोर्ट के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण करने पहुंची है। उन्होंने बताया कि यहां डोमेस्टिक एयरपोर्ट व एयर कार्गो हब निर्माण के लिए 494 एकड़ भूमि चिह्नित कर लिया गया है। इसमें सरकारी व रैयतों दोनों तरह की भूमि है। जांच के बाद अपनी रिपोर्ट भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के वरीय अधिकारी को सौंपेगी। इसी जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगा यहां प्रस्तावित जमीन एयरपोर्ट निर्माण के लिए योग्य है या नहीं। इस एयरपोर्ट निर्माण को लेकर स्थानीय किसानों ने आपत्ति जताया हैं। किसानों का कहना हैं अधिक से अधिक किसान विस्थापित हो जाएंगे। साथ ही क्षेत्र में कृषि के अलावे पशुपालन ही पेशा है. गौचर एक बड़े भूखंड का एयरपोर्ट हेतु अधिग्रहण की सूचना से किसानों में गुस्सा व हड़कंप है। पीड़ित किसानों का कहना है कि बगल में मरुभूमि है, उसमें एयरपोर्ट बनाया जाये। स्थानीय किसान किसी भी कीमत पर एयरपोर्ट हेतु भूमि देने को तैयार नहीं है।

Crime News। मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ 6 अपराधी गिरफ्तार

हजारीबाग // जिला में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक संगठित चोरी गैंग का भंडाफोड़ करते हुए कुल 18 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जबकि 6 बड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गैंग का सरगना संदीप कुमार मेहता भी पुलिस की गिरफ्त में है। 26 नवंबर की रात गुप्त सूचना पर पुलिस ने पेलावल ओपी क्षेत्र के छड़वा डैम के पास दो संदिग्धों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दबोचा। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने लोहसिंघना और पेलावल क्षेत्र छापेमारी की, जहाँ से गिरोह के 4 और सदस्य पकड़े गए।

29 मोटरसाइकिल चोरी कर चुके हैं। फिलहाल 8 मोटरसाइकिल बरामद

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में हजारीबाग के अलग-अलग इलाकों से कुल 29 मोटरसाइकिल चोरी कर चुके हैं। फिलहाल 8 मोटरसाइकिल बरामद, बाकी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद ने किया। उनके साथ लोहसिंघना, पेलावल, बड़ा बाजार, ईचाक थाना तथा तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम शामिल रही।

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।हजारीबाग पुलिस की इस सफलता के बाद जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर बड़ा रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Deoghar Cyber Crime News। देवघर पुलिस ने 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर// जिला के सारठ थाना क्षेत्र के गोबरशाला गांव के पास स्थित जंगल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर ठगों को दबोच लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में कुछ युवक फर्जी Flipkart Cart Customer Care, Amazon Customer Care, , फर्जी बैंक अधिकारी, तथा PM Kisan Yojana/Loan दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर सारठ थाना पुलिस व पथरड्डा ओपी की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 06 मोबाइल फोन और 05 सिमकार्ड बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान :–

  • निरंजन कुमार दास, उम्र 33 वर्ष, पिता रामगोपाल दास सा. चांदमारी,थाना मधुपुर, वर्तमान पता गांव गोबरशाला थाना सारठ जिला देवघर
  • जितेंद्र कुमार दास, उम्र 20 वर्ष, पिता परेश महरा गांव पिछड़ीबाद थाना–सारठ जिला देवघर
  • दिनेश दास, उम्र 24 वर्ष, पिता सुबल दास निवासी,गांव फुलचुआ, थाना–सारठ जिला देवघर
  • सूरज कुमार दास, पिता रंजीत महरा उम्र 19 वर्ष, निवासी गाँव गोवरशाला थाना–सारठ जिला देवघर

जांच में सामने आया कि जनवरी 2025 से अब तक इनसे जुड़े 703 साइबर अपराधियों/किशोरों की गिरफ्तारी और 864 मोबाइल एवं 1107 सिम की बरामदगी हो चुकी है। जिनमें 261 प्रतिबंधित आधार लिंक्ड सिम शामिल हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट युवाओं को किया समर्पित

दुमका // झारखंड की उप राजधानी दुमका की धरती आज विकास की नई उड़ान की गवाह बना । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हवाई अड्डा परिसर में झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का औपचारिक उद्घाटन किया और प्रदेशवासियों को कई बड़ी सौगातें दीं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दुमका और मसलिया क्षेत्र में कई योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया।

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट युवाओं को समर्पित किया जहाँ हर साल 30 युवा कमर्शियल पायलट बनने का ट्रेनिंग लेंगे।

15 आरक्षित सीट का पूरा खर्च सरकार उठाएगी जबकि 15 सीट जनरल होंगे जिसके लिए 60 लाख खर्च करने होंगे। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अब झारखंड के युवा अपने ही राज्य में पायलट बनने का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इंस्टीट्यूट में 30 युवाओं का चयन प्रतियोगिता परीक्षा से होगा। इनमें से 15 आरक्षित वर्ग के युवाओं को राज्य सरकार 100% स्कॉलरशिप देगी। मुख्यमंत्री ने कहा झारखण्ड राज्य के रजत जयंती के अवसर संथाल परगना की धरती से लंबी लकीर खींची है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा की 2008 में इस संस्थान की नींव रखी गई थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। मुख्यमंत्री ने इसे रांची से लेकर दिल्ली तक विस्तार देने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों की जिम्मेदारी जनता की सेवा है और अब राज्य ने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं, इसलिए काम की गति और तेज होनी चाहिए। सीएम ने उम्मीद जताई कि राज्य के युवा, किसान और मजदूर तेजी से विकास की राह पर कदमताल करेंगे ।

Dumka News। दुमका के हंसडीहा में एक ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Breaking News Dumka

दुमका // जिले के हँसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ेत पंचायत के बरदेही गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, पत्नी और दो बच्चों की ह*त्या घर में सोते समय धारदार हथियार से की गई, जबकि पति का शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिला। सुबह गांव के लोग जब शौच के लिए बाहर निकले तो लाशें देखकर सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है, और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ह*त्या किसने और क्यों की इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड और फॉरेन्सिक टीम को बुलाया है, और जांच तेजी से शुरू कर दी गई है।

आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम की शुरुआत

देवघर// जिला अन्तर्गत आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह के पहले दिन देवघर प्रखण्ड अन्तर्गत खोरीपानन पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंका में, मोहनपुर प्रखण्ड के बारा पंचायत के पुराना चितकाठ विद्यालय के पास, सारवां प्रखण्ड के बैजुकुरा पंचायत के पंचायत भवन में, सोनारायठाढ़ी प्रखण्ड अन्तर्गत जरका 1 के उच्च विद्यालय तिलकपुर में, देवीपुर प्रखण्ड के धोबाना पंचायत के खमहारडीह स्कूल में, सारठ प्रखण्ड बाभनगामा पंचायत के बाभनगामा दूबे मंडा के पास, पालोजोरी प्रखण्ड अन्तर्गत जीवनाबांध के पंचायत भवन में, मधुपुर प्रखण्ड के बुढै़यी पंचायत भवन के पास, करौं प्रखण्ड के बारा पंचायत भवन में, मारगोमुण्डा प्रखण्ड के सुग्गापहाड़ी पंचायत भवन परिसर में आयोजित किया जायेगा।

इस दौरान वरीय अधिकारियों के साथ प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा से जुड़े हुए पेंशन, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि सहकारिता, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, समाज कल्याण, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य, जेएसएलपीएस विभागों द्वारा अपना-अपना स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी व लाभ से लाभान्वित किया गया।

समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया

साथ ही आमजनों के समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। वही वैसे मामले जिनका निष्पादन ऑन द स्पॉट नहीं किया जा सकता उन मामलों को निर्धारित समय सीमा के अंदर निराकरण करते हुए आवेदनकर्ता को सूचित किया जायेगा। टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए जिला स्तर से कार्यक्रम में मिलने वाले आवेदनों व शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस हेतु ऑनलाईन सिस्टम के माध्यम से कार्यक्रम के दौरान ही रोजाना मिलने वाले आवेदनों व शिकायतों की इंट्री किया जायेगा और जिला स्तर की टीम द्वारा समस्याओं का समाधान व निष्पादन की गति की निगरानी करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराया जाएगा।

इसके अलावे आज के कार्यक्रम में वन अधिकार पटटा का वितरण, साईकिल वितरण, भूमि से संबंधित मामलों का निपटारा, विभिन्न प्रमाण पत्र, अन्न प्रासन व गोद भराई, जन्म प्रमाण पत्र, होल्डिंग रिसिप्ट, ट्राई साईकिल, स्ट्रीट भेंडर के बीच ऋण वितरण, ई-श्रम कार्ड, जॉब कार्ड का वितरण, जेएसएलपीएस की दीदियों को ऋण से लिंकेज, सर्वजन पेंशन योजना के अलावा विभिन्न परिसम्पतियों का वितरण सुयोग्य लाभुकों के बीच किया गया।

जिला स्तर के अधिकारियों व विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

इसके अलावे आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार के अन्तर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा सरकार की चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से सभी को अवगत कराया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग के योजनाओं को प्रदर्शन करते हुए स्टॉल लगाया गया था, जहां योजनाओं से जुड़ी जानकारी के प्रचार-प्रसार हेतु पम्पलेट का वितरण भी लोगों के बीच किया गया।

Jamshedpur News। गोली मारकर युवक की कर दी ह*त्या

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 2 में तौकीर उर्फ गोरा नामक व्यक्ति कि गोली मारकर ह*त्या कर दी गई, वहीं आनन फानन घायल युवक को टीएमसी हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया, भीड़भाड़ इलाके में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग सें पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला, बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अपराधियों ने 5 से 6 गोली युवक को मारी जिसे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, घटना के बाद परिवार और बस्ती के लोगों ने घटनास्थल से लेकर टीएमएच अस्पताल में जमकर बवाल किया, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, मामला बिगड़ता देख थाना प्रभारी डीएसपी और सिटी एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, बड़ी संख्या में घटनास्थल पर और टीएमएच अस्पताल में पुलिस बल की तनाती की गई, सिटी एसपी ने बताया कि 3 महीने पहले ही युवक जेल से बाहर निकाला था और आज अपराधियों ने इसे गोली मारकर हत्या कर दी, आपसी रंजिश को देखते हुए इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कंगना जा रहा है जल्द से जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा l

घटनास्थल से चार खोखा पुलिस ने किया बरामद, थाना प्रभारी डीएसपी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटे।

होटल में फायरिंग सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी अभियान शुरू

सरायकेला// जिला के. चांडिल थाना अंतर्गत एनएच-33 स्थित टाटा हाईवे होटल में गुरुवार देर रात अपराधियों ने फ़िल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना करीब सवा दस बजे हुई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गुलशन बेरवा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपी चिन्हित कर लिए गए हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। होटल मालिक रंजीत कुमार ने बताया कि दो दिन पहले इन्हीं युवकों के एक अन्य गुट के साथ होटल में मारपीट की घटना हुई थी। गुरुवार रात दूसरे गुट के युवक होटल पहुंचे और उस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज मांगने लगे। जब फुटेज देने से इंकार किया गया तो युवकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से कई राउंड के खोखे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी आरोपी जमशेदपुर के रहने वाले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हुई है। फायरिंग की इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Ed की छापेमारी भारी मात्रा में केश और जेबरात बरामद

झारखंड में ED की कार्यवाही कोयला चोरी और तस्करी के कई बड़े मामलों में लगभग 18 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। यह कार्रवाई अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह (LB Singh) और अमर मंडल से संबंधित ठिकानों पर हुईं। एलबी सिंह ने ईडी टीम पर अपने पालतू कुत्तों को छोड़ कर काफी देर तक कार्रवाई रोके रखी। अमर मंडल कोयला के अलावे राजनीतिक संरक्षण में पत्थर और बालू में अवैध उगाही में सक्रिय है। वर्तमान में अनिल गोयल का सिंडिकेट ही धनबाद में कोयला तस्करी में सक्रिय है ।

पश्चिम बंगाल (ED कोलकाता) की कार्रवाई ED के कोलकाता कार्यालय ने अवैध कोयला खनन, अवैध परिवहन और कोयले के भंडारण से जुड़े मामलों में 24 परिसरों में तलाशी ली है।यह कार्रवाई दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता में हुई है। बंगाल में भारी मात्रा में कैश और जेवर बरामद हुआ।

धनबाद में ED की कार्रवाई कोयला कारोबारी एल.बी. सिंह समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

धनबाद में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाईकोल कारोबारी एल.बी. सिंह समेत कई ठिकानों पर छापेमारी, कुल 18 स्थानों पर दबिश
कोयला राजधानी धनबाद में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी और समन्वित कार्रवाई को अंजाम दिया। कोल कारोबारी एल.बी. सिंह के शिमलाबहार स्थित आवास सहित उनसे जुड़े कई ठिकानों पर तड़के ही ईडी की टीमों ने दस्तक दी।सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कोयला कारोबार से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच को लेकर की जा रही है।

ईडी की टीम एक साथ धनबाद के देवबिला क्षेत्र सहित कुल 18 जगहों पर छापेमारी कर रही है।बताया जा रहा है कि छापेमारी में बीसीसीएल के कुछ अधिकारियों के ठिकाने भी शामिल हैं। शहर के कई इलाकों में केंद्रीय एजेंसी की इस रेड से हलचल मची हुई है।ईडी की टीमें दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की जांच के साथ-साथ संदिग्ध लेनदेन और संपत्तियों का ब्योरा भी खंगाल रही हैं। कार्रवाई जारी है, और छापेमारी से जुड़े और भी अपडेट सामने आने की संभावना है।