झारखंड की आवाज

- Page 54 of 102 -

Latehar Police को मिली बड़ी सफलता 5 वर्ष से फरार माओवादी गिरफ्तार

Latehar जिले के पुलिस कप्तान कुमार गौरव के निर्देश पर लातेहार पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। कई वर्षों से फरार चल रहे माओवादी उग्रवादी जगन लोहरा को लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।उक्त जानकारी छिपादोहर थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ भरत राम ने दी है। गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी 32 वीं बटालियन, बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भरत राम छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह व लोहरदगा पुलिस के संयुक्त छापामारी दल द्वारा की गई।

हूल दिवस पर विधि-व्यवस्था बिगाड़ने के 3 आरोपी गिरफ्तार

साहेबगंज 30 जून को सिदो-कान्हू की जन्म स्थली बरहेट के भोगनाडीह में प्रशासनिक कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था बिगाड़ने के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में बरहेट थाना में कांड संख्या 103/25 दर्ज किया गया था। अनुसंधान में बरहेट थाना क्षेत्र के तलबड़िया ग्राम प्रधान बेटका मुर्मू, बोरियो थाना क्षेत्र के पथरा ग्राम प्रधान नरसिंह मरांडी एवं गोड्डा जिला के बोआरीजोर निवासी चुनाराम बेसरा को गिरफ्तार किया गया है। उनके विरुद्ध नेतृत्व कर भीड़ को उकसाने का आरोप था। छापामारी दल में बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार व अन्य थे।

शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 40 लाख के अवैध विदेशी शराब जब्त

Hazaribag नशा तस्करी के विरुद्ध उत्पाद विभाग, हजारीबाग ने फिर से एक बार बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग के पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची के तरफ से पड़ोसी राज्य बिहार के लिए भारी मात्रा में शराब का निर्यात किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर बरही चौपारण रोड पर पुलिस के द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान बरही थाना क्षेत्र के तिलैया रोड में एक डाक पार्सल का कंटेनर वाहन को रुकवा कर ड्राइवर से पूछताछ की गई। ड्राइवर के द्वारा पार्सल का सही कागजात नहीं दिखाई जाने के बाद वाहन के भीतर जब छापामारी किया गया तो भारी मात्रा में विदेशी शराब पाया गया। इस संदर्भ में उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त शिवकुमार साहू बताया कि कंटेनर वाहन से लगभग 400 पेटी विदेशी शराब को जब्त किया गया है। जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 40 लाख रुपए है। सभी शराब की बोतल पर फॉर सेल इन हरियाणा पंजाब अंकित है। वही कंटेनर वाहन के चालक जगदीश सिंह को गिरफ्तार किया गया। आगे उन्होंने बताया कि जब ड्राइवर से पूछताछ की गई तो ड्राइवर ने बताया शराब से लड़ी कंटेनर वाहन रामगढ़ के टोल प्लाजा ओरमांझी स्थित उसे सुपुर्द किया गया। जिसे बिहार का पटना ले जाना था, लेकिन उससे पूर्व ही शराब तस्करी के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर दी। सहायक आयुक्त, उत्पाद विभाग ने आगे बताया कि 40 लाख रुपए का विदेशी शराब सहित 40 लाख रुपए के कंटेनर वाहन को जब्त करते हुए शराब तस्कारियों को भारी नुकसान विभाग के द्वारा पहुंचाया गया है और उनके मनसुबे पर पानी फेरी गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई लगातार विभाग के द्वारा की जा रही है, ताकि क्षेत्र में अवैध शराब की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई जा सके।

ट्रक को पकड़ने के चक्कर में पुलिस जवान आया कंटेनर के चपेट में हुई मौ” त

Hazaribag जिला के चरही थाना में पदस्थापित झारखंड पुलिस के जवान रमाशंकर पांडेय की मौत सेवा देने के दौरान हो गई । चरही पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक से चोरी का डीजल का तस्करी हो रहा है । इस सूचना के आलोक में उस ट्रक का पीछा करने के दौरान यह घटना घटी है। हजारीबाग के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद ने बताया चरही पुलिस को ट्रक पर कुछ संदिग्ध गतिविधियों का संदेह हुआ। गश्ती दल ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन ट्रक चालक ने रफ्तार तेज कर दी और भाग निकला। इसके बाद चरही पुलिस ने मांडू थाना को सूचना दी। मांडू थाना के जवानों ने सड़क पर बैरिकेडिंग कर ट्रक को रोकने की कोशिश की। लेकिन ट्रक चालक डिवाइडर पर चढ़ते हुए बैरिकेड को तोड़ दिया और ट्रक में सवार 5 से 6 लोग मौके से फरार हो गए। पीछे से आ रहे हैं कंटेनर गाड़ी ने गश्ती दल में शामिल जवान रमाशंकर पांडेय को अपने चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौत हो गई है। इधर पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को पुलिस लाइन हजारीबाग लाया गया। जहां पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों के द्वारा मृत जवान को अंतिम सलामी दी गई। इसके साथ ही उनके परिजन को संतावना दिया गया। साथ ही बताया की चुकी काम करने के दौरान इनकी मृत्यु हुई है अतः इन्हें शहीद कहा जाना चाहिए।

वहीं इनके परिजनों ने बताया कि रमाशंकर पाण्डे पिता भुवनेश्वर पाण्डेय ग्राम पेना पोस्ट भन्डार थाना विश्राम पुर जिला पलामू के रहने वाले 2005 बैच के आरक्षी है तथा वर्तमान में चरही थाना में सेवारत थे। मृतक आरक्षी विवाहित थे पत्नी के अलावा इनके तीन बच्चे जिनमें दो पुत्र तथा एक पुत्री है।

राजस्व कर्मचारी को एसीबी ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Jamshedpur चांडिल अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी सन्नी बर्मन को जमशेदपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई आदिवासी युवक राजेश हेम्ब्रम की शिकायत पर हुई, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी पुश्तैनी जमीन को पंजी-2 में नाम दर्ज कराने के लिए कर्मचारी द्वारा घूस मांगी जा रही है. एसीबी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और जैसे ही सन्नी बर्मन ने रिश्वत ली, टीम ने उन्हें पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ शुरू कर दी गई है. गिरफ्तारी के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मचा है. ग्रामीणों और आम लोगों ने एसीबी की कार्रवाई की सराहना की है. राजेश हेम्ब्रम ने कहा कि अपनी ही जमीन के कागजात दुरुस्त कराने के लिए रिश्वत देना शर्मनाक है. अब उन्हें न्याय की उम्मीद है.

सावन के पहले दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा पर किया जलार्पण

Deoghar राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के पहले दिन आज श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:14 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। इसके अलावा जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,27,598 है। साथ ही बाह्य अर्घा के माध्यम से 34,684, आंतरिक अर्घा से 89,765 एवं शीघ्र दर्शनम के माध्यम 3149 से श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।

कांवरियों के आतिथ्य और सेवा की भावना ही श्रावणी मेला आयोजन का लक्ष्य हो : प्रदीप यादव

हंसडीहा में राजकीय श्रावणी मेला टेंट सीटी का विधिवत हुआ उदघाटन

Dumka हंसडीहा स्थित मयूराक्षी कला मंच में शुक्रवार को राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव का विधिवत उदघाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि विधायक प्रदीप यादव उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर श्रावणी मेला का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे लगातार 28 वी बार इस शिविर के उद्घाटन करने का मौका मिला है। पूरे एक माह तक चलने वाले इस श्रावणी मेले में लोग भक्ति भाव से बिना किसी भेदभाव के सेवा करते हैं। शनिवार रविवार को तो बूढ़े बच्चे टोली बनाकर डाक कांवरियों की सेवा करते हैं।

श्रावणी मेला कई परिवारों के लिए आजीविका भी लेकर आता है। यह मेला आपसी प्रेम का प्रतीक है जो पूरे एक माह तक देखने को मिलता है। जब तक यह संसार रहेगा तब तक यह वातावरण चलते रहेगा। हंसडीहा के शिविर में जैसे सेवा स्थानीय लोग और प्रशासन के द्वारा दिया जाता हैं वह प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हम भगवान शंकर के भक्त हैं इसलिए यहां राजनीति नहीं होनी चाहिए, किसी भी दुकान को मजहब के आधार पर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने दक्षिण भारत के एक शिव मंदिर जिक्र करते हुऐ उनके भक्त कनप्पा की संबोधित करते हुए कहा कि श्रावणी मेला में आनेवाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था के साथ आतिथ्य और सेवा की भावना आवश्यक है। सभी को अपनी भूमिका निभाकर सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। वहीं उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि उन्हें बाबा की सेवा का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि इस बार श्रावणी मेला में जिला प्रशासन एआई तकनीक का सहारा ले रही है।

मेला क्षेत्र में 12 टेंट सिटी का निर्माण किया गया है

खोया पाया केंद्र में इस तकनीक से काफी फायदा मिलने वाला है। कांवरियों के आवासन के लिए टेंट सीटी में बेडों की संख्या बढ़ाई गई है। बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। किसी भी भक्त को कोई कठिनाई न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2025 के दौरान अगले एक महीने तक श्रद्धालुओं को कठिनाई नहीं हो, उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सके,इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में 12 टेंट सिटी का निर्माण किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को विश्राम करने में कठिनाई नहीं हो। जगह जगह पर वाटर पोस्ट की व्यवस्था की गयी है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य सुविधा हेतु 24×7 पूरे मेला अवधि में 20 एम्बुलेंस एक्टिव मोड में रहेंगी। उन्होंने कहा कि टेंट अस्पताल सहित मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र भी उपलब्ध है,जिसमें डॉक्टर जरूरी दवाइयों के साथ 24×7 उपलब्ध रहेंगे।

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा 172 मुस्लिम महिलाओं ने फर्जी तरीके से लिया लाभ

जमशेदपुर के घाटशिला अनुमंडल के गालूडीह थाना क्षेत्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ में फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। जहां हेंदलजुड़ी पंचायत के छोलगोड़ा गांव में 172 मुस्लिम महिलाओं ने फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ लिया है। हैरानी की बात यह है कि ये महिलाएं झारखंड की निवासी भी नहीं हैं। फर्जी लाभुकों में बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों की 40 और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों की 132 मुस्लिम महिलाएं शामिल हैं।

पंचायत के आठ गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं. हेंदलजुड़ी पंचायत में आठ गांव हैं, पर किसी गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है. बावजूद पंचायत के छोलगोड़ा गांव की 172 मुस्लिम महिलाओं के नाम न सिर्फ मंईयां सम्मान योजना में शामिल किया गया, बल्कि उनके खाते में इसकी पहली किस्त भेज दी गई है। मंईयां योजना स्वीकृत सूची में अंकित मुस्लिम महिला बंगाल एवं बिहार के होने की जानकारी जांच के बाद मिल पाई. इतना ही नहीं इनके द्वारा राज्य के सात अन्य जिलों में भी फर्जी निकासी का मामला सामने आया है।

Deoghar Aiims एम्स अस्पताल में अध्ययनरत एक छात्र की बहुमंजिला आवासीय भवन से छलांग लगाने की खबर

Deoghar Aiims एम्स अस्पताल देवघर में एमबीबीएस 2022 बैच का अध्ययनरत एक छात्र बहुमंजिला आवासीय भवन के 5 वीं तल्ला से छलांग लगा दिया है। जिससे स्थिति गंभीर है। एम्स अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज किया जा रहा है। मामले में देवीपुर थाना प्रभारी छानबीन कर रहे हैं।

साक्ष्य के आभाव में महिला समेत कुल 13 साइबर आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी

Deoghar जिला के मार्गोमुंडा थाना कांड संख्या 28/2018 के में आईपीसी (Indian Penal Code) की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 353, 504, 34 और आईटी एक्ट की धारा (Information Technology Act) 66 (B)(C)(D) मामला दर्ज किया गया था और मामले की चार्जशीट दाखिल हुई साथ ही गवाहों का बयान दर्ज होने के बाद। स्टेट की और से लोक अभियोजक ने अपना पक्ष रखा वही बचाव पक्ष की और से विद्वान अधिवक्ताओ ने अपना पक्ष रखा मामले की सुनवाई एडीजे 2 की अदालत में हुई और अदालत ने साक्ष्य के आभाव में आरोपी प्रेम कुमार मंडल पप्पु मंडल अशोक मंडल भीम मंडल अविनाश मंडल जैकी मंडल लोचन मंडल संतोष मंडल किशोर मंडल पिंटू मंडल टूपलाल मंडल पिंटू सेन मदर ऑफ जैकी कुल 13 आरोपियों को बरी किया गया।

जमशेदपुर में विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू को अपराधियों ने मारी गो”ली

जमशेदपुर के बिष्टुपुर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके खाओ गली में अपराधियों ने गोलियां चलायी। बताया जाता है कि एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसको उठाकर लोग अस्पताल ले गये है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। बिष्टुपुर स्थित डीएम मदन स्कूल (केएमपीएम वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर) के ठीक सामने यह गोलियां अपराधियों ने चलायी।

इसको लेकर हड़कंप मच गया है पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है। एरिया की घेराबंदी कर दी है। पुलिस मामले को लेकर अब तक कुछ कहने की स्थिति नहीं है। बताया जा रहा है कि पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू (37) को गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गये है।

Sawan Mela News। Baba Bedhynath Dham में चार अरघा से बाबा पर होगा जलार्पण

Deoghar राजकीय श्रावणी मेला के सफल संचालन को लेकर विभिन्न तैयारियों का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने आईएमसीआर, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स, फुट ओवरब्रिज, बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त की मौजूदगी में भक्तों की सुविधा को देखते हुए हर साल की तरह अरघा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। मेले में चार अरघा से होगा जलार्पण बाबा मंदिर में श्रावणी मेले के दौरान चार अरघा लगाया जायेगा। एक मुख्य अरघा जो बाबा मंदिर के मंझला खंड में लगेगा, यहां पर आम कतार तथा कूपन लेकर आये भक्त जलार्पण व बाबा का दर्शन कर बाहर निकलेंगे। वहीं तीन बाह्य अरघा जो की निकास द्वार के पास नीर कुंड के निकट लगाया जायेगा। यहां पर असहाय व कम समय में जलार्पण की चाहत रखने वाले लोग जलार्पण करेंगे। इस अरघा का जल पाइप लाइन के माध्यम से नीर कुंड के रास्ते बाबा पर अर्पित होगा।इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु क्यू कॉम्प्लेक्स के हॉलों में स्पाईरल की व्यवस्था, सभी शौचालय की सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यापक व्यवस्था के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि होल्डिंग पॉइंट में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने नाथबाड़ी, नेहरू पार्क, आईएमसीआर का निरीक्षण कर की गई तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आगे बाबा मंदिर में साफ-सफाई, सुरक्षा-व्यवस्था, सुलभ जलार्पण, शीघ्र दर्शनम व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता एवं अन्य सुरक्षा मानकों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।

ओपी एवं यातायात ओपी के प्रभारी डीएसपी रैंक के ऑफिसर होंगे : पुलिस अधीक्षक

Deoghar राजकीय श्रावणी मेला के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुग द्वारा संयुक्त रूप से बी.एड. कॉलेज प्रांगण में कल मेला उद्घाटन के पश्चात 11.07.2025 से शुरू हो रहे श्रावणी मेला को लेकर प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी, अधिकारी एवं बाहर से आए पुलिस बल के अधिकारियों, दंडाधिकारियों की सामूहिक ब्रीफिंग का आयोजन किया गया।

पूरे ड्रेस कोड में अनुशासन में रहते हुए अपना कर्त्तव्यों का निर्वहन करें

ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विनम्रता व सेवाभाव के साथ श्रावणी मेला हेतु पूरी तरह सजग रहे, क्योंकि श्रावणी मेला के दौरान खासकर रविवार और सोमवारी के दिन सर्वाधिक भीड़ होती है। ऐसे में श्रावणी मेला के कुल चार सोमवारी को इतनी बड़ी तादाद में देवघर आने वाले कांवरियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण जैसी चुनौतियों का सामना बिना सजगता के नहीं किया जा सकता है। साथ हीं पूरे ड्रेस कोड में अनुशासन में रहते हुए अपना कर्त्तव्यों का निर्वहन करें और अपने का स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आगे उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी कर्मी अपने जगह का निरीक्षण कर लें कि कहीं कोई समस्या तो नहीं है। आप सभी का यह ध्येय होना चाहिये कि जितना हो सके श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण करायें, ताकि कतार लगातार आगे बढ़ते रहे। साथ हीं उपायुक्त ने कहा कि यह हम सभी के लिए जरूरी है कि हम सभी पूरी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें, ताकि दूसरे राज्यों से यहां आने वाले लोग हमारे राज्य की एक अच्छी छवि लेकर यहां से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।

सारे ओ०पी० को श्रावणी मेला हेतु पहले से हीं तैयार रहने के निर्देश

इसके अलावे ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुग ने कहा कि मेला में प्रतिनियुक्त बाहर से आए सभी दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी यहां के माहौल से परिचित हो जायें, ताकि उन्हें भीड़ नियंत्रण करने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। सारे ओ०पी० को श्रावणी मेला हेतु पहले से हीं तैयार रहने के निर्देश दे दिया गया है। साथ उन्होंने कहा कि सभी ओपी एवं यातायात ओपी के प्रभारी डीएसपी रैंक के ऑफिसर होंगे एवं उन सभी का यह दायित्व होगा कि वे यह देखें कि उनके निर्धारित क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इसके अलावा बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने मेला के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं रुटलाइन व होल्डिंग पॉइंट में किए जाने वाले कार्यो और महत्वपूर्ण बिंदुओं से सभी दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया।

Sawan Mela News। Aara – Jasidih और Dibugadh-Deoghar के बीच चार और श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी

Deoghar रेलवे ने यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को ध्यान में रखते हुए आरा-जसीडीह और डिब्रूगढ़-देवघर के बीच चार (4) और श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें मेला अवधि के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त बैठने की क्षमता और सुविधा प्रदान करेंगी।

 03270 आरा-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 13.07.2025 से 10.08.2025 के बीच (5 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को आरा से 00:15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 12:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी तथा 03269 जसीडीह-आरा श्रावणी मेला स्पेशल 13.07.2025 से 10.08.2025 के बीच (5 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को जसीडीह से 12:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 23:45 बजे आरा पहुँचेगी। उक्त स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में आसनसोल मंडल क्षेत्राधिकार में रजला, नरगंजो हॉल्ट, सिमुलतला, तलवा बाजार, लाहाबन, जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य मेमू कार की सुविधा उपलब्ध होगी।

05926 डिब्रूगढ़ – देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 10.07.2025 और 09.08.2025 के बीच (23 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, सोमवार और मंगलवार को डिब्रूगढ़ से 09:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:25 बजे देवघर पहुँचेगी।

05925 देवघर – डिब्रूगढ़ श्रावणी मेला स्पेशल 11.07.2025 और 10.08.2025 के बीच (23 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार, रविवार, मंगलवार और बुधवार को देवघर से 21:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:30 बजे डिब्रूगढ़ पहुँचेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

गिरिडीह में कांग्रेस भवन का हुआ भव्य उद्घाटन, कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने की शिरकत

Giridih भारी बारिश के बीच बुधवार को जिला कांग्रेस कमिटी के नए कार्यालय भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, विधायक श्वेता सिंह, पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि यह भवन सिर्फ कांग्रेस का कार्यालय नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं के समाधान का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झारखंड में पार्टी को मजबूत करने को लेकर गंभीर हैं और यह भवन संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम है।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इसे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कांग्रेस के लिए शुभ संकेत बताया। उन्होंने कहा कि कभी गिरिडीह में कांग्रेस के विधायक हुआ करते थे, लेकिन संगठनात्मक कमजोरी के चलते यह स्थिति आई। अब पार्टी दोबारा मजबूत हो रही है और जल्द ही राजनीतिक हालात बदलेंगे।

बीजेपी आदिवासियों को बेदखल कर कार्यालय बनाया, जबकि कांग्रेस चंदा जुटाकर : डॉ इरफान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कार्यालय को जनता से जुड़ा बताते हुए कहा कि इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने आदिवासियों को बेदखल कर जामताड़ा में कार्यालय बनाया, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता चंदा जुटाकर कार्यालय बनाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आदिवासियों का सच्चा हितैषी बताया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश महासचिव नरेश वर्मा, अजय सिन्हा मंटू, उपेंद्र सिंह, मदन विश्वकर्मा, डॉ. समीर राज चौधरी, महमूद अली खान उर्फ लड्डू, अशोक विश्वकर्मा, बलराम यादव, अमित सिन्हा, योगेश्वर मत्था, ऋषिकेश मिश्रा, संतोष राय, आयुष सिन्हा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।