देवघर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर श्रावणी मेला के दौरान विभिन्न आधुनिक तकनीकों का किया जायेगा उपयोग ए०आई० बेस्ड इन्ट्रीगेटेड मेला कन्ट्रोल रूम, ए०आई० बेस्ड 200 कैमरा, चैट बोर्ड-इन्फॉरमेशन फीडबैक एण्ड हेल्पलाईन, ए०आई० बेस्ड ट्रैफिक मैनजेमेंट सिस्टम, सामान्य कैमरा 700 के आसपास, ए0आई0 बेस्ड 10 ड्रोन, 40 के आसपास टेलीविजन, फेस रिकोग्नाईशन कैमरा, हेड काउन्टींग, हाई क्वालिटी एएनपीआर कैमरा छः स्थानों पर एवं क्यू आर बेस्ड कम्पलेन सिस्टम एवं लोकेशन बेस्ड एटेंन्डेंस सिस्टम व डिजिटल पवेलियम का उपयोग किया जायेगा। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि RFID(Radio Frequency Identification) के माध्यम से श्रद्धालुओं खासकर छोटे बच्चों पर रहेगी नजर। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जानकारी देते हुए कहा गया कि RFID कार्ड (Radio Frequency Identification card) एक ऐसी तकनीक है जो रेडियो तरंगों का उपयोग करके वस्तुओं या व्यक्तियों की पहचान करती है। इसके माध्यम से श्रावणी मेला में आने वाले छोटे बच्चे जो किसी वजह से अपने परिवार से बिछड़ जाते है उन्हें RFID कार्ड के माध्यम से आसानी से खोज कर उन्हें उनके परिवार से मिलाया जा सकता है।
दुमका राजकीय श्रावणी मेला 2025 को लेकर दुमका जिला प्रशासन ने दुमका जिला के बासुकीनाथ में लगने वाला राजकीय श्रावणी मेला को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु होटल/धर्मशाला के कमरे, प्राइवेट पार्किंग तथा खाद्य सामग्रियों की दर निर्धारित किया
देवघर झामुमो के संस्थापक सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मिलने के लिए झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख रविवार को दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली में इलाजरत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका कुशल क्षेम पूछा, बादल ने दूरभाष पर बताया कि क्योंकि स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल प्रबंधन द्वारा शिबू सोरेन से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है, इसलिए वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गुरु जी का हाल-चाल जाना। साथ ही बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ से गुरु जी के शीघ्र स्वस्थ होकर हम सब के बीच पहुंचने की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गुरु जी के स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी दी और डॉक्टर इसके लिए दिन रात प्रयासरत है।
देवघर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों के मद्देनजर सूचना भवन सभागार में सभी नव-चयनित सूचना सह सहायता कर्मियों को ब्रीफ कर उन्हें कार्य आवांटित किया गया। इसके अलावा ब्रीफिंग के दौरान उप विकास आयुक्त ने पीयूष सिन्हा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी सूचना सह सहायता कर्मियों का कार्य सिर्फ बिछड़े हुए कांवरिया बंधुओं को उनके परिजन से मिलाना हीं नहीं है, बल्कि पूरे सेवाभाव व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।
इसके लिए आप सभी अब जिला प्रशासन द्वारा नई तकनीकों के उपयोग का सहारा भी ले सकते हैं और बम भाईयों के पता को ढूंढ कर उनके परिवार से उनका संपर्क करवा सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमारे देवघर के सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में फैले हुए सूचना सह सहायता केंद्रों को हीं सिर्फ आपस में नहीं जोड़ा जाएगा, बल्कि सूचना तंत्र को तकनीकी रूप से और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है, ताकि बिछड़े हुए कांवरिया बंधुओं को उनके परिजन से मिलाने में सहूलियत हो सके।
इसके अलावा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती ने जानकारी दी कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में 31 सूचना सह सहायता केन्द्र, 03 बाइक दस्ता की टीम एवं 02 टोटो चौबिसों घंटे कार्यरत रहेंगे, ताकि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को त्वरित सविधा मुहैया करायी जा सके। इसके अलावा मेला के दौरान बाबा नगरी आने वाले महिला श्रद्धालुओं के साथ बच्चों के सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 10 मातृत्व विश्राम गृह का निर्माण कराया गया है। साथ ही मातृत्व विश्राम गृह में सैनिटरी पैड, बच्चों के डायपर, बिस्कीट, दूध उपलब्ध कराया जाएगा एवं महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी इन केन्द्रों पर की जायेगी।
देवघर पहली बार आईपीएल के तर्ज पे शुरू हुआ टेनिस बॉल टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार और डॉ सुनील खवाड़े द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया इस टूर्नामेंट का शुभारंभ। विशिष्ट अतिथि में देवघर जिला हैंड बॉल संघ के चेयरमैन संजय मालवीय, ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह , डीएसए सचिव आशीष झा, देवघर जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा,बजरंगी महथा, उपस्थित थे।
इसका ऑक्शन देवघर के उत्सव प्लेस में 29 जून को कराया गया था जिसमें सभी टीम ओर आईकॉन खिलाड़ी मौजूद थे आइकॉन की लिस्ट कुछ एक प्रकार है । अंकित पांडेय मनीष यादव रंजीत यादव संजीव झा शालू मिश्रा उज्वल राय । इस ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी विक्की सिंह (11000) की राशि में जिसको सर्वाधिक बोली लगाकर पी वी ए पैंथर ने अपने साथ जोड़ा है। डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि इस टूर्नामेंट को कराने का मकसद है टेनिस बॉल क्रिकेट जो अभी पूरे विश्व में एक स्थान ले रहा है जैसे कि इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) और टेनिस बॉल क्रिकेट प्रीमियर लीग (टीबीसीपीएल), टेनिस बॉल का उपयोग करके आयोजित किए जाते हैं। वैसे ही यहां के खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म देना। ताकि वो भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बड़े स्तर पे भी कर सके। और इस टूर्नामेंट के अगले सत्र का घोषणा भी किया की अगला सीजन फरवरी में और भी भव्य तरीके से कराया जाएगा। मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि पिछले 2 साल के कार्यकाल में देवघर एक ऐसा जिला है जहां खेल के आयोजन के लिए कभी सोचना नहीं पड़ता और ये सब देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े और डीएसए सचिव आशीष झा सहित संजय मालवीय बीरेंद्र सिंह,नवीन शर्मा उनके टीम के कारण संभव हो पाता है। इस तरह का आयोजन ऐसे छोटे शहर में कराने के लिए आयोजकों का भी धन्यवाद दिया। इस टूर्नामेंट को अंकित स्पोर्ट्स के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
पहला मैच कैलाश फाइटर बनाम लिटिल पैराडाइज एलेवेन खेल गया
आज का पहला मैच कैलाश फाइटर बनाम लिटिल पैराडाइज एलेवेन खेल गया जिसमें कैलाश फाइटर टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 119 रन 4 विकेट खोकर बनाया।।लक्ष्य का पीछा करते हुए लिटिल पैराडाइज एलेवेन टीम ने 8 विकेट खोकर लक्ष्य को पार कर लिए।।इसमें अक्षय 15 बॉल 39 रन बनाया । दूसरा मुकेश फ्लावर और ऑरेंज लॉयन के बीच खेला गया जिसमें ऑरेंज लॉयन ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 146 रन बनाए जवाब में मुकेश फ्लावर की टीम ने 7 विकेट खोकर 113रन बनाया और ऑरेंज लॉयन ने यह मैच 33 रन से जीता।।तीसरा मैच PVR पैंथर और स्टाइल एलेवेन के बीच खेल गया जिसमें pvr ने 105 रनों का टारगेट दिया जिसको स्टाइलिश 11 ने 108रन 3 विकेट के नुकसान पे आसानी से हासिल कर लिया।।टूर्नामेंट को सफल बनाने में अंकित स्पोर्ट्स के नीरज झा,पंकज वाजपेई, राजा लगे हुए हैं।
देवघर उपायुक्त ने भी०आइ०पी० (VIP), भी०भी०आई०पी० (VVIP) एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन (Out of turn darshan) पर, पूर्व की तरह इस बार भी सावन माह में पूर्णतः रोक लगाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जर्लापण कराया जा सके। ज्ञात हो कि देवघर के बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुए, उनके जान माल की सुरक्षा व सुगम जलार्पण हेतु ऐसा कदम उठाया गया है। साथ हीं श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए श्रावणी मेला के दौरान भी०आइ०पी० एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्णतः रोक 2015 से ही लगाई गयी है। वर्ष 2015 में सावन माह में श्रद्धालुओं की लंबी कतार में अचानक से अहले सुबह भगदड़ मच गई और 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी । यह घटना 10 अगस्त 2015 को घटी थी। जिसके बाद से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वीआईपी वीवीआईपी और आउट ऑफ टर्न पूजा पर रोक लगा दी गई। और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अरघा के माध्यम से जलार्पण की भी व्यवस्था की गई। कुछ वर्षों से देखा जा रहा है कि आंतरिक अरघा के साथ साथ साथ बाह्य अरघा की भी व्यवस्था की जाती है। आंतरिक अरघा के माध्यम से श्रद्धालुओं जलार्पण के वक्त बाबा का दर्शन कर सकते (शिवलिंग पर जल चढ़ते देख सकते हैं) बाह्य अरघा के माध्यम सामने से देख नहीं सकते हैं लेकिन बाह्य अरघा का भी जल बाबा पर चढ़ाया जाता है और उसे भी बाबा मंदिर के ऊपर लगे एल ई डी स्क्रीन पर देख सकते हैं।
देवघर एम्स में इलाज के दौरान महिला होमगार्ड की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बड़ा शेखपुरा निवासी लाल बहादुर यादव की पुत्री निशा कुमारी देवघर में भाड़े के रूम में रहकर होमगार्ड की ड्यूटी उपायुक्त कार्यालय में करती थी । उसके पेट में अचानक तीव्र दर्द होने लगा । आनन फानन में उसे एक निजी क्लिनिक ले जाया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए उसे वहां एम्स रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि प्रथमदृष्टया जहरीला पदार्थ सेवन की आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा। मृतिका की बहन भी होमगार्ड में है और उसकी ड्यूटी मधुपुर प्रखंड कार्यालय में है ।
रांची झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के साइबर क्राइम थाने ने एक बड़े और सुनियोजित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा किया है। यह गिरोह निवेश घोटालों और डिजिटल अरेस्ट जैसी गतिविधियों में शामिल था, जिसमें चीनी जालसाजों की मिलीभगत से अवैध वित्तीय लेनदेन किए जा रहे थे। यह जानकारी शनिवार को साइबर डीएसपी नेहा बाला ने दी। सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता के आदेश पर सीआईडी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया।
साइबर क्राइम बैंक खातों की जानकारी और कई डिजिटल सबूत बरामद
इन साइबर अपराधियों के पास से 12 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, 14 एटीएम कार्ड और व्हाट्सएप व टेलीग्राम चैट से प्राप्त 60 बैंक खातों का विवरण बरामद हुआ है। साइबर डीएसपी नेहा बाला ने शनिवार को बताया कि गत 4 जुलाई को साइबर क्राइम बैंक खातों की जानकारी और कई डिजिटल सबूत बरामद हुए 60 म्यूल बैंक खातों की जानकारी मिली डीएसपी ने बताया कि चीनी गिरोह के लिए काम करने वाले एजेंटों को टेलीग्राम के माध्यम से एक विशेष एप्लिकेशन (एपीके फाइल) भेजी जाती थी। एजेंट इस एप्लिकेशन को उन सिम कार्ड में इंस्टॉल करते थे, जो बैंक खातों से जुड़े होते थे। एक बार इंस्टॉल होने के बाद, यह एप्लिकेशन स्वचालित रूप से बैंक से संबंधित ओटीपी और अलर्ट्स को चीनी सर्वर पर भेज देती थी। चीन में बैठे अपराधी जानकारियों का उपयोग करके उन खातों का रिमोट एक्सेस प्राप्त कर लेते थे और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम देते थे। जिसमें 60 म्यूल बैंक खातों की जानकारी मिली।
पूरे भारत में कुल 68 शिकायतें दर्ज
थाने को एक गुप्त सूचना मिली थी कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओलिव गार्डन होटल में एक संगठित साइबर गिरोह इकट्ठा हुआ है। यह गिरोह म्यूल बैंक खातों (धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते) की व्यवस्था करने और चीनी जालसाजों के साथ मिलकर पूरे भारत में कुल 68 शिकायतें दर्ज डीएसपी ने बताया कि सीआईडी को अब तक 60 म्यूल बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनसे पूरे भारत में कुल 68 शिकायतें दर्ज हैं। ये सभी बैंक खाते विभिन्न राज्यों में दर्ज निवेश घोटाले और डिजिटल अरेस्ट से संबंधित शिकायतों से जुड़े हुए हैं, जिनकी रिपोर्ट एनसीआरपी पोर्टल पर उपलब्ध है।
एक विशेष एजेंट की भी हुई गिरफ्तारी
झारखंड सीआईडी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक, कॉल या निवेश प्रस्ताव से सावधान रहें। किसी भी साइबर अपराध की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें। काम करने में संलिप्त है। यह सूचना मिलते ही सीआईडी ने तत्काल कार्रवाई की और मौके से सात एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया । ये एजेंट देश के अलग-अलग हिस्सों से म्यूल बैंक खातों की आपूर्ति में शामिल थे। इनके साथ ही एक विशेष एजेंट भी पकड़ा गया, जो मून पे, ड्रेगन पे, सुपर पे और मैंगो पे इंडिया जैसी चीनी कंपनियों के लिए काम कर रहा था। गिरफ्तार किए गए चीनी नेटवर्क से जुड़े एजेंटों के व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैट्स से बड़ी संख्या में बैंक खातों की जानकारी और कई डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी बिहार और मध्यप्रदेश के
बिहार के सीवान जिले के निवासी कुमार दीपक और प्रभात कुमार नालंदा जिले के कुमार सौरभ और शिवम कुमार पटना जिले के प्रदीप कुमार और अनिल कुमार वही मध्य प्रदेश के सागर जिले के निवासी लखन चौरसिया शामिल हैं।
देवघर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् राँची एवं स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान मे आइसीटी 754 के अंतर्गत शिक्षको के लिए संचालित आईसीटी (ICT) कार्यक्रम के अंतर्गत डिजिटल शिक्षा से जुड़ रहे सभी सरकारी स्कूल के शिक्षकगण के लिए मध्य विद्यालय सातर में पंचदिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज अंतिम दिन देवघर प्रखण्ड के BPO रोशन कुमार सिंह आए एवं पांच दिन की गतिविधि के बारे में जानकारी लिये और सभी शिक्षकों को डिजिटल सेवा के माध्यम से शिक्षण कार्य करने के लिये प्रेरित किये और इसके साथ पंचदिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे शिक्षकों में रीमा कुमारी, अमित कुमार, प्रियंका कुमारी, राजेश कुमार, संगीता देवी, विकास कुमार, नीलम कुमारी, राजीव कुमार, अनीता कुमारी और सुनील कुमार शामिल हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पाँचवे दिन देवघर जिले के दूरदराज़ क्षेत्रों से आए शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की और कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा से संबंधित विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में राजीव कुमार और नवीन कुमार ने ICT, डिजिटल टूल्स, कंप्यूटर शिक्षा और J-Guruji के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में मध्य विद्यालय, सातर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी राणा और सहायक शिक्षकगण अमरेश कुमार, नरेश पासवान और वंदना कुमारी का विशेष सहयोग रहा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
देवघर उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत कन्या मध्य विद्यालय बामनगामा सारठ में 600 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया । जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दुबे के पत्र के आलोक में स्थानीय विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के प्रतिनिधि बामनगामा पंचायत के मुखिया इंद्रदेव सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सारठ शशांक शेखर द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के बीच वित्तीय वर्ष 2025- 26 तथा शेष बचे हुए वित्तीय वर्ष 2024 -25 के छात्र-छात्राओं के बीच उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत साइकिल वितरण निःशुल्क किया गया। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी उदय शंकर राय विद्यालय के प्रधान शिक्षक विमल मिश्र आदि के साथ-साथ सभी बीआरपी, सीआरपी एवं संबंधित विद्यालय के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे। आज जिस विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया उसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखना, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरना ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय कर्माटांड़ ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंबा नचनिया ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेचबांध ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारा उर्दू ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंगती, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेल्थरा ,मध्य विद्यालय डुमरिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रंगा मटिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसकी- 2, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पंसारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोरमारा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुनरडीह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय करहिया ,प्लस टू यू एच एस पत्थरअड्डा, उमस दमन कुंड, उमस देवघरबाद तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय गजियादीह ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोविंदपुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयाडीह शामिल है।
देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में केंद्रीय विद्यालय के संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्थायी तौर पर एम्स से कुछ दूरी पर रामूडीह गांव में स्थित छात्रावास में केंद्रीय विद्यालय चालू करने से जुड़े कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने एम्स परिसर समीप चिन्हित भूखंड में केंद्रीय विद्यालय के स्थाई भवन के निर्माण को लेकर किए जाने वाले कार्यों हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश। साथ ही अस्थाई चिन्हित भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के कार्यों को लेकर उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिया, ताकि भवन का उपयोग इस दौरान उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता, एम्स के डिप्टी डायरेक्टर एडमिन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रभारी प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय मधुपुर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।
देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि शनिवार को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल 17,89,309 रुपए एवं नेपाली नगद 1510/ रुपये दान स्वरूप प्राप्त हुए। इससे अलावे मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।
जमशेदपुर पोटका विधानसभा क्षेत्र के खड़िया शाही स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जो पूरे राज्य में पेंटिंग बनाने के लिए जाना जाता है। शनिवार को इस विद्यालय का नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने नारियल फोड़ कर किया। इस विद्यालय के नवीनीकरण में 5 करोड़ 55 लाख 92 हजार की लागत से तैयार किया जाएगा। वहीं शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा शिक्षा के स्तर को बढ़ाने को लेकर लगातार सरकार प्रयासरत है। उसी की नियमित आज एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का शिलान्यास किया गया। साथ ही यहां डिग्री कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज का सौगात भी बहुत जल्द दिया जाएगा। वहीं क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने कहा चुनाव के समय में जो वादे किए थे।वह अब धीरे-धीरे हम अपनी जनता को समर्पित कर रहे हैं और मेरी यह प्रयास रहेगी कि पोटका विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के हब के रूप में तैयार करें. ताकि इस विधानसभा के बच्चे भी देश और दुनिया में अपना नाम रोशन करें।
जमशेदपुर बीते दिनों चांडिल डैम का फाटक अचानक रातों-रात खोल देने से जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में इमाम नगर, रामनगर, संजीवनी पथ और हनुमंत नगर जैसे कई इलाकों में नीचले हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गई थी नदी का पानी तेज़ी से बस्तियों में घुस गया।
जिससे लोगों के घरों में पानी भर गया और भारी नुकसान हुआ।स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले से ही श्याम नगर स्थित पूर्व अस्थायी बांध बनाया गया था। इस कार्य के लिए इलाके के नागरिकों ने 20 जून 2025 को उप नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर दी गई थी, इसके बावजूद भी सुरक्षा के उचित इंतज़ाम समय पर नहीं किए गए।स्थानीय निवासी श्याम नगर, रामनगर, संजीवनी पथ और हनुमंत नगर के लोगों का कहना है कि डैम का गेट बिना पूर्व सूचना खोले जाने से अचानक नदी का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन घरों का कीमती सामान, ज़रूरी दस्तावेज़ और राशन पूरी तरह बर्बाद हो गया।प्रभावित लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार की ओर से राहत राशि और मुआवजा जल्द से जल्द प्रदान किया जाए। साथ ही, भविष्य में इस प्रकार की घटना को रोकने के लिए उचित योजना और अलर्ट सिस्टम की मांग की गई है। जिसमें प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई केवल सरकार की सहायता से ही संभव है।
जमशेदपुर एमजीएम मानगो थाना अंतर्गत एनएच 33 के किनारे सिमुलडांगा स्थित अमूल दूध के गोदाम में शनिवार को सुबह करीब 7 बजे अचानक लगी आग से काफी नुकसान होने का अनुमान है।स्थानीय लोग बताते हैं कि संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी जिससे अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची एमजीएम पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया और आग पर काबू पाने के लिए दमकल को लगाया गया। सुबह 9 बजे तक प्रयास जारी रहा। बताते हैं कि करीब 2 किमी की परिधि में आग का धुआं फैल गया और सूचना पाकर काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत ने बताया कि गुजराती सहकारी दूध वितरण संघ लिमिटेड के नाम से संचालित यह गोदाम करीब एक एकड़ जमीन पर मौजूद है।