रांची झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को वर्ष 2008 में हुई व्याख्याता नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. नियुक्ति को मीरा कुमारी समेत 19 अभ्यर्थियों ने याचिका दायर कर चुनौती दी थी। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। पूर्व में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। प्रार्थियों ने अपनी याचिका में कहा था कि वर्ष 2008 में जेपीएससी ने जिन अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा की थी, उसमें गड़बड़ी हुई थी। इसलिए नियुक्ति को निरस्त किया जाना चाहिए।
देवघर उत्तर प्रदेश के इटावा की घटना आप सबने देखा सुना ही होगा कथावाचक के साथ जो दुर्व्यवहार किया गया और वीडियो वायरल होने के बाद जिस प्रकार से देश भर में बवाल मचा वो किसी से छुपा नहीं है। सभ्य समाज के लोगों ने घटना की कड़ी निंदा की लेकिन इस प्रकार की घटना की निंदा होने के बाद भी इस प्रकार की घटना में कमी नहीं हो रही है। वापस कही ना कही फिर से समाज को शर्मसार करने की घटना को अंजाम दिया जाता है। पहले मध्यप्रदेश में फिर उत्तर प्रदेश में अब ताजा मामला झारखंड के देवघर से सामने आई है। एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जिसमें साफ तौर पर दिखाई पड़ रहा है एक बुजुर्ग हाथ जोड़ कर माफी मांगते दिखाई पड़ रहे हैं वहीं दूसरी और भगवा गमछा पहने टीका लगाए एक व्यक्ति उस बुजुर्ग को गाली देते पिटाई करते दिखाई पड़ रहे हैं।
वीडियो Bkd News Jharkhand के फेसबुक पेज पर देख सकते हैं।
वीडियो देवघर के मुख्य सड़क के किनारे पिटाई का है जहां से भीड़ भाड़ और गाड़ियों का आवागमन साफ तौर पर दिखाई पड़ रहा है लेकिन पिटाई करने वाले को किसी की कोई परवाह नहीं है बेहिचक गाली गलौज करते हुए पिटाई कर रहे हैं। शुक्रवार को पीड़ित की पत्नी ने देवघर पुलिस अधीक्षक को एक लिखित आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई की जाए। आवेदन में मारपीट के साथ साथ ये भी कहा गया है गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब पीड़ित ने पानी मांगा तो पेशाब दिया और बोला कि ब्राह्मण का पेशाब पीने से तुम्हारा शरीर शुद्ध हो जाएगा।
देवघर नगर थाना क्षेत्र के साहेब पोखर के समीप मार्बल लोड एक लोड ट्रक से मार्बल पत्थर उतारने के क्रम में मारबल पत्थर मजदूर के शरीर पर गिरा । मार्बल पत्थर के गिरने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक मजदूर का आशीष कुमार कुंडा थाना क्षेत्र के कासीडीह गावं का रहने वाला है। गुरूवार की देर शाम को साहेब पोखर स्थित एक गोदाम में ट्रक पर लोड मारबल पत्थर को उतारने का कार्य किया जा रहा था। गुरुवार देर शाम को ही घटना घटित हुई । आनन फानन में नगर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिये गुरूवार की रात सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में जांच करने के उपरांत ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मजदूर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से सदर अस्पताल में मृतक के परिजन दहाड़ मारकर रोने चिल्लाने लगे। मृतक मजदूर को एक लगभग आठ माह का बच्चा है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। नगर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को शव का पंचनामा कर पोस्टामार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड अंतर्गत कबूतरखोपी गांव में फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद को फाइनेंस एजेंट बताने वाले चार लोगों ने ग्रामीण महिलाओं को लोन का झांसा देकर उनके आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पैन कार्ड और बायोमेट्रिक फिंगर जैसी जरूरी दस्तावेज जमा करवा कर उनके बैंक खातों से हजारों रुपए उड़ा लिए।ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि उन्हें बिना गारंटी के तहत ₹50,000, एक लाख तक का लोन मिलेगा।
इस लालच में आकर दर्जनों महिलाओं ने अपने दस्तावेज सौंप दिए। आरोपियों ने दस्तावेज लेने के बाद कुछ महिलाओं को नकली आवेदन रसीद भी थमाई और कहा कि दो से तीन दिन में पैसा खाते में आ जाएगा। लेकिन लोन तो दूर, जब महिलाएं बैंक पहुंचीं तो पता चला कि उनके खातों से रकम निकाली जा चुकी है।पीड़ित महिला रूबी देवी, सरिता देवी बताती है कि “हम लोग तो सोचे कि लोन मिलेगा तो घर में काम शुरू करेंगे, बेटी के शादी में कुछ मदद मिलेगा, लेकिन बाद में बैंक जाकर देखा तो हमारा पैसा ही गायब था। किसी का दस हजार, किसी का पांच हजार,किसी का 3400 ₹ खाते से निकल चुका था, जबकि किसी ने निकासी नहीं की थी।”घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। प्रभावित महिलाओं ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मदद से जीरवाबारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की सूचना पर जिरवा बाड़ी थाना पुलिस कबूतर कॉपी चानन गांव पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि फर्जी फाइनेंस कंपनी का कोई रजिस्ट्रेशन और कोई लोकल में ऑफिस नहीं है और जिन नंबरों से बातचीत की गई, वे अब बंद हो चुके हैं।पुलिस अधिकारी ने कहा: “यह सुनियोजित साइबर ठगी का मामला प्रतीत होता है। आरोपियों ने ग्रामीण का अशिक्षा और डिजिटल जानकारी की कमी का फायदा उठाया है। साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन और बैंक ट्रांजैक्शन का जांच किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
हजारीबाग झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के रांची स्थित आवास और हजारीबाग जिला के बड़कागांव स्थित आवास (समाधान भवन) पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव की पुत्री पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के भाई अंकित उर्फ सुमित के बालू कारोबार के पार्टनर बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवा डीह गांव निवासी पंचम कुमार और मनोज डांगी के आवास पर शुक्रवार सुबह सात बजे से ईडी (परिवर्तन निर्देशालय ) का छापा पड़ा है । बड़कागांव स्थित पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के आवास पर ईडी के रेड जारी है । इसके साथ हीं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बेटे अंकित उर्फ सुमित के बालू कारोबार में साथी रहे मनोज डांगी पंचम कुमार के साथ पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के करीबी के आवास पर भी छापेमारी की सूचना मिल रही है । हजारीबाग के सुरेश कॉलोनी स्थित मीनाक्षी फ्यूल्स के मलिक के घर भी छापेमारी चल रही है।
इतना ही नहीं अम्बा प्रसाद के सीए बादल गोयल के यहां भी कागजात की छानबीन में जुटी है टीम हालांकि किसी मामले को लेकर ईडी की टीम दस्तक दी है इस बात को लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।
पाकुड सदर अंचल के अंचल निरीक्षक शिवाशिष वात्स्यान के घर में हुई डकैती मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। डकैती के इस चर्चित मामले में चार अभियुक्त इमली मराण्डी, मणिलाल ठाकुर, रिंकू रजवार एवं मणिलाल ठाकुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से तीन देशी कट्टा ,जिंदा कारतूस, लुटे गये आभूषण एवं नगद राशि बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने एक मोटरसायकिल, चार मोबाइल भी जप्त किया है। धाराए अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास है। डकैती मामले के उद्भेदन की जानकारी पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पत्रकार सम्मेलन के दौरान दी। एसपी ने बताया कि अंचल निरीक्षक के घर हुई डकैती मामले के उद्भेदन को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गयी थी जिसमे पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास मुफ़्सील थांना प्रभारी संजीव झा, हिरनपुर थाना प्रभारी रंजन कुमार मालपहाडी ओपी प्रभारी अंशु उपाध्याय पुलिस अवर निरीक्षक राहुल गुप्ता, विनोद कुमार दिलीप बास्की, सुबल कुमार दे, कन्हैया यादव शामिल थे।
देवघर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला इस वर्ष 11.07.2025 से प्रारम्भ होने जा रहा है। इस अवधि में प्रतिदिन अप्रत्याशित संख्या में तीर्थयात्रियों/ काँवरियों का आगमन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए एक माह तक लगातार होता रहता है एवं इस मेला का महत्व यहाँ के होटल मालिकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है। दूरदराज से आये काँवरियों/तीर्थयात्रियों द्वारा पूजा-अर्चना के पश्चात् देवघर शहर एवं देवघर शहर के ईर्द-गिर्द स्थित पर्यटन स्थल घूमने के लिए देवघर शहर में ठहराव/विश्राम करते हैं, इसलिए दूरदराज से आये काँवरियों/ तीर्थयात्रियों/श्रद्धालुओं के सुविधा एवं सुखद अनुभूति हेतु देवघर शहर में अवस्थित सभी होटल मालिकों/ संचालकों को होटल के कमरों एवं अन्य का दर तालिका दृष्टिगोचर स्थान पर प्रदर्शित करने का आदेश दिया गया। अध्यक्ष एवं अन्य होटल मालिकों/संचालकों द्वारा देवघर नगर क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित होटलों के कमरों का उपलब्ध कराए गए निर्धारित दर निम्न प्रकार है।
AC Classic Suite-4500/-AC Suite-3500/-AC Officer Super Delux-1800/-AC Super Delux-2000/-AC Double Bed Delux-1500/-Non AC Double Bed Delux-1200/-AC Conference Room- extra bed-500/-
Hotel Prabha
Normal Double Bed AC-1600/-Normal Double Bed Non AC-1200/-Double Deluxe Room AC-1750/-Double Deluxe Room Non AC-1400/-Four Bed AC-2750/-Four Bed Non AC-2250/-General Double Bed-900/-General Single Bed-450/-Extra Person-150/- GST-12%
Hotel Rajkamal-Deoghar
Super Deluxe Ac Double Bed Room-2500/-Super Deluxe Ac Four Bed Room-4000/-Extra Person/Extra Mattress-1000/-
Hotel Siddhartha
Double Bed Super Deluxe Room-2500/-Double Bed A.C. Deluxe Room-2100/-Triple Bed AC-2100/-Shuite Room A.C.(Six Bed)-2500/-Double Bed Non AC-1200/-Extra Person AC Room P/Person-250/-Extra Person Non AC Room P/Person-150/-
Hotel Yatrik
Single Bed Non AC- 700/- Double bed Non AC-1200/-Double bed AC-1900/-Deluxe Double Bed Non AC-1500/-Deluxe Double Bed AC-2100/-Tripple Bed Non AC- 1800/-Tripple Bed AC- 2700/-Four Bed Non AC-2200/-Four Bed AC-3200/-Suite Non AC-2600/-Suite AC-3800/-Extra Metress Non AC–300/-Extra Metress AC-500/-
Vinayaka Palace
Double Bed Non AC-1000/-Triple Bed Non AC-1160/-Four Bed Non AC-1350/-Double Bed AC-1350/-Triple Bed AC-1600/-Four Bed AC-1800/-Family Room AC- 3000/-Dormitory Non AC- 300/- Per BedExtra Person Non AC-200/-Extra Person AC-300/-
Hotel Relax
Double Bed AC Standerd-2000/-Double Bed AC Super Deluxe-2500/-Four Bed AC Super Deluxe-3000/-Extra Person-300/-
Hotel New Grand
Economy Single Bed AC-1500/-Economy Double Bed AC-2000/-Deluxe Single Bed AC-2000/-Deluxe Double Bed AC-2500/-Premium Single Bed AC-2600/-Premium Double Bed AC-3200/-Superior Four Bed AC-2800/-Deluxe Four Bed AC-3500/-Extra Person Charges-500/-
Hotel Lawang Signage
Standard Room Single EP-2000/-Standard Room Double EP- 2500/-Deluxe Room Single EP-2500/-Deluxe Room Double EP-3000/-Premium Deluxe Room Single EP-3000/-Premium Deluxe Room Double EP-3500/-Superior Room Single EP-4000/-Superior Room Double EP-4500/-
Hotel Ganpati Inn
Single Deluxe-1790/-Double Deluxe-2250/-Triple Deluxe-2580/-Suite (Four Bed)-3920/-Extra Bed Per Person-500/-
Hotel Sarita
Single Bed-400/-Double Bed-550/-Semi Deluxe Double Bed-625/-Deluxe Double Bed-700/-Double Bed AC-1100/-Extra Person Non AC-50/-Extra Person AC-100/-
Hotel Regal Heights
Double Bed Non AC-1500/-Double Bed AC-2000/-Extra Person AC-400/-Extra Person Non AC-300/-
Hotel Narayan Plaza
Double Bed -700/-Double Bed AC-1400/-Three Bed AC-1700/-Double Bed Deluxe-1000/-Three Bed Non AC-1200/-
Biznotel By Pride
Deluxe Room Single EP-2500/- Deluxe Room Double EP-3000/-Superior Room Single EP-3000/-Superior Room Double EP-3500/-Premium Room Single EP-3500/-Premium Room Double EP-4000/-Family Room-4000/- Deluxe Family Room-4500/-Suite Room-5000/-Deluxe Room SingleI/Double CP-2800/3360 Superior Room Single/Double CP-3360/3920
इसके अलावा प्रायः होटलों में चोरी एवं अन्य घटनाओं की शिकायत मिलती है, जिसके परिणामस्वरूप विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं, जबकि यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करना होटल मालिकों/संचालकों का दायित्व हैं, इसलिए सभी होटल मालिक/संचालकों को मुख्य प्रवेश द्वार/मुख्य स्थानों पर सी0सी0टी0भी0 कैमरा लगाने का निदेष दिया गया। होटलों में ठहरने वाले यात्रियों से आई0डी0 प्रुफ एवं मोबाईल नम्बर अवश्य प्राप्त कर लेने का निदेश दिया गया।
देवघर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 की तैयारी को लेकर नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने नगर निगम की पूरी टीम के साथ शहर के विभिन्न मेला क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने साफ-सफाई, निर्माण कार्यों एवं सार्वजनिक सुविधाओं की समीक्षा की।
सफाई कार्यों का निरीक्षण श्रावणी मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त एजेंसी द्वारा लगाए गए अतिरिक्त सफाईकर्मियों का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त ने सफाई सामग्रियों के स्टॉक की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सफाई मित्रों को रेनकोट, पाचन पत्र, जूते एवं निर्धारित ड्रेस कोड अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए।
अभियंता शाखा को निर्देश मंदिर पहुंच पथ एवं बाबा मंदिर के आस-पास चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त ने सहायक अभियंताओं को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। कुछ स्थानों पर कार्य की कोटी पर नाराजगी जताते हुए संवेदक को फटकार भी लगाई गई।
शिवगंगा एवं अन्य स्थलों की सफाई शिवगंगा के चारों ओर सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि क्षेत्र में कहीं भी कूड़ा न दिखे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
अंतरराज्यीय बस अड्डा – बाघमारा निरीक्षण के दौरान बस अड्डा परिसर में पर्याप्त पानी टैंकर की उपलब्धता, कूड़ेदान की व्यवस्था एवं आसपास की झाड़ियों की कटाई हेतु निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारी एवं रोड सरकार को कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।
विशेष स्थल निरीक्षण नाथवादी क्षेत्र में भी नगर निगम की ओर से सफाई कार्यों की समीक्षा की गई। नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा को विशेष रूप से सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने का निर्देश मिला।
सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए बन रहे शौचालयों एवं स्नान घरों में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी शौचालयों में साफ सीट एवं पानी की व्यवस्था अनिवार्य करने की जिम्मेदारी कनीय अभियंताओं को दी गई।
नंदन पहाड़ क्षेत्र नंदन पहाड़ के चारों ओर स्थित कांवरिया पथ में हो रही झाड़ी कटाई का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने यह कार्य कल तक पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।
दुमका जिले के मसलिया प्रखंड अंतर्गत गोलबंधा पंचायत प्रांगण में जनता दरबार सह जन संवाद सह वित्तीय समावेशन एवं संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ,प्रमुख बासुदेव टुडू, विधयक के प्रतिनिधि के रूप में निशित वरण गोलदार,बीडीओ मो अजफर हसनैन ,सीओ रंजन यादव,मुखिया मीनू मरांडी एवं एलडीएम ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर किया। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस शिविर के माध्यम से सरकार आपके के द्वार तक पहुँच रही है ताकि आपकी समस्याओं का समाधान नियमानुसार और त्वरित रूप से किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिन ग्रामीणों का अब तक बैंक खाता नहीं खुला है, वे इस शिविर के माध्यम से खाता खुलवाकर वित्तीय सेवाओं से जुड़ सकते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसे योजनाओं के अंतर्गत सिर्फ 436 एवं 20 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर जीवन बीमा का लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है, जिससे किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके। कहा कि सभी प्रखंडों में 30.9.25 तक वित्तीय समावेशन एवं संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है,जहां सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आने वाले लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि यह शिविर मुख्यतः वित्तीय सेवाओं से वंचित लोगों को जोड़ने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के गोला चौक के समीप 22 जून को श्री ज्वेलर्स नामक स्वर्ण व्यवसाई के दुकान पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा दिनदहाड़े गोली चलाने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार सर एक बड़ी सफलता हासिल किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी पर उत्तम यादव नमक अपराधी के गिरोह का सदस्य होने का दावा पुलिस ने किया गया है, वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभी प्रयासरत है बताते चले की श्री ज्वेलर्स पर दिनदहाड़े गोली चलने के मामले में पुलिस ने एसआईटी की टीम गठित की थी और इसी टीम के द्वारा इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसे परेड भी कराया गया वही इस घटना के बाद उत्तम यादव नामक अपराधी शोषण मीडिया पर अपना वीडियो जारी करते हुए इस घटना की जिम्मेदारी ली थी इसके बाद से लोगों और व्यवसायीयो में काफी दहशत का माहौल था अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए शहर के दुकानों को भी एक दिन बंद रखा गया था तो वही यहां के जनप्रतिनिधि भी जिले के एसपी से अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को लेकर मुलाकात भी की थी हालांकि इस घटना का मास्टरमाइंड उत्तम यादव अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है जिले के एसपी की माने तो श्री ज्वेलर्स के मालिक से पहले भी रंगदारी मांगा गया था लेकिन इसकी सूचना पुलिस को व्यवसाई के द्वारा नहीं दी गई थी ।
हजारीबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें धनबाद निवासी राशिद जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है राशिद जावेद हजारीबाग के दो स्वर्ण व्यवसाई और एक जूता व्यवसाई से फोन पर धमकी देते हुए रंगदारी मांग रहा था जिसकी सूचना पर हजारीबाग पुलिस लगातार जांच पड़ताल कर रही थी और इसी कड़ी में राशिद जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है दरअसल हजारीबाग शहर में 22 जून को श्री ज्वेलर्स नामक एक स्वर्ण व्यावसायि के दुकान पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली चलाया गया था जिसके बाद उत्तम यादव नामक व्यक्ति ने पूरे घटना की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था इसी घटना का लाभ उठाते हुए राशिद जावेद ने उक्त व्यवसायियों से उक्त घटना का जिक्र करते हुए भय दिखाकर रंगदारी का मांग कर रहा था । पुलिस के मुताबिक धनबाद में भी कई मामले आरोपी राशिद जावेद के ऊपर दर्ज होने की बात बताई गई है।
सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस को ब्राउन शुगर कारोबार के खिलाफ एक और सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने मुस्लिम बस्ती से ब्राउन शुगर की खरीद- बिक्री करते एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. तस्कर का नाम तैयब अंसारी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से 8.22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार संवैया ने दी। उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
साहेबगंज बरहरवा रैक लोडिंग यार्ड में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। जब लोड होकर खड़ी एक मालगाड़ी के रैक अचानक अनियंत्रित होकर खुद-ब-खुद लुढ़क गए और पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रेलवे को भारी नुकसान पहुंचा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रैक में पत्थर लोड था और वह खड़ी अवस्था में थी। तभी वह अचानक आगे की ओर लुढ़क गई और कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ते चले गए। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। वही रेलवे के अधिकारियों ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू करवाया।
देवघर बुधवार देर रात लगभग नौ बजे के आसपास देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग मोहल्ले में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक युवक का नाम दिनेश कुमार सिंह बताया जा रहा है है। दिनेश सिंह कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग मोहल्ले के महालक्ष्मी नगर का रहने वाला है। बताया जाता है की गोली लगने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया। सादर अस्पताल में डीएस डॉ प्रभात रंजन, डॉ चितरंजन कुमार पंकज, प्रशासनिक अधिकारी डॉ शरद कुमार ने घायल युवक को बचाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही घटना के बाद सदर अस्पताल के साथ साथ महालक्ष्मी नगर मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।
देवघर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति कि बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में आधार पंजीकरण व अद्यतन केंद्रो की आवश्यकता का आकलन करते हुए आधार पंजीकरण केंद्र की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सीएससी मैनेजर को निर्देशित किया कि वैसे लोग जिनका आधार कार्ड अभी तक नही बना है उनका सूचि तैयार करे, ताकि सभी का आधार कार्ड कैंप लगा कर बनाया जा सके। इसके अलावा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनो को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आधार से संबंधित कोई समस्या है तो जिला परियोजना पदाधिकारी, यु०आई०डी०, देवघर से संपर्क करते हुए समस्या का त्वरित निष्पादन कराये। साथ ही जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने अधीनस्थ सभी बाल विकाश परियोजना कार्यालयों में आधार किट/बाल आधार किट को एक्टिव करते हुए सभी 0-5 वर्ष के बच्चो का आधार बनाना सुनिश्चित करे। आगे उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया कि कैंप का रोस्टर बना कर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मेनेजर को दे, ताकि वो अपने बाल आधार किट भेज कर सभी बच्चो का आधार बनवा सके। इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत सभी बच्चों का संकुल साधन केंद्र (बीआरसी) में शिविर लगाकर शत-प्रतिशत आधार पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।