झारखंड की आवाज

- Page 65 of 101 -

ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना को दिया अंजाम ,4 किलो चांदी लेकर हुए फरार

साहिबगंज जिले में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है एक के बाद एक आपराधिक वारदात को अंजाम देकर अपराधी सीधे पुलिस को चुनौती दे रहे है ।

ताजा मामला साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक की बताई जा रही है जहां 4 की संख्या में आए हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों के द्वारा दिनदहाड़े न्यू दीपक ज्वेलरी शॉप में लूट और फायरिंग की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए ।ज्वेलरी शॉप से 4 किलो चांदी और अन्य सामान लूटकर ले गये इस दौरान अपराधियों ने 4 राउंड फायरिंग भी की जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना को लेकर दुकान संचालक ने बताया कि अपराधी दुकान के अंदर आकर मारपीट की साथ ही दुकान में रखा 4 किलो चांदी लूटकर फरार हो गए। इस दौरान अपराधियों के द्वारा फायरिंग भी की गई जिससे लोग दहशत में आ गए।वही घटना की सूचना मिलते ही राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित दुकानदार से घटना से संबंधित जानकारी ली। दिनदहाड़े कल्याणचक रेलवे स्टेशन के समीप बेखौफ अपराधियों द्वारा फायरिंग कर लूट की घटना को अंजाम दिये जाने के बाद दुकानदार सहित क्षेत्र के लोग दहशत में है । घटना स्थल पर पुलिस ने गोली का खोखा भी बरामद किया. इसके बाद पुलिस पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज करने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर कार्यवाही शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस कोई बयान देने से बच रही हैं वही घटना की सुचना पूरी आग की तरह पुरे जिले फ़ैल गई ।

देवघर साइबर थाना प्रभारी सस्पेंड जानिए क्या है पूरा मामला

देवघर साइबर थाना प्रभारी सहदेव प्रसाद को सस्पेंड कर दिया गया। साइबर थाना प्रभारी को मिराज अंसारी के मामले में सस्पेंड किया गया है।

बताते चलें कि पालोजोरी थाना क्षेत्र से साइबर के आरोप में मिराज अंसारी को पुलिस ने हिरासत में लिया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद खुब विरोध प्रदर्शन हुआ और जांच कमेटी ने मामले की जांच की और रिपोर्ट भेजा गया जिसके बाद डी आई जी संथाल परगना के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है।

बासुकीनाथ शिवगंगा से बिहार के युवक की तैरती हुई लाश बरामद

दुमका बुधवार को बासुकीनाथ शिवगंगा सरोवर के उत्तर दिशा में स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं ने एक तैरती लाश देखी। मामले में जरमुंडी पुलिस को सूचना मिलने पर लाश को शिवगंगा के पानी से बाहर निकाला गया।

मृतक के लाश से कुछ दूरी शिवगंगा की सीढ़ी पर मृतक का वस्त्र और उसके वस्त्र में सारा डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड एवम अन्य सामग्री बरामद हुई। प्राप्त आधार कार्ड के आधार पर मृतक का नाम अभिषेक कुमार पाण्डेय ग्राम टहसुर थाना जगदीशपुर जिला भागलपुर बिहार है। आधार से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र 31 वर्ष है। मौके पर जरमुंडी थाना के ए एस आई तेजबहादुर तिवारी अनुसंधानकर्ता एवम सैकड़ों लोग घटना स्थल पर मौजुद थे। जरमुंडी पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुमका भेजने की तैयारी कर रही थी|

कुआं सफाई के दौरान धंसा पुराना कुआं, घंटों दबा रहा व्यक्ति

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा अंतर्गत ताला टोला गांव में कुआं सफाई के दौरान कुआं घस जाने से एक व्यक्ति घंटों दबा रहा।

सेवा और स्वच्छता के संकल्प के साथ ताला टोला गाँव में जब ग्रामीणों ने वर्षों पुराने कुएं की सफाई का बीड़ा उठाया, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह अभियान एक दर्दनाक हादसे में बदल जाएगा।गाँव के 45 वर्षीय लुकुश किस्कू अपने कुछ साथियों के साथ 90 के दशक में बने पत्थरों के बाउंड्री वाले एक पुराने कुएं की सफाई में जुटे थे। जैसे ही वह कुएं के अंदर उतरे, अचानक कुएं की दीवार का एक हिस्सा ढह गया और भारी पत्थरों के नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लगभग सात घंटे के अथक प्रयासों के बाद जेसीबी की मदद से लुकुश किस्कू को बाहर निकाला गया…. फिलहाल उनकी ईलाज सीएससी अमड़ापाड़ा में चल रही है ….

मेला क्षेत्र के साथ शहरी क्षेत्रों में साज सज्जा और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को करे सुदृढ़ : उपायुक्त

देवघर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को आगामी राजकीय श्रावणी मेला के दौरान की जाने वाली तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने श्रावणी मेला व भादो मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभागवार किये जाने वाले कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए तैयार कार्य योजना व किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश बाबा बैद्यनाथधाम पहुचेंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। वहीं विभागों की बिन्दुवार समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अपने-अपने विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं यथा कांवरिया पथ महीन बालू बिछाव, विद्युत व्यवस्था, मेडिकल सुविधा, साफ-सफाई, आवासन, रुटलाइन में पंडाल निर्माण, पेयजल, शौचालय, स्नानगृह, साज-सज्जा कार्य आदि को और भी बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास करें, ताकि देवतुल्य श्रद्धालु बाबा नगरी से एक अच्छी अनुभूति लेकर अपने गंतव्य स्थान की प्रस्थान करें। इसके अलावे उपायुक्त ने संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को निदेशित किया गया कि अभी से हीं श्रावणी मेले की तैयारियों में जुट जायें, ताकि मेले की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रह जाय। साथ हीं उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने विभाग को अभी से हीं पत्राचार कर मेले से जुड़ी आवंटन राशि की कमी को पूरा कर लें। उन्होंने सभी विभागों को आपसी सामंजश बिठाकर कार्य करने का निदेश दिया गया, जिससे कि श्रावणी मेले में आए हुए सभी श्रद्धालुओं को देवनगरी आने की एक अच्छी अनुभूति मिल सके। आगे उपायुक्त ने श्रावणी मेला, 2025 को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक्शन प्लान तैयार कर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया। साथ ही श्रावणी मेला के आयोजन को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को और भी बेहतर करने के उद्देश्य से किए जाने वाले कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक को दिया।

श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर बेहतर प्रबंधन और आपसी समन्वय के साथ करे कार्य : उपायुक्त

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेले में सुरक्षा, स्वच्छता, विश्राम, पेयजल, बिजली ,पानी, शौचालय, स्नानागार, यातायात और स्वास्थ्य से संबंधित सारी व्यवस्थाएं पुख्ता होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर तैयारियों को ससमय अंतिम रूप दें, ताकि मेला के दौरान देवतुल्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव पहुंचे बाबा बासुकीनाथ धाम टेका मत्था

दुमका झारखंड के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बासुकीनाथ धाम आज झारखंड सरकार के श्रम नियोजन कौशल विकास विभाग एवं उद्योग विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव पहुंचे।

जहां उन्होंने विधि विधान के साथ ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना एवं वैदिक आरती की इस अवसर पर मंत्री के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि मैं झारखंड बिहार सहित पूरे विश्व की मंगल कामना की है और बाबा से जनता की निस्वार्थ भाव से सेव करु इसकी प्रार्थना की है।

श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर देवघर शहर में विद्युत सेवा रहेगी बाधित

देवघर राजकीय श्रावणी मेला में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु 33/11 केवी कॉलेज शक्ति उपकेंद्र में 10 एमवीए पावर ट्रांस्फर्मर लगाया जाना है। ऐसे में कल दिनांक 04.06.2025 को समय दिन के लगभग सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 तक पीएसएस कॉलेज से निकलने वाले 11 केवी टाउन 1, टाउन 2, शिवगंगा, रामपुर, कांवरिया फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही शिवगंगा के चारों और हिन्दी विद्यापीठ, तिवारी चौक, हदहदीया पुल, बी एड कॉलेज, बरमसिया, जटाही, भुरभूरा मोड़, रामपुर, कांवरिया पथ आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ऊक्त अवधि के लिए बंद रहेगी।

नए कप्तान के आते ही धनबाद में अपराधियों पर कसा जा रहा है नकेल

धनबाद नए कप्तान के आते ही धनबाद में अपराधियों पर कसा जा रहा है नकेल एसपी के निर्देश पर हुई करवाई।

गोविंदपुर थाना क्षेत्र से 5 किलो गांजा बरामद। पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा अपराधी। दो पल्सर मोटरसाइकिल पुलिस ने किया जप्त। एंकर-धनबाद में नए एस एस पी के आने से लगातार धनबाद पुलिस एक्शन में दिख रही है। जहां सड़कों पर कोयला और लोहे की तस्करी आम बात थी ,अब तस्करों में दहशत है। गुप्त सूचना के आधार पर लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है। गोविंदपुर थाना क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल एवं 5 किलो गांजा पुलिस ने जप्त किया है ।हालांकि अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। गोविंदपुर इंस्पेक्टर ने कहा कि लगातार अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सीएम से की मुलाकात

रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उपायुक्त देवघर नमन प्रियेश लकड़ा।

उपायुक्त धनबाद आदित्य रंजन, उपायुक्त कोडरमा ऋतुराज,

उपायुक्त गढ़वा दिनेश कुमार यादव एवं उपायुक्त खूंटी आर० रॉनिटा ने शिष्टाचार मुलाकात की।

मईया सम्मान योजना के नाम पर ठगी करने के आरोप में दो साइबर आरोपी गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने दो साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा और चितरपोका गांव में छापेमारी कर नवदीप कुमार मंडल और हरिकिशोर राय को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने बताया कि ये साइबर आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर , सरकारी योजना जैसा पीएम किसान सम्मान निधि योजना, झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान निधि योजना के नाम पर भोले भाले लोगों को योजना का लाभ दिलाने के नाम पर केवाईसी अपडेट और डीबीटी के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर लोगो से ठगी करने का काम किया करता था। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 4 मोबाइल 6 सिम कार्ड और 2 प्रतिबिम्बित सिम बरामद किया।

बोकारो में हुए सामूहिक दुष्कर्म के 4 आरोपी क़ो पुलिस ने किया गिरफ्तार

बोकारो जिले में 29 मई की शाम सेक्टर 12 में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई करते हुए सेक्टर 12 थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता से पूछताछ करने के बाद पता चला कि चार व्यक्तियों द्वारा दुदी बाजार से घर छोड़ने के बहाने एक टोटो में बिठाकर उस महिला और उसके पति को सेक्टर 12 स्थित एक खंडहर नुमा स्कूल में ले जाकर पति को बंधक बनाकर महिला के साथ बारी-बारी से जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया।

उसके उपरांत अविलंब उक्त महिला को चिकित्सीय जांच के लिए और फर्द बयान के लिए कांड को अंकित किया गया। इस कांड के उद्वेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए बोकारो एसपी हरबिदर सिंह के द्वारा सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में SIT का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अपराधियों का विवरण किस प्रकार विशाल कुमार 20 वर्ष पिता स्वर्गीय केला राम रिक्शा स्टैंड बालू बाजार थाना बीएस सिटी जिला बोकारो कृष्णा कुमार 22 वर्ष पिता रामपाल लोहरा डोमपाड़ा दूदी बाग बाजार थाना बीएससिटी जिला बोकारो अजय कुमार 20 वर्ष पिता धर्मेंद्र चौधरी सेक्टर 12 ए क्वार्टर नंबर 1158 थाना 12 जिला बोकारो साहिल कुमार उम्र 18 वर्ष पिता सुरेश उरांव डोमपाड़ा दूदी बाग बाजार थाना बीएस सिटी जिला बोकारो।

हजारीबाग का लाल ने किया कमाल, 12वीं साइंस में राज्य में पाया तीसरा स्थान

हजारीबाग शिक्षा के क्षेत्र में हजारीबाग के छात्रों ने किया कमाल ,बिष्णुगढ़ ओर बड़कागांव के छात्रों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है।

बिष्णुगढ़ इंटर कॉलेज के छात्र हिमांशु कुमार और बड़कागांव उच्च विद्यालय प्लस टू के छात्र किशोर कुमार ने 12वीं की साइंस की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है हिमांशु और किशोर ने इस सफलता का श्रेय अपनी कठिन मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने कहा, मैं इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और दोस्तों को देता हूँ, जिनका हमेशा मुझे समर्थन मिला। हिमांशु और किशोर के इस शानदार प्रदर्शन पर उनके गांव और मोहल्ले में भी जश्न का माहौल है।

हजारीबाग जेल में नक्सली ने की आत्मह”त्या, प्रशासन में मचा हड़कंप

हजारीबाग झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली श्यामलाल देहरी उर्फ संतु देहरी उर्फ सोमालाल देहरी ने आत्मह”त्या कर ली है।

उसका शव हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा के वार्ड डी में शनिवार सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला. श्यामलाल देहरी दुमका के काठीकुंड थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसने 24 जनवरी 2020 को दुमका में सरकार की सरेंडर नीति से प्रभावित होकर दो अन्य नक्सलियों के साथ आत्मसमर्पण किया था। उनके साथ सरेंडर करने वालों में सब जोनल सदस्य राजेंद्र राय उर्फ गहना राय और सब जोनल सदस्य रिमील दा उर्फ सोकुल दा शामिल थे। राजेंद्र और रिमील ने राइफल, जबकि छोटा श्याम लाल देहरी ने पिस्टल के साथ सरेंडर किया था। तीनों नक्सलियों पर अलग-अलग गंभीर मामले दर्ज थे। श्यामलाल पर सात, राजेंद्र पर छह और रिमील पर आठ मामले दर्ज हैं। झारखंड सरकार ने श्यामलाल पर 1 लाख और अन्य दोनों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित किया था। आत्मसमर्पण के बाद श्यामलाल को दुमका केंद्रीय कारा में रखा गया था, लेकिन बाद में 9 फरवरी 2021 को उसे हजारीबाग केंद्रीय कारा स्थानांतरित कर दिया गया। वह तब से वहीं विचाराधीन कैदी के रूप में बंद था। नक्सली गतिविधियों से जुड़े आठ मामलों में उस पर मुकदमे चल रहे थे।

राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने बाबा मंदिर व एम्स, एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

देवघर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बाबा मंदिर, एम्स व एयरपोर्ट का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान माननीय राष्ट्रपति महोदया के आगमन के दौरान विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने एम्स परिसर में कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने एयरपोर्ट, सर्किट हाउस एवं बाबा मंदिर के रूटलाइन का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों, लाइन एजेंसी, नगर निगम के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि माननीय राष्ट्रपति देवो की नगरी देवघर से एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर यहाँ से प्रस्थान करें। इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला योजना पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुंगेर के चार शातिर कारीगर समेत छह गिरफ्तार, हथियार बरामद

धनबाद जिले के बाघमारा पुलिस अनुमंडल महुदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगड़ा बस्ती में झारखंड और बंगाल की एटीएस टीम द्वारा की गई संयुक्त छापेमारी में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है।

इस कार्रवाई में मुर्शिद अंसारी नामक व्यक्ति के घर से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित पिस्तौल, हथियार निर्माण में प्रयुक्त औजार और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से मुर्शिद अंसारी, और चार कारीगरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारों कारीगर बिहार के कुख्यात हथियार निर्माण केंद्र माने जाने वाले मुंगेर जिले के निवासी हैं, और सभी शातिर दिमाग एवं तकनीकी रूप से दक्ष बताए जा रहे हैं।

यह गिरोह अत्यंत सुनियोजित तरीके से अवैध हथियार निर्माण का काम कर रहा था। छापेमारी के दौरान बाघमारा डीएसपी, कतरास एवं महुदा पुलिस निरीक्षक सहित स्थानीय थाना बल और विशेष दस्ते के कई अधिकारी और जवान मौके पर मौजूद थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी से जुड़ा हो सकता है। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रगति पर है। पश्चिम बंगाल का अर्श मोहम्मद रॉ मैटीरियल सप्लाई करता था। झारखण्ड और पश्चिम बंगाल एटीएस टीम ने सूचना पर छापेमारी कर किया उद्भेदन, पश्चिम बंगाल कुल्टी का अर्श मोहम्मद करता था रॉ मैटीरियल सप्लाई, दर्जनो निर्मित, अर्धनिर्मित पिस्टल जब्त।