झारखंड की आवाज

- Page 67 of 101 -

मैट्रिक बोर्ड बोर्ड का रिजल्ट आज होगा जारी

रांची झारखंड बोर्ड की 10 वीं का रिजल्ट आज (मंगलवार) को जारी होगी। इसकी अधिकारिक जानकारी झारखंड अधिविध परिषद के अध्यक्ष नटवा संस्था व सचिव जयंत मिश्र ने दी है।

उन्होंने बताया कि 11.30 बजे स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन ने विधिवत इसकी घोषणा करेंगे और रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र छात्राएं अपनी रिजल्ट को इस वेबसाइट jac.jhark-hand.gov.in पर आसानी से चेक कर पाएंगे। झारखंड बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट पूरी तरह से तैयार है।

मैट्रिक और इंटर मिलाकर कुल 7,83,711 परीक्षार्थी परीक्षा ने परीक्षा दिया

पिछले साल की बात करें तो 2024 में झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 90.39 फीसदी रहा था। झारखंड बोर्ड द्वारा जैक कक्षा 10 वीं, 12 वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी से मार्च तक किया गया था। जैक कक्षा 10 वीं कीप रीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक जबकि जैक कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक किया गया था। बता दें कि 2025 वर्ष मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के झारखण्ड अधिविद्य परिषद, झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची के लिए 2100 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक का मैट्रिक के लिए राज्यभर में 1305 केंद्र व इंटर के लिए 795 केंद्र बनाये गये थे। मैट्रिक और इंटर, दोनों परीक्षाओं में इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी थी। इस वर्ष मैट्रिक और इंटर मिलाकर कुल 7,83,711 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष मैट्रिक में 12208 व इंटर तीनों संकाय में परीक्षार्थियों की संख्या में 5267 की वृद्धि हुई थी। वर्ष 2024 की मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने के लिए 4,21,678 व इंटर के लिए 3,44,842 परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किये थे। वहीं, वर्ष 2025 की मैट्रिक परीक्षा के लिए 4,33,886 और इंटर केलिए 3,49,825 परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किये थे।

नवनियुक्त चौकीदार को मिला प्रशिक्षण समाज में फैले कुरीतियों के साथ रोकेंगे बाल विवाह

देवघर जिला के मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के पथरोल, मारगोमुंडा, बुढ़ई एवं मधुपुर थाना क्षेत्रों में हाल ही में 16 मई से 22 मई तक मधुपुर अंचल कार्यालय में चौकीदारों ने योगदान दिया था।

इसी बीच उन लोगों को प्रशिक्षण भी दिया गया था। उन्हीं नवनियुक्त 36 नए चौकीदारो को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास और अंचलाधिकारी यामुन रविदास ने सोमवार को एक संयुक्त बैठक में उनके कम को लेकर दिशा-निर्देश दिया। इसमें 23 पुरुष और 13 महिला चौकीदार शामिल हैं। बैठक के दौरान सीओ यामुन रविदास ने स्पष्ट किया कि सभी चौकीदारों को उनके पदस्थापन क्षेत्रों में भेज दिया गयाहै और उन्हें ड्यूटी की प्रकृति, छुट्टी लेनेकी प्रक्रिया, व शालीन व्यवहार संबंधित नियमों की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि चौकीदारों को सिखाया गया है कि वे आमजन से संवाद के दौरान सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करें और निष्पक्ष रवैया अपनाएं। सीओ रविदास ने चौकीदारों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर नजर रखने और समय रहते प्रशासन को सूचित करने के निर्देश भी दिए। बीडीओ अजय कुमार दास ने कहा कि चौकीदारों को ड्यूटी के दोरान लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा, लोग तभी आप पर उंगली उठाएंगे जब आप गलती करेंगे। उन्होंने चौकीदारों को कर्तव्यनिष्ठा से सेवा करने और ग्रामीण जनता को नियम-कानूनों की जानकारी देने की जिम्मेदारी भी सौंपी। बीडीओ ने यह भी निर्देश दिया कि चारों थाना क्षेत्रों के सभी लोगों की और स्थानीय अधिकारियों की जानकारी चौकीदारों को होनी चाहिए, ताकि वे किसी भी स्थिति में उचित निर्णय ले सकें। यह सुनिश्चित करना भी उनकी ज़िम्मेदारी होगी कि गांव में कोई समस्या दबे नहीं, बल्कि समय पर सामने आए और उसका समाधान हो। इस तरह, प्रशासन की ओर से नए चौकीदारों कोन सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है, बल्कि सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में भी उनकी अहम भूमिका तय की गई है। मधुपुर थाने में 15, बुढ़ई 11 पथरोल 6 मार्गोमुंडा 4 कुल मिलाकर 36 चौकीदार की नियुक्ति कि गई है। मौके पर अंचल के प्रधान सहायक मोहम्मद खुर्शीद आलम, राजेंद्र यादव, राहुल कुमार समेत अंचलकर्मी उपस्थित थे।

मंदिर से शिवलिंग को हटाने की सूचना के बाद भड़के स्थानीय सड़क को किया जाम

हजारीबाग मुनका बगीचा के पुराने मंदिर से शिवलिंग एवं स्थापित मुर्तियों को हटाने की सूचना के बाद भड़के स्थानीय सड़क जाम कर धरने पर बैठे मंदिर में फिर से शिवलिंग स्थापित करने की सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त ।

हजारीबाग में रविवार सुबह 7 बजे सदर थाना क्षेत्र के मुनका बगीचा में 100 वर्ष पूर्व से स्थापित मंदिर में शिवलिंग एवं शिव की मुर्तियों को खंडित कर हटाने का आरोप मुनका समाज पर लगाते हुए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर‌ धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया इनकी मांग है कि मुनका बगीचा के अंदर बने शिव मंदिर करीब 100 वर्ष पुराना है इस मंदिर के ठीक बाहर एक नया मंदिर मुनका परिवार के द्वारा बनाया गया है जिसमें नया शिवलिंग एवं मुर्तियां लगाया गया है पुराने मंदिर की शिवलिंग को रातों रात हटा दिया गया है जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि नए मंदिर बनने के पूर्व स्थानीय लोग और मुनका परिवार के बीच एक बैठक हुआ था जिसमें कहा गया था कि पूर्व की मंदिर जैसे है वैसे ही रहेगी परंतु कल देर रात साजिश के तहत पुराने मंदिर से मूर्तियों को हटा दिया गया जिसका हमलोग विरोध करते है।

लातेहार पुलिस ने 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली कमांडर मनीष यादव को मार गिराया

लातेहार रविवार देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक चली पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में नक्सली मारा गया है। 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली कुंदन खेरवार भी गिरफ्तार हुआ है।

पुलिस ने मौके से दो एक्स.95 ऑटोमेटिक राइफल भी बरामद की है। यह मुठभेड़ महुआडांड़ थाना क्षेत्र के करमखाड़ और दौना के बीच की है। मुठभेड़ के बाद पुलिस की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पलामू डीआईजी वाईएस रमेश ने नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है। दरअसल, लातेहार पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली कमांडर मनीष यादव अपने दस्ते के साथ महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना और करमखाड़ के बीच जंगल में भ्रमणशील है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गठित की गई और नक्सलियों की घेराबंदी का काम शुरू किया गया। इसी बीच पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सली कमांडर मनीष यादव को मार गिराया गया। महुआडांड़ के दौना इलाके में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें मनीष यादव मार गया है. मौके से एक नक्सली को भी गिरफ्तार किया गया है. इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी ग्रामीणों ने आरोपी को बनाया बंधक

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चुंगल से आरोपी को छुड़ाया

साहेबगंज/ उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी प्राणपुर पंचायत के तोफाजूल टोला गांव में रविवार को एक व्यक्ति को महिला से छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को एक पेड़ से बांधकर बंधक बना लिया। उधर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी को पेड़ से बंधा हुआ साफ देखा जा सकता है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार को उस समय हुई जब गांव का ही मोहिउद्दीन शेख उर्फ मोहिया नामक व्यक्ति एक महिला के घर में अकेला होने का फायदा उठाकर उसके साथ कथित तौर पर गलत हरकत करने लगा। महिला ने अपनी आबरू बचाने के लिए तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मोहिउद्दीन शेख उर्फ मोहिया को रंगे हाथ पकड़ लिया और उन्हें एक पेड़ से बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद, ग्रामीणों ने बिना देर किए घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही राधानगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर बंधक बनाए गए आरोपी को छुड़ाया और उसे थाना ले गई। फिलहाल, आरोपी से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकि, इस मामले को लेकर गांव में सुलह-समझौते की चचाएं भी गर्म हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों पक्षों के बीच मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।

नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार, पार्टी ने पर्यवेक्षक को किया नियुक्त

रांची : झारखंड में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सांसद, मंत्री विधायक एवं गत उम्मीदवार रहे नेताओं को नगर निगम, नगर पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्रों के पर्यवेक्षक बनाकर मैदान में उतरा है ।

उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लेते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करें, ताकि हम नगर निकाय चुनाव में अपेक्षित सफलता प्राप्त कर सकें। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के लिए वरीय नेताओं को जिम्मेवारी दी गयी है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सांसदों, मंत्रियों, विधायकों एवं गत लोकसभा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे नेताओं को नगर निकाय चुनावों के लिए पर्यवेक्षक मनोनीत किये हैं। कांग्रेस का मानना है नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लेते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें, ताकि पार्टी नगर निकाय चुनाव में मिल के पत्थर साबित होंगे ।

नगर निकाय का नाम | पर्यवेक्षक का नाम

देवघर नगर निगम, मधुपुर नगर परिषद और गोड्डा नगर परिषद 👉प्रदीप यादव

रांची नगर निगम और कपाली नगर परिषद 👉 यशस्विनी सहाय

मेदिनीनगर नगर निगम, चतरा नगर परिषद और लातेहार नगर पंचायत👉 केएन त्रिपाटी

मानगो नगर निगम 👉 बन्ना गुप्ता

चास नगर निगम👉 श्वेता सिंह

धनबाद नगर निगम 👉अजय दुबे

हजारीबाग नगर निगम 👉 मुन्ना सिंह

महगामा नगर परिषद 👉 दीपिका पांडे सिंह

बासुकीनाथ नगर परिषद 👉 बादल पत्रलेख

चिरकुंडा नगर परिषद 👉 अनुपमा सिंह

सिमडेगा नगर परिषद 👉 भूषण बारा

गुमला नगर परिषद 👉 सुखदेव भगत

लोहरदगा नगर परिषद 👉 डॉ रामेश्वर उरांव

रामगढ़ नगर परिषद👉 ममता देवी

पाकुड़ नगर परिषद 👉 निशत आलम

फुसरो नगर परिषद कुमार 👉जय मंगल उर्फ अनूप सिंह

मिहिजाम नगर परिषद और जामताड़ा नगर पंचायत 👉 डॉ इरफान अंसारी

विश्रामपुर नगर परिषद और माझिआंव नगर पंचायत 👉 सुधीर कुमार चंद्रवंशी

बुंडू नगर पंचायत , खूंटी नगर पंचायत 👉कालीचरण मुंड

बचरा नगर पंचायत 👉 अंबा प्रसाद

छतरपुर नगर पंचायत 👉 राधाकृष्ण किशोर

कोविड के नए वेरिएंट पर झारखंड अलर्ट, सरकार पूरी तरह तैयार : डॉ इरफान अंसारी

रांची देश में कोविड के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह एक सामान्य स्थिति है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर नज़र रहे हुए है ।डॉ. अंसारी ने कहा, “भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना जरूरी है। इससे न केवल कोविड, बल्कि अन्य बैक्टीरियल और वायरल संक्रमणों से भी बचाव होता है

सरकार पूरी तरह तैयार भीड़ में लगाए मास्क, सतर्कता ही सुरक्षा

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। मंत्री ने बताया कि झारखंड सरकार, केंद्र सरकार द्वारा जारी होने वाली नई गाइडलाइन्स का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि निर्देश मिलते ही राज्य सरकार तुरंत आवश्यक कदम उठाएगी। डॉ. अंसारी ने कहा लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। झारखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क एवं तैयार हैं। नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों से दूर रहें, आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें और आवश्यक एहतियात बरतें।

पुलिस क्वार्टर में जवान सुरजीत यादव की संध्यास्पद मौत

साहिबगंज जिला पुलिस बल के एक जवान की हत्या कर दी गई। जिला में पुलिस जवान की हत्या के बाद आम लोगों के बीच चर्चा गरम,। आम लोगों का कहना है कि जब पुलिस खुद अपने आवास पर सुरक्षित नहीं है, तो जिला के लोग अपने आप को महफूज महसूस नहीं कर रहे।

जवान की हत्या के बाद पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस पहले अपनी स्वयं की रक्षा करें, फिर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उन्हीं पुलिस वालों पर है। हालांकि हत्या के बाद पुलिस ने उसका शव पुलिस लाइन स्थित महिला बैरक के बगल के आरक्षी क्वार्टर से सामने से बरामद किया। मृतक आरक्षी का नाम 35 वर्षीय सुरजीत यादव बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कर अस्पताल साहिबगंज भेज दिया। वही मामले के बारीकी से अनुसंधान के लिए गोडा जिला के एसपी अनिमेष नथानी घटनास्थल पहुंचकर वरीय पुलिस पदाधिकारी को कई बिंदुओं पर निर्देश देते हुए घटना की गंभीरता पूर्वक बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया है। पुलिस जवान की हत्या मामले में मुख्य रूप से डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार कुशवाहा राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक आरक्षी के दाएं बांह, और कमर पर काफी गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना में बतौर आरक्षी पदस्थापित था।

इधर दो दिनों पूर्व महाराजपुर में हुई एक हत्या के मामले में जिले के एसपी अमित कुमार सिंह की ओर से गठित एसआईटी टीम में वे शामिल किए गए थे। इधर घटना की जानकारी पाकर मृतक आरक्षी का परिजन सदर अस्पताल स्थल पहुंच गए। जहां परिजनों का रो-रो कर हाल-बेहाल है। वहीं मृतक के ससुर सुरेंद्र यादव ने बताया कि तकरीबन 10 वर्ष पूर्व उसकी बेटी की शादी सुरजीत यादव से हुई थी। उसको एक 6 वर्ष एवं एक दो वर्ष की बेटी भी है। इधर मामले को लेकर गोड्डा एसपी अनिमेष नथानी ने जानकारी देते हुए बताया अनुसंधान किया जा रहा है, जल्द ही मामले का उद्वेदन भी कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस जवान को अंतिम सलामी, पुलिस लाइन मैदान में पदाधिकारी एवं जवान के द्वारा दिए जाने की तैयारी की जा रही है।

भीषण सड़क दुर्घटना मे एक महिला की मौ”त, आधा दर्जन गंभीर, रिम्स रेफर

लोहरदग़ा : कुडू-चंदवा रोड एनएच 75 में लोहरदग़ा लातेहार जिले के सीमाना पर स्थित सेन्हा ढलान फुटबॉल मैदान के सामने रविवार को हुए भीषण सड़क दुर्घटना में आईटेन कार में सवार एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

जबकि कार मे सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में पलामू जिले के लेसलीगंज निवासी हरिहर महतो के 42 वर्षीय पुत्र राकेश रौशन के अलावे एक लगभग 50 वर्षीय युवक, दो लगभग 30 और 32 वर्षीय महिलाए, दो लगभग 15 और 20 वर्षीय बालिका सभी अज्ञात शामिल है। जिसमें से कोई भी अपना नाम पता भी बताने की स्थिति में नहीं थे, जिस कारण मृतका और घायलों का नाम पता नहीं चल पाया है। घायलों में दो महिला और एक पुरुष की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

सभी घायलों को कुडू सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर किया गया है। बताया जाता है कि सभी लोग आई टेन कार नंबर जेएच 01 बीयू 6020 में सवार होकर लेसलीगंज से रांची जा रहे थे। कुडू चंदवा के सीमाना सेन्हा ढलान मैदान के नजदीक आई टेन कार की सामने किनारे से टक्कर एक अज्ञात स्विफ्ट डिजायर कार से होने के बाद आई टेन कर असंतुलित होकर सामने से आ रही एक 407 कंटेनर नंबर यूपी 65 केटी 6649 से हो गई। इस भीषण दुर्घटना में आईटेन कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद सभी घायलों को कुडू पुलिस और एक अन्य कार सवार ने कुडू सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पाकर चंदवा पुलिस भी घटनास्थल और कुडू अस्पताल पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गई है। ईधर जाको राखे साइयां मार सके न कोई वाली कहावत इस भीषण दुर्घटना में एक बार फिर चरितार्थ हुआ है। इस भीषण दुर्घटना में जहां एक महिला की मौत और आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है, वही कार में सवार एक लगभग एक वर्षीय बालक पूरी तरह से सुरक्षित है।

Tejpratap Yadav को पार्टी से निकाले जाने पर बोली रोहिणी आचार्य

पटना तेजप्रताप यादव को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पार्टी से 6 साल के लिए बाहर निकाल दिया है साथ ही उन्होंने लिखा कि पार्टी और परिवार के अनुरूप आचरण नहीं है। इसलिए पार्टी और परिवार से तेजप्रताप यादव का कोई नाता नहीं रहा । इस पर लालू प्रसाद यादव की बेटी Rohini Acharya ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट करते हुए पिता (लालू प्रसाद यादव) का साथ देते हुए लिखी

जो परिवेश , परंपरा , परिवार और परवरिश की मर्यादा का ख्याल रखते हैं , उन पर कभी सवाल नहीं उठते हैं , जो अपना विवेक त्याग कर मर्यादित आचरण व् परिवार की प्रतिष्ठा की सीमा को बारम्बार लांघने की गलती – धृष्टता करते हैं, वो खुद को आलोचना का पात्र खुद ही बनाते हैं ..

हमारे लिए पापा देवतुल्य हैं , परिवार हमारा मंदिर व् गौरव और पापा के अथक प्रयासों – संघर्षों से खड़ी की गयी पार्टी व् सामाजिक न्याय की अवधारणा हमारी पूजा .. इन तीनों की प्रतिष्ठा पर किसी की वजह से कोई आंच आए ये हमें कदापि स्वीकार्य नहीं ..

लालू प्रसाद यादव का बड़ा एक्शन अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से निकाला

पटना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पार्टी और समाजहित को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है।

लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे और राघोपुर से राजद विधायक तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

लालू प्रसाद यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा 👇👇

निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।

कैसे शुरू हुआ ये सब

दरअसल लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव जो राजद के राघोपुर से विधायक हैं। उन्होंने शनिवार को एक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी महिला मित्र अनुष्का यादव की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 12 साल से अनुष्का के साथ रिलेशनशिप में हैं।

उसके कुछ समय बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया फिर दोबारा पोस्ट किया फिर कुछ घंटों बाद उसे भी देर रात डिलीट कर दिया । और लिखा कि मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है। वही कुछ समय बाद उसका वीडियो और फोटो भी वायरल होने लगा जिसके बाद लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा कि Tejprtap Yadav लोगों को झूठ बोल रहे हैं और इस पर अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बड़ा फैसला लिया है और उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। आपको बता दे कि तेज प्रताप यादव की शादी 2018 में ऐश्वर्या राय से हुई थी और उनका तलाक का केस अभी भी कोर्ट में चल रहा है। ऐश्वर्या राय भी राजनीतिक परिवार से है बिहार के पूर्व मंत्री की बेटी है।

Deoghar News । पुनासी जलाशय के स्पीलवे का पुल धंसा, कई मजदूर घायल

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई है कि पुनासी परियोजना अंतर्गत चल रहे कार्य के दौरान स्लैब गिरने से काम कर रहे श्रमिकों को चोट आई है, जिसके पश्चात एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को त्वरित सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों की टीम के देखरेख में सभी को खतरे से बाहर बताया हैं और कोई हताहत नही हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुनासी डैम में स्पील्वे के गेट निर्माण में ठेकेदार की भारी लापरवाही देखने को मिला। इसके लिए गेट के छत ढलाई सीलिंग से गिरे महिला और पुरुष मजदूर घायल हो गए कुल 7 मजदूर घायल होने की बात बताई वही कहा कि घायल के इलाज के लिए ठेकेदार मौके नहीं पहुंची। जिसके बाद जसीडीह थाना की पुलिस को सूचना दी गई थाना की पुलिस द्वारा सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया गया। और सभी का इलाज़ किया जा रहा है।

गोली कांड मामले में एक देसी कट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में बीते दिनों बाइक सवार कृष्णा घोष को गोली मारकर जख्मी मामले में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने राधानगर थाना कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। इस दौरान एसडीपीओ ने बताया कि बीते 22 मई को राधानगर गांव में कृष्णा घोष नामक व्यक्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर देने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसकी सूचना तुरंत वरीय पदाधिकारी को दी गई। पुलिस अधीक्षक साहेबगंज के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल के द्वारा जख्मी को बेहतर ईलाज हेतु मालदा भेजा गया। छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी राधानगर घोष टोला के प्राथमिकी अभियुक्त संतोष कुमार घोष को गिरफ्तार किया गया। उसके निशानदेही पर पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त राजमहल थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल कैंपस के लाला हरिजन तथा राजमहल बालू प्लांट के मोहन पासवान को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा एवं बिना नंबर का अपाची मोटरसाइकिल को जब्त किया है। एसडीपीओ ने बताया कि यह घटना जमीन विवाद के कारण हुई थी। जख्मी कृष्णा घोष के पुत्र पिकाय घोष के फर्द बयान के आधार पर राधानगर थाना कांड संख्या- 190/25 सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। छापेमारी दल में राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडेय, राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर, एसआई पंकज कुमार दुबे,बिट्टू कुमार साहा सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

JJMP सुप्रीमो 10 लाख इनामी पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादी मुठभेड़ में ढ़ेर

लातेहार पुलिस को शनिवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के साथ हुए एक मुठभेड़ में झारखंड जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा (JJMP) का सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादी मारा गया।

मारे गए दूसरे उग्रवादी की पहचान प्रभात लोहरा के रुप में हुई है.जानकारी के मुताबिक लातेहार के एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस अभियान पर थी. अभियान में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की टीम शामिल थी. इचवार जंगल में पुलिस व जेजेएमपी उग्रवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी और जेजेएमपी का सुप्रीमो पप्पू लोहरा और प्रभात लोहरा मारा गया.दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पप्पू लोहार अपने संगठन के सदस्यों के साथ इचाबार के जंगल में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं. जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया.सर्च अभियान के दौरान उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू । लोहरा समेत एक उग्रवादी मारा गया. एक उग्रवादी घायल हो गया जिसे बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदार अस्पताल मैं इलाज चल रहा है ।

वही मुठभेड़ की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आईजी सुनील भास्कर डीआईजी पलामू रेंज वाई एस रमेश एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता की गई जिसमें बताया गया कि लातेहार पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि लीव लवी एवं उन घटनाओं को अंजाम देने के लिए जेजेएमपी के उग्रवादी इचाबार के जंगल में एकत्र हुए हैं इसी सूचना पर टीम बनाकर सर्च अभियान चलाया गया और पुलिस को देखकर जेजेएमपी को उग्रवादी पुलिस पर फायरिंग करने लगे जवाबी फायरिंग में जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहार सबजोनल कमांडर सुदेश उर्फ प्रभात गंजू की मौत हो गई वहीं एक नक्सली को पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदस्य अस्पताल लाया गया उरवादियों के पास से एक इंसास राइफल बरामद की गई है मारे गए जेजेएमपी सुप्रीम पप्पू लोहार पर विभिन्न स्थानों में 100 से अधिक मामले दर्ज हैं।

5 वीं अनुसूची राज्यों में जनसंख्या को परिसीमन का आधार बनाने पर घटेगी आरक्षित सीटें : शिल्पी नेहा तिर्की

जातिगत जनगणना से देश के आदिवासी समाज पर पड़ने वाले प्रभाव, चुनौती और समाधान विषय पर दिल्ली में कार्यशाला

रांची। झारखंड में समय के साथ दूसरे प्रदेश से आ कर बसने वालों की आबादी बढ़ी है । वहीं आदिवासी समाज की जनसंख्या या तो घटी है या स्थिर है में अगर पांचवीं अनुसूची राज्यों में जनसंख्या को परिसीमन का आधार बनाया जाएगा तो ऐसे आरक्षित सीटों की संख्या में कमी आएगी।

ये निर्णय आदिवासी समाज की सुरक्षा और संरक्षण को धूमिल करने वाला होगा. ये बात दिल्ली में देश भर के कांग्रेस प्रवक्ताओं की कार्यशाला को संबोधित करते हुए झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कही है इस कार्यशाला को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विशेष रूप संबोधित किया देश में जातीय जनगणना का भारत के आदिवास समाज पर पड़ने वाले प्रभाव चुनौती और समाधान विषय पर अपनी बात रखते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि कांग्रेस को एक बड़ी भूमिका तय करनी है। कांग्रेस जातीय जनगणना के तहत सामाजिक न्याय का संदेश और उद्देश्य लेकर आगे बढ़ाना चाहती है, जबकि केंद्र में बैठी बीजेपी और आरएसएस इसे उलझाने में लगी है । आदिम काल से ही आदिवासी समाज में जातीय व्यवस्था का कोई स्थान नहीं है जबकि बीजेपी इसे जबरन थोपना चाहती है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनगणना प्रक्रिया में आदिवासी समुदाय को है उनकी मूल और एकीकृत पहचान के साथ दर्ज किया जाना चाहिए, ना कि उप-वर्गों में विभाजित कर देश भर में आदिवासी समाज समानता और एकता की मिसाल उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि आदिवासी समुदाय न केवल सांस्कृतिक रूप से, बल्कि दिल और आत्मा से भी एक है फिर चाहे वो झारखंड हो, मणिपुर हो, ओडिशा हो या छत्तीसगढ़ हो। जब देश के किसी कोने में एक आदिवासी पर हमला होता है, तो वह केवल एक राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज की पीड़ा बन जाती है. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की कहा कि सरना धर्मावलंबियों को अलग से कॉलम उपलब्ध कराया जाए।