झारखंड की आवाज

- Page 70 of 101 -

झरना में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, शव की तलाश जारी

हजारीबाग जिले के पदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चमेली झरना में नहाने गए तीन युवकों में से एक की डूबने से मौत हो गई।

मृत युवक शिवम का शव अब तक बरामद नहीं हो सका है। घटना के बाद से इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग शहर के शिवपुरी के तीन युवक शाम को चमेली झरना में घूमने के साथ साथ नहाने गए थे। इसी दौरान पानी के गहराई में एक युवक फंस गया और डूब गया। साथ गए अन्य साथी भी डर से वहां से भाग निकले और मृतक के परिजनों को सूचना दी जिसके बाद से परिजन परेशान है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वे एनडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग कर रहे हैं, ताकि शव को जल्द से जल्द खोजा जा सके। स्थानीय प्रशासन ने एनडीआरएफ से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चमेली झरना पर्यटन का एक लोकप्रिय स्थल है, लेकिन सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण यहां इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

दर्दनाक सड़क हादसा । पुल की रैलिंग तोड़ते बोलेरो गिरी डैम में दो की मौ”त

हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर पुल में चार पहिया वाहन पुल के नीचे गिर गई। जानकारी के अनुसार उक्त वाहन में चार लोग सवार थे।

दो लोग शीशा तोड़कर वाहन से बाहर निकल गए. घटना की जानकारी मिलने पर बरही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और किरान के मदद से गाड़ी और एक शव निकाला गया. जिसकी पहचान बजरंग नगर गौशाला रोड झुमरी तिलैया निवासी राहुल सोनकर के रूप में हुई. वही एक शव को निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

बताया गया कि राहुल सोनकर का झुमरी तिलैया में फल गद्दी है. थाना प्रभारी आभाष कुमार ने घटना कि पुष्टि की है.जवाहर पुल तिलैया डैम पर बना है।बरही से कोडरमा जाने वाली स्थित जवाहर पुल का मोड़ काफी संकीर्ण है और रात के समय में इस मोड़ पर और पुल पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यहां हमेशा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

नशा के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार,भारी मात्रा में अफीम व रासायनिक पदार्थ बरामद

हजारीबाग जिले में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और सेवन के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है ।

इस कड़ी में हजारीबाग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। लोहसिंघना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मोटरसाइकिलों के साथ पांच केजी तीन सौ 95 ग्राम अफीम एवं रासायनिक पदार्थ, दो मोबाइल फोन और एक लाख दस हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध नशीले पदार्थ अफीम की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर लोसिंगाना थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें दो तस्करों को धर दबोचा गया।एसपी ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि किसी को नशीले पदार्थों से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

बरामद सभी समानों को विधिवत जप्त किया गया तथा इस संबंध में लोहसिंचना थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा भेज दिया गया है इससे नशा के सौदागरों के बीच भय का माहौल है पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील किया है कि नशाखोरी करने वालों इसके व्यापार में संलिप्त लोगों की जानकारी पुलिस को दें तथा इनका विरोध करें स्वच्छ समाज के लिए यह आवश्यक है।

लोहरदग़ा में हाथियों का तांडव, एक को कुचला मौके पर हुई मौ” त , क्षेत्र में दहशत

लोहरदग़ा जिले में हाथियों आतंक रुकने का नाम नही ले रहा है। एक बार फिर कैरो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों ने कहर बरपाया है। मंगलवार 13 मई की देर रात थाना क्षेत्र के हनहट में हाथियों ने हमला कर एक व्यक्ति को मौत की घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार हनहट गांव निवासी गफ्फार अंसारी के 30 वर्षीय पुत्र सगीर अंसारी अपने खेत मे पानी पटा रहा था तभी हाथियों। हाथियों ने पटक पटक कर मार डाला। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हाथी द्वारा किये गए हमले से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। ज्ञात हो कि जीले के अलग अलग गांवो में लंबे समय से आए दिन जंगली हाथियों का समूह विचरण करते रहता है, और लोगों के घरों और फसलों को काफी नुकसान पहुंचाते रहे है। पिछले चार- पांच माह से झुंड से बिछड़ा एक हाथी उत्पात मचा रहा है।

आपका रक्तदान करना किसी के जीवनदान के सामान है : उपायुक्त

देवघर जिले में चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प का शुभारंभ मंत्री जल संसाधन, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग हफीजुल हसन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने रक्तदान कर लोगों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुँचता है। कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनकी सेहत खराब हो जायेगी, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है। साथ ही स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी रक्तदान करें।

रक्तदान के प्रति समर्पित रक्तदाताओं को आभार और अभिनंदन- उपायुक्त

उपायुक्त ने रक्तदान के प्रति समर्पित रक्त दाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी के निस्वार्थ सेवा भाव के कारण ही आज लोगों के रक्त की जरूरतें पूरी हो रही है। रक्त की पर्याप्त आपूर्ति के लिए मेरा आप सभी से आग्रह होगा कि आप सभी इस मानव सेवा में निस्वार्थ रूप से नियमित रक्तदान करने के समर्पण और इच्छा को कायम रखें। इस दौरान लगभग 36 यूनिट रक्तदान हुआ एवं सभी रक्तदाताओं को रेडक्रॉस की तरफ से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। आगे उपायुक्त ने कहा कि देवघर में शहरीकरण को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एम्स या अन्य अस्पतालों में कभी-कभी ब्लड बैंक में रक्त की अनुपलब्धता होने से रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आवश्यक है कि हम सभी आगे आएं और एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति हेतु अवश्य रक्तदान करें। वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य ये भी है कि स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी रक्तदान करें।

मुख्यमंत्री के निर्देश के अलोक में जिले में चलाया जा रहा है ब्लड डोनेशन कैम्प

मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में जिले में गत माह व इस माह चलाए जा रहे मुहिम ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत 408 युनिट ब्लड एकत्रित किया गया है। इस कड़ी में 05 मई 2025 को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर एवं देवघर पुलिस द्वारा 72 यूनिट रक्त किया गया। साथ ही 08 सितम्बर 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारठ में 208 यूनिट, जिला पुलिस बल 111 यूनिट सारठ अनुमंडल 97 यूनिट, 09 मई 2025 ब्लड बैंक देवघर में आयोजित कैम्प में 16 यूनिट रक्तदान किया गया। साथ ही 10 मई 2025 को मधुपुर अनुमंडल अस्पताल में 104 यूनिट व 10 मई 2025 ब्लड बैंक देवघर में 10 यूनिट के अलावा 11 मई 2025 को जिला पुलिस 03 यूनिट एवं आज 14 मई को कुल 36 युनिट रक्तदान किया गया। इस प्रकार जिले में पिछले 05 से 14 मई तक 408 युनिट रक्त ब्लड बैंक में एकत्रित किया गया।

मंत्री हफीजुल हसन ने नवनियुक्त 206 चौकीदारों के बीच नियुक्ति पत्र का किया वितरण

देवघर जिले में चौकीदार संवर्ग नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री जल संसाधन, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग हफीजुल हसन ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

इसके अलावा चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के सपनो को साकार करने की दिशा में आज युवाओं को इतनी बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी मिल रही हैं। आगे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि जिला अंतर्गत चौकीदारों के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा में पारदर्शिता को लेकर ओएमआर शीट का उपयोग एवं शारीरिक जांच में आरएफआईडी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया, जिससे चौकीदार नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और त्रुटिविहीन रही। अब आप सभी अपने अंचलांे के हिसाब से बिट अनुसार नियुक्त होंगे। ऐसे में आप सभी नवनियुक्त चौकीदारों का कार्य काफी महत्वपूर्ण होगा और पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं व जोहार।

सरकार युवाओं के साथ हर वर्ग के सपने को साकार करने के लिए लगातार कर रही है कार्य- मंत्री

इसके अलावे मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि आज गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा चौकीदार नियुक्ति वितरण कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत है। आज का दिन देवघर व झारखंड के लिए एक नई पहल का दिन है। राज्य सरकार ने पहली बार पहली बार पूरे झारखण्ड में चौकीदार की बहाली पूर्ण पारदर्शिता से कराई गई है। वहीं दूसरी ओर चौकीदार नियुक्ति के अलावा राज्य सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गों को लाभान्वित कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि जिले में कुल चौकीदार हेतु 286 पद स्वीकृत है, जिसके आलोक में कुल 206 को आज नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है, जल्द ही शेष पदों पर नियुक्ति की जायेगी।

आगे अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि सरकार ने आपके कांधे पर बहुत बड़ी जवाबदेही व जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करने की आवश्यकता है। आप सभी अपने क्षेत्र में रहकर अपने वरीय अधिकारियों को बेहतर इनपुट देंगे। साथ ही जहाँ भी क्षेत्र में गलत कार्य हो रहा है उसपर नजर रखते हुए जिला प्रशासन को अवगत करायेंगे, ताकि गलत कार्यों के साथ नौजवानों बच्चों को नशे की लत से बचाया जा सके। आगे उन्होंने कहा कि चौकीदार के मायने कहीं ना कहीं यह भी है कि आप प्रशासन के सबसे निचली कड़ी हैं, आपके माध्यम से जनता के साथ सीधा संवाद संभव है। प्रशासन की यह निचली कड़ी जो सीधे जनता की भावनाओं से जनता की समस्याओं से संबंधित है उन्हें हर तरह के कार्यक्रम के प्रति सजग और संवेदनशील रहना होगा। इसके अलावे समारोह के दौरान मंत्री हफीजुल हसन व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी नवनियुक्त चौकीदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान देवघर विधायक सुरेश पासवान, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में सभी नवनियुक्त चौकीदारों का शुभकामनाओं के साथ बधाई दी।

अबुआ आवास योजना के लाभुकों के बीच 4 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति प्रदान की गई

देवघर उपायुक्त की स्वीकृति पश्चात जिले में अबुआ आवास योजना के सुयोग्य लाभुकों के बीच किस्त की (42360000) राशि प्रदान की गई।

राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुवा आवास योजना के सुयोग्य लाभुकों के बीच किस्त की राशि प्रदान करने हेतु उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर द्वारा आज स्वीकृति प्रदान की गई। इस कड़ी में वितीय वर्ष 2023-24 में देवघर जिला अंतर्गत द्वितीय किस्त में नये एवं लंबित रहे लाभुकों को देवघर प्रखण्ड में 21, देवीपुर 09, मधुपुर 09, मारगोमुण्डा 02, मोहनपुर 13, पालोजोरी 17, सारठ 20, सारवां 04 एवं सोनारायठाढ़ी 04 लाभुकों (कुल 99 लाभुकों को 4950000 रूपये नव भुगतान) उक्त योजना हेतु राशि विमुक्त की गई। उक्त योजना (वित्तीय वर्ष 2023-24) में तृतीय किस्त हेतु देवघर प्रखण्ड में 38, देवीपुर 24, करौं 51, मधुपुर 15, मारगोमुण्डा 07, मोहनपुर 38, पालोजोरी 48, सारठ 09, सारवां 10 एवं सोनारायठाढ़ी 08 लाभुकों (कुल 248 लाभुकों को 24800000 रूपये नव भुगतान) राशि विमुक्त की गई। इसी प्रकार योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में चतुर्थ किस्त हेतु देवीपुर 02, करौं 06, मारगोमुण्डा 11, एवं मोहनपुर 114 लाभुकों (कुल 133 लाभुकों को 2660000 रूपये नव भुगतान) राशि विमुक्त की गई।इसके अलावे योजना के वितीय वर्ष 2024-25 में देवघर जिला अंतर्गत द्वितीय किस्त में नये एवं लंबित रहे लाभुकों को देवीपुर प्रखंड में 48, मारगोमुण्डा 26, मोहनपुर 64, पालोजोरी 28, एवं सोनारायठाढ़ी 14 लाभुकों (कुल 180 लाभुकों में से 9000000 रूपये नव भुगतान) को अबुआ आवास योजना हेतु राशि विमुक्त की गई। ज्ञात हो कि अबुआ आवास योजना झारखण्ड की एक महत्वकांक्षी योजना है, जिसके तहत गरीब वर्ग के लोगों या जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है उनको तीन कमरे के लिए 2.00 लाख रूपये की राशि किस्तवार तरीक से प्रदान की जाती है। ज्ञात हो कि अबुजा आवास योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड के गरीब और बेघर नागरिकों को पक्का घर उपलब्ध कराना है।

आंगनबाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ करने के साथ बच्चों के अनुकूल वातावरण को करे तैयार : उपायुक्त

देवघर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में डीएमएफटी से संबंधित चल रही कार्यों के अलावा कृषि, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा तालाब जीर्णाेद्धार और जिला समाज कल्याण के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने डीएमएफटी के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए पूर्ण हो चुके कार्यों के अलावा शेष बचे कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया।

50 आंगनबाड़ी केंद्रों को दिया ये सख्त आदेश

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रीस्कूल किट वितरण में दिए जा रहे सामग्रियों की गुणवत्ता पर रोष प्रकट करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही जिले के चिन्हित 50 आंगनबाड़ी केंद्रों को डिजिटाइजेशन के कार्यों की गुणवत्ता की जाँच करते हुए प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने खनन प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न विभागों द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधार संरचनाओं को सुदृढ़ करने के उदेश्य से किये जा रहे विभन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए चयनित योजनाओं के कार्य प्रगति को गुणवतापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया। साथ ही उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों के साथ चापाकल व जल मीनार के मरम्मती, पेयजलापूर्ति व्यवस्था, डोभा, तालाबों का जीर्णाद्धार आदि कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पेयजलापूर्ति व पेयजल व्यवस्था एवं जल स्तर को बनाये रखने की दिशा में कार्य करने का निदेश दिया। इसके अलावे उपायुक्त ने मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, भूमि संरक्षण, केबीके सुजानी, आत्मा द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कृषकों को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने का निदेश दिया। साथ ही उपायुक्त ने विशेष प्रमंडल, जिला परिषद, व एनआरईपी के अधिकारियों को खनिज प्रभावित क्षेत्रों के बेहतरी के लिए किये जा रहे कार्यों का आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। आगे उपायुक्त ने डीएमएफटी के तहत अन्य विकास कार्यों को करने, विभिन्न क्षेत्रों किये जाने वाले कार्यों व अपूर्ण योजनाओं आदि पर चर्चा करते हुए नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर कार्य प्रगति का जायजा लेने, गुणवत्ता का ध्यान रखने एवं ससमय योजनाओं को पूर्ण करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

उत्पाद विभाग की छापेमारी नकली शराब बनाने के सामग्री के साथ तीन गिरफ्तार

देवघर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब को लेकर चलाया छापेमारी अभियान भारी संख्या में नकली शराब बनाने का समान बरामद।

उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार सोमवार को संध्या में मधुपुर थाना अंतर्गत कलाम चौक, धमनी फाटक के पास, मधुपुर में एक यात्री बस (सोना ट्रेवल्स – JH15AC 3674) को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त यात्री बस से 06 गैलन में सुषव एवं एक प्लास्टिक बोरा में शराब बोतल का ढक्कन, शराब बोतल का स्टीकर तथा उत्पाद आसंजक बरामद किया गया। बरामदगी उपरांत यात्रियों के निशानदेही पर 03 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया जिनकी संलिप्तता की पुष्टि उपरांत तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जप्त प्रदर्श का विवरण निम्न है : अवैध सुषव :- 210 लीटर 2.अवैध ढक्कन :- 300 पीस 3.स्टीकर :- 300 पीस 4.उत्पाद आसंजक :- 500 पीस

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम 1.श्याम झा 2.मनोज कुमार पांडे 3.निलेश कुमार सिंह

Cbse की 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में DAV के बच्चों का जबरदस्त प्रदर्शन

देवघर सीबीएसई की 10वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में डीएवी भण्डारकोला के बच्चों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। दसवीं बोर्ड में परीक्षार्थियों ने शत प्रतिशत सफलता पाई।

बारहवीं बोर्ड की कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज में शत प्रतिशत तथा साइंस संकाय में 99% सफलता पाई। दसवीं बोर्ड में 33 बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक लाया।पल्लवी राज 96.6% अंक प्राप्त कर स्कूल की टॉपर बनी, वहीं अनन्या भारती 95.2 % और स्पर्श वर्मा तथा सृष्टि सुहानी 94.6% अंक लाकर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में दो परीक्षार्थियों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों के माता-पिता ,शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को भी अच्छे परिणाम के लिए बधाई दिया। अगले वर्ष होने वाले बोर्ड के परीक्षार्थियों को और भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लेने को कहा।

Deoghar AIIMS में ईलाज कराने को लेकर उमड़ी मरीजों की भीड़

देवघर झारखंड का एकमात्र एम्स देवघर एम्स जो देवघर जिला मुख्यालय से 12 किलोमिटर की दूरी पर देवीपुर में स्थित है।

यहां झारखंड ही नहीं बल्कि बिहार और बंगाल के सीमावर्ती जिलों से भी बड़ी संख्या में मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए आते हैं। हालांकि देवघर एम्स में ओपीडी चालू है यहां बीमारियों का इलाज और ऑपरेशन भी हो रहा है, लेकिन गंभीर बीमारियों से पीड़ित इमरजेंसी ईलाज हेतु मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक या दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है। क्योंकि अब तक यहां इमरजेंसी सेवा उपलब्ध नहीं हो पाई है। जो मरीज सक्षम हैं वे तो बाहर इलाज करा लेते हैं लेकिन जो सक्षम नहीं हैं उन्हें सिर्फ एम्स पर ही भरोसा है ऐसे मरीज प्रतिदिन इस उम्मीद में एम्स आते हैं कि उनकी बीमारी का इलाज यहां हो जाएगा। मंगलवार को एम्स में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली वही लोगों का कहना है कि यहां जल्द से जल्द इमरजेंसी की भी सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।

साहेबगंज के व्यवसाई संजीव हत्याकांड का मास्टरमाइंड भागलपुर से गिरफ्तार

साहिबगंज शहर के चर्चित संजीव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता पंकज मण्डल को पुलिस ने बिहार के भागलपुर शहर से गिरफ्तार किया हैं।

इस कांड में पूर्व में पांच अपराधी जेल भेजे जा चुके थे लेकिन इस पूरी घटना के साजिशकर्ता पंकज मण्डल फरार चल रहे थे जो पुलिस के लिए बड़ा चुनौती था। पुलिस ने तकनिकी अनुसन्धान के आधार पर पंकज मण्डल को गिरफ्तार किया । इसके लिए साहिबगंज नगर थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में एक एस आई टी गठित की गई थी। जिसमे एस आई अनीस पाण्डेय, एस आई प्रदीप महतो के साथ पुलिस बल शामिल थे। पुलिस इस मामले में पंकज मण्डल को रिमांड पर लेकर पूंछ ताछ कर सकती हैं। इधर पुलिस का वीडियो भी वायरल हो रहा हैं जिसमे पुलिस पंकज मण्डल को पैदल ही जेल ले जाते हुए देखा जा सकता हैं। बहरहाल पंकज मण्डल की गिरफ्तारी के बाद यह कयास लगाया जा रहा हैं की हत्या की मुख्य वजह सामने आएगी।

नक्सलियों ने I.ED को किया विस्फोट झारखण्ड जगुआर के जवान जख्मी

छोटानागरा जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) ने पूर्व से लगाए I ED को विस्फोट किया गया, जिसकी चपेट में आने से झारखण्ड जगुआर बम निरोधक दस्ता के आरक्षी 101 मनोज कुमार दमाई जख्मी हो गए हैं ।

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित
हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209
BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी0आर0पी0एफ0 26BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में दिनांक 04.03.2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभ
किया गया है।

अभियान के दौरान आज सोमवार को समय लगभग 10.45 बजे पूर्वाह्न में छोटानागरा थानान्तर्गत कुलापाबुरू, दलाईगढ़ा और मरांगपोंगा के जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देय से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये I.ED को विस्फोट किया गया, जिसकी चपेट में आने से झारखण्ड जगुआर बम निरोधक दस्ता के आरक्षी 101 मनोज कुमार दमाई जख्मी हो गये । उक्त जख्मी कर्मी की स्थिति स्थिर है। पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, रॉची एवं सी०आर०पी०एफ० झारखण्ड सेक्टर, झारखण्ड रॉची के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के पश्चात उक्त जख्मी कर्मी को उच्चत्तर ईलाज हेतु रॉची भेजा गया है । संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

Jamshedpur। होटल में मिला युवती का श”व, 5 गिरफ्तार आप्तिजनक समान बरामद ।

जमशेदपुर जिला के साकची थाना क्षेत्र के आमबागान परिसर स्थित होटल एल दोराडो में एक युवती का शव फंदे से झूलता हुआ मिला ।

शव मिलने की सूचना पर इलाके सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है । एक युवती समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिसे पूछताछ जारी है। पुलिस होटल कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि होटल के कमरे में जहां फंदे से झूलती हुई युवती का शव बरामद हुआ है।

वहां से पुलिस को शराब की बोतल सिगरेट और आपत्तिजनक समान मिले हैं। बताया जा रहा है कि पहले शराब पार्टी हुई। जहां कमरे में दो युवक और दो युवतियों के होने की संभावना जताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और मामले की पड़ताल कर रही है ।

ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत 408 यूनिट का रिकार्ड रक्तदान

देवघर उपायुक्त सह अध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, देवघर शाखा के द्वारा चलाए जा रहे बहुआयामी मुहिम ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के अंतर्गत जिले के थैलेसिमिया मरीजों को ध्यान में रखते हुए रविवार को पुलिस अधीक्षक देवघर अजीत पीटर डुंगडुंग के नेतृत्व में अनुमंडलीय अस्पताल, मधुपुर में देवघर पुलिस, अनुमंडल मधुपुर के द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें 104 यूनिट रक्तदान हुआ। सर्वप्रथम इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी सह अध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मधुपुर अनुमंडल शाखा राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेन्द्र प्रसाद, मधुपुर पुलिस अंचल निरीक्षक सह थाना प्रभारी राकेश कुमार, भारतीय रेडक्रॉस चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, सचिव निरंजन कुमार सिंह, मधुपुर रेडक्रॉस ईकाई के सचिव महेन्द्र घोष, उपाध्यक्ष मोती सिंह, फैयाज कैसर, कन्हैयालाल कन्नु एवं कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार , अजय पाठक आदि द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया । तत्पश्चात सभी अतिथियों का इस नेक कार्य के लिए अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने एवं रक्तदान की पहल करने हेतु रेडक्रॉस सदस्यों द्वारा कृतज्ञता जाहिर की गई । विदित हो कि 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर उपायुक्त देवघर सह अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, देवघर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक सह उपाध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, देवघर के मार्गदर्शन में देवघर पुलिस देवघर ने 04 मई 2025 को देवघर पुलिस अनुमंडल में, दिनांक 08 मई 2025 को सारठ पुलिस अनुमंडल में एव॔ 11 मई 2025 को मधुपुर पुलिस अनुमंडल में कुल 3 रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसके माध्यम से कुल 408 यूनिट रक्त संग्रहित किए गए।

देवघर पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने कहा

मानव सभ्यता ने खूब प्रगति की है, कृत्रिम अंग भी विज्ञान ने बना डाला किन्तु इंसान के धमनियों में बह रहे रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान करें व मानव मूल्यों की रक्षा में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

उपायुक्त विशाल सागर ने रक्तदान शिविर की सफलता को लेकर कहा…

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी देवघर ईकाई के समन्वय में देवघर पुलिस देवघर के द्वारा आयोजित इस रक्तदान सप्ताह (04 मई से 11मई तक) में हुए रिकार्ड रक्तदान 408 यूनिट के लिए हर्षित होते हुए उपायुक्त देवघर सह अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, देवघर ईकाई विशाल सागर ने कहा कि एक संवेदनशील प्रशासक एक संवेदनशील समाज के निर्माण में किस प्रकार एक अहम भूमिका निभा सकता है, इसका जीता जागता प्रमाण है यह रक्तदान शिविर ।

इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर सह अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार की खूब प्रशंसा की और कहा कि मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन करते हुए इतने बड़े पैमाने पर रक्त का संग्रह कर देवघर पुलिस देवघर ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है और यह एक अनुकरणीय पहल है जो आगामी पीढ़ी को सदैव प्रेरित करती रहेगी । मैं समस्त देवघर पुलिस परिवार को पूरे रेडक्रॉस टीम की तरफ से धन्यवाद व आभार प्रकट करता हूं । मधुपुर अनुमंडल पुलिस के सभी संबद्ध थानों के थानाध्यक्ष, एस आई एवं पुलिस बल व जवान विशेष रूप से धन्यवाद के पात्र हैं । बेहतर समन्वय के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मधुपुर अनुमंडल ईकाई के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को विशेष रूप से आभार ब्यक्त किया गया ।