झारखंड की आवाज

- Page 72 of 100 -

सीएम ने अधिवक्ता के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का कल करेंगे शुभारंभ

रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल 03.05.2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे हरिवंश टाना भगत, इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में अधिवक्तागण के समृद्ध भविष्य के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे।

तैयारियों का जायजा लेने रांची उपायुक्त मंजू नाथ भाजयंत्री देर शाम तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल हरिवंश टाना भगत, इंडोर स्टेडियम, खेलगांव का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । अति विशिष्ट अतिथियों, अधिवक्ता गण के लिए की गई तैयारी का निरीक्षण करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय शेष तैयारी पूरी करने का आदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में राज्य भर के सभी बार काउंसिल को लेटर जारी किया गया और अधिवक्ता गण को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया है। राज्य के सभी जिलों से हजारों अधिवक्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Deoghar। त्रिकूट में खुला छपाक वाटर पार्क दो मंत्री ने दो बार फीता काटकर किया उद्घाटन

देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में त्रिकूट पर्वत के समीप “छपाक वाटर पार्क” का शुक्रवार के दिन उद्घाटन हुआ उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री दीपिका सिंह पांडे और मंत्री हाफिजूल हुसैन और देवघर विधानसभा के विधायक सुरेश पासवान शामिल हुए। उद्घाटन को लेकर दोनों मंत्री और विधायक के समर्थक अलग अलग दावे कर रहे हैं मंत्री हाफिजूल हुसैन के समर्थक का दावा है कि मंत्री हफीजुल हुसैन ने फीता काटकर छपाक पार्क का उद्घाटन किया

मंत्री हाफिजूल हुसैन फीता काटते हुए

वही मंत्री दीपिका सिंह पांडे के समर्थकों का कहना है कि मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने फीता काटकर छपाक वाटर पार्क का उद्घाटन किया

मंत्री दीपिका सिंह पांडे और विधायक सुरेश पासवान फीता काटते हुए

वही पूर्व मंत्री सह देवघर विधायक सुरेश पासवान ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छपाक पार्क के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल हुआ। इस विशेष अवसर पर मेरे साथ मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह भी उपस्थित रहीं, जिनकी प्रेरणादायक उपस्थिति ने समारोह को और अधिक गौरवमयी बना दिया।

भतीजी से दुष्कर्म के बाद ह”त्या के आरोपी ने कारागार में फांसी लगाकर की आत्मह”त्या

दुमका केंद्रीय कारा में बंद दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी बंदी पवन राय ने 1 मई दोपहर बाथरूम में गमछा के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या कर लिया।

आपको बता दें कि मसलिया थाना क्षेत्र के शिकारप्रूर गांव के चाचा पवन राय को दुष्कर्म के बाद अपने नाबालिंग भतीजी की हत्या के आरोप में दुमका के केंद्रीय कारागार में भेजा गया था। जेल में पवन राय ने बीमार होने की बात किया था। जिसके बाद पवन का कारा अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार के दोपहर नहाने के बहाने बाथरूम में घुसा और बाथरूम में ही गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

मृतक के भाई का आरोप पत्नी का दूसरे लड़के के साथ है संबंध इसलिए कराई पति की ह” त्या

जमशेदपुर के सीताराम डेरा थाना अंतर्गत भुईयांडी कल्याण नगर में घर के रूम में छवि लोहार नामक व्यक्ति शव मिला।

इन दिनों पत्नी के द्वारा पति की हत्या या पत्नी पति छोड़कर कर कभी दमाद के साथ तो कोई समधी के साथ भाग जा रहा है। कोई प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवा दे रहे हैं। इसी तरह की एक उलझा हुआ मामला जमशेदपुर से भी सामने आया है। एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और पूरे घर में खून के छींटे दिखाई पड़ रहा है लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि धारदार हथियार से ह”त्या कि घटना को अंजाम दिया गया है।

पूरे घर में खून फैला हुआ है , घटना की सूचना मिलते ही पूरे बस्ती में सनसनी फैल गई। हालांकि घर में मृतक व्यक्ति की पत्नी भी मौजूद थी। पत्नी का कहना है कि व्यक्ति ने आत्महत्या किया है या किसी ने मारा कुछ समझ में नहीं आ रहा है कैसे ई सब हुआ। वही दूसरी तरफ मृतक के भाई ने कहा की मृतक भाई की पत्नी का प्रेम संबंध किसी के साथ था और उसी ने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा। हालांकि पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या या हत्या है इसकी दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। रूम में देख व्यक्ति को लग रहा है कि किसी ने धार-धार हथियार से इस पर हमला किया है। फिलहाल मृतक की पत्नी और भाई से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है l

मजदूर दिवस पर विधायक को मजदूर यूनियन ने 10 सूत्री मांग पत्र को सौंपा

देवघर एक मई को हिन्द मजदूर किसान यूनियन एवं असंगठित मजदूर यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस डॉ सुनील मुखर्जी भवन सत्संग गेट के समीप मनाया गया ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह देवघर विधायक सुरेश पासवान उपस्थित थे । विशिष्ठ अतिथि के रूप में रवि केशरी उपस्थित थे । इस कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किए । जिसमें मुख्य रूप से भूतनाथ यादव जयन्त राव पटेल हरिहर यादव पशुपति कोल जमीर अंसारी चन्दन कुमार अनिरुद्ध यादव यमुना दास अर्जून यादव दीपक कुमार मुठ रफीक अकतर अली सहित अन्य वक्ताओं द्वारा मजदूरों की समस्या को लेकर अपना विचार व्यक्त किए । इस कार्यक्रम में हिन्द मजदूर किसान यूनियन एवं असंगठित मजदूर यूनियन द्वारा 10 सुत्री मांग पत्र संयुक्त रूप से विधायक सह पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को सौपा गया । जो इस प्रकार है मजदूरों को देवघर शहर में श्रमिक चौक पर पानी एवं बैठने की व्यवस्था किया जाय चौक पर एक महिला मजदूर के लिए टायलेट की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय साथ ही बस एवं टोटो ओटो में भाड़ा आधी लिया जाय जो झारखंड सरकार लागू कराये । साथ ही स्थानीय फैक्ट्री एवं संस्थान में स्थानीय मजदूर को रखा जाय । साथ ही दुर्घटना आदि होने पर अविलंब मजदूर के परिवार को 50 हजार रुपया भुगतान किया जाय । देवघर जिला में सभी प्रतिष्ठानों में एक दिन का सप्ताहिक छुट्टी घोषित कराया जाय । आज की इस समारोह में जयन्त राव पटेल ने भी असंगठित मजदूर यूनियन की सदस्यता ग्रहण किया जिसे संरक्षक भूतनाथ यादव एवं अध्यक्ष हरिहर यादव द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया । अन्त में हरिहर यादव को पुनः असंगठित मजदूर यूनियन कार्यभार सोंपा गया । इस अवसर पर सैकड़ो मजदूर उपस्थित थे ।

Mukhymantri Maiya Samman Nidhi Yojna को लेकर विशेष कैंप का आयोजन

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में जिले के सभी दस प्रखंडो के 194 पंचायतों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों हेतु आधार सीडिंग कैम्प के सफल संचालन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरन उपायुक्त ने पंचायत स्तर पर आज 01 मई से 07 मई तक चलने वाले कैम्प को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश। साथ ही आयोजित कैम्प में व्यवस्थित तरीके से टोकन सिस्टम का उपयोग करने का निर्देश दिया।

जिले के सभी पंचायत भवन को बनाए सुदृढ़ और दुरुस्त

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त विशाल सागर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी पंचायतों के पंचयात भवन की स्तिथि को बेहतर बनाने के अलावा मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए हर माह पंद्रह हजार रुपये की राशि का सही तरीके से उपयोग कर पंचायत भवन के सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।

पंचयात स्तर पर आयोजित कैम्प में इन लाभुकों की होगी आधार सीडिंग


●कैम्प में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के नॉन डीबीटी खातों का डीबीटी किया जाना है।

● कैम्प में लाभुक अपना बैंक से जुड़े मोबाइल फोन जरूर लेकर जाए, ताकि ओटीपी आने के पश्चात तुरंत खाते की आधार सीडिंग हो सके।

● पंचायतों में आयोजित होने वाले इस कैंप में वैसे लाभुकों को आने की आवश्यकता नही है जिन्हें दिनांक 12.03.2025 के पूर्व सम्मान राशि प्राप्त हुई है।

●आधार सीडिंग कैम्प के लिए आवश्यक दस्तावेज़ के रूप में आधार कार्ड, बैंक खाता का पासबुक और रजिस्टर मोबाइल नंबर।

साहिबगंज के‌ आठ होमगार्ड बर्खास्त फर्जी कागजात पेश कर नौकरी लेने का मामला

साहिबगंज सेवा के लिए दिए गए प्रमाण पत्रों में दर्ज उम्र के साथ छेड़छाड़ कर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पिछले दिनों राज्य के महा समादेष्टा के निर्देश पर जिला समादेष्टा ने साहिबगंज के 8 होमगार्ड जवानों को सेवा से बर्खास्त कर दिया।

उन सभी होमगार्ड जवानों का नामांकन वर्ष के समय 19 वर्ष से कम या अधिक होने या फिर उनके मूल नामांकन पंजी में छेड़छाड़ या कटिंग पाई गई थी। जिनकी समीक्षा राज्यस्तरीय समिति के द्वारा की गई थी। समीक्षा के बाद गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय साहिबगंज में होमगार्ड जवान मोहम्मद लाल, महबूब आलम, भोला प्रसाद साह, जनार्दन पंडित रामबचन मिश्रा, विशन शाह, मोहम्मद आजम और मोहम्मद जुल्फिकार को विभाग ने बर्खास्त कर दिया। दरअसल चंद वर्ष पूर्व तक पूरे राज्य भर में झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की व्यवस्था जैसे- तैसे संचालित थी। इसका लाभ कतिपय होमगार्ड जवान फर्जीवाड़ा कर ले रहे थे।

राज्य को जिले से 78 होमगार्ड की सूची भेजी गई थी।

कई जिलों में होमगार्ड पर आरोप था कि वे अपने जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि के साथ छेड़छाड़ कर सेवा में बहाल है। वर्ष 2022 -23 में राज्य समादेष्टा के प्रभार में साहिबगंज जिले के वर्तमान एसपी अमित कुमार सिंह कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने गृह रक्षा वाहिनी की धुन लगी व्यवस्था को सुधारने और इससे पटरी पर लाने की कवायद शुरू की थी। इसके साथ उसने झारखंड के सभी जिलों को कई दिशा निर्देश जारी किए थे। उसमें एक अहम आदेश आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि को सेवा के लिए मान्य नहीं मानने का भी था। राज्य के तत्कालीन राज्य समादेष्टा को यह अंदेशा था कि आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि को छोड़कर कई होमगार्ड सेवानिवृत्ति की उम्र पार करने के बाद भी सेवा में बने हुए हैं। इसको लेकर उन्होंने राज्य के सभी जिलों को आदेश जारी किया था। बाद में गगृह रक्षा वाहिनी एवं अग्नि समाज सेवा झारखंड रांची के महानिदेशक सह महा समादेष्टा अनिल पालटा ने सभी जिलों के समादेष्टा को निर्देश जारी करते हुए कहा कि नव नामांकन के समय भरे जा रहे नॉमिनल रोल अथवा पुनः नामांकन के समय संधारित की जा रही पुनः नामांकन पंजीयों में कतिपय होमगार्ड के द्वारा उम्र में छेड़छाड़ की गई है, इसके चलते सही तरीके से समय पर ऐसे होमगार्ड को सेवानिवृत्ति नहीं की जा रही है। अनाधिकृत रूप से सेवानिवृत्ति की उम्र के बाद भी होमगार्ड के जवानों को कार्य करने से सरकार को नुकसान हो रहा है यह गंभीर मामला है। उन्होंने इस संबंध में झारखंड के सभी जिलों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। इसके आलोक में साहिबगंज जिला से एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर 78 होमगार्ड की सूची भेजी गयी थी। वहीं पूरे राज्य के विभिन्न जिलों से सूची में चार हजार से अधिक ऐसे होमगार्डों की संख्या शामिल थी। इसके आलोक में राज्य स्तर पर समिति की हुई समीक्षा के बाद साहिबगंज जिले के 8 होमगार्ड जवानों के जन्म तिथि में छेड़छाड़ पाए जाने पर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। वही कई होमगार्डों की जन्मतिथि में सुधार की प्रक्रिया की गई। इसके बाद साहिबगंज जिले में पदस्थापित 14 होमगार्ड जवानों को ससमय सेवानिवृत्ति दिया गया। सेवानिवृत्ति दिए गए होमगार्ड जवानों में मोहम्मद शमीम अख्तर, मोहम्मद जुल्फफार, शेख दिलावर, शेख मोजिम, अशोक कुमार शाह, शिव शंकर प्रसाद शर्मा, विशन साह, अनिल पंडित, भीम प्रसाद यादव, शेख सुल्तान मोजम्मिल खान, मोहम्मद मोफिल, अरविंद कुमार झा और शेख फसाद के नाम शामिल है। बता दें कि गृह रक्षा वाहिनी साहिबगंज में स्वीकृत पद 1150 बदले फिलहाल 752 होमगार्ड जवान पदस्थापित हैं। इसमें से तकरीबन 250 होमगार्ड जवानों को फिलहाल कहीं किसी काम में इंगेज नहीं किया जा सका है।

Deoghar Cyber Crime News। देवघर पुलिस ने 6 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है आए दिन साइबर अपराध के आरोप में गिरफ्तारी भी हो रही है ।

देवघर पुलिस ने मधुपुर सारठ और जसीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 6 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस ने बताया कि ये सभी फर्जी कस्टमर केयर / सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते हैं । Dream 11 में पैसा इन्वेस्ट कर लाभ कमाने का झांसा देकर ऑनलाईन ठगी करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

पप्पु कुमार दास उम्र 21 वर्ष पिता बिष्णु दास सा० कुसमाहा थाना मधुपुर

सुमित कुमार दास उम्र 19 वर्ष पिता अरूण कुमार दास सा० कुसमाहा थाना मधुपुर

समसुल अंसारी उम्र 22 वर्ष पिता खलील अंसारी सा० राणाबांध थाना सारठ

पंकज दास उम्र 25 वर्ष पिता राज कुमार दास सा० सिरसिया थाना देवीपुर

संदीप कुमार दास उम्र 22 वर्ष पिता गौतम दास सा० पतारडीह थाना जसीडीह

सुरज कुमार दास उम्र 19 वर्ष पिता रंजीत दास सा० पतारडीह थाना जसीडीह सभी जिला देवघर, झारखण्डा । गिरफ्तार छः अभियुक्तों में एक अभियुक्तों के पास से 01 मोबाईल नम्बर पर प्रतिबिम्ब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है तथा शेष पांच अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाईल नम्बर / आई0एम0ई0आई0 पर JMIS Portal पर शिकायत दर्ज पाया गया है।

कोटपा-2003 कानून का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से वसूला जुर्माना

देवघर जिला के बुढ़ई थाना क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया ।

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम देवघर जिलान्तर्गत कोटपा अधिनियम 2003 की धारा को लागु करने हेतु, सिविल सर्जन देवघर डॉ०युगल किशोर चौधरी के निर्देश पर तम्बाकू उत्पादकों को लेकर बने कोटपा-2003 अधिनियम के विभिन्न धाराओं को प्रभावी रूप से अनुपालन करने के लिए बुढ़ई बाज़ार, चौक चोराहा एवं अन्य विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कोटपा-2003 कानून का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध छापामारी की गई । इस दौरान 6 दुकानदारों से 1100 रूपया जुर्माना वसूला गया । जिसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी एम डी साहिल अहमद एवं जिला परामर्शी अभिमन्यु कुमार दांगी ने बताया कि तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदार अपने दुकानों पर सिगरेट के विज्ञापन वाले पोस्टर लगा कर प्रचार- प्रसार करना धारा 5 उल्लंघन करना है, बिना चेतावनी फोटो वाले तम्बाकू उत्पाद की बिक्री करना धारा 7 उल्लंघन करना है, साथ ही ये भी देखा गया की स्कूल परिसर से एक सौ गज की दुरी पर किसी भी प्रकार के नशीली पदार्थ की बिक्री करना मना है जो की अधिनियम कोटपा–2003 की धाराओ का सीधे उल्लंघन करना है आज छापेमारी के दौरान कई दुकानों से विज्ञापन वाले पोस्टर को हटाते हुए सुझाव दिया गया कि भविष्य में ऐसी गलती ना करें ।

परशुराम जयंती पर उत्सव ना मनाकर दीप जलाकर शहीदों को किया अर्पित श्रद्धांजलि

देवघर परशुराम स्थल देवघर में समस्त सनातनी समाज के द्वारा पहलगाम हमले में शाहिद लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।

लोगों ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर बजरंगी चौक से परशुराम स्थल एवं आसपास दीपोत्सव एवं शंखनाद का कार्यक्रम पिछले दो वर्षों से किया जाता था। लेकिन पहलगाम हमले के कारण पूरा देश व सनातनी समाज मैं शौक है। इसलिए जयंती पर उत्सव ना मना कर शहीदों को दीप जलाकर, काली पट्टी लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया है एवं भगवान परशुराम से शाहिद आत्माओं की शांति एवं भारत के विरोधी और आतंकियों के अंत की कामना की। जिसमें मुख्य रूप से तरुण ठाकुर, महेश राय,ललन मिश्रा, संजीत राय, कुणाल राय, भावेश भूषण, अमरेश राज, दिपक राय, संजीव झा, सूरज चौधरी ,गौरव राज, राजीव रंजन, आशुतोष कुमार, मुकेश कुमार, निलेश सिंह, शुभम राय, विनय राय, भास्कर राय, राहुल राय वह सैकड़ो सनातनी उपस्थित थे।

टेंकर पलटने पर तेल लूटने में लगी ग्रामीणों कि भीड़

दुमका हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट रेलवे स्टेशन के पास तेल टेंकर पलटने से तेल लूटने में लगी ग्रामीणों कि भीड़ । लोग जान जोखिम में डालकर तेल को निकालने में लगे हुए हैं।

देवघर और जामताड़ा के कुल 10 साइबर आरोपी गिरफ्तार

देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है आए दिन साइबर अपराध के आरोप में गिरफ्तारी भी हो रही है ।

देवघर पुलिस ने सारठ , पथरौल , मार्गोमुंडा , पालोजोरी और करों थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 10 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस ने बताया कि ये सभी फर्जी कस्टमर केयर / सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते हैं । Dream 11 में पैसा इन्वेस्ट कर लाभ कमाने का झांसा देकर ऑनलाईन ठगी करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

उपेन्द्र कुमार दास उम्र करीब 28 वर्ष पिता शंभु दास सा० बरदेही थाना सारठ

मुन्ना कुमार दास उम्र करीब 20 वर्ष पिता बिरंजय महरा सा० बरदेही थाना सारठ

मनोरंजन मंडल उम्र करीब 35 वर्ष पिता बिशु मंडल सा० देवलबाड़ी थाना करमाटांड़ जिला जामताड़ा

दुर्योधन मंडल उर्फ दीपक मंडल उम्र करीब 24 वर्ष पिता अमृत मंडल सा० द्वारपहाड़ी थाना मारगोमुंडा जिला देवघर

उत्तम कुमार दास उम्र करीब 24 वर्ष पिता भुनेश्वर दास सा० गोनैया थाना पाथरौल

बिजेश रवानी उम्र करीब 25 वर्ष पिता अमिन रवानी सा० कझियाटांड़ थाना पाथरौल

रमेश कुमार मंडल उम्र करीब 25 वर्ष पिता शंकर मंडल सा० जगाडीह थाना करौं

सब्दुल रहीम उम्र करीब 26 वर्ष पिता हाकीम मियां सा० ठाढ़ी थाना चितरा सरफराज अंसारी उम्र करीब 20 वर्ष पिता जमालुद्दीन अंसारी सा० कुमगढ़ा थाना

पालाजोरीजुनैद अंसारी उम्र करीब 19 वर्ष पिता सरहजान अंसारी सा० कुमगढ़ा थाना पालाजोरी जिला देवघर, झारखण्ड।

नोटः- गिरफ्तार दसों अभियुक्तों में पांच अभियुक्तों के पास से 05 मोबाईल नम्बर पर प्रतिबिम्ब पोर्टल। पर शिकायत दर्ज पाया गया है तथा शेष पांच अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाईलनम्बर / आई०एम०ई0आई0 पर JMIS Portal पर शिकायत दर्ज पाया गया है।

RIMS निर्देशक को सरकार के द्वारा हटाए जाने पर हाईकोर्ट कोर्ट ने लगाई रोक

रांची : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को पद से हटाए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 17 अप्रैल 2025 के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आदेश को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही राज्य सरकार समेत अन्य को नोटिस जारी कर शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने को कहा है।

अगली सुनवाई 6 मई को होगी

मामले की विस्तृत सुनवाई 6 मई को होगी। बता दें कि राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद 31 जनवरी 2024 को तीन वर्षों के लिए डॉ राजकुमार को रिम्स निदेशक पद पर नियुक्त किया गया था। इसके पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की ओर से उन्हें पद से हटाने का पत्र जारी कर दिया गया था। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने रिम्स निदेशक डॉ.राजकुमार को तत्काल प्रभाव से निदेशक पद से हटाने से जुड़ा पत्र जारी कर दिया था । उन्होंने प्रशासनिक अक्षमता का हवाला देते हुए उन्हें पद से हटाने का आदेश जारी किया था। उनकी दलील दी थी कि निदेशक के पद पर रहने के बावजूद उन्होंने कैबिनेट, शासी परिषद और विभाग के स्तर पर लोकहित में लिए गए निर्णय और निर्देशों का पालन नहीं किया था।

स्वास्थ्य मंत्री के आदेश को डॉ राजकुमार ने हाई कोर्ट में दी थी चुनौती

डॉ. इरफान अंसारी लिहाजा, रिम्स अधिनियम 2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्यों को पूर्ण करने में डॉ. राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं पायी गयी। इसलिए रिम्स नियमावली 2002 के नियम 9 का हवाला देकर डॉ. राजकुमार लोकहित्त में डॉ. राजकुमार को तीन महीने का वेतन और भत्ता देते हुए तत्काल प्रभाव से निदेशक के पद से हटा दिया गया था। इस निर्णय पर मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त होने की बात भी कही गई थी। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आदेश को डॉ राजकुमार ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने न आदेश को नेचुरल जस्टिस और रिम्स नियमावली का सीधा उल्लंघन बताया था।उन्होंने अपनी याचिका में इस बात का जिक्र किया था कि उनका पक्ष लिए बगैर उन्हें पद से हटा दिया गया है जबकि उनकी नियुक्ति तीन वर्ष के लिए हुई थी। उन्होंने न्याय के गुहार लगाते हुए पूरे मामले के निष्पक्ष जांच करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के 17 अप्रैल आदेश को निरस्त करने की मांग की थी जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई की और हटाए गए फैसले पर रोक लगा दी और विस्तृत सुनवाई के लिए 6 मई का समय दिया गया।

पाकिस्तानी महिला यूपी में बनी सरकारी शिक्षक , जांच शुरु

बरेली पाकिस्तान से आए नागरिकों को वापस पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी बीच उत्तरप्रदेश के बरेली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पाकिस्तानी महिला शुमायला खान तीन महीने से फरार है, जिसके खिलाफ फर्जी कागजातों के जरिए नौकरी पाने का मामला दर्ज है। तीन महीने पहले बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाने में बेसिक शिक्षा विभाग ने शुमायलाखान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार उसकी तलाश में बरेली और रामपुर समेत कई जगह दबिश दे रही है, लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सकाहै। शुमायला खान फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय माधौपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थी। जांच के दौरान पता चला कि वह मूल रूप से पाकिस्तानी नागरिक है। नौकरी हासिल करने के लिए उसने रामपुर एसडीएम कार्यालय से फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाया था और उसे नियुक्ति के समय प्रस्तुत किया था। जांच में प्रमाण पत्र को कूट रचित पाया गया। शुमायला खान की नियुक्ति वर्ष 2015 में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी । नियुक्ति के लिए दिए गए दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि उसने अपने पाकिस्तानी नागरिक होने की सच्चाई छुपाकर झूठे दस्तावेजों के आधार परसरकारी नौकरी पाई थी। जांच में तहसीलदार सदर, रामपुर ने रिपोर्ट दी कि शुमायला ने गलत जानकारी देकर निवास प्रमाण पत्र बनवाया था। इसके बाद उसका प्रमाण पत्र रद्द कर दिया गया। शिक्षा विभाग ने उससे कई बार स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन हर बार प्रमाण पत्र की सत्यता संदिग्ध पाई गई। और अब जब पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से वापस पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया चल रही है तो तो इसकी जांच और तेज हो गई है। और पुलिस छापेमारी कर रही है।

राजस्व कर्मचारी 20 हजार रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार

नवादा। नवादा जिले के सिरदला अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी रवि शंकर शर्मा को सोमवार की शाम रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

अंचल के ऊपरडीह गांव के निवासी मोहम्मद मुस्ताक से दाखिल खारिज के नाम पर राजस्व कर्मचारी ने 20 हजार रुपए की मांग की थी, जिसकी सूचना निगरानी विभाग को दी गई थी । आज जब मोहम्मद मुस्ताक रिश्वत के रुपये लेकर राजस्व कर्मचारी को देने
पहुंचे तो पटना से आयी निगरानी विभाग के अधिकारियों ने राजस्व
कर्मचारी रवि रंजन को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया और अपने साथ पटना ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जायेगी।