झारखंड की आवाज

- Page 74 of 100 -

पीएम किसान के नाम पर ठगी करने वाला 7 साइबर आरोपी गिरफ्तार

देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है आए दिन साइबर अपराध के आरोप में गिरफ्तारी भी हो रही है ।

देवघर पुलिस ने सारठ , पथरौल , देवीपुर और मोहनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 7 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस ने बताया कि ये सभी फर्जी कस्टमर केयर / सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते हैं । Dream 11 में पैसा इन्वेस्ट कर लाभ कमाने का झांसा देकर ऑनलाईन ठगी करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

सोनु कुमार उम्र 18 वर्ष पिता सुरेन्द्र यादव सा० मालघाघर थाना मोहनपुर

मो0 नवाज अंसारी उम्र 18 वर्ष पिता मुख्तार अंसारी सा० कसैया थाना पाथरोल

बाबर अंसारी उम्र 27 वर्ष पिता मुख्तार अंसारी सा० कसैसा थाना पाथरोल

शकिल अंसारी उम्र 55 वर्ष पिता आशिक अंसारी सा० कसैया थाना पाथरोल

इमरान अंसारी उम्र 30 वर्ष पिता सफरूद्दीन अंसारी सा० उपरबिलरिया जरलाही थाना पाथरोल

मेहताब अंसारी उम्र 30 वर्ष पिता अलाउद्दीन अंसारी सा० टिटहीयाबांक थाना मधुपुर

सावन कुमार दास उम्र 23 वर्ष पिता चंचल महरा सा० बभनकुण्ड थाना सारठ सभी जिला देवघर। 7 अभियुक्तों में दो अभियुक्तों के पास से 02 मोबाईल नम्बर पर प्रतिबिम्ब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है तथा शेष पांच अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाईल नम्बर / आई0एम0ई0आई0 पर JMIS Portal पर शिकायत दर्ज पाया गया है।

झारखंड सरकार देवघर में बनाएगी ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी, 500 एकड़ जमीन में होगा निर्माण

देवघर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए देवघर में ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी बनाने का निर्णय लिया गया है।

नगर विकास विभाग द्वारा बनाये जाने वाले इस स्मार्ट सिटी के लिए करीब 500 एकड़ जमीन की जरुरत होगी। देवघर जिला प्रशासन ने जमीन चिन्हित करते हुए जल्द ही प्रस्ताव तैयार करने की बात कही है। इस ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी में स्पेसियस हाउसिंग कॉलोनी, कम्युनिटी सेन्टर, सुरक्षा के दृष्टिकोण से हाई रेज्युलेशन सीसीटीवी कैमरा, बस व वाहनों के परिचालन हेतु सड़क के अलावा आपातकालीन सेवा हेतु एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन के लिए डेडिकेटेड रोड की सुविधा रहेगी। इस स्मार्ट सिटी में सोलर सिस्टम और ग्रीनरी समेत पर्यावरण के अनुकूल एनर्जी कॉज वेल्यु से लैस सिटी का निर्माण होगा, जिससे देवघर के लोगों को आधुनिक सुविधायुक्त ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी में रहने का अवसर मिलेगा।

देवीपुर कस्तूरबा विद्यालय के वार्डन समेत सभी शिक्षकों व कर्मियों को हटाया गया

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने जिले के देवीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से जुड़े मामले को संज्ञान में लेते निष्पक्ष जांच हेतु हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में जांच के लिए समिति गठित की गई है। साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए विद्यालय से तत्काल वार्डन समेत सभी शिक्षकों व कर्मियों को हटा कर दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया गया है। वही बच्चियों की सुविधा अनुरूप अन्य स्कूल के शिक्षकों व कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावा उपायुक्त के निर्देशानुसार चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी बच्चियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमे सभी स्वास्थ्य पाए गए हैं।

रांची में ED की दबिश, कई बिल्डरों के ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

रांची : राजधानी रांची में एक बार फिर ईडी ने दबिश की है। लालपुर सहित कई इलाकों में छापेमारी चल रही है। कई बिल्डरों के ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है। राजवीर कंस्ट्रशन के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। बता दें कि राजवीर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड से तीन डायरेक्टर जुड़े हैं, जिनमें पुनीत अग्रवाल, वीर अग्रवाल और विमल अग्रवाल शामिल हैं।

ईडी की टीम रांची के हरिओम टावर पर छापेमारी कर रही है। राजवीर कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर ईडी की दबिश है।कारोबारी विमल अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है। इन दोनों के राजवीर कंस्ट्रक्शन पर ईडी छापेमारी कर रही है। इससे पहले 26 सितंबर 2023 को इनके ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी हो चुकी है। ये सभी बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट से जुड़े हुए है। ED की टीम हरिओम टावर के छठे तल्ले पर मौजूद राजवीर कंट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में कागजातों को खंगालने में जुटी है।

पेयजल और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ करें अधिकारी : विधायक सुरेश पासवान

देवघर परिसदन में विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की बैठक में अध्यक्ष व देवघर विधायक सुरेश पासवान ने बुधवार को परिसदन देवघर में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में सुरेश पासवान ने संबंधित विभागों को समिति द्वारा पूछे गये प्रश्नों का सटीक और लिखित उत्तर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक के दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास, सड़क, जल संसाधन, स्वास्थ्य, विद्युत, पंचायती राज, पर्यटन, भूमि संरक्षण व विशेष प्रमंडल समेत कई विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। गर्मी को देखते हुए उन्होंने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पेयजल और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। जिला अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति की जानकारी लेते हुए तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा। बैठक में उपरोक्त के अलावे वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, सिविल सर्जन डॉ0 युगल किशोर चौधरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कोषागार पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

बलियाचौकी गोलीबारी मामले में 6 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,हथियार बरामद

देवघर जिला के कुण्डा थाना क्षेत्र के बलिया चौकी मेडिकल में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर कुंडा थाना में कांड सं०- 85/2025 दर्ज किया गया था।

धारा 308 (5) / 109 (1) BNS एवं 25 (9) Arms Amendment Act 2019 & 27 Arms Act 1959 के प्राथमिकी अभियुक्त ऋषि कुमार , मोहन कुमार , अमीत कुमार थाना- कुण्डा, जिला- देवघर तथा अन्य अज्ञात के विरुद्ध दर्ज उपरांत वरीय पदाधिकारी के दिशा निर्देश में कांड उदभेदन को लेकर छापामारी टीम का गठन किया गया था । उक्त कांड का उदभेदन में 22.04.2025 को छापामारी के क्रम में तपोवन पहाड़ से मोहन यादव उर्फ लाल मोहन यादव, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता प्राण यादव, सा0-बरदहिया, थाना मोहनपुर, जिला देवघर ऋषि रंजन कुमार उम्र करीब 22 वर्ष, पिता पवन कुमार यादव, सा०- नारहीपकरिया, थाना कुण्डा, जिला देवघर अमीत कुमार उम्र करीब 20 वर्ष, पिता- नवल किशोर यादव सा0- बगोईया, थाना मारगोमुण्डा, जिला- देवघर रितेश कुमार तुरी उम्र करीब 19 वर्ष पिता अशोक मिर्धा, सा० – किशनीडीह, तपोवन, थाना कुण्डा, जिला देवघर रघुनाथ कुमार मंडल उर्फ रघु मंडल उम्र करीब 22 पिता टिपन मंडल, सा०- तपोवन, थाना कुण्डा, जिलादेवघर संदीप कुमार मंडल उम्र करीब 21 वर्ष पिता नरेश मंडल, सा०- किशनीडीह, तपोवन, थाना कुण्डा जिला देवघर को पकड़ा गया। पकड़ाने उपरांत तालाशी के क्रम में 01 अवैध लोहे का पिस्टल पाया गया। इस संदर्भ में कुण्डा थाना कांड संख्या-86/2025, दिनांक 22.04.2025 आर्म्स एक्ट की धारा- 25 ( 1-B )a /26/35 दर्ज करके गिरफ्तार सभी व्यक्ति को उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय देवघर भेजा गया। जप्त सामानों की विवरणी लोहे की पिस्टल के बैरल की लंबाई करीब 15 cm, बट की लंबाई करीब 12cm पाया।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा की मौत, परिजनों ने वार्डन पर लगाया बड़ा आरोप

देवघर जिला के देवीपुर प्रखंड क्षेत्र के देवीपुर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 7 वीं की छात्रा की मौत।

परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप मृतिका छात्रा के परिजनों ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वार्डन पर लगाया गंभीर आरोप कहा कि छात्राओं को खुद से खाना बनाना पड़ता है और खुद ही अपनी सुरक्षा भी करनी पड़ती है। बीमार होने के बाद भी परिजन से नही मिलने दिया गया जब स्थिति गंभीर हुई तब इसकी सूचना दी गई बेटी के बीमार होने की खबर मिलने पर विद्यालय पहुंचे तो घंटों तक कानूनी पेंच में फंसाये रखा कहा गया साइन करो तब छोड़ेंगे ।

साथ ही परिजनों ने कहा कि इस स्थिति में हमलोग इलाज कराने ले जाए कि साइन करते रहे । लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने गंभीरता से नहीं लिया और अंत समय में हमलोगों को बेटी को सौंपा अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। कहा कि गंभीर होने के बाद परिजनों को बीमार छात्रा को घर ले जाने का दिया आदेश रास्ते मे छात्रा ने तोड़ा दम आक्रोशित परिजन लगा रहे न्याय की गुहार मृतिका सातवीं कक्षा की छात्रा थी।

बच्ची को वापस नहीं कर सकते लेकिन व्यवस्था में सुधार करेंगे

घटना की सूचना पर जब जिला शिक्षा अधीक्षक विद्यालय पहुंचे तो बच्चियों ने कई बड़े मामले की खुलासा किया जिसमें बच्चियों ने बताया कि वार्डन के द्वारा छात्राओं से खाना बनाने से लेकर टॉयलेट साफ करने तक का कार्य करवाती है आगे उन्होंने कहा कि बच्ची की मौत हो गई उसे वापस तो नहीं किया जा सकता है लेकिन इसकी जांच की जाएगी और उचित कार्यवाही के साथ व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

डॉक्टर कुंदन पर हुए हमला का मामला : देवघर में 23 को डॉक्टर करेंगे हड़ताल

देवघर सोमवार को 5:30 बजे आई एम ए भवन, देवघर में सभी चिकित्सकों की आकस्मिक बैठक हुई। इसमें 20.04.2025 को सुबह डॉ कुंदन पर हुए जानलेवा हमले पर सभी में आक्रोश देखा गया।

आई एम ए के सचिव डॉ गौरी शंकर ने इस बैठक को लेकर प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि इस गंभीर मामले में प्रशासन का रवैया बहुत उदासीन दिख रहा है। घटना के 36 घंटे बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसी परिस्थिति में आई एम ए एवं सहयोगी संगठन हड़ताल करने के लिए बाध्य हो गए हैं।

इस आशय का ज्ञापन कल हमारे प्रतिनिधिमंडल के द्वारा सभी प्रशासनिक अधिकारीयों को 22.04.2025 को दिया जाएगा और कोई ठोस परिणाम नहीं मिलने पर हमलोग 23.04.2025 को सुबह 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएँगे। आगे कहा कि प्रशासनिक उदासीनता के चलते आम जनता को होने बाले कष्ट के लिए हम खेद प्रकट करते हैं। समाज से हमारी प्रार्थना है कि चिकित्सकों के साथ ऐसा व्यवहार करने बाले तत्वों की निंदा और उनका बहिष्कार करें। यह प्रेस रिलीज

दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए सदर अस्पताल में लगा शिविर प्रत्येक महीना इस दिन लगता है शिविर

कुल 68 फाइलेरिया मरीजों की यूडीआईडी कार्ड के लिए हुई जांच

देवघर शहरी क्षेत्र से 15, मोहनपुर से 12, देवीपुर से 15, पालाजोरी से 18 और जसीडीह के 8 मरीज पहुंचे दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने

देवघर फाइलेरिया मरीजों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए सोमवार को सदर अस्पताल में जांच शिविर का आयोजन किया गया। विकलांगता शिविर में कुल देवघर शहरी क्षेत्र के अलावे जिले के तीन प्रखंडों से कुल 68 फाइलेरिया मरीज जांच के लिए पहुंचे।

प्रत्येक माह के 21 तारीख को सदर अस्पताल में शिविर का आयोजन किया जाता है।

ज्ञातव्य हो कि सिविल सर्जन, देवघर डॉ. जे.के. चौधरी के निर्देशानुसार जिले में फाइलेरिया मरीजों व अन्य हेतु दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रत्येक माह के 21 तारीख को सदर अस्पताल में शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए 21 अप्रैल को डॉ. अमरीश ठाकुर व दल की देखरेख में जिले के देवघर सदर प्रखंड के अलावे मोहनपुर, देवीपुर और पालाजोरी के कुल 68 फाइलेरिया मरीजों की दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान करने के उद्देश्य ये बीमारी की जांच की गयी। इस दौरान देवघर शहरी क्षेत्र से 15, मोहनपुर से 12, देवीपुर से 15 और पालाजोरी से 18 और जसीडीह के 8 फाइलेरिया मरीज जांच के लिए पहुंचे। डॉ. अमरीष ठाकुर ने कहा कि शिविर में पहुंचे सभी फाइलेरिया मरीजों के प्रभावित अंगों की स्टेज की जांच की गयी। उसके बाद मेडिकल टीम की जांच-पड़ताल के बाद स्टेज के अनुसार दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

फाइलेरिया बीमारी से बचने के तरीके

इस संबंध में जिला भीबीडी कंसल्टेंट डॉ गणेश कुमार यादव ने कहा कि फाइलेरिया बीमारी जिस व्यक्ति को हो जाता है उसके बाद वह पूर्णत: ठीक नहीं हो पाता है। इस बीमारी से राहत पाने के लिए नियमित व्यायाम और एमएमडीपी किट के माध्यम से घर पर ही दो बार अपने प्रभावित अंगों की साफ-सफाई करनी होगी। इससे फाइलेरिया पीड़ित व्यक्ति को बीमारी से थोड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि एमएमडीपी प्रशिक्षण से काफी हद तक हाथीपांव के सूजन को कम किया जा सकता है।

14 सौ से अधिक फाइलेरिया मरीजों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया जा चुका है

उन्होंने कहा कि विकलांगता शिविर के माध्यम से जिले में अब तक 14 सौ से अधिक फाइलेरिया मरीजों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया जा चुका है। रोगी को अपने साथ एक पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड तथा प्रभावित अंगों के साथ चेहरा सहित का एक फोटोग्राफ लेकर आना है और विकलांगता प्रमाण पत्र हेतु एक प्रपत्र को भरकर शिविर में जमा करना है। और जांच कर विकलांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. जुगल किशोर चौधरी द्वारा शिविर में उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारीयों को निर्देशित किया गया कि शिविर में आए हुए सभी फाइलेरिया रोगियों का विकलांगता प्रमाण पत्र हेतु जांच करना सुनिश्चित करेंगे एवं त्वरित गति से इनका विकलांगता प्रमाण पत्र निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे।

निशिकांत दुबे का बयान भाजपा के दो बड़े नेताओं की सहमति : डॉली शर्मा , राष्ट्रीय प्रवक्ता

देवघर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना करने दिल्ली से देवघर पहूंची। देवघर एयरपोर्ट पर जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

तत्पश्चात वो सीधे बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंची तथा बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के पश्चात प्रेस से रूबरू होते हुए उन्होंने बताई कि आज बाबा बैद्यनाथ के पावन द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्पर्श पूजा बड़े ही मन से करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ,आशिर्वाद लिया,मन बहुत ही तृप्त हो गया। बाबा वैद्यनाथ से देश की खुशहाली, सुख समृद्धि एवं अमन चैन के लिए कामनाऐं की।

निशिकांत दुबे का हमेशा का यह चाल, चरित्र और चेहरा रहा है

गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर टीप्पणी करने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने प्रेस को बताया कि मुझे ऐसा लगता है कि निशिकांत दुबे का हमेशा का यह चाल, चरित्र और चेहरा रहा है कि कभी भी किसी की वो इज्जत नहीं करते। यह सुप्रीम कोर्ट की जो अवमानना उन्होंने की है,सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ में जो बोले हैं,यह भाजपा के दो नेताओं के सहमति से दी गई है। सब जानते हैं कि भाजपा के सिर्फ दो व्यक्ति से ही देश चलता है, और उन दोनों के बगैर कोई कुछ कह नहीं कह सकता है और हमें लगता है कि यह बयान उन दोनों की सहमति से ही निशिकांत दुबे द्वारा बाहर आई है।

लेकिन यह बड़े ही खेद का विषय है कि एक सांसद द्वारा सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पर ऐसी टिप्पणी करना। उनको खुद यह पता नहीं है कि एक चुने हुए सांसद के द्वारा कब और कहां क्या बोलना चाहिए? उनका अनर्गल बयान बाजी करना काम है।कांग्रेस प्रवक्ता बाबा वैद्यनाथ का दर्शन पूजा करने के बाद पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने सीधे धनबाद के लिए निकल गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के साथ जिला महासचिव -सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल,सोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय के साथ अन्य मौजूद थे।

एक करोड़ के इनामी नक्सली के साथ कुल 8 ढेर

बोकारो जिला के लूगु पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही हुई है।

झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने इसे नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सुरक्षा बलों और पुलिस के ऑपरेशन में अब तक की सबसे बड़ी सफलता बताया है।

सुरक्षा बलों ने शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया

इस संबंध में डीजीपी ने पुलिस हेडक्वार्टर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चाईबासा में पिछले दिन नक्सलियों के हमले में हमारा जवान शहीद हो गया था। सुरक्षा बलों ने उनकी शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया और समाज एवं व्यवस्था के दुश्मन आठ नक्सलियों को एक साथ मार गिराया।

आत्मसमर्पण करें नहीं तो गोली खाने के लिए तैयार रहें

अनुराग गुप्ता ने आगे कहा कि नक्सलियों को चेतावनी दी जा रही है वो आत्मसमर्पण करें अन्यथा गोली खाने के लिए तैयार रहें। चाईबासा में नक्सलियों को खत्म करने पर रहेगा। बहुत जल्द झारखंड पूरी तरह नक्सलमुक्त हो जाएगा।

सुबह चार बजे गोलीबारी शुरू हुई

डीजीपी ने बताया कि सीआरपीएफ और पुलिस बल की संयुक्त टीम ललपनिया थाना क्षेत्र के लुगू पहाड़ और उसकी तराई वाले जंगली इलाके में अहले सुबह सर्च ऑपरेशन पर निकली थी।

ललपनिया से सटे चोर गांवां के सोसो टोला के पास सुबह चार बजे जंगल में छिपे नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की।

8 शीर्ष माओवादी ढेर अत्याधुनिक हथियार बरामद

उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में मिली उल्लेखनीय सफलता भाकपा (माओवादी) संगठन के 1 करोड़ इनामी CC सदस्य, SAC सदस्य तथा 10 लाख इनामी ZCM सहित कुल 8 शीर्ष माओवादी ढेर अत्याधुनिक हथियार, गोलियों का जखीरा, दैनिक उपयोग का सामान बरामद बोकारो जिला के लूगु पहाड़ी इलाके में 209 कोबरा, बोकारो पुलिस, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान सफल रहा।

झामुमो नेता ने नगर आयुक्त से की मुलाकात बस स्टैंड से जुड़े मुद्दे पर की बात

देवघर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सह समाजसेवी सूरज झा ने नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त को बस परिचालन ठप्प होने व पुराने बस स्टैंड नहीं होने से आम जनता को हो रही परेशानियों से अवगत कराया व व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक सुझाव दिये।

उन्होंने कहा कि बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा करने के लिए हजारों की संख्या में यात्री प्रतिदिन आते हैं इसमें एक बड़ी संख्या बस से आते हैं। पुराना मीना बाजार बस स्टैंड से परिचालन होने से उन्हें मंदिर पहुंचने और मंदिर में पूजा करने के बाद वापस बासुकीनाथ जाने के लिए बस स्टैंड तक जाने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता था। वहीं बाघमारा स्टैंड से जब पूर्णतः परिचालन होने लगेगा इससे पूरे शहर में टोटो आटो का अंधाधुंध परिचालन होगा और शिवगंगा, मानसरोवर, हिंदी विद्यापीठ, बरमसिया, तिवारी चौक, विलियम्स टाउन समेत बाघमारा पहुंचने वाले पथ में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहेगी। स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बाघमारा बस पड़ाव से परिचालन निश्चित रूप से किया जाना चाहिए लेकिन वहां से लंबी दूरी की बसों का परिचालन किया जाए व पुराने बस स्टैंड से दुमका, गोड्डा, सारठ, सारवां, मधुपुर समेत आसपास के इलाके में बस का परिचालन किया जाए तो आम लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।इस दौरान नगर आयुक्त ने सूरज के सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना और विचार करने का आश्वासन दिया।

मेडिकल शॉप में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के आरोप में एक गिरफ्तार

देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के बलिया चौकी में रविवार को मेडिकल शॉप में हुई गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था।

जिसको लेकर कुंडा थाना में बी एन एस की धारा 308 (5) 109 (1) और आर्म्स एक्ट 2019 25 (9) और 27 आर्म्स एक्ट 1959 के तहत मामला दर्ज किया गया । मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कुंडा थाना की पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त महेश प्रसाद यादव नावाडीह थाना देवीपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वही बाकी तीन नामजद ऋषी कुमार मोहन कुमार और अमित कुमार यादव की तलाश जारी है।

मधुपुर रेड क्रॉस सोसाइटी के चयनित 25 कार्यकारिणी सदस्य का लिस्ट

देवघर जिला के मधुपुर रेड क्रॉस सोसाइटी के 49 उम्मीदवार में से चयनित 25 कार्यकारिणी सदस्यों की सूची।

डॉक्टर कुंदन पर हुए जानलेवा हमला को लेकर आईएमए ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

देवघर के आरोग्य शिशु केंद्र, (बाजला हाउस के सामने ) डॉक्टर कुंदन के क्लीनिक में बच्चे की मृत्यु के बाद जमकर बवाल किया और फिर डॉक्टर कुंदन के ऊपर भी जानलेवा हमला किया गया ।

घायल डॉक्टर कुंदन

आई एम ए ने इस संबंध में नगर थाना को लिखित शिकायत दर्ज कराई है साथ ही देवघर पुलिस अधीक्षक से करवाई की मांग की है। डॉक्टर कुंदन ने बताया कि आज (रविवार) सुबह करीब 5:30 बजे करीब 10-12 लोगों ने चारदीबारी लाँघकर अंदर आए और मेरे ऊपर हमला कर दिया ।

जिससे दो जगह सर फट गया और रक्तश्राव होने लगा। उसके बाद मेरे सहकर्मियों के आने के बाद वे लोग फिर वापस भाग गए। इसके पहले सुबह 3:30 बजे के करीब एक 10 महीने के बच्चे को गंभीर अवस्था में लेकर आए थे जिसकी इलाज शुरू करने के दौरान ही मृत्यु हो गई। उसी के बाद मरीज के परिजन हंगामा करने लगे और थोड़ी देर बाद ज्यादा लोगों को बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया। आई एम ए ने कहा कि दोषियों की अविलम्ब (48 घंटे के अंदर) गिरफ्तारी हो और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। जिससे चिकित्सकों में सुरक्षा की भावना सुनिश्चित हो और हम अपना काम निर्भय होकर कर सकें। अन्यथा हमलोग कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे।