झारखंड की आवाज

- Page 80 of 100 -

IPL डेब्यू पर नहीं चले रांची के ‘गेल’ फिर भी सीएम ने की तारीफ

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के तीसरे मैच में सीएसके और मुंबई इंडियन के बीच भिड़ंत हुई। दोनों ही टीमों की और से विकेट कीपर झारखंड के खिलाड़ियों ही रहे।

एक और जहां महेंद्र सिंह धोनी तो दूसरी तरफ रांची के गेल के नाम से प्रसिद्ध रॉबिन मिंज ने किया। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) के लिए झारखंड के आदिवासी क्षेत्र से आने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज आदिवासी खिलाड़ी रॉबिन मिंज ने डेब्यू किया। रॉबिन को मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 65 लाख रुपए में खरीदा था। बड़े-बड़े सिक्स लगाने के लिए मशहूर का आईपीएल डेब्यू पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। रॉबिन ने महज 3 रन ही बना पाए ।

सीएम हेमंत ने रॉबिन मिंज के बारे में लिखा

आज चेन्नई VS मुंबई के IPL मैच में दोनों तरफ़ से विकेट कीपर झारखंड के हैं, जो झारखंड की क्रिकेट प्रतिभा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर उजागर कर रहे हैं। यह न केवल झारखंड के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। रोबिन मिंज को IPL में प्रदार्पण की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका यह सफर निश्चित रूप से कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हमें पूर्ण आशा है कि वह जल्द ही भारतीय टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और झारखंड का नाम रोशन करेंगे। उनकी सफलता से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश को गर्व होगा।

सीएम की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने कही शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीतेंगे

झारखंड के भूमिपुत्र रॉबिन मिंज़ जी को आज IPL जैसे बड़े आयोजन में खेलते हुए देख बड़ी प्रसन्नता हुई। विकेट के पीछे हम सब के शान धोनी थे तो आगे रॉबिन। झारखंड वासियों के लिए इससे अच्छी तस्वीर और क्या हो सकती है। गुमला ज़िले के एक छोटे से गांव से निकलकर यहां तक पहुंचना बहुत बड़ी बात है। रॉबिन आज भले ही ज़्यादा रन नहीं बना पाए लेकिन अभी तो ये सफ़र कि शुरुआत है। मुझे उम्मीद है वह अपने शानदार प्रदर्शन से आगे सबका दिल जीतेंगे।

IPL 2025 का रोमांचक आगाज 22 मार्च से हो गया है और पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया । 25 मई को फाइनल मैच खेला जाएगा इस बार कुल 74 मैच होंगे। इस सीजन में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC), गुजरात टाइटंस (GT), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), मुंबई इंडियंस (MI), पंजाब किंग्स (PBKS), राजस्थान रॉयल्स (RR), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) शामिल है। सभी टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी। टूर्नामेंट लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा, जहां सभी टीमें एक-दूसरे से दो-दो बार भिड़ेंगी।

नव साक्षरों की हुई परीक्षा 15 परीक्षार्थी ने लिया भाग

देवघर जिला के सारठ में उच्च विद्यालय बेलवरना में नवसाक्षरों की हुई परीक्षा नव भारत साक्षरता कार्यक्रम ‘उल्लास’ कार्यक्रम के तहत नव साक्षरों की परीक्षा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलवरना में आयोजित की गई।

08 पुरुष एवं 07 महिलाओं समेत कुल 15 नव साक्षरों ने परीक्षा में भाग लिया। केन्द्राधीक्षक दिलीप कुमार राय ने बताया कि शत् प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को हासिल करने को लेकर 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के निरक्षरों को साक्षर करने को लेकर कार्यक्रम चलाया जा रहा है।प्रश्नपत्र सह उत्तर पुस्तिका में कुल तीन भागों में विभक्त किया गया है। भाग -क पढ़ना 50 अंक, भाग – ख लिखना 50 अंक तथा भाग -ग संख्यात्मक 50 अंक। कुल 150 अंको की परीक्षा ली गई। मौके पर विरीक्षक विश्वनाथ पंडित, राजेश्वर प्रसाद सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में की पूजा अर्चना

संप चैंबर ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री से देवघर में दिल्ली हाट की तर्ज पर बैद्यनाथ हाट तथा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलोजी (निफ्ट) की स्थापना की मांग की

देवघर संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह से देवघर एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में मिला।

मौके पर मंत्री जी के साथ खगड़िया के सांसद श्री राजेश वर्मा भी मौजूद थे। चैंबर के प्रतिनिधिमंडल में चेंबर अध्यक्ष आलोक मल्लिक, महासचिव रितेश टिबडेवाल, कोषाध्यक्ष प्रिंस सिंघल, कार्यकारिणी सदस्य संजय मालवीय और महेश लाठ शामिल थे। चैंबर ने कपड़ा मंत्री से देवघर के लिए दिल्ली हाट की तर्ज पर बैद्यनाथ हाट तथा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलोजी की स्थापना की मांग किया है। इस सन्दर्भ में ज्ञापन देते हुए चेंबर ने कहा है कि झारखण्ड राज्य की सांस्कृतिक राजधानी देवघर धार्मिक, आध्यात्मिक, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं, उद्योग व व्यापार आदि के क्षेत्र में विकास की प्रबल संभावनाओं को समेटे काफी तेजी से विकसीत होने वाला प्रमुख शहर है। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला सहित तीर्थ, अध्यात्म और पर्यटन के लिए सालोंभर यहां भारी संख्या में लोगों की लगातार आवाजाही होती है। परन्तु तीर्थ, धार्मिक और पर्यटन के लिए यहां आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय बिताने, घुमने तथा स्थानीय हस्तशिल्प/आर्टिसन, कला और संस्कृति के दर्शन, प्रदर्शनी और खरीददारी के लिए कोई भी स्तरीय सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। जबकि देश के कई धार्मिक और पर्यटन केन्द्रों में ऐसे कई स्थानीय बाजार तथा सांस्कृतिक केन्द्रों की सुविधा उपलब्ध होते हैं। संप चैंबर ने कपड़ा मंत्रालय के अंतर्गत प्रचलित योजना राष्ट्रीय हस्तशिल्प विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बैद्यनाथ हाट के नाम से शहरी हाट के निर्माण की माँग की है जिसमें बिक्री के लिए स्टॉल, शिल्पकारों के लिए छात्रावास, सम्मेलन हॉल और गेस्ट हाउस, फूड कोर्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंडप व स्टेज, मीटिंग व सम्मेलन कक्ष, स्मारिका दुकान, स्टोर रूम और अत्याधुनिक शौचालय की सुविधा एक ही स्थान पर बनाए जाते हैं। चैंबर का मनना है कि इससे यहां आने वाले यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी अनेक फायदे होंगे। इससे जहां स्थानीय हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षण, उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शनी का लाभ मिलेगा, वहीं स्थानीय कला एवं संस्कृतिप्रेमियों को भी उनकी कलाओं को समृद्ध करने, प्रदर्शित करने और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मंच मिलेगा। यह निवेशकों को आकर्षित करेगा, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा और फैशन, कपड़ा और संबद्ध उद्योगों में रोजगार के अवसर पैदा करेगा। उपरोक्त दोनों मांगों पर श्री गिरिराज सिंह ने चैंबर को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा है कि आप की मांगों पर भारत सरकार निश्चित रूप से पहल करेगी।

आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो ने बाबा बैद्यनाथ का किया पूजा अर्चना राज्यवासियों के लिए किया मंगल कामना

देवघर-पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने रविवार को बाबा बैधनाथ की पूजा अर्चना कर राज्यवासियों के लिए मंगल कामना किया।

मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ने कहा कि एक लंबे अरसे के बाद बाबा बैधनाथ के दर्शन करनें का मौका मिला है। मन से अपनी श्रद्धा और भवना को बाबा के प्रति समर्पित करता हूँ। मैं सिर्फ़ अपने लिए नहीं बल्कि प्रदेश के सभी जनता के लिए बाबा बैधनाथ से मंगल कामना किया हूं। वहीं राज्य में बढ़ती अपराध की घटना के सवाल पर कहा कि यह सभी चीजें सरकार की इच्छा शक्ति पर निर्भर करता है,कि उनके लिए राज्य वासियों के हित में प्राथमिकताएं क्या है। इस दौरान उनके साथ आजसू के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह साये की तरह हर जगह मौजूद दिखे। मंदिर में तीर्थ पुरोहितों ने विधिविधान से श्री महतो को पूजा अर्चना करवाया। बताते चलें कि आजसू प्रमुख श्री महतो गोड्डा में होनें वाली प्रमंडलीय बैठक में शिरकत करने के लिए जाने वाले थे इसी क्रम में उन्होंने शनिवार की रात्रि देवघर सर्किट हाउस में विश्राम किया और रविवार के सुबह बाबा बैद्यनाथ का पूजा करने के उपरांत गोड्डा के लिए प्रस्थान कर गए।

बच्चे की हत्या मामले में सजा काट चुकी बुढ़िया पर अपने ही पौते की हत्या का लगा आरोप , दादी गिरफ्तार दादा फरार

देवघर जिला कुंडा थाना क्षेत्र के ढाकाडीह गांव में एक मासूम बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है।

महज 7 माह के शिवांश की हत्या का आरोप बच्चे के दादी पर लगा है। मिली जानकारी के अनुसार ढाकोडीहा गांव के चंदन यादव नामक व्यक्ति के 7 माह का बेटा जो शनिवार दिन के 5 बजे से ही गायब हो गया । जिसकी खोज बिन शुरू की गई लेकिन कोई पता नहीं चला और उसके दादा दादी भी गायब था । सुबह जब गांव वाले शौच के लिए निकले तो गांव के बगल पोखरा के पास बच्चे का शव मिला। जिसके बाद आरोपी को जमकर पीटा गया और फिर किसी ने इसकी सूचना कुंडा थाना की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पुलिस अपने साथ ले गई वही दादा अभी भी फरार हैं। आरोपी बुढ़िया के बारे में बताया जाता है कि पहले भी एक बच्चे की हत्या मामले में वो जेल जा चुकी है।

बच्चे का पिता मालवाहक ऑटो चालक हैं

शिवांश का पिता मालवाहक ऑटो चलाने का काम करता है। वह शनिवार सुबह वाहन चलाने चला गया था और उसकी पत्नी चंचला कुमारी अपने बच्चे, सास पंचा देवी और ससुर बाजो यादव के साथ घर पर थी। चन्दन यादव ने बताया कि वह जब शाम 6 बजे घर लौटा तो पत्नी ने उसे बताया कि सास ससुर ने शिवांश को खेलाने के बहाने 5 बजे ले कर गई तब से शिवांश गायब है। ससुर भी शाम से ही गायब है। बच्चे की दादी भी कुछ देर बाद घर लौटी और शक नहीं हो इसलिए सभी के साथ खोजबीन में जुट गई। और अचानक 9 बजे वह भी गायब हो गई। रातभर बच्चे को खोजा लेकिन नहीं मिला । रविवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए गए थे उसी क्रम में घर से 500 मीटर दूर स्थिति सूखे तालाब के 15 फिट गड्ढे में बच्चे के शव को देखा।

Deoghar Cyber Crime News। देवघर पुलिस ने 6 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने देवघर जिला के सारठ सोनारायठाढ़ी पथरौल और मोहनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 6 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार ।

साइबर आरोपी के पास से 6 मोबाइल और 11 सिम कार्ड को किया बरामद। देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और साइबर आरोपी की गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नए नए हथकंडे अपना कर ठगी करने का काम करता था। कभी ऑनलाईन पैसा रिफंड के नाम पर तो कभी लॉटरी के नाम पर किसी से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने का काम करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

मुकेश महरा उम्र करीब 23 वर्ष पिता कमल महरा सा० रंगा सिरसा थाना पारथरौल

अमित कुमार यादव उम्र करीब 22 वर्ष पिता वंशराज यादव सा0 बियाही थाना सोनारायठाड़ी

संदीप कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता दल्लू महरा सा० बास्की, सिमरामोड़ पथरड्डा ओ०पी० थाना सारठ

कुलदीप कुमार दास उम्र करीब 25 वर्ष पिता गुजन महरा सा० बास्की, पथरड्डा ओ०पी० थाना सारठ

सिकन्द दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता ढिबा महरा सा० बास्की, पथरड्डा ओ०पी० थाना सारठ

राजेश कुमार यादव उम्र करीब 26 वर्ष पिता स्व० सुकदेव यादव सा0 बगडूबा थाना मोहनपुर सभी जिला देवघर

देवघर पुलिस ने 3 सगे भाई के साथ कुल 11 को किया गिरफ्तार 11 मोबाइल 15 सिम बरामद

देवघर पुलिस ने देवघर जिला के सारठ सोनारायठाढ़ी करौं पालाजोरी पथरौल और सारवां थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 11 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार ।

साइबर आरोपी के पास से 11 मोबाइल और 15 सिम कार्ड को किया बरामद। देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और साइबर आरोपी की गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नए नए हथकंडे अपना कर ठगी करने का काम करता था। कभी ऑनलाईन पैसा रिफंड के नाम पर तो कभी लॉटरी के नाम पर किसी से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने का काम करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

जितेन्द्र दास उम्र 30 वर्ष, पिता इश्वरी महरा, ग्राम दुधवाजोरी, पथरड्डा ओ०पी०, थाना सारठ

मेहताब अंसारी उम्र 22 वर्ष पिता जहांगीर मियां, ग्राम कुरुवा, थाना सोनारायठाढ़ी

डीसी कुमार दास उम्र 21 वर्ष पिता लालदेव दास, ग्राम सरपत्ता, थाना सारवां

रामचन्द्र दास उम्र 22 वर्ष, पिता छतीस दास, ग्राम केनवरिया, थाना करौं

श्रीकांत दास उम्र 24 वर्ष पिता नागो महरा, ग्राम केनवरीया, थारा करौं

निपु कुमार दास उम्र 23 वर्ष पिता हलधर दास, ग्राम चरघरा, थाना सारवां

मसरूद्दीन अंसारी उम्र 24 वर्ष पिता बोदी जमाल अंसारी, ग्राम लखीबाद, थाना पालाजोरी

बिजय कुमार दास उम्र 22 मिथुन कुमार दास उम्र 23 मुकेश कुमार दास उम्र 22 वर्ष पिता स्व० गोपाल दास, ग्राम लेड़वा, थाना पथरौल वर्ष पिता दिलीप दास, ग्राम लेड़वा, थाना पथरौल

धनंजय कुमार दास उम्र 22 वर्ष पिता भुनेश्वर दास, ग्राम खैरवा, थाना सारवां सभी देवघर जिला के हैं।

डबल चालान का डबल ड्रामा: ट्रैफिक थाने में बवाल, ASI सस्पेंड

जमशेदपुर। मानगो की ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को शास्त्रीनगर के एक स्कूटी सवार को दोहरी मार दी।

पहले बिना हेलमेट के लिए 1000 रुपये का चालान काटा, फिर उसी गाड़ी पर नाबालिग के वाहन चलाने के नाम पर 25 हजार रुपये का चालान ठोककर कोर्ट भेज दिया।

इस दोहरे चालान से नाराज स्कूटी सवार और स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। मामला तब और गरमाया जब ट्रैफिक पुलिस के ASI अनिरुद्ध प्रसाद और थाना प्रभारी बंधन उरांव आपस में ही भिड़ गए। थाने में दोनों के बीच तीखी बहस हुई, और प्रभारी ने ASI को सबके सामने फटकार लगा दी।

मामले में विधायक की इंट्री

हंगामे की गूंज विधायक सरयू राय तक पहुंची। उनके दखल और शिकायत पर SSP ने ASI अनिरुद्ध प्रसाद को सस्पेंड कर दिया। दरअसल, पहला चालान 1000 रुपये का था, जो यीशु भवन के पास हेलमेट न पहनने के लिए काटा गया। दूसरा 25 हजार रुपये का चालान नाबालिग द्वारा गाड़ी चलाने के आरोप में काटा गया। जदयू विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने थाना प्रभारी से दूसरा चालान रद्द करने की गुजारिश की, लेकिन प्रभारी ने साफ मना कर दिया। आखिरकार, विधायक के हस्तक्षेप से SSP ने कार्रवाई की।

Deoghar Cyber Crime News। 11 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार एक नाबालिक को किया निरुद्ध

देवघर पुलिस ने देवघर जिला के मोहनपुर, सारठ , खागा सोनारायथाड़ी, पथरड़ा देवीपुर एवं पथरौल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 11 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार।

1 को किया निरुद्ध । साइबर आरोपी के पास से 12 मोबाइल और 22 सिम कार्ड 3 एटीएम 4 प्रतिबिम्बित सिम कार्ड को किया बरामद। देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और साइबर आरोपी की गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नए नए हथकंडे अपना कर ठगी करने का काम करता था। कभी ऑनलाईन पैसा रिफंड के नाम पर तो कभी लॉटरी के नाम पर किसी से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने का काम करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त/निरूद्ध किशोर का नाम व पता

मोईद अंसारी उम्र करीब 19 वर्ष पिता जफरन अंसारी सा० महापुर थाना सोनारायठाढ़ी

सफाकत अंसारी उम्र करीब 36 पिता मदरूद्दीन अंसारी सा० पिण्डारी थाना सारठ

पिन्टु कुमार मंडल उम्र करीब 19 वर्ष पिता धनंजय मंडल सा० बिराजपुर थाना खागा

सिद्दीक अंसारी उम्र करीब 28 वर्ष पिता नूर मोहम्मद सा० पहरूडीह थाना पालाजोरी

रंजीत दास उम्र करीब 28 वर्ष पिता लक्ष्मण दास सा० पिपरबदिया थाना देवीपुर

समसुल अंसारी उम्र करीब 36 वर्ष पिता मदरूद्दीन मियां स० पिण्डारी थाना सारठ

आकाश कुमार दास उम्र करीब 23 वर्ष पिता शिव दास

प्रकाश दास उम्र करीब 45 वर्ष पिता ललित दास

महेन्द्र कुमार दास उम्र करीब 30 वर्ष पिता निधन दास तीनों सा० सधवाडीह थाना देवीपुर

दीपक कुमार दास उम्र करीब 24 वर्ष पिता शशि महरा सा० बोचबांध थाना पथरड्डा ओ०पी०सत्येन्द्र दास उम्र करीब 24 वर्ष पिता अर्जून कुमार दास सा० बोचबांध थाना पथरड्डा ओ०पी० वही एक 16 वर्षीय युवक को रघुनाथपुर थाना खागा सभी जिला देवघर से किया गया निरुद्ध ।

बीजेपी को सत्ता से बेदखल होने का डर , कांग्रेस क्यों चल दिए अपमान के डगर ?

नीतीश ने राष्ट्रगान का किया अपमान, राजद ने कहा नहीं सहेगा हिंदुस्तान

बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीना शेष बचे हुए हैं।
बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 23 नवंबर 2020 से शुरू हुआ है और नीतीश कुमार सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं और अपनी जमीन तलाशना शुरू कर दिया है।

प्रशांत किशोर के बाद कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शुरू की यात्रा

सबसे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने 5 जनवरी से कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत किया और विभिन्न जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से मिला। उसके बाद प्रशांत किशोर ने यात्रा शुरू किया और फिर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भी यात्रा शुरू की है। साथ ही कांग्रेस ने बिहार प्रभारी अखिलेश सिंह को हटा कर राजेश कुमार को बना दिया है। बताया जाता है कि अखिलेश सिंह का लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से अच्छे संबंध थे वहीं नए प्रभारी राजेश कुमार ने अभी तक राजद नेता से कोई मुलाकात नहीं की है।

तेजस्वी क्यों कांग्रेस को खटक रही है ?

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक सर्वे ने सबसे अधिक कांग्रेस को बेचैन किया है । सर्वे में मुख्यमंत्री के रूप में 44% के साथ तेजस्वी यादव को बिहार की जनता ने अपनी पहली पसंद बताया वही नीतीश कुमार वर्तमान में मुख्यमंत्री होते हुए भी उनकी लोकप्रियता में काफी गिरावट आई है और महज 35 प्रतिशत लोगों ने सीएम के रूप में अपनी पसंद बताया है। इस सर्वे में चिराज पासवान को मात्र 7 % पप्पु यादव और पुष्पम प्रिया को 1 % लोगों ने सीएम के रूप में पसंद किया है।

पप्पु यादव के बयान से राजद कांग्रेस में आएगी दरार ?

पप्पु यादव ने अपनी पार्टी का विलय कर कांग्रेस में शामिल हो गए और कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लगे और सांसद भी बने।

लेकिन नीतीश कुमार के राष्ट्रगान के अपमान को लेकर जिस तरह से राजद सड़क से लेकर सदन तक नीतीश कुमार पर हमला कर रहे हैं वही कांग्रेस पार्टी के नेता पप्पु यादव ने नीतीश कुमार का बचाव किया और इसे मामूली भूल बताया और उन्होंने उल्टे लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से ही सवाल पूछ दिया । पप्पु यादव ने कहा कि उम्र होने पर भूल किससे नहीं होती है। नीतीश कुमार से भी मामूली भूल हुई है। वही कांग्रेस पार्टी की और से कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है।

आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

दरअसल बिहार के पटना में सेपकटकरा वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन समारोह के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अजीबोग़रीब हरकते करने लगे जिसे देखकर सभी हैरान हो गए।

वही जब यह वीडियो वायरल हुआ तो राष्ट्रगान के अपमान को लेकर देश भर के लोगों में नीतीश कुमार के गुस्सा फूट उठा। लोगों ने नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग करने लगे। वही बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने इसे प्रमुखता से उठाया और पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री का राष्ट्रगान के समय एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री जिस तरह से हाथों को हिला रहे हैं, यह राष्ट्रगान का अपमान है।

नीतीश कुमार ने पहले राष्ट्रगान रुकवाया और पहले घूम कर आते हैं

उद्घाटन समारोह में राष्ट्रगान शुरू होते ही नीतीश कुमार ने पहले इसे रुकवाया और कहा कि पहले घूमकर आते हैं। फिर जब जब दोबारा राष्ट्रगान शुरू हुआ, तो नीतीश कुमार अभिवादन करते रहे और फिर बीच में हंसने लगे। राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार अचानक हंसने लगे और अपने पास खड़े एक वरिष्ठ अधिकारी से बातचीत करने लगे । आई ए एस अधिकारी ने कई बार मना किया फिर भी नीतीश कुमार नहीं रुके और लगातार इस तरह की हरकते करते रहे ।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

जिसके बाद विपक्षी नेताओं ने उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए। इस मौके पर उनके साथ मंच पर कई मंत्री और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे, लेकिन उनकी इस हरकत ने सभी को हैरान कर दिया।

राशन डीलर का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन , केवाईसी का अंतिम तिथि 31 मार्च

देवघर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक के आदेशानुसार सरकार के सचिव द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित लाभुकों का सत प्रतिशत ई केवाईसी स समय पूर्ण करने हेतु दिनांक 21 मार्च 2025 से दिनांक 27 मार्च 2025 तक ई केवाईसी सप्ताह के आयोजन के संबंध में सभी डीलरों के साथ एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर दिशा निर्देश दिया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राम ने बताया कि देवघर प्रखंड में 71% लोगों का ईकेवाईसी पूर्ण किया जा चुका है 29 प्रतिशत लोगों का ई केवाईसी करने के लिए ई केवाईसी सप्ताह का आयोजन करने का निर्देश सभी डीलरों को दिया गया । उन्होंने कहा 31 मार्च तक जिनका ई केवाईसी हो जाएगा उनका नाम राशन कार्ड में रहेगा जिनका ई केवाईसी किसी कारणवश नहीं होगा उनका राशन कार्ड से नाम हट जाएगा। इसलिए सभी पीडीएस डीलर को निर्देशित किया गया है कि आप घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को ई केवाईसी करने का सलाह दें। अगर वह प्रदेश से बाहर में रहते हैं तो उनका मोबाइल नंबर उनके घर वाले सदस्य से उपलब्ध कर उनको फोन करें तथा बगल के डीलर से ई केवाईसी करने का निर्देश दें। अगर वहां ई केवाईसी नहीं होता है तो एक सप्ताह के अंदर अपने गंतव्य घर/ गांव पहुंचकर अपने संबंधित डीलर से ईकेवाईसी करना सुनिश्चित करें। नहीं तो आपका नाम कट जाएगा । उन्होंने कहा बहुत सारे कार्ड धारी मृत्य हो गए हैं जिस कारण से उनका केवाईसी नहीं हो पा रहा है। एक फॉर्मेट सभी डीलरों को उपलब्ध कराया गया है उसमें प्रपत्र 8 में मृत लिखकर अपडेट करना है। साथ में मोबाइल नंबर भी अपडेट करना है। अगर किसी का आधार नंबर दूसरे के नाम में चढ़ गया है तो नाम चेंज कर कर आधार में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा तैयार की गई सूची संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा प्रति हस्ताक्षारोपरांत संबंधित जिला आपूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। जिसे जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा स्कैन कर डिजिटल फॉर्म में अभिलेख हेतु संधारित किया जाएगा । उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं अन्य गण्य मान्य व्यक्तियों से निवेदन किया कि आप अधिक से अधिक इसका प्रचार प्रसार करें। क्योंकि इसका अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है । बहुत सारे डीलरों का कहना था कि हमारे यहां बहुत सारे राशन कार्ड धारी हैं जिनका अंगूठा घीस गया है। इसके लिए बताया गया कि आप प्रज्ञा केंद्र में जाकर अपने अंगूठे का नए सिरे से स्कैन कर लें तब जाकर के आपका ई केवाईसी होगा । प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताने बताया कि सभी पीडीएस डीलरों को ई केवाईसी नहीं किए जाने वाले लाभुक की सूची प्रिंट कराकर कर उपलब्ध करा दिया गया है । प्रतिदिन इस फॉर्मेट में डीलर के द्वारा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सूचना दिया जाएगा ।प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जिला आपूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

दुमका आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हुई हत्या पुलिस ने दो नाबालिक को किया निरुद्ध

दुमका पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव खुटार्बोध लाल बहादुर शास्त्री मध्य विध्यालय के पीछे खंडरनुमा भवन के अंतिम कोना में सडा-गला शव पड़ा हुआ था ।

जो काफी पुराना लग रहा है एवं शव की शिनाख्त नहीं हो पाया है। अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा सुनसान जगह पाकर हत्या कर दिया गया है। दुमका नगर थाना काण्ड सख्या-45/25, दिनांक- 16/03/2025, धारा 103 (1)/61(2)/238/3(5) BNS 2023 अन्तर्गत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया। अज्ञात शव के शिनाख्त एवं अज्ञात अपराधकमी के गिरफ्तारी को लेकर दुमका पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी सदर दुमका के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। इस टीम के ‌द्वारा दिनांक- 20/03/2025 को गुप्त सुचना मिली कि अजात शव गोड्‌डा निवासी राजेश कुमार चौधरी, सा० चपरासी टोला के पुत्र यश कुमार चौधरी के रुप में शिनाख्त हुई है। कांड के अनुसंधान के क्रम में बात प्रकाश में आयी कि दो बालकों के द्वारा यश कुमार चौधरी के साथ आपसी वाद-विवाद में आपा खोने से झगडा करने से हत्या की घटना कारित हुई है। दोनों निन्द्र बालकों को माननीय न्यायालय में उपस्थापित करवाया जा रहा है।

ब्लड डोनर्स के हौसले को बढ़ाने की जरूरत : प्रदीप यादव

राँची झारखंड विधानसभा में आज कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने राज्य में अस्पतालों में खून की कमी के गंभीर मुद्दे को उठाया।

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में ब्लड की किल्लत एक बड़ी समस्या बन गई है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि राज्य में रक्तदाताओं की कमी नहीं है। उनके अनुसार, रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है, जो अभी तक सरकार की प्राथमिकता में नहीं दिखाई देता। प्रदीप यादव ने सदन में बताया कि आज से 25 साल पहले रक्तदान करने के बाद डोनर्स को रिफ्रेशमेंट के लिए दी जाने वाली सामग्री का रेट 25 रुपये तय किया गया था, और आज भी यह राशि वही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “महंगाई के इस दौर में 25 रुपये में तो एक बोतल पानी भी नहीं मिलता।” इसके अलावा, उन्होंने पिछले 6 साल से ब्लड डोनर कार्ड नहीं बनने की समस्या को भी उजागर किया। यादव ने कहा कि अगर किसी डोनर ने कहीं रक्तदान किया और बाद में उसे खुद खून की जरूरत पड़ी, तो डोनर कार्ड न होने के कारण उसे ब्लड नहीं मिल पाता। इससे रक्तदाता हतोत्साहित होते हैं, जिसका नतीजा यह है कि आज अस्पतालों में खून की कमी हो रही है।उन्होंने सरकार से मांग की कि रिफ्रेशमेंट सामग्री की राशि को कम से कम 100 रुपये किया जाए, जैसा कि कई अन्य राज्यों में प्रचलन में है। साथ ही, डोनर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को तुरंत शुरू करने और इसे नियमित करने की बात कही। यादव ने एक और महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया कि पहले रक्तदान के लिए जागरूकता बढ़ाने और डोनर्स को प्रोत्साहित करने के लिए एक वॉल्वो बस चलाई जाती थी, जो अब बंद पड़ी है। उन्होंने इस बस को ठीक करवाकर फिर से शुरू करने की मांग भी रखी।प्रदीप यादव की यह पहल न सिर्फ रक्तदान से जुड़ी समस्याओं को उजागर करती है, बल्कि सरकार से त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की अपील भी करती है। उनके इस बयान से विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा की उम्मीद जगी है, और अब सबकी नजर सरकार के जवाब और कार्रवाई पर टिकी है।

झारखंड विधानसभा में खाद्य आपूर्ति का मुद्दा गरमाया, राशन डीलरों की लूट का खामियाजा भुगत रहे कार्डधारी

राँची झारखंड विधानसभा में आज कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने खाद्य आपूर्ति व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

उन्होंने खुलासा किया कि राज्य में कई राशन डीलरों ने लोगों का अनाज हड़प लिया, जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। लेकिन इसकी सबसे बड़ी मार आम कार्डधारी पर पड़ रही है। प्रदीप यादव ने बताया कि भारत सरकार ने अनाज की कटौती कर दी है और जो अनाज डीलरों ने हड़पा, उसकी भरपाई के लिए अतिरिक्त अनाज देने से भी इनकार कर दिया है। नतीजतन, इसका खामियाजा अब आम राशन कार्ड धारकों को उठाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि डीलरों को गोदाम से ही अनाज काटकर दिया जाता है, जिसके कारण कार्डधारियों का हक का अनाज भी कम हो रहा है। इस वजह से राज्य में रोजाना कहीं न कहीं विवाद की स्थिति बन रही है। यादव ने उदाहरण देते हुए कहा, “जिन डीलरों ने अनाज की हेराफेरी की, उनकी सजा जनता को मिल रही है। भारत सरकार की कटौती और राज्य में गोदाम से अनाज की कटाई, दोनों मिलकर उपभोक्ताओं के लिए संकट पैदा कर रहे हैं।”प्रदीप यादव ने सरकार से मांग की कि इस समस्या के समाधान के लिए एक ऐसा सिस्टम तैयार किया जाए, जिससे गोदाम से अनाज की कटौती रोकी जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा, “जब तक गोदाम से अनाज पूरी मात्रा में डीलरों तक नहीं पहुँचेगा, तब तक आम लोगों को उनका हक नहीं मिलेगा|विधायक ने यह भी बताया कि राज्य में राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता की कमी है, जिसका फायदा डीलर उठा रहे हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस दिशा में तत्काल कदम उठाए जाएँ, ताकि गरीबों और जरूरतमंदों तक उनका पूरा हक पहुँच सके।

दुमका पुलिस ने 1600 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो को किया गिरफ्तार

दुमका मुफ्फसिल थाना प्रभारी को सुचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोरटंगा केवटपाडा में एक दुकान में अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री की जा रही है।

सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, दुमका के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दुमका श्री विजय कुमार महतो के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के क्रम में ग्राम मोरटंगा केवटपाडा स्थित अनिल चौरसिया के किराना दुकान से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया हुआ। जिसे विधिवत जप्त किया गया व अवैध गांजा के कारोबार में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में दुमका (मु०) थाना कांड सं0-49/2025 दि0-20.03.2025 धारा-20 NDPS Act दर्ज किया गया है।बरामद समानों की विवरणी-1600 ग्राम अवैध गांजा गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अनिल चौरसिया उम्र 55 वर्ष पिता स्व० शिवनरायण चौरसिया अभिषेक कुमार उम्र 18 वर्ष पिता- अनिल चौरसिया दोनो सा०- केवटपाडा मोरटंगा रोड, थाना- मुफ्फसिल जिला- दुमका