झारखंड की आवाज

- Page 81 of 100 -

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव का किया शुभारम्भ

गढ़वा जिले के नगर उंटारी के नगर पंचायत के गोसाईबाग के मैदान मे आयोजित दो दिवसीय श्रीबंशीधर महोत्सव का हुआ उद्घाटन।

शंख ध्वनि के साथ झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन, विधायक अन्नत प्रताप देव,पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

गढ़वा डीसी एवं एसपी ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत बुके एवं शॉल ओढ़कर किया। मौके पर उन्होंने राजकीय महोत्सव को लेकर बैलून उड़ाया एवं सभी आगतुको का स्वागत किया।

कार्यक्रम मे 182 करोड़ 72 लाख की लागत से बनने वाली 27 योजनाओं का जंहा शिलान्यास एवं उद्घाटन किया वंही पिछले दिनों पटाखा दुकान मे अगलगी की घटना मे मृतक के आश्रितो को चार चार लाख का चेक प्रदान किया। मौके पर स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री को बड़ा माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा की नगर उंटारी के पावन धरती पर आज से शुरू हो रहे बंशीधर महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर आए हुए सभी आँगनतुको का स्वागत है।

हमारी सरकार रांची से चलने वाली सरकार नही है यह गाँव की सरकार है : सीएम

हर वर्ष यह महोत्सव मनाया जाता रहा है कुछ वर्षो से हमने पैमाना बढ़ाने के लिए सरकार ने संकल्प लिया है की अब यह महोत्सव राजकीय महोत्सव के रूप मे मनाया जा रहा है राजकीय महोत्सव का घोषणा हम ही ने किया था आज भी हमलोग इसकी शुरुआत कर रहे है। आस्था और प्रेम भगवान बंशीधर मे है। आने वाले वर्षो मे हम आपके लिए क्या क्या करेंगे यह रूप रेखा तय किया जा रहा है बजट बन रहा है सत्र भी चल रहा है इस मैदान मे पहली बार नही आया हूं अनेको बार आया हूं आपका शुक्रिया अदा करता हूं की हमें खाली हाथ नही भेजा है। पलामू और गढ़वा को मजबूत करने के लिए सरकार के पास दो दो बिधायक चुनकर भेजा है। हमारी सरकार रांची से चलने वाली सरकार नही है यह गाँव की सरकार है ये जनता की सरकार है हम गरीबो की आंसू को पोछते है।

मन लागकर काम करते है कुछ कुराफत लोग हमलोगो को काम करने से रोकता है : सीएम

चुनाव के समय हमने आपसे अपनी मजदूरी मांगी है इसके लिए जेल भी जाना पड़ा है आपने मेरा मजदूरी दिया है महिलाओं को सम्मान राशि से जोड़ने का काम किया है और आज देश मे सबसे अधिक 25 सौ की राशि हम महिलाओं को सम्मान दे रहे है पुरे देश मे सबसे ज्यादा हम दे रहे है हम कहते नही है कर के दिखाते है हमें तकलीफ होती है मन लागकर काम करते है कुछ कुराफत लोग हमलोगो को काम करने से रोकता है गलत गलत आरोप लगाकर हमें परेशान करता है।

12 सौ करोड़ की कनहर जलाशय योजना 7 से 8 महिना मे चालू हो जाएगी

गढ़वा और पलामू पानी क्व लिए हमेशा तरसता है ये एरिया रैन सेड एरिया मे आता है इसके लिए आप चिंता मत करिए सरकार आप तक पानी पंहुचायेगो। 12 सौ करोड़ की कनहर जलाशय योजना 7 से 8 महिना मे चालू हो जाएगी ज़ब हम पहलीबार मुख्यमंत्री थे तो पलामू गढ़वा को बिजली से जोड़ने का काम हमने किया था पांच वर्षो मे बदलाव यंहा देखने को मिला जो पिछले 20 वर्षो के काम से ज्यादा है।

सभी धार्मिक़ स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा

हमलोगो ने यंहा बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाया है इसी प्रकार दुबियाखांड मेला को राजकीय मेला घोषित किया आदिवासी भाइयो के लिए। अब इस राज्य मे सभी धार्मिक़ स्थल को पर्यटक स्थल मे विकसित करने की योजना चल रही है। अभी हमलोग ने तो कागज पर कलम चलाना प्रारम्भ किया है आपका सहयोग यू ही बना रहा तो हम इन पांच वर्षो मे जितना विकास किया उसका सौ गुणा विकास होगा। यंहा जो भी मांगे है सभी को एक एक कर पूरी की जाएगी।

रांची के तत्कालीन एटीएस डीएसपी सस्पेंड

रांची झारखंड रांची के तत्कालीन डीएसपी पर सरकार ने की बड़ी कार्यवाही।

क्यों हुई कार्यवाही क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक , एटीएस, रांची को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई का आदेश देते हुए कहा कि प्रदीप कुमार के आचरण और कृत्यों के कारण पुलिस की गरिमा और छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

एक युवक की पत्नी से करता था बात युवक ने की शिकायत

बिहार के औरंगाबाद जिले के एक युवक ने एटीएस के तत्कालीन डीएसपी प्रदीप कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डीएसपी ने उसकी पत्नी से नजदीकी संबंध बनाए और रात-रात भर उससे (युवक की पत्नी) फोन पर बात करने के लिए मजबूर करते थे । युवक द्वारा विरोध किए जाने पर, डीएसपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

विरोध करने पर धमकी के साथ गालीगलोज का भी आरोप

युवक ने कहा कि हम बात करने से मना किए तो मुझे गालीगलोज किया जातिसूचक शब्दों से गाली दिया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। आगे कहा कि डीएसपी उस पर अपनी पत्नी को तलाक देने का दबाव बना रहा था। युवक का कहना है कि इन धमकियों और हरकतों ने उसके दांपत्य जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया और वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था।

सरकार से की शिकायत सीएम ने की कार्यवाही

युवक ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस मुख्यालय से की जिसके बाद झारखंड सरकार ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और जांच टीम का गठन किया जांच और निलंबन
गठित टीम की रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदीप कुमार को निलंबित करने के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।

उच्च स्तरीय कमेटी में कोन कौन शामिल थे ?

इस टीम में एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण सुमन गुप्ता की अध्यक्षता में सीआईडी के आईजी असीम विक्रांत मिंज और रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे भी शामिल थे।

Deoghar Breaking News। IOCL के पार्किंग एरिया में लगी आग गांव को कराया खाली

देवघर जिला के जसीडीह स्थित IOCL के पार्किंग स्पोर्ट पर कुछ पाइप वगैरा रखा गया था जिसमें आग लगने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया।

क्योंकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के समीप आग इतनी भयानक थी कि आसमान में पूरा धुवां ही धुवां नजर आ रहा था।

आग की सूचना मिलने के बाद तुरंत जिला प्रशासन और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया गया । वही इस संबंध में देवघर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि आई ओ सी एल के समीप आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद इस पर तुरंत संज्ञान लिया गया और जिला की फायर बिग्रेड टीम और सभी मिलकर आग बुझने में जुट गए और आग पर काबू पा लिया गया किसी तरह की कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है। एक व्यक्ति के घर जलने की जानकारी मिली है वहीं एक व्यक्ति का धान जला है जो भी जिसका नुकसान हुआ है जिला प्रशासन की और से उसे क्षति का उचित राहत दिलाने का काम करेंगे।

मईया योजना को लेकर भड़की महिला बोली इन्दिरा गांधी ने शुरू किया आज तक चल रहा है और हेमंत का दो महीना में बंद

रांची मंईयां सम्मान योजना को लेकर आज झारखंड की विभिन्न जिलों में महिलाओं की नाराजगी देखने को मिली मईया सम्मान योजना

के लिस्ट से हजारों महिलाओं का नाम कट जाने से महिलाएं प्रखंड कार्यालय में चक्कर लगाते दिखी । झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना मैया सम्मान योजना में लगातार सत्यापन का काम चल रहा है और सत्यापन के क्रम में कई त्रुटियां सामने आ रही हैं ।

कही कही भयंकर फर्जीवाड़ा का भी मामला देखने को मिल रहा है। वही कुछ ऐसे महिलाओं का भी नाम सूची से गायब है जो लेने योग्य हैं जिसे 5 किस्त मिला भी है उसका भी 7500 रुपया नहीं आया है। जिसके बाद महिलाएं प्रज्ञा केंद्र पंचायत सचिवालय और ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय का चक्कर लगा रही है। आज झारखंड के विभिन्न जिला से मईया सम्मान योजना को लेकर परेशान महिलाएं की खबर सामने आई देवघर हो जामताड़ा हो या धनबाद सभी जगह महिलाएं हो हंगामा करते दिखाई दी सरकार की और से पहले भी शपथ पत्र में भरवाया गया था किसे इस योजना का लाभ मिलेगा किसको नहीं लेकिन चुनाव के दौरान अच्छे से सत्यापन नहीं हुआ और सभी को पेमेंट कर दिया गया अब जो योजना का लाभ लेने योग्य नहीं है उसकी छटनी की जा रही है ।

इन्दिरा गांधी ने पेंशन शुरू किया आज तक चल रहा है

एक महिला ने कहा की हेमंत सोरेन ने मईया योजना को शुरू किया हमलोग काफी खुश थे लेकिन दो महीना में ही योजना का हाल खराब हो गया ई कैसे हो गया । महिला ने पूर्व प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कही कि इंदिरा गांधी ने पेंशन योजना शुरू किया आज तक चल रहा है। और आपका कैसे बंद हो गया किसी को पांच महीना मिला उसके बाद बंद हुआ किसी को एक बार भी नहीं मिला ।

आइए जानते हैं वे कौन-सी महिलाएं हैं, जिन्हें मंईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा

18 से कम और 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि मंईया सम्मान योजना का लाभ सिर्फ 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को दिया जाएगा। अगर किसी महिला की उम्र 1 मार्च 2025 तक 50 वर्ष से अधिक हो चुका है, तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

नौकरी – रोजगार से जुड़ी महिलाएं

जो महिलाएं पहले से किसी नौकरी या व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं और उन्हें हर महीने नियमित रूप से वेतन मिल रहा है, उन्हें मंईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा। मंईया सम्मान योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहायता देना है। जिन महिलाओं के पास पहले से आय का स्रोत है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

पेंशन योजना की लाभार्थी महिलाएं

अगर कोई महिला पहले से ही किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना (जैसे कि विकलांग या विधवा पेंशन) का लाभ ले रही है।सरकारी नौकरी वाले परिवार की महिलाएं

नौकरी से जुड़ा परिवार

अगर लाभार्थी महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी कर रहा है या सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन ले रहा है। सरकारी नौकरी वाले परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से सक्षम होते हैं इसलिए ऐसी महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

जनप्रतिनिधियों के परिवार की महिलाएं

अगर लाभार्थी महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सांसद, विधायक या अन्य जनप्रतिनिधि रह चुका है, तो ऐसी महिलाओं को मंईया सम्मान योजना से बाहर कर दिया गया है। सरकार का मानना है कि जनप्रतिनिधियों के परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से सक्षम होते हैं ।

आयकर दाता के परिवार की महिलाएं

अगर लाभार्थी महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर (Income Tax) देता है, तो उसे मंईया सम्मान योजना से बाहर कर दिया जाएगा।

EPF धारक महिलाएं

जो भी महिलाएं कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) की सदस्य हैं उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

कब तक आयेगा बाकी का 7500 रुपया

योजना से जुड़ी योग्य महिला को 7500 की राशि को लेकर सूत्रों की माने तो महिलाओं का सत्यापन का काम पूरा हो चुका है और जिसका दस्तावेज सही हैं उसे 31 मार्च 2025 तक 3 माह का 7500 रुपया मिल जाएगा

Deoghar Cyber Crime News। Airtel Payment Bank अधिकारी बन कर रहा था ठगी, 7 गिरफ्तार

देवघर पुलिस उप-महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग, भा०पु०से० के आदेश पर देवघर पुलिस ने कुल 07 (सात) साईबर आरोपी को किया गिरफ्तार ।

देवघर पुलिस ने बताया कि सारवां थाना अंतर्गत घोरपरास जंगल में कुछ संदिग्ध साईबर अपराधी फर्जी बैंक / कस्टमर केयर / सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते हैं। तदनुसार वरीय पदाधिकारी केआदेशानुसार सारवां थाना अंतर्गत घोरपरास जंगल में छापामारी कर सात साईबर अभियुक्तों को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्तियों के पास से बरामद मोबाईल / सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर / सरकारी पदाधिकारी बनकर Phone Pe Users को Cash Back का झांसा देकर तथा PM Kishan योजना के लाभुकों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं। PM Kishan योजना के लाभुकों को फर्जी PM Kishan योजना का लिंक भेजकर लाभुक को झांसे में लेकर ठगी करना । फर्जी Phone pe / Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phone pe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना। फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank Card बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना ।

।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

जमाल अंसारी उम्र करीब 22 वर्ष पिता हमीद अंसारीमंसुर अंसारी उम्र करीब 34 वर्ष पिता मकरूद्दीन अंसारी दोनों सा० मुरलीपहाड़ी थाना मारगोमुंडा

मुकेश दास उम्र करीब 25 वर्ष पिता रामदेव दास सा० डुमरतर थाना करौंशिबू मंडल उम्र करीब 21 वर्ष पिता गणेश मंडल सा० खिजुरियाटांड़ थाना मारगोमुंडा

राकेश दास उम्र करीब 20 वर्ष पिता रामदेव दास सा० डुमरतर थाना करौं

सूरज कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता रंजीत महरा ग्राम गोबरशाला थाना सारठ

राजेश कुमार दास उम्र करीब 25 वर्ष पिता गिरिश दास ग्राम चित्तोलोढ़िया थाना कुण्डा सभी जिला देवघर

कुल 07 अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त के पास से जप्त 01 मोबाईल नंबर पर प्रतिबिम्ब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है तथा शेष 06 अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाईल नम्बर / आई0एम0ई0आई0 पर JMIS Portal पर शिकायत दर्ज पाया गया है।

Deoghar IOCL News। देवघर IOCL के समीप लगी भयानक आग

देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के जसीडीह IOCL के समीप लगी भयानक आग।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited) के समीप लगे आग की लपेटा इतना अधिक है कि घटना स्थल से 5 6 किलोमीटर तक धुवां ही धुवां नजर आ रहा है।

यहां देखे वीडियो

आग की खबर सुनते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। पूरे शहर में आग की चर्चा हो रही है वही पुलिस प्रशाशन आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए टीसीआई के मास्टर कोच का हुआ बैठक

देवघर स्वास्थ्य योजनाओं के सुदृढ़ कार्यान्वयन और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से सिविल सर्जन के निर्देशानुसार मास्टर कोच के बैठक का आयोजन किया गया।

देवघर के सदर अस्पताल सभागार में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक और डॉ. आलोक कुमार (डी.आर. सी.एच.ओ.) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मास्टर कोचों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के साथ इसकी सततता सुनिश्चित करना है। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा मास्टर कोचों को प्रशिक्षण के प्रभावी तरीके अपनाने और योजनाओं के सही आकलन पर बल दिया गया। बैठक में परिवार नियोजन, किशोर स्वास्थ्य और मातृ-शिशु देखभाल कार्यक्रमों के सशक्त कार्यान्वयन के लिए समेकित रणनीतियां बनाई गईं। उपरोक्त के अलावे बैठक में डॉ प्रभात रंजन सदर अस्पताल, समरेश कुमार सिंह जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रवीन सिंह DPC, HM, पीएसआई इंडिया के राज्य प्रतिनिधि सुनील कुमार सहित अन्य शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. आलोक ने कहा, “मास्टर कोच के माध्यम से स्वास्थ्य योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और कार्यान्वयन अधिक प्रभावी बन सकेगा।” बैठक के अंत में सभी मास्टर कोचों और अधिकारियों ने मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार लाने का संकल्प लिया।

उपायुक्त कार्यालय सामने हथियार लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर मानगो नगर निगम एवं मानगो अंचल कार्यालय भवन के निर्माण के लिए कथित रूप से आदिवासियों के श्मशान की भूमि आवंटित किए जाने की पहल का क्षेत्र के आदिवासी समुदाय में विरोध बढ़ता जा रहा है।

मानगो के बालीगुमा मौजा स्थित प्रस्तावित जमीन को श्मशान भूमि बताते हुए उसे कार्यालय भवन बनाने के लिए स्थानांतरित किये जाने का विरोध करते हुए सोमवार को बालीगुमा एवं गौड़ गोड़ा, दोनों गांवों की ग्रामसभाओं के संयुक्त तत्वावधान में पारंपरिक हथियार लेकर पहुंचे आदिवासी समुदाय के लोगों ने उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें कि मानगो नगर निगम एवं मानगो अंचल कार्यालय भवन के निर्माण के लिए बालीगुमा मौजा की जमीन के स्थानांतरण की पहल की गई है।स्थानीय बालीगुमा एवं गौड़गोड़ा के आदिवासी समुदाय ने उक्त जमीन को आदिवासियों का श्मशान स्थल बताते हुए उक्त भूमि के आवंटन का विरोध शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज बालीगुमा एवं गौड़गोड़ा की ग्राम सभाओं के संयुक्त तत्वावधान में हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने श्मशान भूमि के आवंटन के विरोध में डीसी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। आदिवासियों का कहना है कि बालीगुमा मौजा की कार्यालय निर्माण के लिए चिह्नित भूमि आदिवासी समुदाय के श्मशान की एवं धार्मिक भूमि है, जिसे साजिश के तहत कार्यालय भवन निर्माण के लिए आवंटित किया जा रहा है। उन्होंने इस आवंटन का विरोध करते हुए चेतावनी दी है कि अगर आवंटन रद्द नहीं किया जाता है तो वे इसका जोरदार विरोध करेंगे।

पूजा स्थल से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे : आदिवासी समाज

जमशेदपुर पोटका के तितीलिंग पहाड़ पर खनन कार्य को रोक लगाने की मांग को लेकर पावरु गांव के ग्रामीणों द्वारा रैली निकाल कर पोटका प्रखंड कार्यालय में किया जोरदार प्रदर्शन।

जुड़ी पंचायत के पावरु मौज में स्थित तितीलिंग पहाड़ पर पिछले कई दिनों से रात के अंधेरे में खनन कार्य किए जाने से ग्रामीणों में काफी रोष देखा जा रहा है। जिसको लेकर आज दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने रैली निकालकर प्रखंड कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन करते हुए खनन कार्य बंद करने की मांग की वही इस दौरान जेएलकेएम के वरिष्ठ नेता भागीरथ हांसदा, जेएलकेएम के जिला उपाध्यक्ष सुजय प्रमाणिक, आदि के नेतृत्व में पोटका अंचल अधिकारी निकिता बाला एवं पोटका थाना में लिखित आवेदन देते हुए कहा कि पावरु मौजा के खाता संख्या 386,प्लॉट संख्या 200,रखवा गैर मजरूवा खास जमीन पर स्थित तितीलिंग पहाड़ पर एक बार फिर अज्ञात लोगों के द्वारा खनन कार्य शुरू किया गया है। ग्रामीणों ने अपने आवेदन में कहा है कि चिन्हित क्षेत्र प्लॉट संख्या 200 के चारों तरफ कृषि जमीन है। जिस पर ग्रामीण खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं। इस पहाड़ी पर आदिवासी शमशान घाट एवं पूजा स्थल अवस्थित है समीप में तालाब एवं स्नान घाट तथा सामाजिक कर्मकांड संपन्न होता है वही ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस खनन कार्य को बंद किया जाना चाहिए नहीं तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

जमशेदपुर कदमा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

जिनके पास से दो देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा और आठ जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है, एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि भानु मांझी जिस पर पूर्व से लेकर अब तक 15 मामला दर्ज है। पुलिस को सूचना मिली की एक अपराधी क्षेत्र मे घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम गठन किया गया और टीम ने करवाई करते हुए भानु मांझी को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उसके निशानदेही पर एक और अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन दोनों के पास से हथियार बरामद किया गया है। दूसरे अपराधी पर भी अब तक तीन आपराधिक मामला दर्ज है, फिलहाल पुलिस ने दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।

भाकपा माले का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन,संगठन को मजबूत करने पर चर्चा

धनबाद निरसा के मुगमा स्थित डाक बंगला में भाकपा माले द्वारा एग्यारकुंड प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी का झंडा तोलन कर एवं शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन दी गई। विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता, प्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखें। ज्यादातर वक्ताओं ने निरसा विधानसभा में अस्पताल, उद्योग के मामले को जोरदार ढंग से उठाया। सभी ने इसके लिए एक रणनीति तैयार करने की बात कही। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने कहा की इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सभी एकजुट करने की दिशा में उठाया गया कदम है। जिस तरह से विपक्षी आहिस्ता आहिस्ता अपना पैर जमा रही है। उसको विफल करने का एक ही मन्त्र है एकजुट रहना। जबतक हम सब एकजुट नहीं होंगे विपक्षी इसका लाभ हमेशा उठाते रहेंगे हम सबों को बूथ स्तर की कमेटी गठन करनी होगी।वही मईया सम्मान योजना की राशि को कई महिलाओं को होल्ट पर रखा गया हैं जिसके कारण कई महिलाओं के खाते में अब तक मईया सम्मान योजना की राशी नहीं मिली है के बारे में पूछे जाने पर कहा की जो भी लाभूक सारे मापदंड को पूरा करती है। उसको मईया सम्मान योजना का लाभ अवश्य मिलेगा। फिलहाल निरसा में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र है। उसे पांडरा स्थित रेफरल अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा। तथा निरसा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ट्रोमा सेंटर के रूप में तब्दील कर दिया जाएगा। इसके अलावा चिरकुण्डा स्वास्थ केंद्र को भी जल्द अपग्रेट किया जाएगा। इस मौके पर उपेन्द्र सिंह,बादल बाउरी,अगम राम, हरेंद्र सिंह,मनोरंजन मलिक,रामजी यादव, रौशन मिश्रा,नागेन्द्र कुमार,अभय प्रसाद सिंह,मनोज राउत,मुन्ना यादव,विश्वनाथ बाउरी,लालू ओझा,राजेंद्र यादव,सुभाष दास,विजेंद्र सिंह,आशानन्द सिंह,अंजू चटर्जी,इंदु देवी,आशा देवी,शिवानी देवी, जमुना रविदास,जानू बाउरी,संतु चटर्जी,गोपाल दास,जगदीश शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जमशेदपुर टाटा जू में दो नए मेहमानों के आने से खुशी

जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित टाटा जू में दो नए मेहमानों के आने से जू प्रबंधन में खुसी की लहर देखने को मिल रहा है।

जंहा टाटा जू में नागपुर जू से एनिमल एक्सचेंज ऑफर के तहत दो बंगाल टाइगर को यहां लाया गया है। फिलहाल एक नर और एक मादा टाइगर को लाया गया है। जिसे अभी जू के कोरन्टाइन सेंटर में रखा गया है। टाटा जू के डायरेक्टर ने कहा कि इससे पहले भी एक लेपर्ट लाया गया था। अब एक नर और एक मादा बंगाल टाइगर लाया गया है।

उन्होंने कहा कि उनके पास पूर्व से दो मादा टाइगर है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद है कि ब्रीड करवा कर इन टाइगर की संख्या में इजाफा करवाया जाए। डायरेक्टर ने साफ कहा कि फिलहाल इन्हे कोरेन्टाइन मे रखा गया है। कुछ दिनों के बाद इन्हे जू में आने वेक सैलानियों के लिए बाड़े में छोड़ा जाएगा।

कोल्हान को नक्सल मुक्त करवाने में हम सफल हुए हैं : मनोज रतन चौथे ,डीआईजी

जमशेदपुर कोल्हान के डीआईजी मनोज रतन चौथे जमशेदपुर पहुचे। जंहा उन्होंने जुगसलाई थाना मे जिला के एसएसपी किशोर कौशल सहित तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

करीब एक घंटे बैठक की साथ ही थाना का निरिक्षण भी किया। उन्होंने ने मीडिया से बातचीत मे कहा कि कोल्हान मे नक्सलियों की कमर टूटी है। पुलिस की करवाई से पूर्व मे 15 नक्सलियों को सरेनडर करवाया था। साथ ही पूर्व मे दो नक्सलियो को पुलिस जवानों द्वारा मार गिराया गया था। कई हथियार जप्त किया गया था। कई आईडी बम रिकवर किया जा चूका है। कोल्हान के घोर नकसल क्षेत्र मे सीआरपीएफ के जवान पहुंच चुके है। अब वंहा कैम्प भी लगाया जा चूका है। नक्सली सरेंडर करें नहीं तो मार गिराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार कोल्हान को नक्सल मुक्त करवाले के लिए कई अभियान चलाया जा रहा है। वही एक सवाल पर उन्होंने कहा की लगातार नशे के खिलाफ भी कोल्हान पुलिस काम कर रही है। हालही मे कई एकड़ अफीम की खेती को नस्ट किया गया है। साथ ही नशे के कारोबार करने वाले काफी लोगों को जेल भेजा जा चूका है।

पुलिस ने पूर्व सैनिकों के साथ की मारपीट , पूर्व सैनिक संगठन में उबाल

जमशेदपुर जुगसलाई थाने में सैनिक सूरज राय के साथ मारपीट और बर्बरतापूर्ण कार्रवाई का मामला अब तूल पकड़ने लगा है।

रविवार को शहर के पूर्व सैनिक और सैनिक सूरज राय के परिजनो के साथ भारी संख्या में सिविल सोसाइटी के लोग जुगसलाई थाना पहुंचे और सैनिक सूरज राय के साथ हुए अमानवीय व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई. साथ ही अविलंब सैनिक को रिहा करने की मांग की है. इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी के निर्देश पर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।

सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि सारे बिंदुओं पर जांच चल रही है यदि पुलिस के अधिकारी दोषी होंगे तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना हुई थी सैनिक को किन परिस्थितियों में जेल भेजा गया है । और उन्हें जेल भेजने से पूर्व सेना के प्रोटोकॉल का पालन हुआ है कि नहीं इन सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। इधर पूर्व सैनिकों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मोर्चा खोल दिया है और दोषी थानेदार और पुलिस कर्मी को निलंबित करने और सैनिक को ससम्मान रिहा करने की मांग कर रहे हैं।

बाइक पर कट्टा लहरा रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार कट्टा और कारतूस बरामद

जमशेदपुर बिष्टुपुर पुलिस ने बाइक पर कट्टा लहरा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक सोनारी के कुम्हारपाड़ा, ग्वाला बस्ती का निवासी मनोज यादव है।

पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस और उसकी बाइक जब्त की है। डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है की 15 मार्च की रात लगभग 9:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि धतकीडीह बी ब्लॉक एरिया में एक युवक बाइक पर कट्टा लहरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक छापामारी टीम का गठन किया और मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने देखा कि एक युवक बाइक पर कट्टा लहरा रहा था और जैसे ही उसे पुलिस ने देखा, वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, और सीएच एरिया में हनुमान मंदिर के सामने युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। युवक गिरकर घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली और उसके पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया।