जामताड़ा झारखण्ड आंदोलकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गाँधी मैदान में जिलाध्यक्ष नारायण मंडल के नेतृत्व में आंदोलकारी और विस्थापित संग बैठक की गई।
बैठक में सभी ने चर्चा कर निर्णय लिया और झारखण्ड सरकार से माँग किया कि आंदोलनकारियों को मान सम्मान के साथ 50 हजार रुपए पेंशन दिया जाय।
इसके साथ ही आंदोलकारियों और विस्थापित के बेरोजगार बच्चों को तृतीय व चतुर्थ श्रेणी में नौकरी में बहाल की जाय। अन्यथा हमलोग 24 मार्च को झारखण्ड विधानसभा का घेराव करने के लिए बाध्य होंगें।
मुख्यमंत्री अच्छे हैं अधिकारी नहीं चाहते आंदोलकारियों की भलाई
पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के आंदोलनकारियों की पीड़ा को समझते हैं लेकिन गृह विभाग के अधिकारी नहीं चाहते हैं झारखंड के लोगों का भला हो। झारखंड आंदोलनकारियों के परिवार का भविष्य उज्जवल हो। झारखंड आंदोलनकारियों संघर्ष मोर्चा के संस्थापक सदस्य सह मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि हम आंदोलकारियों का सरकार से मांग है कि राज्य के सभी आंदोलकारियों को 50 – 50 हजार रुपए पेंशन दें अन्यथा हमलोग आगामी 24 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे। इस आंदोलन में भाग लेने के लिए पूरे राज्य के आंदोलकारी शामिल होंगे। वहीं जिलाध्यक्ष नारायण मंडल ने कहा कि वर्तमान समय में लगभग 80 आंदोलकारी हैं, जो झारखण्ड अलग राज्य की मांग करते हुवे जेल जा चुके हैं। अभी वर्तमान में सरकार की ओर से तीन हजार पाँच सौ रुपए पेंशन के रूप में मिल रहा है।
दुमका झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल सह भाजपा नेता रघुवर दास सपरिवार देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना किए।
उसके बाद बासुकीनाथ धाम पहुंचे और विधि विधान से बाबा फौजदारी की पूजा अर्चना किया । इस दौरान उनकी पुत्रवधू जमशेदपुर से विधायक पूर्णिमा साहू सहित अन्य पारिवारिक सदस्य मौजूद थे। पूजा अर्चना करने के बाद रघुवर दास ने समस्त झारखंड वासियों की खुशहाली के लिए भोलेनाथ की मंगल आरती भी की।
पूजा अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कि वर्तमान सरकार ने चुनाव के समय बड़े बड़े बैनर पोस्टर लगाकर प्रचार प्रसार किया और 18 साल से 50 साल की उम्र की 57 लाख महिलाओं को मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं के अकाउंट में 2500 रुपए देने का काम किया लेकिन जैसे ही जनादेश मिला सरकार वादों को पूर्ण करने में कतरा रही है और लाखों माता एवं बहनों को इस महत्वाकांक्षी योजना के लाभ से वंचित रखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जब झारखंड में हमारी डबल इंजन की सरकार थी तो संथाल परगना में एम्स, साहिबगंज के गंगा पुल निर्माण, एयरपोर्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर लागू करने का काम किया लेकिन वर्तमान सरकार की दशा और दिशा विपरीत चल रही है। वर्तमान समय में झारखंड की बहू बेटियां अपने राज्य में सुरक्षित नहीं है। जिस प्रकार बलात्कार, अपहरण के मामले झारखंड में बढ़ते जा रहे हैं इससे झारखंड की जनता चिंतित है।
देवघर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास आज देवघर पहुंचे ।
देवघर परिसदन में उनके साथ उनकी पुत्रवधू विधायक पूर्णिमा साहू भी मुख्य रूप से उपस्थित हैं । भारतीय जनता पार्टी के देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी एवं पूर्व विधायक नारायण दास ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का देवघर सर्किट हाउस में उनके आगमन पर जोरदार स्वागत किया ।
उनके स्वागत में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ देकर सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।
रघुवर दास ने सभी कार्यकर्ताओं से हाल चाल पूछा । सभी कार्यकर्ताओं ने अपना-अपना परिचय दिया पूर्व मुख्यमंत्री अपने सब परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करने देवघर आए हैं उनका स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक नारायण दास , सचिन रामानी , संतोष उपाध्याय , दिवाकर गुप्ता, रीता चौरसिया , संजीव जजवाडे, नवल राय , सचिन सुल्तानिया , विनय चंद्रवंशी , विजया सिंह , पंकज सिंह भदोरिया , अतुल सिंह धनंजय खवाड़े, रूपा केसरी , धनंजय तिवारी, पप्पू यादव , आशीष दुबे , ममता गुप्ता , अलका सोनी , संध्या कुमारी, विष्णु रावत , भूषण सोनी , सौरभ कश्यप , जयकांत मंडल , सागर झा , सोनू पांडे , अंशूदेव सिंह राजपूत एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत किया । श्री दास सुबह में बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करेंगे
देवघर जिला के सारठ थाना क्षेत्र के घीयाबाद टोला में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई है।
27 वर्षीय विवाहित महिला रूबी देवी का शव घर के बगल के कुंए से मिला। जिसके बाद घटना की सूचना सारठ थाना की पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
देशभर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वही इस बार की होली में जमकर हुड़दंग भी देखने को मिल रहा है।
जमीन से लेकर सोशल मीडिया पर हुड़दंगियों का कब्जा जमा हुआ है। देश के विभिन्न राज्यों में हिंसक झड़प देखने को मिली जिसमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसक झटक देखने को मिला वही बिहार में भी एक एएसआई की मौत हो गई । पश्चिम बंगाल में शराब पीने को लेकर बवाल हुआ और वीरभूम जिले में इंटरनेट सेवा को बंद करना पड़ा। वही झारखंड में भी मस्जिद गली में होली जुलूस निकाले जाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें 6 से 7 दुकानें जला दी गई। साथ ही पंजाब के लुधियाना में होली और जुमे पर 2 पक्ष भिड़े एक-दूसरे पर पथराव किया, वाहनों में तोड़ फोड़ हुई मस्जिद के शीशे भी टूटे।
महाराष्ट्र में भी हिंसक झड़प स्थिति नियंत्रण में
महाराष्ट्र बुलढाणा पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे अनुसार “खामगांव तालुका के आवर गांव में डीजे बजाने को लेकर दो गुटों में स्थिति काफी तनावपूर्ण बन गई थी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और क्यूआरटी को भी बुलाया गया। और इस मामले में 22 लोगों को हिरासत में लिया है और 36 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने लोगों से अपील है कि वे शांति बनाए रखें।
बिहार में एएसआई पर रड़ से वार मौके पर हुई मौत
बिहार के मुंगेर में ASI की हत्या रॉड से सिर पर वार कर दिया गया वही नीचे गिरे तो 20 फीट तक घसीटा, डॉक्टर बोले- खोपड़ी की हड्डी टूट चुकी थी । मुंगेर में ASI की हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, फायरिंग में पैर में लगी गोली। चार पुलिसकर्मी घायलहोलिका दहन पर हुए विवाद को लेकर हिंसक झड़प पटना में 2 पक्षों के बीच पथराव, पुलिस टीम पर हमला सरपंच बोले- फायरिंग भी हुई है।
झारखंड के गिरिडीह में होली पर दो पक्षों के बीच पथराव
गिरिडीह जिला के घोड़थम्भा में मस्जिद गली में होली की जुलूस निकालने को लेकर विवाद हुआ जिसमें हिन्दू एवं मुस्लिम दोनों ही समुदायों के दुकानों और गाड़ियों में आग लगाई गई जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए स्थिति सामान्य है।
पंजाब के लुधियाना में वाहन में तोड़फोड़
पंजाब के लुधियाना में होली और जुमे पर 2 पक्ष भिड़े एक-दूसरे पर पथराव किया, वाहनों में तोड़फोड़ हुई मस्जिद के शीशे भी टूटे। होली पर लगाए नाके पर कार ने पुलिसकर्मियों को कुचला चंडीगढ़ में कॉन्स्टेबल-होमगार्ड समेत 3 की मौत कंटीले तारों में जाकर फंसे शव।
शाहजहांपुर में होली जुलूस में उपद्रव लाठीचार्ज
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसक झड़प हुई युवकों ने पत्थर फेंके तो पुलिस ने दौड़ाकर खदेड़ा उन्नाव में भी बवाल, 3 पुलिसवाले घायल ।
पश्चिम बंगाल के वीरभूम में विवाद इंटरनेट सेवा बंद
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में होली के दिन दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। शराब पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद पथराव में बदल गया, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया। वीरभूम पुलिस ने अब तक 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
गले मिलने से किया मना तो चला दी गोली
मुरादाबाद जिला के कटघर थाना क्षेत्र में वीर शाह हजारी में होली खेलकर घर आए अक्षय गुप्ता पुत्र पंकज गुप्ता को मुहल्ले के चार युवकों ने घर से बुलाया । इस बीच मुहल्ले का भाजपा के बूथ अध्यक्ष अभिषेक नामक व्यक्ति तमंचे से तड़ातड़ फायरिंग करते हुए आया था और अक्षय जो घर के बाहर खड़े थे उसकी जांघ में गोली मारी गई। बताया जाता है कि संजय कुमार आर्य पुत्र राम गोपाल आर्य से होली मिलने आया था।
संजय ने गले मिलने से मना कर दिया था। इसी बात पर बीजेपी बूथ अध्यक्ष अभिषेक घर गया और तमंचा लेकर फायर करता हुआ आया जिससे अक्षय भी घायल हुआ और भी 3 चार को तमंचे से मारा जिससे कई का सिर भी फूटा है। बीजेपी नेता का यह वीडियो तेजी वायरल भी हो रहा है।
रामपुर में जनसेवा केंद्र संचालक को पीटा
रामपुर में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ जिसमें रामपुर नगर के जन सेवा केंद्र चलाने वाले पिंटू जायसवाल और कुछ अन्य लोगों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ। जिसको लेकर पिंटू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
महिला ने 8 बाइक वाले को बुलाकर पिटवाया युवक अस्पताल में भर्ती
दूसरी घटना भदोही जिले में घटी जहां चाकू से वार किया गया भदोही जिला के सिधवन गांव में बच्चों के बीच अबीर-गुलाल लगाने को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान अनिल सरोज नामक व्यक्ति को चाकू मारा गया जिससे अनिल सरोज को गंभीर चोट लगी। उन्हें भदोही के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अन्य दो लोग भी घायल हुए हैं बताया जाता है कि एक महिला ने अपने मायके से 8 मोटरसाइकिल पर सवार रिश्तेदारों को बुलाया था।
गाड़ी स्पीड चलाने को लेकर विवाद
गंधौना धनापुर गांव में शाम 4 बजे तीसरी घटना हुई। शराब पीने को लेकर मुस्तकीम, नसीम, तस्लीम, वसीम और राजन गौतम, ढक्कल, रंजीत, संदीप के बीच मारपीट हुई। समीम और राजन घायल हुए।चौथी घटना थाना क्षेत्र के कदमतर रनापुर गांव में पटेल बस्ती का है जहां अनुसूचित जाति बस्ती का एक युवक तेज गाड़ी लेकर जा रहा था, पटेल बस्ती की युवकों ने धीरे चलने की बात कही जिसके बाद कहा सुनी हो गई और धीरे धीरे विवाद बढ़ा और हो गई जमकर मारपीट।
उन्नाव में एक युवक और एक बुजुर्ग की मौत
उन्नाव के अजगैन के छेड़ा गांव दो गुटों मे नशेबाजी में विवाद शुरू हुआ और धीरे-धीरे ये विवाद बढ़कर ईंट पथराव पर पहुंच गया। और इतना भयानक रूप ले लिया कि रास्ते से निकल रहे धीरेन्द्र नाम के युवक के सिर में ईंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मगर, इन हुड़दंगियों का आतंक यहीं नहीं रुका बेखौफ हुड़दंग करते रहे हैं और पुलिस को भी अपना निशाना बना लिया। पुलिस ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की तो उनपर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उनपर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी ।
रायबरेली में रंग लगाने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ।
अगली घटना उत्तर प्रदेश के रायबरेली की है जहां होली में खूनी संघर्ष में देखने को मिला इस घटना में पांच घायल हो गए, जबकि तीन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। रंग लगाने के दौरान बैड टच खूनी संघर्ष का कारण बना।
वाराणसी में चली गोली एक युवक की मौत
वही वाराणसी से भी में भी होली में गोली चलने की घटना घटित हुई है जिसमें दिलजीत उर्फ रंगोली को उसके घर के पास ही अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां दिलजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई।
दबंगों ने बिजनौर में युवती को जबरन रंग लगाया गया विरोध करने पर पीटा
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दबंगों की दबंगई देखने को मिली है। एक दबंग ने घर में घुसकर एक युवकी को जबरन रंग लगाया। जब युवती के भाई ने दबंगों को रोकने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट कर दी सबसे बड़ी बात यह है कि युवती के भाई को पुलिस के सामने ही पीटा गया ।
गिरिडीह जिला के घोड़थंबा में होली जुलूस के दौरान दो समुदाय के बीच हुई हिंसक झड़प ।
उपद्रवियों ने आधा दर्जन दुकान और मोटरसाइकिल की किया आग के हवाले।
हिसंक झड़प के बाद दोनों पक्षों में जमकर हुई पत्थरबाजी। विवाद बढ़ने के पीछे का कारण बताया जा रहा है कि मस्जिद गली में जबरन जुलूस ले जाने को लेकर दो पक्षों में हुई विवाद हुआ और फिर ईट पत्थर चलना शुरू हुआ और फिर दुकानों में आग लगाई गई। मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को नियंत्रण में किया ।
गोड्डा जिला के मेहरमा प्रखंड क्षेत्र से तीन दिनों से गायब नाबालिग लड़की का शव कुएं से बरामद ।
लड़की का शव मिलने से इलाके में मची में हड़कंप । लड़की के परिजन एक युवक पर लड़की की हत्याकर कुएं में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले कर पुछताछ कर रही है।
गांव के युवक के साथ युवती का दोस्ती था
नाबालिक युवती इंटर कक्षा की छात्रा थी और उसका परीक्षा भी चल रहा था। नाबालिग छात्रा का गांव के ही एक युवक से दोस्ती थी और दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गया और युवक युवती के परिजनों को यह बात की जानकारी हुई तो गांव में इस बात को लेकर पंचायती भी हुई और पंचायती में पंचों ने दोनों को एक दूसरे से अलग रहने का फैसला सुनाया । ग्रामीणों की माने तो पंचायत के निर्णय के बाद भी युवक और युवती का संपर्क बना रहा फोन पर बातचित होती रही।
दोनों को अलग करने के लिए युवती को दूसरे जगह किया शिफ्ट
पंचायती के निर्णय के बाद दोनों एक दूसरे से मिल ना सके इसके लिए नाबालिक युवती को परिजन ने अन्य जगह पर शिफ्ट कर दिया। गांव से दूसरे जगह शिफ्ट किए जाने के बाद दोनों की दूरियां बढ़ने लगीं और युवक युवती का मिलना बंद हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवक ने लड़की से फोन पर बातचीत करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
इंटर की परीक्षा दे रही थी युवती
नाबालिक युवती के भाई ने बताया कि मृतिका इंटर की छात्रा थी और वह अपना परीक्षा देने के लिए पारखंड में रहकर एग्जाम दे रही थी। उनके भाई राहुल ने आरोप लगाया है प्रिया का एग्जाम चल रहा था आरोपी युवक प्रिया का पीछा भी करता रहा। गांव के ही एक युवक ने ही मेरी बहन की हत्या कर कुएं में फेंक दिया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है घटना मेहरमा थाना क्षेत्र के पारखंड गांव की है।
3 दिन पूर्व घर से हुई थी गायब
3 दिन पूर्व मंगलवार के दिन घर से गायब हुई थी शुक्रवार को मिल शव। काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला गांव के ही बहियार के एक कुएं से शव की बरामदगी हुई। मृतक लड़की की पहचान बलबड्डा गांव कि रहने वाली है 16 वर्षीय प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। लड़की के परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है । पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
जमशेदपुर बागबेड़ा थाना क्षेत्र में गोली चालन की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
जिसमे महेंद्र प्रसाद नामक ब्यक्ति को गोली लगी हैं, वहीं पुलिस पुरे मामले की जाँच में जुट गई हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है । बताया जा रहा है की घायल ब्यक्ति महेंद्र प्रसाद को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका इलाज चल रहा हैं,वहीं पुलिस पुरे मामले की जांच हर बिंदु से कर रही है,और पता लगाने के प्रयास कर रही है की घटना के पीछे किया कारण था। सूत्रों के मुताबिक आपसी रंजिस के बात सामने आ रही है।
जमशेदपुर आज देश भर में होली की खुशियां मनाई जा रही है। लोग धूम धाम से होली का त्यौहार मना रहे हैं।
जमशेदपुर में होली की खुशियां मातम बदल गई। जमशेदपुर के बागबेड़ा लाल बिल्डिंग स्थित आशीर्वाद होटल के पास सब्जी बाजार में भीषण आग लग गई है।
जिससे लगभग 200 दुकानें जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग दुकान के पास खड़े होकर सिगरेट पीने के बाद जमीन पर पड़े सूखे पतों में सिगरेट के अंश फेक दिया । और सिगरेट के चिंगारी से धीरे धीरे आग फेल गई और बाजार के 150 से 200 दुकानें आग की चपेट में आ गई। स्थानीय दुकानदार ने बताया कि आज होली का त्यौहार है सभी लोग अपनी अपनी दुकानें बंद करके होली का त्यौहार मना रहे थे लेकिन अचानक से आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद सभी लोग दौड़े दौड़े आए और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गए । लेकिन आग इतनी भयावह थी कि दमकल के बिना आग पर काबू पाना मुश्किल था आग ने पूरे बाजार के दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। दमकल की टीम को बुलाया गया लेकिन थोड़ी देर बाद दमकल गाड़ी पहुंची तब तक सभी दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं।
जमशेदपुर होली के ठीक एक दिन पहले जुगसलाई में प्रशासन का छापा, अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़।
बड़े पैमाने पर अवैध शराब जब्त, होली में थी डुप्लीकेट शराब की बिक्री की तैयारी। जमशेदपुर के आबकारी और जिला पुलिस ने संयुक्त रुप से होली के ठीक पहले जुगसलाई के गौशाला नाला रोड स्थित एक मकान में छापामारी कर नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। उक्त फैक्ट्री अवैध तरीके से संचालित हो रही थी. बताया जाता है कि वहां महंगा महंगा शराब की बोतलों की पैकेजिंग की जाती,जहां से शराब की सप्लाइ दुकानों में कर दी जाती थी। शराब बेचने वाली कंपनी से जुड़े लोगों की साठगांठ से इसको बाजार में बेचा जा रहा था।
इसको लेकर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है। आबकारी विभाग और जुगसलाई पुलिस संयुक्त रुप से यह कार्रवाई की है। इस मामले के सारे सिंडिकेट को खंगाला जा रहा है। बताया जाता है कि एक मकान को भाड़ा में लेकर अवैध शराब को तैयार किया जाता था। मकान मालिक और मकान लेने वाले की तलाश की जा रही है।
देवघर में होली की अनोखी परंपरा है यहां पर विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैजनाथ धाम में भक्तों ने पहले बाबा पर रंग और गुलाल लगाते हैं।
उसके बाद एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली मानते हैं । आज बैद्यनाथ धाम मंदिर में भक्तों ने जमकर होली खेला बैद्यनाथ धाम में होली इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन बाबा बैजनाथ की स्थापना हुई थी और हरि और हर का मिलन भी हुआ था।
जिसको लेकर बाबा भोलेनाथ पर लोग रंग अबीर और गुलाल चढ़ाते हैं , उसके बाद श्री कृष्ण और राधा को पालकी पर बैठा कर पर दोल मंच पर ले जाते हैं। और वहां पर राधा और कृष्ण को लोग पालकी में बैठा कर झूला झुलाते हैं और रात्रि में होलिका की विशेष पूजा करने के बाद पुनः बाबा मंदिर पहुंचाते हैं |
सरायकेला आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब स्थित आई सी आई सी बैंक के ग्रांउण्ड फ्लोर के खूबसूरत मेकओवर स्पा में पुलिस ने की छापेमारी।
सैलून से पांच युवती और एक युवक को आदित्यपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार । गिरफ्तार युवक युवती से पुलिस कर रही है पूछताछ
लड़की की शिकायत पर पुलिस की छापेमारी
स्थानीय किसी लड़की ने ब्यूटी पार्लर में गलत काम किए जाने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने ब्यूटी पार्लर में छापेमारी की जहाँ से पांच महिला एक पुरुष के साथ कुछ आपत्तिजनक सामान और शराब की बोतल ओर सिगरेट के पैकेट की बरामदगी की गई है ।
वही पुलिस ने बताया कि किसी महिला द्वारा सूचना दिया गया कि यहाँ देह व्यापार का धंधा चल रहा है इस दौरान मौके पर पुलिस छापेमारी कर लोगो पुलिस अपने हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया आरंभ किया है।
देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के अमेलवा गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
परिजनों के अनुसार मृतक महिला का पति के साथ थोड़ा विवाद हुआ था जिसको लेकर देर रात महिला के परिवार वाले ने आकर समझा बुझा कर वापस लौट गया था। वही मृतका के भाई के साथ उसका पति बिहारी यादव भी ससुराल चला गया था। सुबह के करीब 8 बजे मृतिका अंजनी कुमारी ने अपने मायके में भाई और अन्य सदस्यों से फोन कर सभी से बात भी किया । और घर में खाना बनाकर अपनी सास को खाने के लिए बोली और थोड़ी देर बाद घर के अंदर घुसकर फांसी के फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकलने पर मृतिका की सास ने खोजना शुरू किया तो पता चला कि घर के अन्दर ही है और गेट अंदर से बंद है बुलाने पर कोई आवाज नहीं आया तो पीछे से दीवार के छेदा से देखने पर टंगा हुआ दिखा । जिसके बाद इसकी खबर उसके पति को दिया गया पति उस वक्त मृतका के मायके में ही था खबर सुनने के बाद मृतका के पति और उसके परिवार वाले आए और उसके साला ने छत पर चढ़कर सीढ़ी से घर में घुसा और गेट को अंदर से खोला। मृतका के पैसे से पारा शिक्षक है उन्होंने पुलिस के सामने कहा कि बेटी की मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं थी इसलिए उन्होंने इस तरह का गलत कदम उठाया। परिजनों के द्वारा घटना की सूचना मोहनपुर थाना की पुलिस को दी गई। मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचा और फांसी के फंदे को कटवाकर नीचे उतारा ओर शव का पंचनामा कराकर देवघर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । मृतिका का देवघर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ और शव को परिजन को सौंप दिया गया। महिला का मायका दुम्मा बॉर्डर के समीप है और करीब 5 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतिका का एक 4 वर्ष की छोटी बच्ची भी है।
देवघर पुलिस ने देवघर जिला के मधुपुर सारठ मार्गोमुंडा एवं पथरौल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 10 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार।
साइबर आरोपी के पास से 10 मोबाइल और 18 सिम कार्ड को किया बरामद। देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और साइबर आरोपी की गिरफ्तारी कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नए नए हथकंडे अपना कर ठगी करने का काम करता था। कभी ऑनलाईन पैसा रिफंड के नाम पर तो कभी लॉटरी के नाम पर किसी से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने का काम करता है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम और पता
रंजीत दास उम्र करीब 20 वर्ष पिता नेपाल दास सा० कोरकट्टा थाना मधुपुर
राजू दास उम्र करीब 39 वर्ष पिता सरलू दास सा० कोरकट्टा थाना मधुपुर
बासुदेव महरा उम्र करीब 36 वर्ष पिता जामुन महरा सा० दुधवाजोरी थाना सारठ
पप्पू तुरी उम्र करीब 19 वर्ष पिता नरेश तुरी सा० पंचरुखी थाना मारगोमुण्डा
राहुल तुरी उम्र करीब 20 वर्ष पिता मुकेश तुरी सा० पंचरुखी थाना मारगोमुण्डा
बिट्टू कुमार दास उम्र करीब 20 वर्ष पिता नरेश दास सा० गड़िया थाना मधुपुर
रोहित कुमार दास उम्र करीब 22 वर्ष पिता दिलीप कुमार दास सा० जयंतीग्राम थाना मधुपुर
गोलू कुमार दास उम्र करीब 24 वर्ष पिता भरत महरा सा० मधुपुर, हाजीगली थाना मधुपुर
संजीत दास उम्र करीब 32 वर्ष पिता जगदेव दास सा० पथरा थाना पाथरौल
बिजय दास उम्र करीब 31 वर्ष पिता बालकिशुन दास सा० कोरकट्टा थाना मधुपुर सभी जिला देवघर
देवघर का अंश राज केलकुलेटर बॉय और गूगल बॉय के नाम से प्रसिद्ध है।
माता पिता के साथ अंश राज
अंश के नाम दर्जनों से अधिक विश्व रिकॉर्ड जुड़ चुका है और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी नाम गया हुआ है। अंश राज महज 9 साल का है और केलकुलेटर से भी तेज गणना करते हैं। 12 मार्च की 2025 का दिन हो या 12 मार्च 1960 का दिन पूछ लीजिए चाहे आप वर्ष 2060 का कोई तारीख का दिन पूछ लीजिए 2 से 5 सेकेंड के अंदर वो आपको सही जवाब देंगे ।
अंश राज बोलने से अधिक लिखने में विश्वास करते हैं और आप जो भी सवाल उसे देंगे वो आपको 5 सेकेंड के अंदर उसका जवाब आपको लिख देंगे ।
केलकुलेटर बॉय क्यों कहते हैं
एक तो केलकुलेटर से तेज जोड़ घटा गुणा भाग कर देते हैं दूसरी बात है कि अंश राज 24 घंटे अपने पास केलकुलेटर को साथ में रखते हैं और हमेशा कुछ ना कुछ गुना भाग करते रहते हैं। अंश के माता पिता कहते हैं कि क्या गुना भाग करता है हमलोगों को कुछ समझ में नहीं आता है केलकुलेटर की क्षमता से अधिक का नंबर का कैलकुलेशन वो करते हैं। उसके पिता कहते हैं कि कभी कभी देखते हैं कॉपी में लिखते हैं और हमलोग केलकुलेटर से ट्राई करते हैं तो केलकुलेटर भी फैल हो जाता है। केलकुलेटर बॉय इसलिए कहते क्योंकि कभी भी वो केलकुलेटर को नहीं छोड़ते हैं हमेशा अपने साथ रखते हैं।
80 संख्याओं का घन 6 मिनट और 8 सेकेंड में किया हल
अंश राज के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जिसे सुनकर सभी आशर्चचकित हो जाते हैं। 80 संख्याओं का घन केवल छह मिनट और आठ सेकेंड में हल कर सभी को चौका दिया था। किसी भी संख्या का घन लिखने जैसे 88 का घन 681472 लगभग छह या सात संख्याओं का होता है। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अंश ने महज सात वर्ष चार महीने की उम्र में ही बना लिया है। उसके इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
अंश राज के नाम 10 से अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है
इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड- वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड्स- ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स- हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड- एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड , ओएमजी वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्कूल के शिक्षक सवाल देते ही हल कर देते हैं अंश
अंश राज के माता रितु कुमारी और पिता आलोक कुमार ने कहा कि अंश बचपन से ही काफी मेहनती हैं और गणित के प्रति बहुत अधिक रुचि है। बीकेडी न्यूज झारखंड के साक्षात्कार में उसके माता पिता से पूछा गया कि अंश स्कूल जाता है तो कहा कि अंश राज को पढ़ाना स्कूल के शिक्षक के बस की बात नहीं है। स्कूल जाता है शिक्षक कुछ बनाने देता है उसे सेकेंडों में बना कर बैठ जाता है। उसके पिता आलोक कुमार कहते हैं कि हम खुद गणित के शिक्षक हैं लेकिन एक स्कॉयर और घन निकालने में जितना समय लगाते हैं उतना समय में अंश 100 स्कॉयर और घन निकाल कर बैठ जाते हैं।