झारखंड की आवाज

- Page 84 of 100 -

आवास के नाम पर अवैध वसूली पंचायत सचिव, भीएलई व बिचौलिया को बनाया बंधक

पाकुड़ सदर प्रखंड अंतर्गत पृथ्वीनगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में ग्रामीणों ने शनिवार को पंचायत सचिव, वीएलई और एक बिचौलिया को बंधक बना लिया।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद तीनों को छोड़ा गया। हालांकि आक्रोशित ग्रामीण बीडीओ को स्थल पर आकर जांच करने और कार्रवाई करने की मांग पर अड़े थे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बूझकर तीनों को छुड़ाया और साथ लेकर गई।

आवास के नाम पर 15000 , 20000 और 30000 की वसूली

इस दौरान मौके पर मौजूद पृथ्वीनगर पंचायत के पूर्व मुखिया मो.अजहरूल शेख ने बताया कि आवास के नाम पर अवैध वसूली हो रही थी। अबुआ आवास के लाभुकों के से मोटी रकम की वसूली किया गया। मुखिया पति सलीम शेख के इशारे पर लाभुकों से किसी से 15,000, किसी से 20,000 तो किसी से 30,000 रुपए तक की वसूली की गई। जिसने नहीं दिया,उसका नाम काट दिया गया। इनमें इमाज शेख एक लाभुक है, जिन्होंने अपना मोबाइल बेचकर मुखिया को पैसा दिया। लेकिन मुखिया के डिमांड के मुताबिक पूरी रकम नहीं दे पाने की वजह से उनका नाम लिस्ट से काट दिया गया। आज प्रधानमंत्री आवास देने केनाम पर मुखिया के दो व्यक्ति पंचायत सचिव की मौजूदगी में पैसा ले रहा था। ग्रामीणों ने पैसा लेते पकड़ लिया और तीनों को बंधक बना लिया। इस दौरान लाभुक मरियम खातून और निसनारा बीवी ने भी बताया कि मुखिया के नाम पर मेंबर के हाथ से 5,000 रुपए लिया गया है।

समीर शेख ने बताया…..

वहीं समीर शेख नाम के व्यक्ति ने बताया कि पांच नंबर वार्ड के मेंबर इमाम ने पहली किस्त 30,000 में से 5000 रुपए ले लिया। इसके बाद 50,000 की दूसरी किस्त मिलने के बाद10,000 रुपए ले लिया। एक और लाभुक हजीरा बीबी के बेटे इमाद ने कहा कि मुझे भी दो बार में 15,000 रुपए लिया है। उन्होंने कहा कि 1,00,000 (एकलाख) रुपए और आना है। इसके लिए 20,000 रुपए की मांग मुखिया के द्वारा की जा रही है। इस दौरान कई और लाभुकों ने भी मुखिया और मेंबर पर पैसा लेने का आरोप लगाया। इनमें अब्दुल रऊफ उर्फ रॉकी, 11 नंबर वार्ड के इमाम और तीन नंबर वार्ड के फोशी का भी नाम लिया। इन वार्ड सदस्यों पर आरोप लगाया गया है। कि उनके द्वारा आवास के नाम पर मोटी रकम ली गई कहा था।

भी एल ई ने कहा खुशी से 100 200 दे रहा था कोई दबाव नहीं दिया

एक सवाल के जवाब में पंचायत सचिव नसीमुद्दीन शेख ने कहा कि बंधक बनाए गए यह दोनों व्यक्ति सरकारी तौर पर अधिकृत नहीं है।बंधक बनाए गए वीएलई एवं अन्य व्यक्ति ने कहा इस दौरान बंधक बनाए गए वीएलई अब्दुल रऊफ ने कहा कि पीएम आवास का ऑनलाइन करने के लिए आया था। इसी के लिए खुशी-खुशी 100 या 200 लिए गए हैं। किसी पर कोई दबाव नहीं दिया गया है। जबकि बंधक बनाए गए दूसरे व्यक्ति ने बताया कि फॉर्म भरने के लिए 100 रुपए करके लिया जा रहा था।पंचायत सचिव ने कहा इसी दौरान पंचायत सचिव मो. नसीमुद्दीन शेख ने कहा कि अभी पीएम आवास का सर्वे चल रहा है। मैं सर्वे कर रहा था। मेरे साथ मुखिया जी के भेजे गए दो व्यक्ति भी मौजूद थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने मुझे बताया कि आवास नाम पर पैसा लिया जा रहा है। ग्रामीणों ने इन दोनों व्यक्ति और कुछ वार्ड मेंबर का भी नाम लिया। मैंने हालांकि अभी तक किसी से जानकारी नहीं ली है। उन्होंने बताया कि अबुआ आवास के नाम पर पहले भी किसी से 10,000 किसी से 20,000 किसी से 35,000 तक रुपए लेने की बात कही जा रही थी मुझे कुछ लाभुकों ने इसकी जानकारी दिया था।

मुखिया पति ने कहा षड्यंत के तहत ये सब किया गया

उसी दौरान मैंने लाभुकों से किसी तरह का पैसा नहीं देने को मुखिया पति सलीम शेख ने कहा इधर मुखिया पति सलीम शेख ने कहा कि पृथ्वी नगरपंचायत की मुखिया महिला है। जिस दौरान का मामला बताया जा रहा है, तब वहां मुखिया नहीं थी। मुखिया पति होने के नाते मैं यह कह सकता हूं कि आवास या किसी भी योजना के नाम पर पैसा लेने का आरोप निराधार और सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि यह विलेज पॉलिटिक्स है और षड्यंत्र के तहत इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं तथा मनगढ़ंत घटना को अंजाम दिया रहा है। ग्रामीणों का जो आरोप है,निश्चित रूप से प्रशासन जांच करेगी और जांच में हरसंभव सहयोग करूंगा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा मामला गंभीर है

बीडीओ ने कहा इधर बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने कहा कि मैं महिला दिवस के कार्यक्रम में था मुझे घटना की सूचना मिली है। लेकिन पूरी जानकारी नहीं मिली है। काफी गंभीर मामला है मैं घटना की जानकारी लूंगा और जांच करूंगा। अगर मामला सही पाया गया तो निश्चित रूप से दोषियों पर कार्रवाई होगी।

साहेबगंज और गोड्डा कॉलेज की बीएड की मान्यता रद्द , राष्ट्रीय शिक्षा परिषद की बड़ी कार्यवाही

देवघर : राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की पूर्वी क्षेत्रीयसमिति ने चिट्ठी जारी करते हुए साहेबगंज के साहेबगंज कॉलेज और गोड्डा के गोड्डा कॉलेज की बीएड के मान्यता को रद्द कर दिया है।

साहेबगंज महाविद्यालय की तस्वीरें

वहीं दूसरी ओर संथाल परगना कॉलेज,दुमका और केकेएम कॉलेज, पाकुड़ को अंतिम शो कॉज नोटिस भेजा है। इसमें बताया है कि साहेबगंज कॉलेज के द्वारा विषय वार शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है। उक्त कॉलेज में फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट, बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट, जमीन से संबंधित दस्तावेज, सैलरी स्टेटमेंट जमा नहीं किया गया है। इधर, गोड्डा कॉलेज के संबंध में कहा है कि संबंधित विद्यालय द्वारा एनसीटीई के नियमों को ताक पर रखते हुए शिक्षकों की नियुक्ति की गई है । इस कॉलेज के द्वारा फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट, बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट, जमीन से संबंधित दस्तावेज जमा नहीं किया गया है। इसके साथ ही संथाल परगना कॉलेज, दुमका और के के एम कॉलेज पाकुड़ को अंतिम शो कॉज नोटिस जारी करते हुए कहा है कि संबंधित महाविद्यालय द्वारा फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट, बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट, जमीन से संबंधित दस्तावेज जमा नहीं किया गया है । वही एनसीटीई रेगुलेशन के तहत फैकेल्टी का दस्तावेज सही तरीके से नहीं जमा किया गया है।

बाहा बोंगा पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित सीएम Hemmant Soren और विधायक Kalpna Soren हुई शामिल।

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे।

यहां कदमा में आदिवासी समाज की तरफ से बाहा बोंगा पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित था। मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा अर्चना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची में उनकी काफी व्यवस्तता थी। बिजी शेड्यूल के चलते वह समझ रहे थे कि जमशेदपुर जाने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ेगा।लेकिन प्रकृति के इस पर्व में काफी ताकत है। सीएम ने कहा कि प्रकृति की उपासना का यह महापर्व उन्हें इतनी व्यस्तता के बावजूद रांची से जमशेदपुर खींच लाया।

बहुत अच्छा समय है सभी पर्व एक साथ हो रहे हैं और मईया को पैसा भी भेज रहे हैं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वह वादा करते हैं कि हर साल वह इस कार्यक्रम में जमशेदपुर आया करेंगे। उन्होंने अपने भाषण के दौरान कार्यक्रम में आई महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामना भी दी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह बहुत अच्छा समय है। होली भी आ रही है। सभी पर्व त्यौहार झारखंड के लोग हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वह मंइयां सम्मान योजना का पैसा सभी महिलाओं के खाते में भेज रहे हैं। सभी महिलाएं अपना पर्व त्यौहार अच्छी तरह मनाएं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी के साथ जाहेर स्थान भी गए। वहां उन्होंने पूजा अर्चना भी की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासी वेशभूषा में नजर आ रहे थे। आदिवासी वेशभूषा में उनकी पत्नी गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन भी थीं।

देवघर में छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला आरोपी को भगाया, मामला दर्ज

देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम बजरमरुवा में पुलिस मामले की छानबीन करने और गवाहों से बयान दर्ज करने पहुंची थी जिसके बाद पीड़ित ने बताया कि आरोपी गाली गलौज कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि पुलिस जाएगी उसके बाद जान से मार देंगे।

जसीडीह थाना के पु० अ० नि० उदय कुमार सिंह ने जसीडीह थाना में मामला दर्ज कराया और कहा कि आरोपी को देखा तो मेरे साथ में आए आरक्षी एवं मेरे सहयोग से पीछा कर पकड़ लिया गया तथा गाड़ी के पास लाने के क्रम में अचानक गाँव के तरफ से अभियुक्त के परिजन (1) प्रकाश दास उम्र – 32 वर्ष पिता द्वारिका दास (2) मुन्द्रिका देवी उम्र 25 वर्ष पति प्रकास दास (3) संतोष दास उम्र 25 वर्ष पिता द्वारिका दास (4) सोनी देवी उम्र 27 वर्ष पति काग्रेस दास सभी ग्राम – – बजरमरुआ, थाना- जसीडीह, जिला – देवघर एवंआठ – दस अज्ञात महिला एवं पुरूष गांव तरफ से गाली-गलौज करते हुए दौड़कर पुलिस दल के नजदीक पहुँचकर हम सभी के साथ ईटा पत्थर चलाकर मारपीट करते हुए नजदीक आकर उलझ कर हाथा – बाही कर सशस्त्र बल के आरक्षी का हथियार छीनने लगे तथा हथियार बचाने के क्रम में उक्त सभी लोग अभियुक्त पकंज दास को छुड़ाकर भगाने में सफल हो गये। साथ ही मेरे द्वारा दर्ज किये गये साक्षियों का बयान एवं घटनास्थल का विवरण तथा प्राथमिकी की छायाप्रति को फाड़ कर फेंक दिया। इस तरह एक मत होकर गाली गलौज, ईंट पत्थर चलाकर मारपीट कर हथियार छीनने का प्रयास करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त पकंज दास पिता द्वारिका दास सा० बजरमरूआ, थाना – जसीडीह, जिला- देवघर को पुलिस अभिरक्षा से फरार कर सरकारी दस्तावेज को फाड़ चीड़ कर सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाना का काम किया पुलिस ने कहा कि यह एक संज्ञेय अपराध है। उक्त अपराध के लिए धारा – 115(2)/126(2)/132/3(5) BNS – 2023 के अन्तर्गत दोषी पाता हूँ। थाना पहुँच कर औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण पर आधारित कविता पाठ,नुक्कड़ नाटक, लघु नाटिका एवं लोक नृत्य का आयोजन

देवघर रमा देवी बाजला महिला काॅलेज, देवघर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्पन्न किया गया।

समापन समारोह महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ सुचिता कुमारी की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बौद्धिक सत्र द्वारा किया गया । प्राचार्या ने कहा कि शिविर न केवल सेवा और नेतृत्व कौशल विकसित करने में सहायक होते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । समारोह में स्वयं सेविकाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आधारित कविता पाठ,नुक्कड़ नाटक, लघु नाटिका एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया । बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता स्वरूप डाॅक्टर दिव्यांशु एवं डाॅक्टर आलोक, कम्युनिटी एवं फैमिली मेडिसन विभाग, एम्स देवघर ने महिला स्वास्थ्य पर चर्चा किया। विशेष शिविर में भाग लेने वाली सभी स्वंय सेविकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया । यह शिविर एन एस एस (NSS) इकाई-1 की कार्यक्रम पदाधिकारी निमिषा रिचर्ड होरो एव॔ सलाहकार समिति के सदस्य ममता कुजूर, जेनिस इरी तिग्गा व शिखा सोनाली एक्का के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं स्वयं सेविकाएँ उपस्थित थीं ।

अबुवा आवास योजना के तहत लाभुकों के खाते में भेजी जा रही है किस्त की राशि : उपायुक्त

देवघर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुवा आवास योजना के तहत आज देवघर जिला अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 और वित्तीय वर्ष 2024-25 तक देवघर प्रखंड अन्तर्ग 37, मोहनपुर प्रखंड 185, पालोजोरी 76, सारठ प्रखंड 200, सारवां प्रखंड 30, सोनारायठाड़ी प्रखंड 42 कुल 570 लाभुकों के बीच प्रथम क़िस्त की राशि कुल 2979000 विमुक्त की जा चुकी है।

इसके अलावा अबुवा आवास योजना के तहत दूसरी क़िस्त को लेकर देवीपुर 98, मारगोमुण्डा 63, मोहनपुर 43, पालोजोरी 257, सोनारायठाड़ी 74 कुल 535 लाभुकों के बीच 26750000 रुपये की राशि विमुक्त की गई है। साथ ही तीसरे क़िस्त की राशि 271 लाभुकों के बीच 27100000 विमुक्त की जा चुकी है। इसके अलावा आज चौथे किस्त की राशि कुल 04 लाभुकों के खाते में 80000 रूपये भेजी गई। साथ ही शेष बचे लाभुकों के बीच राशि का हस्तांतरण किया जा रहा है। साथ ही इससे पूर्व 3771 लाभुको के बीच प्रथम, द्वतीय, तृतीय, चतुर्थ किस्त की राशि प्रदान की जा चुकी हैं।

अपराधियों ने एनटीपीसी के डीजीएम की गोली मारकर की हत्या

हजारीबाग में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान परहजारीबाग में अपराधियों ने एनटीपीसी के आधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दिया है।

फाइल फोटो डीजीएम

डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव को गोली मार दी है। कुमार गौरव की पीठ में गोली लगी है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। यह घटना हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा के पास सुबह करीब 9.30 बजे की है । घटना के बारे में हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कुमार गौरव एनटीपीसी के केरेडारी स्थित कार्यालय में कार्यरत थे। शनिवार की सुबह वह कार्यालय जा रहे थे। तभी अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दीl अपराधियों की फायरिंग में उन्हें गोली लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दियाlघटनास्थल हजारीबाग और बड़कागांव के बीच का इलाका है। इस इलाके में पहले भी करीब दो साल पहले रीत्विक कंपनी के जीएम को अपराधियों ने गोली मार दी थी। एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी की हत्या की घटना के बाद एनटीपीसी के अधिकारियों के बीच दहशत फैल गया है। हजारीबाग के बड़कागांव व केरेडारी क्षेत्र में एनटीपीसी के कई काम चल रहे हैं। अधिकारियों का वहां जाना-आना लगा रहता है। लिहाजा अधिकारी व कर्मचारी खुद को असुरक्षित मान रहे हैं।

महिला दिवस पर 35 से 40 लाख महिलाओं को सीएम ने दी बड़ी सौगात

रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के महिलाओं को महिला दिवस के मौके पर बड़ी खुशखबरी दी है।

मईया सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खाते में भेजना शुरू कर दिया है। झारखंड के करीब 35 से 40 लाख महिलाओं के खाते में मईया सम्मान योजना की तीन किस्त एक साथ भेजी जा रही है। एक किस्त की राशि 2500 रुपया है तो एक महिला के खाते में एक साथ 7500 रुपया भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा था कि होली से महिलाओं को मईया सम्मान योजना की राशि भेजी जाएगी और आज महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के खाते में पैसा भेजना शुरु कर दिया है।

बैद्यनाथ महोत्सव में मशहूर बॉलीवुड गायक जावेद अली का कार्यक्रम आज शाम …

देवघर राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव का आज अंतिम दिन कई मशहूर बॉलीवुड गायक भजन राजस्थानी लोक नृत्य उड़ीसा पारंपरिक नृत्य और संथाली पारंपरिक नृत्य का आयोजन होने जा रहा है ।

देवघर तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव का आगाज हो चुका है आज अंतिम दिन है और आज देश के जाने माने मशहूर कवाली गायक के बेटे और हिन्दी, बंगाली, उड़िया,तमिल और तेलगु भाषा के पार्श्वगायक जावेद अली का भी कार्यक्रम होने जा रहा है। जावेद अली एक भारतीय पार्श्वगायक है और बहुत ही कम समय में बहुत अधिक ख्याति प्राप्त की है जावेद की जर्नी साल 2000 से शुरू हुई है।

जावेद अली का लोकप्रिय गाना

जावेद हिंदी फिल्मों में गाने गा रहे हैं। इन्होंने 2006 में लोकप्रिय गाने एक दिन तेरी यादों में जो कि नक़ाब फ़िल्म का गाना था तथा 2008 में बनी जोड़ अकबर का गाना जश्न-ऐ-बहारान भी काफी लोकप्रिय हुआ था। जावेद अली 2011 में ज़ी टीवी पर चलने वाले सा रे गा मा पा लिटल चैम्प्स में जज भी रह चुके है। हाल ही में इन्होंने वज़ीर फ़िल्म में मौला गाना गाया है।

कार्यक्रम का टाइम टेबल

कलबेलिया राजस्थानी लोक नृत्य अपराह्न 4 : 00 बजे से

अजित मनोज भजन अपराह्न 5:00 बजे से

रमीन्द्र खुराना ओडिसी पारंपरिक नृत्य अपराह्न 5:30 बजे से

संथाली पारंपरिक नृत्य कुनामी ओपेरा द्वारा संध्या 6 :00 बजे से जावेद अली मशहूर बॉलीवुड गायक संध्या 7 : 00 बजे से

आज शाम 7 बजे मशहूर बॉलीवुड गायक जावेद अली का कार्यक्रम देवघर के कमल कांत नरौने ( के के एन स्टेडियम ) में होने जा रहा है

Cricket News। मोहनपुर कैपिटल ने एलिमिनेटर राउंड में शानदार जीत दर्ज की

मोहनपुर: प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर राउंड में मोहनपुर कैपिटल ने मोहनपुर सुपर जॉइंट को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मैच में मोहनपुर कैपिटल के कप्तान कुंदन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह से सही साबित हुआ।सुपर जॉइंट की ओर से ओपनर सुमन बास्की और संजय ठाकुर ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके। पूरी टीम 13.2 ओवर में मात्र 97 रन पर सिमट गई।लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहनपुर कैपिटल की टीम को भी शुरुआती झटके लगे, लेकिन कौसर शेख (नाबाद 30 रन) और सुशील (28 रन) की उपयोगी पारियों ने टीम को जीत दिला दी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए मोहनपुर कैपिटल के कप्तान कुंदन को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। मैच के दौरान सुपर जॉइंट्स के फ्रेंचाइजी मनोज यादव और प्रदीप राय, वहीं मोहनपुर कैपिटल के फ्रेंचाइजी अरविंद यादव और दिलीप यादव मौजूद थे। अंपायर की भूमिका अविनाश चौधरी और पंकज गुप्ता ने निभाई, जबकि स्कोरर त्रिपुरारी यादव थे। कमेंट्री की जिम्मेदारी नीतीश यादव और भोला यादव ने संभाली।मैच के रोमांचक पलों को देखने के लिए खेल प्रेमियों की भारी भीड़ जुटी, जिन्होंने अपनी टीमों का उत्साहवर्धन किया।

आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज के सर्वांगीण विकास का रास्ता खुलता है : सीएम

रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला विधायकगणों ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी ।

मुख्यमंत्री ने महिला विधायकगणों से कहा- झारखंड विधानसभा में आपकी उपस्थिति मात्र से ही नारी शक्ति को मिलता है बल। मुख्यमंत्री बोले- आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज के सर्वांगीण विकास का खुलता है रास्ता सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है

झारखंड की महिलाओं ने कई क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर राज्य का बढ़ाया मान सम्मान

हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यगणों (विधायक) ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी महिला मंत्री एवं विधायकगणों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड विधानसभा में आपकी उपस्थिति मात्र से ही नारी शक्ति को बल मिलता है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, आप सभी सदन में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की आवाज हैं। आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज का होगा सर्वांगीण विकास मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज के सर्वांगीण विकास का रास्ता खुलता है। हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना जैसी कई योजनाओं के माध्यम से आधी आबादी को सशक्त बनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक डॉ नीरा यादव, विधायक लुइस मरांडी, विधायक सविता महतो, विधायक रागिनी सिंह, विधायक ममता देवी, विधायक पूर्णिमा दास साहू, विधायक श्वेता सिंह और विधायक मंजू कुमारी मौजूद थीं

पर्याप्त सबूत के अभाव में पॉक्सो एक्ट के आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा

देवघर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह पोक्सो विशेष तृतीय राजेन्द्र कुमार सिन्हा की अदालत ने पोक्सो एक्ट के आरोपित को अभियोजन व बचाव पक्ष की बहस तथा गवाहों के बयान को सुनने के बाद रिहा कर दिया। आरोपित के खिलाफ कुंडा थाना में अक्टूबर 2024 में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। कुंडा थाना कांड संख्या 196/24 में कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी को आरोपी बनाया गया था । जिसमें भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत 65(1) , 69, 89 351 (3) के अलावे पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और 8 लगाई गई थी। दर्ज मुकदमा के अनुसार नाबालिक के साथ दुष्कर्म करना , जान से मारने की धमकी, किसी को बोलने पर बेच देने का भी आरोप लगाया गया था। आरोपी दिसंबर माह से केंद्रीय कारा देवघर में काराधीन था। अनुसंधान कर्ता ने मामले की जांच की और आरोप पत्र दाखिल किया । कोर्ट ने मामले की त्वरित सुनवाई करते हुए आरोपी को रिहा कर दिया। बचाव पक्ष की और से अधिवक्ता पप्पु कुमार यादव और वरीय अधिवक्ता बिरला नन्द चौधरी ने अपना पक्ष रखा वही सरकार की और से विशेष लोक अभियोजक ने अपना पक्ष रखा।

ईडी की टीम ने सोसल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यालय में की छापेमारी

पाकुड में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मौलाना चौक स्थित सोसल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यालय में छापेमारी की है।

आज लगभग 11 बजे ईडी की टीम दर्जनों जवानों के साथ मौलाना चौक पहुंची और एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष हजेला शेख के कार्यालय पर धावा बोला, टीम में शामिल ईडी के अधिकारी एसडीपीआई के कार्यालयों में दस्तावेजों को खंगाल रही है। मालूम हो कि हाल में ही ईडी ने एसडीपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके फैजी को गिरफ्तार किया था जिसका विरोध संगठन द्वारा किया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय के निर्देश पर एसडीपीआई के देश के कई जिलों एव राज्यों के कार्यालयों में आज ईडी की टीम छापेमारी कर रही है.

Bihar Vidhan Sabha Election। पवन सिंह ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान कहा किसके साथ लड़ेंगे ये आने वाला समय बताएगा

जमशेदपुर में काली माटी फिल्म प्रमोट के दौरान प्रेस कांफ्रेंस में भोजपुरी जगत के सुपरस्टार पवन सिंह नें बिहार विधानसभा चुनाव लड़नें का ऐलान किया, उन्होंने कहा कि जीत से ज्यादा मेरी हर की चर्चा हुई, भले ही काराकाट लोक सभा से चुनाव हार के बाद एक बार फिर विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखाएंगे, भाजपा में शामिल होने पर कहा कि आने वाला समय बताएगा, मैं किसके साथ बिहार विधानसभा चुनाव लड़ूंगा l मौका था पवन सिंह का फिल्म का परमोसन का पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म “काली माटी” जल्द होगी रिलीज  

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की आने वाली फिल्म “काली माटी” का ऐलान हो चुका है। इस फिल्म का निर्माण अर्जुन झा फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है, जिसे प्रोड्यूस और डायरेक्ट कर रहे हैं बद्री नाथ झा। यह फिल्म एक देशभक्ति और सामाजिक संदेश पर आधारित होगी, जिसमें पवन सिंह एक दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की पटकथा राकेश त्रिपाठी ने लिखी है, जो पहले भी कई शानदार फिल्मों की स्क्रिप्ट लिख चुके हैं। “काली माटी” एक संघर्ष, बलिदान और न्याय की कहानी है, जो दर्शकों के दिलों को छू जाएगी। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी वेंकट महेश के हाथों में है, जो इसे एक बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस बनाने वाले हैं। भोजपुरी फिल्मों में म्यूजिक की अहम भूमिका होती है और इस फिल्म के गाने भी खास होने वाले हैं। फिल्म के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं, जो बेहतरीन गाने लिखने के लिए मशहूर हैं। फिल्म का संगीत पावरफुल और इमोशनल होगा, जो दर्शकों को खूब पसंद आएगा।

Deoghar News। एसडीओ और खेल पदाधिकारी सहित 15 लोगों ने किया रक्तदान

देवघर रक्त अधिकोष में रक्त की कमी को देखते हुए चलाए जा रहे मुहिम ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशाशन के पहल पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा द्वारा पुराना सदर हॉस्पिटल में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार रक्तदान करते हुए

जिसका विधिवद शुभारंभ इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, उपाध्यक्ष रेडक्रॉस सह सिविल सर्जन देवघर जुगल किशोर चौधरी, रेडक्रॉस सचिव निरंजन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रेडक्रॉस राजकुमार बरनवाल, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, सुरेश शाह, महेश कुमार, जिला प्रतिनिधि आनंद शाह, महिला प्रतिनिधि ममता किरण, रीता चौरसिया, सुधांशु शेखर बरनवाल, विजय प्रताप सनातन, संरक्षक सदस्य नीतेश बथवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों द्वारा जिला प्रशाशन के प्रति आभार और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पौधा और अंगवस्त्र प्रदान कर धन्यवाद प्रेषित किया गया….!

रक्तदाता सिर्फ़ किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद ही नहीं करता बल्कि समाज के प्रति एक ज़िम्मेदारी भरा कदम भी उठाता है : एसडीओ

मौके पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार ने बताया कि आगामी 06 मार्च से बाबा बैद्यनाथ की पावन धरती पर तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे आज इसी राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के निमित्त रेडक्रॉस द्वारा पुराना सदर हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

जैसा कि हम सभी अब तक जानते हैं, रक्तदान के बहुत सारे लाभ हैं, हम जो रक्त दान करते हैं वह किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति की मदद करता है व उनकी स्वास्थ्य स्थिति को बेहतर बनाता है और उन्हें उनकी गंभीर रक्त कल्पता से उबरने में मदद करता है अगर दूसरे शब्दों में कहा जाए तो एक रक्तदाता सिर्फ़ किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद ही नहीं करता बल्कि समाज के प्रति एक ज़िम्मेदारी भरा कदम भी उठाता है। इसके अलावा, यह रक्तदाता के शरीर को बेहतर स्वास्थ्य के लिए पुनर्जीवित भी करता है…!

खेल पदाधिकारी संतोष कुमार रक्तदान करते हुए

जानकारी देते हुए रेडक्रॉस सचिव निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में देवघर रक्त अधिकोष रक्त की भारी किल्लत से जूझ रहा है और जिसका सीधा असर थैलीसीमिया मरीज एवं दुर्घटना ग्रस्त मरीजों पर पड़ रहा है, क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है इसीलिए इसकी आपूर्ति हमारे और आपके द्वारा किए गए रक्तदान से ही किया जाता है ।

रक्तदाता सर्टिफिकेट प्राप्त करते हुए

अतः आप सभी लोगों से करबद्ध आग्रह है कि सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते नियमित रक्तदान जरूर करें.! ज्ञात हो आज के रक्तदान शिविर में कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया जिनके नाम क्रमशः अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी देवघर संतोष कुमार, ज्ञानदीप नरौने, आशा कुमारी,कैलाश पंडित, संजय कुमार, सुबोध रंजन, कुमार अभिनव, विवेक कुमार शांडिल्य, नाग राज, सुमित सोरेन, सुधांशु रंजन, अंग्रेज दास, अमरनाथ दे, प्रशांत कुमार हैं…!