जमशेदपुर बाहा पर्व में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, जहाँ पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की प्रकृति पूजक संथाल आदिवासी खेरवाड़ समुदाय के प्रमुख त्योहारों में एक बाहा पर्व की आज से शुरुआत हो गयी है।
पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर राज्य के सभी खेरवाड़ जाहेरगढ़ में विधि – विधान से बाहा बोंगा की पूजा अर्चना की गयी. इधर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा स्थित पारंपरिक जाहेरगढ़ में बाहा बोंगा की पूजा अर्चना की और राज्य के सुख समृद्धि की कामना की, पर्व को लेकर जिलिंगोड़ा जाहेरगढ़ को दुल्हन की तरह सजाया गया है वहीं . इस पर्व में प्राकृतिक संसाधनों की पूजा अर्चना की जाती है.और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की जाती है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को बाहा पर्व की शुभकामनाएं दी.मीडिया से बातचीत के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक बार फिर से रूढ़िवादी परंपरा के संरक्षण और संवर्धन की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा आज साजिश के तौर पर राज्य में आदिवासियों के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, उन्होंने कहा आज हमने अपने मारांग बुरु से राज्य में हो रहे घुसपैठ और रूढ़िवादी परंपरा को कायम रखने का आशीवार्द मांगा है. आगामी 23 मार्च से राज्य के आदिवासियों के साथ नए आंदोलन की शुरुआत की जाएगी ताकि राज्य में हो रहे घुसपैठ और यहां के रूढ़िवादी परंपराओं के साथ हो रहे छेड़छाड़ पर अंकुश लगे. उन्होंने एकबार फिर से राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा राज्य सरकार आदिवासियों और रूढ़िवादी परंपरा के संरक्षण में पूरी तरह से नाकाम रही है।
सरायकेला राजनगर थाना पुलिस ने फर्जी लूटकांड का खुलासा करते हुए पांच शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है।
इनमें तीन भारत फाइनेंस के कलेक्शन एजेंट बताए जाते हैं।पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में निवारण प्रधान, वासुदेव महतो, सुदीप भक्त, अरुण पुराण और विवेकानंद पातर शामिल है। इनकी निशान देही पर पुलिस ने इनके पास से बायोमेट्रिक डिवाइस, हाउसिंग सर्वेक्षण वितरण के फॉर्म, भारत फाइनेंस के स्टाफ का कलेक्शन शीट, जला हुआ टैब, चाकू, दो मोटरसाइकिल, बायोमेट्रिक बैग, दो टैब, 7600 नगद बरामद किए हैं। एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले साल सितंबर महीने से राजनगर थाना क्षेत्र में कलेक्शन एजेंट के साथ लूट कांड की घटना हो रही थी। 15- 15 दिन के बाद एफआईआर दर्ज कराया जा रहा था।शक होने पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। टीम में शामिल सर्किल इंस्पेक्टर और थानेदार ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्य के आधार पर मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कंपनी का कलेक्शन एजेंट ही किराए पर अपराधियों को लोकेशन देता था और लूट की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस में एफआईआर दर्ज करता था। उन्होंने बताया कि किराए के अपराधियों को दस- दस हजार रुपए इनके द्वारा दी जाती थी बाकी के पैसे आपस में बांट लेते थे। उन्होंने बताया कि चुकी कंपनी के कलेक्शन एजेंट निवारण प्रधान वासुदेव महतो और सुदीप भगत की इसमें संलिपिता थी इसलिए कांड का उद्वेदन नहीं हो पा रहा था मगर एसआईटी ने काफी अच्छे तरीके से अनुसंधान करते हुए न केवल कंपनी के कलेक्शन एजेंटों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, बल्कि कांड में शामिल पेशेवर अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है ।
जमशेदपुर बक्सर से चलकर टाटा आ रही ट्रेन संख्या 18184जेनरल बोगी में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गयी। आग लगते ही भागाभागी मच गयी।
किसी तरह बोगी का चेन पुलिंग कर जेनरल बोगी के यात्री बाहर निकले. इस दौरान अफरा तफरी मच गयी। सूचना पाकर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाने में काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक, बक्सर टाटा ट्रेन बक्सर से दोपहर 3.55 बजे खुली। इसके बाद यह ट्रेन पुरुलिया रुकने वाली थी, लेकिन पुरुलिया के पहले छर्रा स्टेशन से कुछ दूरी पर अचानक जेनरल बोग में आग की लपटे उठने लगी, जिसके बाद लोग वहां से भागकर दूसरी बोगी में जाने लगे। बगल के बोगी में लोगों की भीड़ चली गयी, लेकिन तब तक लोगों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। फिर लोग बाहर निकले. लोगों ने तत्काल ड्राइवर को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन के ड्राइवर ने संबंधित लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गयी। आग से अफरा तफरी मच गयी। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
दुमका अपने एक एपिसोड मोटका के वियाह 2 मे प्राची को भांजी का रोल मिला है। प्राची पहली बार किसी एपिसोड में काम कर रही है उन्होंने कहा कि मुझे यकीन नहीं था कि मुझे इस तरह के काम में रोल मिलेंगे।
क्योंकि प्राची कोरोना के समय से ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फेमस हो गई है उन्हें इस तरह के एपिसोड में काम करने से स्थानीय लोगों में भी खुशी देखने को मिल रही है। अमित परिमल जो यूट्यूब में प्रसिद्ध कलाकार में से एक है उन्होंने मीडिया को बताया कि हम लोग साउथ के लोगों को देखकर इस तरह के एपिसोड बनाने को सोचा। पहली बार बनाने के बाद लोगों का उसे तरह का रिस्पांस नहीं मिल रहा था लेकिन धीरे-धीरे लोगों का रिस्पांस बढ़ाते चला गया आज दूसरे एपिसोड पर हम लोग काम कर रहे हैं।
तुलसी राजपूत जो इस एपीसोड में अपनी रोल अदा की है उन्होंने कहा कि अगर बॉलीवुड की दुनिया में भी जाना होगा तो हम लोग अपने ही बोलचाल रीति रिवाज को आगे बढ़ाएंगे।
देवघर रंगों का त्यौहार होली, एकता और खुशी की जीवंत भावना का प्रतीक है, जिसे पूरे भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसको लेकर अलग-अलग दिशाओं में छह (06) होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
इस समस्या को दूर करने और यात्रियों के लिए परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, हावड़ा और रक्सौल, सियालदह और गोरखपुर, कोलकाता और पटना, कोलकाता और जयनगर, हावड़ा और खातीपुरा तथा हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच विशेष ट्रेनें चलेंगी। ये विशेष ट्रेनें होली के त्यौहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त क्षमता और लचीलापन प्रदान करेंगी। इन होली त्यौहार स्पेशल ट्रेनों के चलने से 22,300 से अधिक बर्थ और 500 सीटें उपलब्ध होंगी।
हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल
03043 हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल 08.03.2025 (01 ट्रिप) को 23:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 16:10 बजे रक्सौल पहुंचेगी तथा 03044 रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल 09.03.2025 (01 ट्रिप) को 17:30 बजे रक्सौल से रवाना होगी और अगले दिन 10:45 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी और बैरगनिया स्टेशनों पर रुकेगी। इन ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल
03045 हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल 10.03.2025 और 13.03.2025 (02 ट्रिप) को 23:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 16:10 बजे रक्सौल पहुंचेगी तथा 03046 रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल 11.03.2025 और 14.03.2025 (02 ट्रिप) को 17:30 बजे रक्सौल से रवाना होगी और अगले दिन 10:45 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी और बैरगनिया स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सियालदह-गोरखपुर होली स्पेशल
03132 सियालदह-गोरखपुर होली स्पेशल दिनांक 08.03.2025, 10.03.2025 एवं 13.03.2025 (03 ट्रिप) को सियालदह से 18:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी तथा 03133 गोरखपुर-सियालदह होली स्पेशल दिनांक 09.03.2025, 11.03.2025 एवं 14.03.2025 (03 ट्रिप) को गोरखपुर से 13:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07:30 बजे सियालदह पहुंचेगी। ये ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह सहित झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र, छपरा ग्रामीण, छपरा, सीवान और देवरिया सदर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कोलकाता-पटना होली स्पेशल
03135 कोलकाता-पटना होली स्पेशल 11.03.2025 (01 ट्रिप) को 23:50 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन 10:45 बजे पटना पहुंचेगी तथा 03136 पटना-कोलकाता होली स्पेशल 12.03.2025 (01 ट्रिप) को 12:00 बजे पटना से रवाना होगी और उसी दिन 23:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। ये ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर और पटना साहेब स्टेशनों पर रुकेगी। इन ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कोलकाता-जयनगर होली स्पेशल
03187 कोलकाता-जयनगर होली स्पेशल 07.03.2025 (01 ट्रिप) को 23:55 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन 13:50 बजे जयनगर पहुंचेगी और 03188 जयनगर-कोलकाता होली स्पेशल 08.03.2025 (01 ट्रिप) को जयनगर से 15:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 05:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। ये ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी। इन ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी, द्वितीय श्रेणी सीटिंग (बैठने की व्यवस्था), एसी-चेयर कार, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध होंगी।
हावड़ा-खातिपुरा होली स्पेशल
03007 हावड़ा-खातिपुरा होली स्पेशल 09.03.2025 और 16.03.2025 (2 ट्रिप) को हावड़ा से 18:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 23:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी तथा 03008 खातीपुरा-हावड़ा होली स्पेशल 11.03.2025 और 18.03.2025 (2 ट्रिप) को 05:30 बजे खातीपुरा से रवाना होगी और अगले दिन 15:15 बजे हावड़ा पहुँचेंगी। ये ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज, गोविंदपुरी, इटावा, फतेहाबाद, शमशाबाद टाउन, आगरा कैंट जंक्शन, भरतपुर, बांदीकुई जंक्शन और दौसा स्टेशनों पर रुकेगी। इन ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
हजारीबाग पुलिस नशे और अवैध अफीम की खेती को लगातार कार्यवाही कर रही है एक महीने में लगभग 12 एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट कर चुके हैं और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।
वही मंगलवार को जिला के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत अहरी जंगल में अवैध रूप से लगाए गए लगभग 03 एकड़ अवैध अफीम की खेती को थाना प्रभारी चौपारण ने अपने पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बलों एवं वन विभाग की टीम के साथ विनष्ट किया गया।
इस संदर्भ में अवैध अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
जामताड़ा साइबर अपराधी तरह तरह के नए नए हथकंडे को अपनाकर लोगों से ठगी करने का काम करते हैं। जामताड़ा पुलिस ने बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के नाम पर भी ठगी करने का काम किया जा रहा है।
जामताड़ा पुलिस साइबर अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का काम कर रही है । साइबर ठगी कर गलत तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित कर मनी ट्रेंल के माध्यम से ठगी किए गए पैसे को जिन लोगों तक पहुंचा गया । उन सभी के खिलाफ अब जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस चिन्हित कर कानूनी कार्यवाही करने की कवायद शुरू कर रही है। एस पी जामताड़ा डॉ एहतेराम वकरम को गुप्त सूचना मिली कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनाडीह गांव स्थित बुढ़ा-बुढ़ी थान डंगाल के पास साईबर अपराधी ठगी कर रहे हैं। जहां छापेमारी की गई जिसमें चार साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर थाना में जामताड़ा एस डी पी ओ विकास आनंद लागुरी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
इन लोगों के पास से 8 फर्जी मोबाईल, 15 सिम, ए०टी०एम० कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, तीन मोटरसाईकिल बरामद किया गया है। वहीं एस डी पी ओ ने आगे बताया कि मनी ट्रेंल के माध्यम से जो भी साइबर अपराधी ठगी कर रुपय को जहां कहीं भी पहुंचाया है, उन सभी के विरुद्ध अब कारवाई होगी।
देवघर जिलेवासियों के साथ स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री विशाल सागर के निर्देशानुसार देवघर जिला अन्तर्गत राजकीय पोलिटेकनिक के निर्माण हेतु अंचल मोहनपुर के मौजा-चिगुरायडीह अंतर्गत 20 एकड़ भूमि को चिन्हित किया गया है, ताकि जिले के बच्चों को यहां काॅलेज खुलने के बाद फायदा हो और अपनी पढ़ाई सुविधानुसार पूरी कर सके। इसके अलावा आधुनिक सुविधाओं के साथ पोलटेक्निक कोलेज भवन का निर्माण कराया जाएगा, जहाँ सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही कोलेज भवन में क्लास रुम, प्रयोगशाला, छात्र छात्राओं के लिए अलग अलग होस्टल का सुविधा, कैंटीन सुविधा है। शिक्षकों व कर्मचारियों को रहने का आवास, खेल मैदान, पार्किंग और पुस्तकालय समेत सभी सुविधाएं होगी ।
देवघर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में सालों भर श्रद्धालुओं, पर्यटकों का आगमन होता है। ऐसे में सभी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार देवघर जिला अन्तर्गत बजट होटल के निर्माण हेतु अंचल मोहनपुर अंतर्गत 01 एकड़ भूमि तीनघरा मौजा अंतर्गत चिन्हित किया गया है, ताकि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को बजट होटल से आवासन में सुविधा हो। इसके अलावा जिला अंतर्गत कम बजट के होटल निर्माण का मुख्य उद्देश्य से है कि पर्यटकों व श्रद्धालुओं को व्यावसायिक होटल की तुलना में किफायती और उच्चस्तरीय सुविधाओं से युक्त बजट होटल मिलेगा।
हजारीबाग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग आवेदक अनिल कुमार उम्र-29 वर्ष, पिता स्व० हेमराज महतो, ग्राम – ईचाक, नावाटांड, पो०-शिला, थाना-सिमरिया, जिला-चतरा के द्वारा इस आशय का आवेदन दिया गया था कि, “इनके द्वारा सिमरिया थाना अंतर्गत थाना नं0-211, खाता सं0-22 प्लौट सं0- 1166 रकवा 88 डिसमिल मधे रकवा 31.5 डिसमिल जमीन का मापी को लेकर अपील भूमि सुधार उप समाहर्ता, सिमरिया के न्यायालय में किया गया है ।
जिसका वाद सं0-21/23-24 है। इनके वाद में दोनो पक्षों ब्यान दर्ज हो चुका है। माननीय भूमि सुधार उप समाहर्ता का निर्णय आना बाकी है। अपने वाद से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिये जब आवेदक, भूमि सुधार उप-समाहर्ता, सिमरिया के स्टेनो आफताब से मिले तो उनके द्वारा बोला गया कि आपके पक्ष में निर्णय लिखवा देंगे लेकिन उसके लिये आपको 60,000/- देना होगा।” ये घूस देना नहीं चाहते थे, इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, भ्र०नि० ब्यूरो, हजारीबाग के पदनाम से आवेदन दिया गया था। उक्त आवेदन के संबंध में सत्यापनकर्ता द्वारा विधिवत सत्यापन किया गया तथा सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा आवेदक से अग्रम राशि 10,000 /- रूपया रिश्वत माँगे जाने की बात सत्य पाया गया है। परिवादी के आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्र0नि0 ब्यूरो, हजारीबाग थाना कांड सं0-03/2025, दिनांक-03. 03. 2025 पंजीकृत किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं दो सरकारी गवाहों के उपस्थिति में भ्र0नि0 ब्यूरो, हजारीबाग की गठित ट्रैप टीम के द्वारा आज 04.03.2025 को प्राथमिकी अभियुक्त आफताब अंसारी, उम्र-32 वर्ष, पिता-समसुद्दीन मियाँ, ग्राम–पुंडरा, थान+पो0–सिमरिया, जिला-चतरा, सम्प्रति कम्प्यूटर ऑपरेटर (गोपनीय) अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यालय, सिमरिया, जिला-चतरा को वादी से 10,000 /- रूपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
देवघर पुलिस ने पुलिस पर हुए हमले को लेकर 4 प्राथमिकी किया दर्ज कहा करेंगे कड़ी कार्रवाई ।
देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र में बाइक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी जिसके बाद महिला के परिजनों ओर कुछ अन्य लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और पुलिस कर्मी के साथ जमकर मारपीट की । पुलिस ने कहा कि महिला की मौत बाइक से गिरने से हुई थी लेकिन लोगों को दिग्भ्रमित कर कहा कि पुलिस चेकिंग के कारण महिला की मौत हुई है और मोबलिंचिंग जैसी स्थिति पैदा की और महिला पुरुष पुलिस जवान के साथ मारपीट किया इसको लेकर कुंडा थाना में चार प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला को गंभीरता से लेते हुए सभी पर सख्त कार्यवाही करेंगे।
आगे कहा कि अगर महिला हेलमेट पहनी होती तो चोट लगती लेकिन मृत्यु नहीं होती इसलिए देवघर पुलिस सभी से अपील करती है कि जो भी बाइक से चलते हैं वो हेलमेट जरुर पहने चलाने वाला और पीछे बैठने वाला भी हेलमेट पहन कर ही चले।
जमशेदपुर। जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा की भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को पेश किए गए झारखंड सरकार के बजट को पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन करार दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अन्य विकास कार्यों को रोककर केवल कागजी आंकड़ों का खेल खेला है, लेकिन धरातल पर इसका कोई असर देखने को मिलेगा इसकी संभावना कम है, जैसे पिछले वर्षों में नहीं दिखा। कहा कि बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों को ₹2500 पेंशन देने का वादा पूरी तरह से खोखला साबित हुआ। महिलाओं को ₹450 में गैस सिलेंडर देने का वादा भी हवा में उड़ गया। 10 लाख युवाओं को रोजगार एवं नौकरी, अनुबंधकर्मियों के स्थायीकरण, 15 लाख की अबुआ स्वास्थ्य योजना, किसानों को शून्य ब्याज पर ऋण, ₹3200 प्रति क्विंटल धान की खरीददारी, सभी अनुमंडल में महिला विश्वविद्यालय की स्थापना जैसे वादों पर एक शब्द नही कहा गया। इस बजट में रोजगार सृजन, किसानों को राहत और गांव- गरीबों के उत्थान के लिए कोई ठोस योजना नही है। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार का यह निराशाजनक बजट झारखंड के लोगों की आकांक्षाओं का गला घोंटने वाला है जिसमें राज्य के सभी वर्गों की अनदेखी की गयी है।
कहा- हेमंत सोरेन सरकार अब दिन में देख रही है सपने, अबुआ बजट में अबुआ को ही कर दिया किनारे
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के बजट को गंधहीन, रंगहीन और दिशाहीन बजट कहा है। उन्होंने कहा है कि बजट किसी राज्य का सिर्फ लेखा-जोखा नहीं होता है, बल्कि वो राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देनेवाला होता है।
हेमंत सोरेन सरकार अब दिन में सपने देख रही है। अबुआ बजट में अबुआ को ही किनारे कर दिया गया है। श्री दास ने कहा है कि झारखंड सरकार 2030 तक झारखंड की अर्थव्यव्स्था 10 ट्रिलियन यानी 10 लाख करोड़ करने की बात कही है लेकिन ये होगा कैसे, ये सरकार ने बताया ही नहीं है। क्या झारखंड सरकार 15 प्रतिशत के दर से विकास दर प्राप्त करनेवाली है। इस बजट से सबसे अधिक निराश किसान और ग्रामीण हुए है। किसानों की ऋण माफ़ी पर सरकार चुप है। ग्रामीण विकास का बजट सरकार ने घटा दिया है। पिछले वित्तीय वर्ष पेश कुल 1.28 लाख करोड़ के बजट में जनवरी तक 61 प्रतिशत राशि ही खर्च हुई है। इसका जवाब सरकार के पास नहीं है। महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देना वादा किया गया था, लेकिन सरकार अब इस पर कुछ नहीं बोल रही है। वृद्धा और विधवा पेंशन सरकार दे नहीं पा रही है। कहा कि जनता की घोर अनदेखी की गई है इस बजट में।
साहेबगंज झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कमेटी की और से पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय ने पत्र जारी कर साहिबगंज , गोड्डा एवं पाकुड़ में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की जिसमें साहिबगंज के जिलाध्यक्ष के रूप में अरुण सिंह को बनाया गया ।
अरुण सिंह को साहिबगंज जेएमएम जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया इस दौरान मिर्जाचौकी में जमकर आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई । इस दौरान नवनियुक्त जेएमएम जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी के द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेवारी दी गई है वो इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे साथ ही संगठन के मजबूती को लेकर वो लगातार कार्य करेंगे ।