झारखंड की आवाज

- Page 93 of 98 -

न्यायिक हिरासत में भेजे गए हजारीबाग के तत्कालीन sdo पहली बार दिया बयान कहा ….

हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन पर अपनी पत्नी को जिंदा जलाने का आरोप है ।

हजारीबाग जिले के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार को कड़ी सुरक्षा के बीच हजारीबाग कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेज दिया गया। इससे पहले उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां उनकी शारीरिक जांच की गई। जांच के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार पर अपनी पत्नी अनिता देवी की हत्या का आरोप है. आरोप लगने के बाद पहली बार अशोक कुमार ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं. एक सिक्के के दो पहलू होते हैं, पहले पहलू को लेकर काफी दुष्प्रचार किया जा चुका है. वहीं उन्होंने अपनी पत्नी अनिता देवी के बारे में कहा कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा.हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. वे पिछले 41 दिनों से फरार चल रहे थे. आखिरकार हजारीबाग लोहसिंघना थाना पुलिस व उसकी टीम ने उन्हें रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

पूरी टीम देर रात तक चरही गेस्ट हाउस में रही. सोमवार की सुबह करीब 10 बजे मेडिकल जांच के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें हजारीबाग कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

तीन की मौत पांच लोग गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग के चरही थाना अंतर्गत भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें अंस देवी, संजू देवी सोनी देवी शामिल है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों में रंजू देवी, पुनीता देवी, असिता देवी, उमा देवी और ज्योति देवी हैं। बताया जाता है कि रांची का रहने वाला पूरा परिवार है जो आपस में तय करके महाकुंभ स्नान करने के लिए प्रयागराज निकला था । स्नान कर वापस लौट के दौरान चरही घाटी के समीप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घायल रंजू देवी ने बताया कि सभी लोग आपस में मिलकर प्रयागराज कुंभ जाने के लिए तैयारी की. सभी एक ही परिवार के लोग हैं. गाड़ी भाड़ा में लेकर प्रयागराज के लिए 8 फरवरी को सुबह निकले थे. 9 फरवरी को सभी ने महाकुंभ में स्नान किया. रात में ही वापस रांची जाने के लिए निकले. इसी दौरान चरही घाटी के निकट कोयला ढोने वाले मोटरसाइकिल से गाड़ी अनियंत्रित हो गया और खड़े ट्रक को जा मारा इसे यह घटना घटी है.घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है. कुछ मरीजों को रेफर करने की भी तैयारी चल रही है. तीनों मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है और परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई है.

ना पेंशन ना बिजली ऐसे गुजारा करते हैं 75 वर्षीय वृद्धा और उनका दिव्यांगपुत्र

मोहल्ले के लोग मिलकर करते हैं भोजन और दवा का इंतजाम

पाकुड़ झारखंड में हेमंत सरकार झारखंड के लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना लेकर आई है जिससे गरीब असहाय लोगों को जीवन आपन करने में मदद मिल रही है।

लेकिन पाकुड़ से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है पाकुड़ शहर अंतर्गत वार्ड संख्या 16 में रहने वाला एक गरीब परिवार लगातार तीन वर्षों से अधिकारियों की उदासीनता के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर है। दरअसल पिछले तीन वर्ष पहले बिजली विभाग द्वारा बिना किसी सूचना के बिजली का कनेक्शन काट दिया गया। दिव्यांग मनोज कुमार राम ने बताया कि पहले हेमंत सरकार के द्वारा राज्य की जनता का बिजली बिल माफ किया गया था, लेकिन उसके बाद भी इन लोगों का बिजली बिल आज तक माफ नहीं हुआ अंधेरे में जीने को मजबूर है । 75 वर्षीय वृद्ध महिला के मकान का बिजली बिल 25 से 30 हजार बकाया बताकर बिजली का कनेक्शन काट दिया ।

ना बिजली बिल माफ हुआ न ही पेंशन नसीब

75 वर्षीय बुलू देवी ने रोते बताया कि वृद्धा पेंशन पास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वृद्धा पेंशन के लिए कई बार वार्ड पार्षद सहित नगर परिषद एवं अंचल कार्यालय का चक्कर लगा चुकी हैं। यहां तक कि सरकार आपके द्वारा में भी उनके द्वारा सारे कागजात के साथ आवेदन दिया गया था, लेकिन आज तक उनका वृद्धा पेंशन और राशन कार्ड स्वीकार नहीं किया गया है, जिस कारण वह मोहल्ले वासियों से माँग कर अपनी दवा वगैरह खरीदती हैं।

75 वर्षीय वृद्ध महिला 50 वर्षीय दिव्यांग पुत्र पेंशन के लिए लगा रहे हैं चक्कर

वर्षों से अंधेरे में गुजर बसर कर रही है महिला ने कहा आखिरी उम्मीद मीडिया से है हमारी बात कोई सुने और वर्षों से अंधेरे में अपना जीवन यापन करने को मजबूर इससे निजात मिले आगे कहा कि वृद्धा पेंशन या राशन तक नसीब नहीं हुआ है। जरूरत है ऐसे मामले में जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य सरकार को सकारात्मक पहल करने की। मकान में 75 वर्षीय बुलू देवी अपने 50 वर्षीय दिव्यांग पुत्र मनोज कुमार राम के साथ रहती हैं । इनका दिव्यांग पुत्र भी कोई कार्य करने में सक्षम नहीं है । बेहद ही गरीब और निर्धन परिवार हैं ।

बिजली बिल और बैंक ऋण कभी माफ नहीं होता : तत्कालीन कार्यपालक अभियंता

वृद्ध महिला ने बताया कि एक बार बिजली विभाग के अधिकारी से मिले थे तो बिजली विभाग के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता द्वारा कहा गया कि बिजली का बिल और बैंक का ऋण जीवन में कभी माफ नहीं होता है, जैसे भी होता है पैसे लेकर आओ, जमा करो, तभी बिजली मिलेगी।

मेरे संज्ञान में आया है जांच करेंगे : कार्यपालक अभियंता विद्युत

कार्यपालक अभियंता इस मामले में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। आगे कहा कि इस बार उन्हीं लोगों का बिजली बिल माफ हुआ है जिनका प्रति माह 200 यूनिट से कम था। इसका क्या मामला है वे इस पर जरूर जांच करेंगे। क्या सत्य है और क्या हकीकत, जांच करने के बाद ही इसका पता चल पाएगा।

Sahara India Pariwar। सहारा निवेशकों के लिए लिए अच्छी खबर देखिए किस दिन आयेगा पैसा

बोकारो सहारा इंडिया में भारत के करोड़ों लोगों का पैसा जमा है जिसको लेकर निवेशक लगातार सरकार से पैसे दिलाने की मांग कर रहे हैं और सरकार भी लगातार पैसे दिलाने की बात करती है।

वही इस संबंध में सांसद चंदप्रकाश चौधरी ने कहा कि सहारा समूह की कंपनियों में निवेश करने वाले 11.61 लाख से अधिक निवेशकों को उनका पैसा जल्द मिलने वाला है।

इसके लिए सरकार की ओर 2,025.75 करोड़ रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की गई है। यह राशि उन निवेशकों को लौटाई जाएगी जिन्होंने सीआरसीएस- सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से अपनी दावेदारी की थी।

इससे पहले भी सरकार ने पांच हजार करोड़ की राशि वापस करवा दी है।

सांसद ने लोकसभा में उठाया था मुद्दा

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने 4 फरवरी को लोकसभा में सवाल पूछा था जिसके जवाब में लोकसभा में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि सरकार ने स्पष्ट किया किं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सहकारी समितियों में जमा किए गए धन की वापसी के लिए यह पोर्टल 18 जुलाई, 2023 को लांच किया गया था।

इसके माध्यम से निवेशकों को उनके आधार लिंक्ड बैंक खातों में प्रत्यक्ष भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बताया कि अब तक 50,000 रुपये तक की राशि ही प्रत्येक पात्र निवेशक को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों को उनकी पूरी जमा राशि वापस दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

Jharkhand Breaking News। पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में पूर्व SDO गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस ने रविवार देर शाम बड़ी कार्यवाही की है। हजारीबाग पुलिस ने पूर्व सदर एसडीओ अशोक कुमार को राज्यधानी रांची से गिरफ्तार कर लिया है।

रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एसडीओ को गिरफ्तार किया हैं । अशोक कुमार पर अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगा है। इससे पहले शुक्रवार के दिन अशोक कुमार के पिता को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रवार की रात को पुलिस ने हजारीबाग से अशोक कुमार के पिता दुर्योधन साव को गिरफ्तार किया। पूर्व एसडीओ की पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में पूर्व एसडीओ के पिता भी नामजद अभियुक्त हैं। हजारीबाग के पूर्व एसडीओ की पत्नी अनीता की मृत्यु जलने से हुई थी।

जिसके बाद मृतक अनीता के मायके वालों ने पूर्व एसडीओ समेत उनके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें उसके पिता दुर्योधन साव को भी नामजद आरोपी बनाया गया है । अशोक कुमार की जमानत याचिका को निचली अदालत ने खारिज कर दिया था याचिका खारिज होने के बाद से सभी फरार चल रहे । अशोक कुमार के पिता अपने ससुराल सलैया गांव में थे। पुलिस ने उसे शुक्रवार को वही से गिरफ्तार कर लिया था ।

साथ ही रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप मंडल ने हज़ारीबाग़ के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह ने दिया इस्तीफ़ा, सहयोगी दलों ने समर्थन लिया था वापस

मणिपुर एन बिरेन सिंह ने अपने इस्तीफा में लिखा मैं, नोंगथोम्बम बीरेन सिंह, मणिपुर का मुख्यमंत्री, अपना त्यागपत्र प्रस्तुत कर रहा हूँ।

अब तक मणिपुर के लोगों की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। मैं हर मणिपुरी के हितों की रक्षा के लिए समय पर की गई कार्रवाई, हस्तक्षेप, विकासात्मक कार्य और विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार का अत्यंत आभारी हूँ। आपके कार्यालय के माध्यम से केंद्र सरकार से मेरा विनम्र अनुरोध है कि इसे जारी रखा जाए।

महिलाओं को नग्न करके घुमाया गया था वीडियो भी वायरल किया गया था

मणिपुर की घटना से पूरे देश दुनिया में हड़कंप मच गया था। महिलाओं को नग्न करके प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर महिला को घुमाया गया उसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसके बाद लगातार एन वीरेन सिंह को स्टीफा देने की मांग विपक्षी दल के रहे थे। मई 2023 से जारी जातीय हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नवंबर में मणिपुर के जिरीबाम में तीन महिलाओं और उनके तीन बच्चों की हत्या के बाद भी खूब बवाल हुआ।

हिंसा रोकने में नाकाम दिखे वीरेन सिंह एनडीए के सहयोगी दलों ने समर्थन लिया वापस

मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा के चलते एन बीरेन सिंह भारी दबाव में थे और हिंसा पर कंट्रोल नहीं कर पाने के कारण उनको पद से हटाने की मांग जोर पकड़ रही थी। एनडीए की सहयोगी दल जेडीयू और एनपीपी ने भी मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था और नेतृत्व परिवर्तन करने की मांग की थी। जिसके बाद रविवार देर शाम बिरेन सिंह ने राजयपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया । मुख्यमंत्री के इस्तीफा सौंप जाने के समय बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।

इस्तीफा में मुख्यमंत्री ने क्या लिखा …..

1.मैं उनमें से सबसे महत्वपूर्ण को गिनाने का अवसर लेता हूँ:मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखा जाना चाहिए, जिसका हजारों वर्षों का समृद्ध और सभ्य इतिहास है। 2. सीमा पर घुसपैठ रोकी जानी चाहिए और अवैध प्रवासियों को देश से बाहर करने की नीति बनाई जाए। 3. नशे और नशे के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखी जाना चाहिए। 4. एमएफआर की कड़ी और पूरी तरह से सुरक्षित नई व्यवस्था लागू की जानी चाहिए, जिसमें बायोमेट्रिक जांच सख्ती से की जाए। 5.सीमा पर समयबद्ध और तेजी से काम जारी रहना चाहिए।

कुमार विश्वास पहुंचे देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में किया पूजा अर्चना

देवघर के विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे देश के जाने-माने कवि और कथावाचक कुमार विश्वास ।

रविवार को उन्होंने विधि-विधान पूर्वक षोडशोपचार पूजन विधि से कामना लिंग का जलाभिषेक किया। बैद्यनाथ मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने उन्हें संकल्प कराया। कुमार विश्वास धनबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेकर देवघर लौटे थे। इसके बाद देवघर एयरपोर्ट से दोपहर में दिल्ली के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट परपत्रकारों से बात करते हुए कुमार विश्वास ने दिल्ली चुनाव परिणाम पर अपने अंदाज में टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करके आया हूं और ऐसे पूण्य पर्व पर किसी तरह की टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए।

Arusi Nisank। फिल्म में काम दिलाने के नाम पर पूर्व सीएम की बेटी के साथ घट गई बड़ी घटना

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रहे रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी के साथ बड़ी घटना घट गई।

आरुषि निशंक ठगी का शिकार हो गई । पूर्व सीएम की बेटी ने देहरादून पुलिस को जो शिकायत दी है उसमें उन्होंने कहा कि मुझे फिल्म में अभिनेत्री का रोल देने और ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की है। इस मामले में देहरादून शहर कोतवाली में पुलिस ने मुंबई के दो प्रोड्यूसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है यह मामले में मानसी वरुण बागला और वरुण प्रमोद कुमार बागला का नाम सामने आ रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में आरुषि निशंक ने बताया है कि वो फिल्मों का निर्माण और एक्टिंग का काम अपनी एक साझेदारी दीपिका के माध्यम से काम करती है। आरोप है कि फिल्म के सिलसिले में ही मुंबई जुहू महाराष्ट्र निवासी दो लोगों ने आरुषि निशंक से देहरादून में उनके घर पर मुलाकात की थी।

दोनों ने अपना परिचय डायरेक्टर बताते हुए दिया था और बताया था कि वो हाल ही में एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। इस फिल्म में एक अन्य अभिनेत्री का भी प्रमुख रोल है । लेकिन एक शर्त ये थी कि ये रोल तभी मिलेगा जब आप इस फिल्म में पांच करोड़ रुपए खुद की फर्म से या अपने किसी जानकार से इन्वेस्ट कराएंगी। पूर्व सीएम की बेटी आरुषि निशंक ने इन शर्त को मान लिया ।

इसके बाद 9 अक्टूबर 2024 को आरोपियों और आरुषि निशंक की फर्म हिमश्री फिल्म्स के बीच में एमओयू साइन हुआ। उसके बाद अगले दिन दो करोड़ रुपया दिया । इसके कुछ दिन बाद एमओयू की शर्तों के विपरीत जाकर अलग-अलग तरह के बहाने बनाकर 27 अक्टूबर 2024 को 25 लाख।रुपए, 30 अक्टूबर 75 लाख रुपए और 19 नवंबर को एक करोड़ रुपए ले लिए गए। आरोप है कि आरुषि निशंक ने कुल चार करोड़ रुपए दिए।

कैसे पता चला ठगी के बारे में

जब दोनों आरोपियों ने अपने संदेशवाहक के माध्यम से यह संदेश भेजा कि इस फिल्म की भारत में होने वाली सारी शूटिंग कर ली गई है। अब यूरोप में जाकर शेष बची शूटिंग करनी है और इस फिल्म में अब आरुषि निशंक की जगह किसी अन्य अभिनेत्री का चयन कर लिया गया है।

आरुषि निशांक का सोशल मीडिया पर मिलियन फ़ॉलोअर

आरुषि निशांक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर मिलियन फॉलोवर भी हैं।

अपने सोशल मीडिया एकाउंट से उन्होंने कई वीडियो और फोटे शेयर किए हैं जिस पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया है। लोगों काफी पसंद भी करते हैं।

Maiya Samman Yojana । लाभुक के आवेदन में प्रज्ञा केंद्र संचालक ने अपना खाता नंबर डाला केस दर्ज

जामताड़ा जिला के फतेहपुर प्रखंड से मईया सम्मान योजना में गड़बड़ी की खबर सामने आई है।

और बड़ी कार्यवाही भी की गई मईया सम्मान योजना में प्रज्ञा केंद्र संचालक ने लाभुकों के खाते के बजाय अपना खाता नंबर डाल दिया और महिला का पैसा खुद के खाते में ले लिए पूरा मामला फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के बानरनाचा पंचायत का है जहां के प्रज्ञा केंद्र संचालक मृत्युंजय चौधरी पर मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में जालसाजी कर लाभुकों को मिलने वाली राशि हड़पने का आरोप लगा है। उन्होंने यह रकम अपने सात व्यक्तिगत बैंक खातों में स्थानांतरित कर ली। इस मामले को लेकर पंचायत सचिव के शिकायत पर फतेहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बानरनाचा पंचायत के पंचायत सचिव दुखहरन मंडल और प्रभारी सचिव उपेंद्र यादव के लिखित शिकायत पर फतेहपुर थाना में कांड संख्या 06/25 के तहत धारा 316 (2), 318 (2) (4), 319 (2) में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मामले का खुलासा मोबाइल के मैसेज से हुआ

इस गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब लाभुकों के मोबाइल पर राशि निर्गत होने के मैसेज आने लगे, लेकिन उनके खातों में पैसे नहीं पहुंचे। दुमा गांव की एक महिला लाभुक ने बताया कि उन्होंने योजना के तहत अपना बैंक खाता संख्या 8403127**** दिया था, लेकिन राशि उनके खाते में न आकर किसी अन्य खाते में जा रही थी। महिला ने अधिकारियों से इसकी जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल, प्रशासन इस मामले की विस्तृत जांच कर रहा है ताकि दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई हो सके। 17 लाभुकों के रुपये चले गये दूसरों के बैंक खातों में महीनों से मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की राशि का इंतजार कर रही दर्जनों महिलाओं के मोबाइल पर पैसे आने के मैसेज तो आ रहे थे, लेकिन यह राशि उनके खातों में न जाकर किसी और के खाते में जमा हो रही लाभुकों को पैसे आने के मिलते रहे मैसेज, किसी और के खातों में रुपये हो रहे थे ट्रांसफर ।

बीडीओ के जांच में कई अन्य मामले का हुआ खुलासा

बीडीओ प्रेम दास ने कहा कि मईया सम्मान योजना में गड़बड़ी का पूरा मामला जामताड़ा के फतेहपुर की बानरनाचा पंचायत का है अपने करीबी लोगों के खातों में राशि ट्रांसफर कर दी गयी है। मेरे संज्ञान आते ही इसकी जांच शुरू कर दी गयी है। जांच में अन्य कई मामले भी उजागर हुए हैं। संबंधित पंचायत सचिवों को आरोप लग रहे प्रज्ञा केंद्र संचालक पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि इस मामले में संबंधित पंचायत सचिव के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कारवाई की जा रही है। पारा शिक्षक, स्वास्थ्य सहिया और नौकरी वाले ले रहे हैं लाभ योजना की जांच सभी जिलों में चल रही है। पलामू जिला के मात्र 4 प्रखंड में 584 फर्जी लाभुक मिले हैं जिस पर कार्यवाही की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि वैसे लोगों से सूद समेत होगी पैसे की वसूली की जा रही है। जांच में जानकारी मिली है कि जिनके परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी कर रहे हैं। उनके परिवार के सदस्य भी इस योजना का लाभ ले रहे थे।

पारा टीचर, स्वास्थ्य सहिया और सरकारी नौकरी वाले के परिवार भी लाभ ले रहे हैं

जांच में ये बाते सामने आई है जिसमें विभागीय कर्मियों की भी संलिप्तता सामने आई है उस पर भी कार्यवाही की जाएगी। दूसरे पेंशन का लाभ लेने वाला भी 10150 लाभुक किस प्रखंड में कितने अयोग्य लाभुक सदर प्रखंड 189 सतबरवा 70 लेस्लीगंज 182 रामगढ़ 143 जांच में 1050 फर्जी पाए गए हैं । लाभुक जांच के दौरान पता चला है कि 1050 ऐसे अयोग्य लाभुक हैं, जो दूसरी पेंशन मद से पैसा ले रहे हैं। वैसे लोगों को चिह्नित कर उनके खातों में अभी तक मईयां सम्मान योजना की राशि नहीं भेजी गयी है।

दो खाता नंबर से 2750 लाभुको का आवेदन

जिला प्रशासन ने 2750 ऐसे लोगों को चिह्नित किया है, जिनके द्वारा दो अकाउंट के नाम से फॉर्म अप्लाई किया गया था। वैसे लोगों को भी अब तक राशि नहीं भेजी गयी है। पलामू जिले में दिसंबर में तीन लाख 72 हजार 937 लाभुकों के खाते में राशि भेजी गयी है। चला कि कुछ कर्मियों ने लाभुकों का नाम तो योजना में जोड़ा, लेकिन उनकी बैंक जानकारी बदलकर राशि अपने करीबी लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी।

मृत महिला के नाम पर भी आवेदन जांच जारी

मईया सम्मान योजना की राशि भेजी गई उसके बाद जांच में पता चला कि उक्त महिला की मौत 3 माह पूर्व हो गया है। पूरा मामला रामगढ़ के नावाडीह पंचायत का है जहां मृत महिला उर्मिला देवी और एक अन्य महिला के खाते में योजना की राशि भेजी गयी है। वहां पंचायत सेवक मनीष सिंह ने बताया कि उर्मिला देवी और एक अन्य महिला की मौत तीन महीने पहले हुई है। इसकी जांच की जा रही है कि मृत होने के बाद उसके खाते में कितनी राशि गयी है या नहीं। फिलहाल पूरे झारखंड में मईया सम्मान योजना को लेकर जांच चल रही है और काफी जगहों से प्रज्ञा केंद्र संचालक और विभाग के अन्य कर्मियों की मिली भगत से बड़ी गड़बड़ी का मामले के उजागर हो रहा है जिसको लेकर प्रशासन जांच कर दोषी पर कार्यवाही की जा रही है ।

पुलिस की सक्रियता से मानव तस्कर महिला गिरफ्तार, नाबालिग लड़की को थी बेचने की योजना

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित लोको कॉलोनी की रहने वाली निशा तिऊ को परसुडीह थाना पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

उस पर नौवीं कक्षा की एक छात्रा को बहला-फुसलाकर रांची पहुंचाने का आरोप है, जहां से उसे बेचने के लिए दिल्ली ले जाने की योजना थी, हालांकि पुलिस की तत्परता के कारण मानव तस्करी में लिप्त यह संगठित गिरोह अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पाया एवं उन्हें किशोरी को धनबाद में ही छोड़ कर भागना पड़ा।


परसुडीह थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद ने बताया कि एक लड़की की मिसिंग का मामला था।

लड़की के माँ ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत की थी, उसके बाद पुलिस की गहन जाँच के बाद कई खुलासे हुए और पुलिस की तत्परता से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और भी कई लोग इसमें शामिल हैं।

Delhi Election Results। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर बोले सीएम हेमंत…..

रांची दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया दिल्ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी बुरी तरह से हार चुकी है।

करीब तीन दशक बाद भाजपा ने दिल्ली में वापसी की है। इसके बाद सभी जगह से प्रतिक्रियाएं आने लगी है। इसी क्रम में दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम की जानकारी आप पत्रकारों के माध्यम से मुझे मिल रही है वहां के परिणाम कि मुझे कोई जानकारी नहीं है लेकिन जो लोग जीते हैं, उन्हें बधाई।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिया बड़ा बयान कहा…

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी ने कहा कि लंबे समय तक दिल्ली की जनता धोखे खा रही थी। दिल्ली विकास के मामले में काफ़ी पीछे चला गया था। सड़कों की हालत बत से बेहतर हो गई थी विकास हो ही नहीं हो रहा था दिल्ली की जनता तंग आ चुकी थी । अरविंद केजरीवाल से भ्रष्टाचार किया था। शराब घोटाला हुआ था शराब घोटाला में कई लोग अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया तक भी जेल में बंद रहे. दिल्ली की जनता ने इस बार दिल्ली को आपदा मुक्त किया

Jharkhand Academic Council Ranchi । कदाचारमुक्त वातावरण में मैट्रीक व इंटर परीक्षा कराने का सख्त आदेश

देवघर झारखण्ड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल संचालन हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं केन्द्र अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान उपायुक्त द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों व सभी उपस्थित केन्द्र अधीक्षकों को जिले में आयोजित होने वाले मैट्रीक व इंटर परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जरूरी आदेश जारी किए । साथ हीं उन्होंने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराना सभी की जिम्मेवारी है। ऐसे में आवश्यक है कि अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक सभी व्यवस्थाओं सुनिश्चित किया जाय, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अभ्यार्थी का पारिवारिक सदस्य या रिश्तेदार परीक्षा ड्यूटी पर तैनात न रहें।

परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, बेंच-डेस्क की व्यवस्था, शौचालय एवं साफ-सफई की व्यवस्था से अवगत हुए। साथ ही प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों, दण्डाधिकारियों व कर्मियों को आईडी कार्ड लगाकर ही परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थि रहकर अपने कर्तव्यों का निवर्हन करने का निदेश दिया गया। आगे उपायुक्त ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी व परीक्षा केंद्र अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि पात्रता परीक्षा दे रहे अभ्यार्थी का पारिवारिक सदस्य या रिश्तेदार परीक्षा ड्यूटी पर तैनात न रहें। साथ ही परीक्षा केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट एवं मोबाईल ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त स्टाफ के किसी सदस्य के पास मोबाइल फोन न हो।

परीक्षा केन्द्रों के 500 गज की दूरी तक धारा 144 लागू की गई है

परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के पास पहचान पत्र हो, जो उन्होंने अपने गले में पहन रखे हो। इसके अलावे परीक्षा केन्द्रों के 500 गज की दूरी तक धारा 144 लागू की गई है और ड्यूटी मैजिस्ट्रैट नियुक्त कर दिए गए है। इसके अलावा आयोजित परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल रहित सम्पन्न हो, ये हम सभी के जिम्मेवारी व जवाबदेही है।

इसके अलावे किसी भी प्रकार की कोई कोताही बरतने वाले अधिकारियों व व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएं। आगे उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक केन्द्र पर पुलिस बल तैनात कर दिए जाएगें। साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस अधिकारी मॉनिटरिंग करें और परीक्षार्थियों को प्रवेश करने के बाद उन्हें परीक्षा समाप्ति के बाद ही बाहर आने दें। इसके अलावे देवघर अनुमंडल व मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत माध्यमिक परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी आदेश दिया।

Delhi Election Results 2025। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों की सूची

भाजपा के विजयी उम्मीदवार की सूची

क्र.सं. निर्वाचन क्षेत्र विजयी उम्मीदवार कुल वोटों के अंतर की स्थिति

1 नेरेला राज करण खत्री (बीजेपी) 87215 8596

2 तिमारपुर सूर्य प्रकाश खत्री (बीजेपी) 55941 1168

3 आदर्श नगर राज कुमार भाटिया (बीजेपी) 52510 11482

4 रिठाला कुलवंत राणा (बीजेपी) 104371 29616

5 नांगलोई जाट मनोज कुमार शौकीन (बीजेपी) 75272 26251

6 मंगोल पुरी राज कुमार चौहान (बीजेपी ) 62007 6255

7 रोहिणी विजेंदर गुप्ता (बीजेपी) 70365 37816

8 शालीमार बाग रेखा गुप्ता (बीजेपी) 68200 29595

9 शकूर बस्ती करनैल सिंह (बीजेपी ) 56869 20998

10 त्रिनगर तिलक राम गुप्ता (बीजेपी) 59073 15896

11 वजीरपुर पूनम शर्मा (बीजेपी) 54721 11425

12 मॉडल टाउन अशोक गोयल (बीजेपी) 52108 13415

13 मोती नगर हरीश खुराना (बीजेपी) 57565 11657

14 राजौरी गार्डन मनजिंदर सिंह सिरसा (बीजेपी) 64132 18190

15 हरि नगर श्याम शर्मा (बीजेपी) 50179 6632

16 नजफगढ़ नीलम पहलवान (बीजेपी) 101708 29009

17 बिजवासन कैलाश गहलोत (बीजेपी) 64951 11276

18 राजिंदर नगर उमंग बजाज (बीजेपी) 46671 1231

19 नई दिल्ली प्रवेश साहिब सिंह (बीजेपी) 30088 4089

20 जंगपुरा तरविंदर सिंह मारवाह (बीजेपी ) 38859 675

21 कस्तूरबा नगर नीरज बसोया (बीजेपी ) 38067 11048

22 मालवीय नगर सतीश उपाध्याय (बीजेपी) 39564 2131

23 आर.के. पुरम अनिल कुमार शर्मा (बीजेपी) 43260 14453

24 महरौली गजेन्द्र सिंह यादव (बीजेपी) 48349 1782

25 छतरपुर करतार सिंह तंवर (बीजेपी) 80469 6239

26 संगम विहार चंदन कुमार चौधरी (बीजेपी) 54049 344

27 ग्रेटर कैलाश शिखा रॉय (बीजेपी) 49594 3188

28 पटपड़गंज रविंदर सिंह नेगी (रवि नेगी) (बीजेपी) 74060 अंतर 28072 दूसरे नंबर पर अवध ओझा आप (45988) तीसरे स्थान पर अनिल कुमार 16949 कांग्रेस

29 लक्ष्मी नगर अभय वर्मा (बीजेपी) 65858 11542

30 विश्वास नगर ओम प्रकाश शर्मा (बीजेपी) 72141 25042

31 कृष्णा नगर डॉ. अनिल गोयल (बीजेपी) 75922 19498

32 गांधी नगर अरविंदर सिंह लवली (बीजेपी ) 56858 12748

33 शाहदरा संजय गोयल (बीजेपी) 62788 5178

34 रोहतास नगर जितेंद्र महाजन (बीजेपी )82896 27902

35 घोंडा अजय महावर (बीजेपी) 79987 26058

36 मुस्तफाबाद मोहन सिंह बिष्ट (बीजेपी) 85215 17578

37 करावल नगर कपिल मिश्रा (बीजेपी) 107367 23355

38 अहीर दीपक चौधरी (बीजेपी) 61192 15163 दूसरे स्थान पर अजेश यादव (46029) आप तीसरे स्थान पर देवेंद्र यादव 41071 (कांग्रेस)

आम आदमी पार्टी का विजई उम्मीदवार की सूची

क्र.सं. निर्वाचन क्षेत्र विजयी उम्मीदवार कुल वोटों के अंतर की स्थिति 1 किरारी अनिल झा 105780 21871

2 सुल्तानपुर माजरा मुकेश कुमार अहलावत 58767 17126

3 सदर बाजार सोम दत्त 56177 6307

4 चांदनी चौक पुर्नदीप सिंह साहनी (सैबी) 38993 16572

5 मटिया महल आले मोहम्मद इकबाल 58120 42724

6 बल्लीमारान इमरान हुसैन 57004 29823

7 करोल बाग विशेष रवि 52297 7430

8 पटेल नगर प्रवेश रत्न 57512 4049

9 तिलक नगर जरनैल सिंह 52134 11656

10 दिल्ली कैंट वीरेंद्र सिंह कादियान 22191 2029

11 देवली प्रेम चौहान 86889 36680

12 अम्बेडकर नगर डॉ. अजय दत्त 46285 4230 दूसरे स्थान पर खुशी राम चुनर

13 कालकाजी आतिशी 52154 3521

14 तुगलकाबाद सही राम 62155 14711

15 कोंडली कुलदीप कुमार (मोनू) 61792 6293

16 सीलम पुर चौधरी जुबैर अहमद 79009 42477

17 बाबरपुर गोपाल राय 76192 18994

Deoghar Shiv Barat । एक समिति पर दो गुट का दावा कैसे निकलेगी शिव बारात…

देवघर के विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में शिवरात्रि में विशाल शिव बारात का आयोजन 1994 से होता आ रहा है। लेकिन बीते कुछ वर्षों से शिव बारात आयोजन में विवाद होने लगा है।

इस वर्ष भी शिव बारात को लेकर दो गुटों में खींच तान शुरू हो गई है। शिव बारात आयोजन को लेकर बनी कमेटी शिवरात्रि महोत्सव समिति पर दोनों गुट दावा कर रहे हैं। जिसके कारण महाशिवरात्रि पर निकलने वाले शिव बारात कानूनी दांव पेंच में फंस गया है। दरअसल मामला सामने तब आया जब दोनों गुट के द्वारा देवघर अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर प्रभारी रवि कुमार को आवेदन देकर शिव बारात निकालने की बात कही गई। जिसके बाद एसडीओ रवि कुमार ने अपने कार्यालय में दोनों गुट को बुलाकर समीक्षा किया । इस दौरान एसडीओ ने पाया कि दोनों संस्था का रजिस्ट्रेशन नंबर एक ही है। वहीं समिति का भी नाम एक ही है इसके बाद एसडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को सभी दस्तावेज जमा करने को कहा है। इस दौरान अभिषेक आनंद झा की अध्यक्षता वाली गुट ने एसडीओ को सारे दस्तावेज जमा कर दिए। वही बाबा बलियासे की अध्यक्षता वाले गुट ने कागजात जमा करने के लिए 2 दिन का मोहल्लत मांगा है। हालांकि इसको लेकर एसडीओ ने कहा कि दोनों पक्षों से कागजात आने के बाद संस्था के जो रजिस्ट्रेशन का कानून है उसके तहत ही निर्णय लिया जाएगा। सभी एक्ट को ध्यान में रखते हुए निर्णय होगा।

बाबा भोलेनाथ अध्यक्ष एक मंच पर आकर निकाले शिव बारात : बाबा बलियासे

इस संदर्भ में दूसरे गुट के अध्यक्ष बाबा बलियासे ने कहा कि हम दो साल से कर रहे है । 2023 में अगर आप अध्यक्ष थे तो 2024 में कहां थे । क्या गारंटी है कि आप हर साल कीजिएगा। चंदा के नाम पर क्या होता है पूरा शहर देखा है। रही बात आईटीआर फाइल करने की तो वह मार्च क्लोजिंग के समय कराएंगे। शिव बारात में कोई अध्यक्ष नहीं है अध्यक्ष बाबा भोलेनाथ हैं। हम संयोजक हैं हम सब से अपील करते हैं सब एक साथ आए और बाबा भोलेनाथ को साक्षी मानकर एक बाराती निकालें, जिससे कि देवघर का शोभा बढ़ेगा। सब सनातनी हैं और सनातनी धर्म को बढ़ाते हुए कम करें। सब पोस्टर बैनर के लिए अध्यक्ष बनना चाहते हैं। बाबा बलियासे महामंत्री थे तो एक भी फोटो बैनर नहीं लगाए थे। हम काम का दाम देते हैं पोस्ट का दिखावटी नहीं करते हैं।

देवघर बर्दाश्त नहीं करेगा तुगलकी फरमान सभी देवघरवासियों का समर्थन मेरे साथ : अभिषेक आनंद झा

इस संदर्भ को लेकर एक गुट के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा ने कहा कि वर्ष 2023 शिवरात्रि महोत्सव समिति का अध्यक्ष मैं हूं । हाँ मुझे राजनारायण खवाड़े उर्फ बबलू खवाड़े व अन्य लोगों ने सर्वसहमति से अध्यक्ष बनाया था। हमारे पास संस्था के सारे दस्तावेज है उनके पास है तो वह दिखाएं। दो वर्ष से कोषाध्यक्ष ने अपना हिसाब नहीं सौंपा है कहां से फंडिंग हुई इसका भी जिक्र आईटीआर में नहीं किया है। यह खुद 2024 में फेसबुक पर लिखे थे कि महाशिवरात्रि महोत्सव समिति भंग हो गया है फिर यह उसके माध्यम से दावा कैसे कर रहा है। बाबा पूरे विश्व के हैं अगर इसमें कोई राजनीति करेंगे तो देवघर वाले बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये संभव नहीं है। कोई एक आदमी तुगलकी फरमान जारी कर दे रहा है कि इस बार कौन अध्यक्ष बनेगा। देवघर वासी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे । 2 वर्ष के शिव बारात का ऑडिट होना चाहिए। देवघर का इज्जत प्रतिष्ठा है एक आदमी अगर 500 ही देता है तो उसको लगता है कि मेरा यह हक है औ शिव बारात में पार्टिसिपेट करता है। वर्ष 2024 में जो शिव बारात निकला था वह टावर चौक पर जाकर अस्त व्यस्त हो गया था।

शिव बारात आयोजन को लेकर दो आवेदन प्राप्त हुए हैं : एसडीओ

देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि शिव बरात का आयोजन को लेकर दो आवेदन प्राप्त हुए हैं। दोनों का दावा एक ही संस्था पर है। दोनों से दस्तावेज मांगे गए हैं। संस्था किसी एक का ही होगा, विधि सम्मत निर्णय लिया जाएगा।

महाशिवरात्रि में कब क्या हुआ

1994 : शिवरात्रि महोत्सव समिति की स्थापना, जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में निकला था शिव बारात
1995 : सर्वसहमति से राजनारायण खवाड़े उर्फ बबलू खवाड़े चुने गए थे अध्यक्ष
2021 : कोरोना के कारण बंद था शिव बारात
2023 : अभिषेक आनंद झा के अध्यक्षता में निकला था शिव बारात

2023 : रूट लाईन को लेकर सांसद (निशिकांत दुबे) और जिला प्रशासन (उपायुक्त मंजू नाथ भजयंत्री एसडीओ दीपांकर चौधरी) के बीच विवाद हो गया जिसके बाद एसडीओ ने धारा 144 लागू करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा तय किए गए रूट में बारात निकलेगी जिसके बाद सांसद हाईकोर्ट गया था। सांसद ने नया रूट बनाया था । अन्ततः जिला प्रशासन के रूट लाईन में ही बारात निकाली गई थी।
2024 : कागजातों पर अभिषेक आनंद झा वहीं स्ट्रीम मीडिया में सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता में निकली थी शिव बारात।

सोशल मीडिया से प्राप्त लेटर 👇

अभिषेक आनंद झा को मिल रहा पंडा धर्मरक्षणी सभा का समर्थन। बाबा बलियासे को सांसद निशिकांत दुबे का समर्थन।

Jharkhand High Court News।झारखंड हाइ कोर्ट का बड़ा फैसला स्वास्थ्य सचिव के खिलाफ जमानती वारंट जारी

रांची झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने एक अवमानना मामले में सुनवाई करते हुए स्वास्थ सचिव के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। सचिव अजय कुमार सिंह की और से महाधिवक्ता उपस्थित थे। अदालत ने राज्य के डीजीपी को स्वास्थ्य सचिव को शुक्रवार को शाम चार बजे तक कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है।

पूर्व सिविल सर्जन की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए

हजारीबाग के पूर्व सिविल सर्जन डॉ दीनानाथ पांडेय की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने वारंट जारी किया । इससे पहले अदालत ने उनके पेंशन में 20 प्रतिशत की कटौती का आदेश राज्य सरकार को दिया था । जिसका पालन नहीं होने पर कोर्ट ने सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया था। लेकिन स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ जिसके बाद हाइकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए वारंट जारी कर दिया।

कोर्ट के आदेशों के साथ खिलवाड़ की इजाजत किसी को नहीं

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर कोर्ट में उपस्थिति से छूट मांगी गई थी। उन्होंने कहा था कि में छुट्टी पर हूं। जिसको लेकर उन्होंने कोर्ट में उपस्थित होने में असमर्थता जताई थी । लेकिन अदालत ने उनके उक्त आवेदन को खारिज करते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है।