झारखंड की आवाज

पूछ पूछ कर सरकारी नौकरी देने वाले ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नियुक्ति पत्र और स्टांप बरामद -

पूछ पूछ कर सरकारी नौकरी देने वाले ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नियुक्ति पत्र और स्टांप बरामद

जमशेदपुर में कदमा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा कदमा पुलिस ने लोगों से सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी प्रसनजीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप एवं कई सरकारी विभाग के स्टांप बरामद किए गए है। जिला पुलिस मुख्यालय में आरक्षी अधीक्षक नगर कुमार शिवाशीष ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी गई। पिछले दिनों दीक्षित महतो की शिकायत पर कदमा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 👇👇

आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जहां उसके पास से लैपटॉप कई सरकारी विभाग के स्टांप एवं कई लोगों की नियुक्ति पत्र बरामद किए गए हैं। पुलिस के जांच में पता चला है कि आरोपी के द्वारा शिक्षित बेरोजगार लोगों से नौकरी के नाम पर 9 लाख से अधिक की ठगी की गई है।

Leave a ReplyCancel reply