
बेगूसराय// बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर रविवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बेगूसराय पहुंचे और महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। राहुल गांधी सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी मुकेश सहनी के साथ बेगूसराय में मछली पकड़ने के लिए एक तालाब में पहुंच गए। तालाब में मछली पकड़ रहे मछुवारों के साथ राहुल गांधी और मुकेश सहनी ने भी तालाब में डुबकी लगाई और मछली पकड़ने लगे ।
राहुल ने मछुआरा भाइयों से बात कर उनके काम से जुड़ी चुनौतियों और संघर्षों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का वादा है कि बिहार में हमारी सरकार बनने के बाद
- बिहार के सभी मछुआरों को लीन सीजन (जून, जुलाई और अगस्त) के दौरान 5,000 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक मदद की जाएगी।
- मछुआरों को निषाद सुरक्षा कार्ड और 5 लाख तक का बीमा भी उपलब्ध कराया जाएगा
- मत्स्य पालन बीमा योजना और बाजार उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, प्रत्येक प्रखंड में मछली बाजार, ट्रेनिंग सेंटर और अनुदान योजनाएं शुरू की जाएंगी।
- सुसंगत जलाशय नीति के अंतर्गत नदियों और तालाबों को पुनर्जीवित किया जाएगा और जलाशयों के आवंटन में परंपरागत मछुआरों को प्राथमिकता दी जाएगी।