देवघर // होली एवं डोल यात्रा के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। बढ़ती मांग तथा यात्रियों को उनके गृह नगरों एवं प्रमुख गंतव्यों तक पहुँचाने की सुविधा के उद्देश्य से रेलवे ने हावड़ा से दिल्ली, कोलकाता से दिल्ली, आसनसोल से प्रयागराज तथा आसनसोल से विशाखापत्तनम के मध्य चार (04) अतिरिक्त एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
देखिए कहां से कहां तक चलेगी ये ट्रेनें
- 03015 हावड़ा – दिल्ली एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेन दिनांक 01.03.2026 को 00:30 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी तथा दिनांक 02.03.2026 को 13:00 बजे दिल्ली पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।
- 03117 कोलकाता – दिल्ली एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेन दिनांक 03.03.2026 को 15:30 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी तथा दिनांक 05.03.2026 को 05:15 बजे दिल्ली पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।
- 03531 आसनसोल – प्रयागराज एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेन दिनांक 02.03.2026 को 12:30 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी तथा दिनांक 03.03.2026 को 07:00 बजे प्रयागराज पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।
- 03533 आसनसोल – विशाखापत्तनम एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेन दिनांक 03.03.2026 को 09:10 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी तथा दिनांक 04.03.2026 को 02:00 बजे विशाखापत्तनम पहुँचेगी।
