झारखंड की आवाज

देवघर नगर में रवि राउत मेयर और टिप चटर्जी बने डिप्टी मेयर -

देवघर नगर में रवि राउत मेयर और टिप चटर्जी बने डिप्टी मेयर

देवघर // नगर निगम में 6 साल बाद नई सरकार का गठन हो गया। झारखंड में जेएमएम के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ ही देवघर में भी जेएमएम समर्थित मेयर रवि कुमार राउत और डिप्टी मेयर टिप चटर्जी बन गया। और कहा जा सकता है राज्य के साथ साथ नगर निगम में भी जेएमएम की सरकार बन गई। 2015 के बाद सीधे 2026 में नगर निगम का चुनाव हुआ और शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार ने मेयर रवि राउत और 36 वार्ड के पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

डिप्टी मेयर के लिए दो प्रत्याशी टिप चटर्जी और अपर्णा झा मैदान में

शपथ ग्रहण समारोह के बाद डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ। इसमें दो प्रत्याशी टिप चटर्जी और अपर्णा झा ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद अन्य सारी प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद डिप्टी मेयर के चयन को लेकर पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डिप्टी मेयर के चुनाव में टिप चटर्जी को 21 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी अपर्णा झा को 15 वोट मिले। इस प्रकार टिप चटर्जी छह वोटों से डिप्टी मेयर के चुनाव में जीत हासिल की। बता दें कि टिप चटर्जी वार्ड-5 से पार्षद चुनी गई थी और अब देवघर नगर निगम में डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी संभालेगी। पहले उन्होंने बतौर पार्षद की शपथ ली । जीत के बाद नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर टिप चटर्जी को मेयर रवि राउत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, डीडीसी पीयूष सिन्हा, एसडीओ रवि कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर कुमार सिंह, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।मेयर-डिप्टी मेयर दोनों झामुमो समर्थित देवघर नगर निगम चुनाव में झामुमो ने दमदार उपस्थित दर्ज की है। भले ही यह चुनाव दलगत आधारित नहीं था, फिर भी मेयर और डिप्टी मेयर दोनों झामुमो समर्थित हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि देवघर शहर में झामुमो मजबूत स्थित में आया है ।

Leave a Reply