रामगढ़ // रामगढ़ नगर परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान अब तक 13 वार्डों के प्रत्याशियों की जीत की घोषणा कर दी गई है। परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
- वार्ड संख्या 1 से विशेश्वर बेदिया ने 557 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लाली बेदिया (494 मत) को पराजित किया।
- वार्ड 2 में मुंशी मांझी ने 591 मत हासिल कर विजय करमाली (371 मत) को हराया।
- वार्ड 3 से जय नारायण साहू को 802 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी रितु महतो को 330 मत प्राप्त हुए।
- वार्ड 4 से अरुण कुमार कुशवाहा 715 मत पाकर विजयी रहे, वहीं विनोद कुमार को 549 मत मिले।
- वार्ड 5 में पवन यादव ने 956 मत प्राप्त कर जिब्राइल अंसारी (526 मत) को पराजित किया।
- वार्ड 6 से संदीप कुमार को 544 मत मिले, जबकि नारायण कुमार महतो को 267 मत प्राप्त हुए।
- वार्ड 7 में अविनाश उपाध्याय ने 474 मत प्राप्त कर अनिल कुमार गुप्ता (436 मत) को हराया।
- वार्ड 8 से राहुल कुमार उर्फ सोनू साहू ने 1254 मत प्राप्त कर नरेश प्रसाद साहू (723 मत) को पराजित किया।
- वार्ड 9 में बुल्लू देवी को 1253 मत मिले, जबकि आरत मनी मंडल को 611 मत प्राप्त हुए।
- वार्ड 10 से लक्ष्मी देवी ने 1183 मत प्राप्त कर दिव्या कुमारी (518 मत) को हराया।
- वार्ड 11 में फरहत अनीस 402 मत पाकर विजयी घोषित किए गए, जबकि रीता देवी को 292 मत मिले।
- वार्ड 12 से ललिता देवी ने 349 मत प्राप्त कर राधिका कुमारी (324 मत) को पराजित किया।
- वहीं वार्ड 13 से रंजीत कुमार ने 623 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गरीबा कुमार (460 मत) को हराया।जीत की घोषणा के बाद मतगणना केंद्र से बाहर निकलते ही समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगाकर विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया और होली जैसा उत्सव मनाते हुए जीत की खुशी साझा की।
