झारखंड की आवाज

साहिबगंज जिला कोर्ट को बम से उड़ने की मिली धमकी -

साहिबगंज जिला कोर्ट को बम से उड़ने की मिली धमकी

साहिबगंज // जिला कोर्ट को बम से उड़ने की मिली धमकी न्यायिक अधिकारी और सभी अधिवक्ता ने खाली किया कोर्ट। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ।

झारखंड के साहिबगंज में आज सुबह जिला न्यायालय के ऑफिशियल मेल पर एक अज्ञात मेल में कोर्ट को बम से उड़ाए जाने की धमकी मिली , जिसके बाद कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही न्यायालय की कार्रवाई दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई और न्यायाधीश समेत अंदर मौजूद सभी अधिवक्ता और कर्मचारी परिसर से बाहर निकल आए।

1004477354

मेल की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई, जिसके बाद साहिबगंज उपायुक्त और पुलिस कमिश्नर दोनों मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर की छानबीन की जिसके बाद यह मेल झूठा साबित हुआ।

Leave a Reply