कोडरमा // कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष के रूप में साजिद हुसैन निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने राजेश कुमार सिंह को 1195 मतों से पराजित किया। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी कांति देवी तीसरे स्थान पर रहीं। यहां साजिद हुसैन को 3863, राजेश कुमार सिंह को 2668 और कांति देवी को 2158 वोट मिले। कोडरमा में सभी वार्ड के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं।
- वार्ड 1 से सचिन कुमार,
- वार्ड 2 से रफत शाहीन,
- वार्ड 3 से रजिया खातून,
- वार्ड 4 से गुंजा कुमारी,
- वार्ड 5 से अहमद रजा,
- वार्ड 6 से रेणु देवी,
- वार्ड 7 से शाहिद हुसैन,
- वार्ड 8 से सीमा कुमारी,
- वार्ड 9 से रंजीत राम,
- वार्ड 10 से रिया राज,
- वार्ड 11 से सोनी देवी,
- वार्ड 12 से रंजीत कुमार,
- वार्ड 14 से अजीत बरनवाल और
- वार्ड 15 से सुप्रिया देवी विजयी घोषित किए गए हैं।
- वार्ड 13 से नारायण यादव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित किये जा चुके हैं।
