
देवघर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में एक माह तक चलने वाले राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के अंतिम दिन मेला के सफलता पूर्वक समापन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा (Naman Priyesh Lakda) द्वारा बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा की गयी, जिसके पश्चात अर्घा हटाया गया।
इसके अलावा अर्घा हटने के पश्चात सरदार पंडा ने उपायुक्त को पूरे विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ की षोडशोपचार विधि से पूजा कराई, जिसके बाद उपायुक्त ने मेला के सफल व बेहतर तरीके से संपन्न होने के लिए बाबा काे नमन कर आभार जताया। साथ ही पूजा के बाद माँ तारा मंदिर से उपायुक्त ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया।