झारखंड की आवाज

सीएसपी सेंटर और पेट्रोल पंपों की सुरक्षा जांच, CCTV व ट्रांजैक्शन पर पुलिस की पैनी नजर -

सीएसपी सेंटर और पेट्रोल पंपों की सुरक्षा जांच, CCTV व ट्रांजैक्शन पर पुलिस की पैनी नजर

1004053583

देवघर // एसपी सौरभ के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सीएसपी सेंटर और पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से पड़ताल की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, रिकॉर्डिंग व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े अन्य उपायों का अवलोकन किया गया। जहां कमी पाई गई, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। जांच के क्रम में झारखंड ग्रामीण बैंक के तिलैया मोड़ स्थित सीएसपी सेंटर पर एक सीसीटीवी कैमरा कार्यरत पाया गया। सुरक्षा मानकों को देखते हुए वहां चार अतिरिक्त कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि लेन-देन के समय निगरानी और मजबूत हो सके। इसी तरह करौं थाना क्षेत्र के ग्राम मदनकट्टा, नगादरी, भोरंडीहा और करहैया में स्थित सीएसपी सेंटरों की भी जांच की गई। यहां ट्रांजैक्शन प्रक्रिया और कैमरा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय-समय पर ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Reply