देवघर // जिला में बढ़ते साईबर अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक देवघर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेन्स हॉल में पुलिस उपाधीक्षक, साईबर अपराध, देवघर, थाना प्रभारी, साईबर थाना, देवघर एवं साईबर थाना के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षोपरान्त निम्नांकित बिन्दुओं पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया :-
- विगत 05 वर्षों के आरोप पत्रित साईबर अपराधकर्मियों के भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया गया।
- साईबर अपराधकर्मियों के विरूद्ध नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-128/129 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
- भारतीय न्याय संहिता की धारा-107 के तहत साईबर अभियुक्तों की संपत्ति जप्ती का निर्देश दिया गया।
- अन्य राज्यों से समन्वय स्थापित कर साईबर अभियुक्तों के सत्यापन का निर्देश दिया गया।
- संदिग्ध साईबर अपराधियों (सिम व बैंक खाता प्रदाता, संदिग्ध सिम प्रदाता) के विरूद्ध आसूचना संकलन कर निगरानी / विधिसम्मत् कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
- साईबर प्रभावित क्षेत्रों में T.O.P. की स्थापना के संबंध में अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
- आरोप पत्रित साईबर अपराधियों के विरूद्ध थाना हाजिरी/CCA इत्यादि का प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
- साईबर अपराध की रोकथाम हेतु पोस्ट ऑफिस / CSP संचालकों के साथ सम्यक रूप से बैठक आहूत करने का निर्देश दिया गया।
- साईबर प्रभावित क्षेत्रों में सघन गश्ती करने व जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
- लंबित साईबर काण्डों की समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से निष्पादन का निर्देश दिया गया।
- म्यूल एकाउंट धारकों के विरूद्ध विधिसम्मत् कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
