देवघर // जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में सर्वपितृ अमावस्या के पावन अवसर पर पितरों की तृप्ति हेतु गौ- ग्रास एवं गो-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन बैद्यनाथधाम गौशाला के शहीद आश्रम रोड स्थित यूनिट 2 में किया गया।

जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष जालान ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रसेन जयंती के अग्र- सप्ताह कार्यक्रम के तत्वावधान में यह कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोगों ने उपस्थित होकर गायों को रोटी, गुड़, हरा चारा, लड्डू आदि भोज्य पदार्थ खिलाए। कार्यक्रम के दौरान गौ माता का पूजन एवं आरती भी की गई।
पितृ अमावस्या के पावन मौके पर आयोजित इस गौ पूजन कार्यक्रम में देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष जालान, अध्यक्ष अशोक कुमार डालमिया, जिला महामंत्री राज कुमार शर्मा (अधिवक्ता), श्रवण बथवाल, अशोक सराफ, मनीष खेमका, विमल चौधरी, बहादुर सिंह कोठारी, राजेश बसईवाल, संजीव सिंहानिया, राकेश सिंहानिया, संजय झांझरिया, नम्रता बथवाल, अशोक बथवाल, बजरंग बथवाल, अधिवक्ता सुधा शर्मा, साध्वी आत्रेय सहित बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के महिला- पुरुष शामिल रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मारवाड़ी समाज के श्रद्धा पुरुष अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर को चांदडीह स्थित वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को सम्मानस्वरुप भोजन कराया जाएगा।
