झारखंड की आवाज

उपायुक्त ने डिजिटल क्रॉप सर्वे से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा करने का दिया आदेश -

उपायुक्त ने डिजिटल क्रॉप सर्वे से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा करने का दिया आदेश

देवघर // उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने स्पष्ट किया कि डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं सटीक ढंग से ससमय पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अलावा बैठक में उपायुक्त ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा के क्रम में लक्षित सर्वेयर के विरुद्ध किये गए कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शत प्रतिशत सर्वेयर तैयार कर लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। आगे उन्होंने कहा कि डिजिटल क्राप सर्वे एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाला कार्य है। ऐसे में सुपरवाइजर के माध्यम से प्रतिदिन सर्वेयर द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया, ताकि कार्य में गुणवत्ता व गति दोनों सुनिश्चित हो सके। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित सर्वे मामलों को नियमानुसार स्वीकृत या अस्वीकृत करते हुए जल्द निष्पादन करें, जिससे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो सके।

इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह प्रखंड नोडल पदाधिकारी (डिजिटल क्रॉप सर्वे), सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सीएससी मैनेजर, जनसेवक व सहायक तकनीकी प्रबंधक सह सुपरवाइजर (डिजिटल क्रॉप सर्वे) उपस्थित थे।

Leave a Reply