झारखंड की आवाज

हजारीबाग : अंगीठी की आग बना मौ"त का कारण बंद कमरे में दम घुटने से पति पत्नी की मौ"त -

हजारीबाग : अंगीठी की आग बना मौ”त का कारण बंद कमरे में दम घुटने से पति पत्नी की मौ”त

1004019294

हजारीबाग // के कटकमदाग प्रखंड से शुक्रवार सुबह आठ बजे एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां अंगीठी की गैस से दम घुटने पर एक दंपति की मौत हो गई। कटकमदाग प्रखंड के बानादाग गांव में ठंड से बचाव के लिए बंद कमरे में जलाई गई कोयले की अंगीठी दंपति के लिए जानलेवा साबित हुई। जहरीली गैस फैलने से गंगा प्रसाद (55) और उनकी पत्नी रेणु देवी (50) की दम घुटने से मौत हो गई। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर दोनों अचेत अवस्था में मिले। सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंचा। अंचलाधिकारी सत्येंद्र पासवान ने लोगों से अपील किया है कि ठंड में बंद कमरे में अंगीठी या कोयला जलाकर न सोएं।प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव बालक प्रसाद ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। यह हादसा एक बार फिर चेतावनी देता है कि छोटी लापरवाही भी बड़ी त्रासदी बन सकती है।

1 thought on “हजारीबाग : अंगीठी की आग बना मौ”त का कारण बंद कमरे में दम घुटने से पति पत्नी की मौ”त”

Leave a Reply