झारखंड की आवाज

देवघर में श्रावणी मेला की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा -

देवघर में श्रावणी मेला की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

देवघर: आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 को लेकर नगर निगम की ओर से कराए जा रहे जनसुविधा कार्यों का नगर आयुक्त ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस आवासन, रूट लाइन एवं मेला क्षेत्र में चल रहे सड़क मरम्मत, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, जल निकासी तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

20 जुलाई से पहले सभी कार्य पूरे करने का निर्देश

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्य 20 जुलाई 2026 से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

रोजाना होगी कार्यों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने विभिन्न स्थलों पर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

नगर आयुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार, सहायक अभियंता पारस कुमार, कनीय अभियंता वैदेही शरण सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply